Shuru
Apke Nagar Ki App…
हल्द्वानी के बनभूलपुरा इलाके में एक मेडिकल स्टोर में छापा, रिकॉर्ड नहीं मिलने पर एक्शन हल्द्वानी के बनभूलपुरा इलाके में एक मेडिकल स्टोर में छापा, रिकॉर्ड नहीं मिलने पर एक्शन
UTTARAKHAND SHAKTI NEWS
हल्द्वानी के बनभूलपुरा इलाके में एक मेडिकल स्टोर में छापा, रिकॉर्ड नहीं मिलने पर एक्शन हल्द्वानी के बनभूलपुरा इलाके में एक मेडिकल स्टोर में छापा, रिकॉर्ड नहीं मिलने पर एक्शन
More news from Uttarakhand and nearby areas
- बिड़ला विद्या मंदिर नैनीताल के टॉपर छात्र श्रीश सचान ने विद्यालय टॉप किया, जबकि नैनीताल नगर में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।2
- Post by Jagdish Ballabh Sharma2
- बिलासपुर में स्कॉर्पियो कार पर फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया,जबकि एक अभी फरार है।पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा,कारतूस और घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामदगी दिखाई है। ज्ञात हो कि मनिहारखेड़ा गांव निवासी विजय ने बीती 13 अप्रैल को कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी थी।जिसमें उसने बताया था कि 12 अप्रैल की शाम उत्तराखंड बार्डर स्थित रूद्र बिलास चौकी क्षेत्र में ग्रीन पार्क कालोनी के निकट कुछ युवकों से उसकी कार के स्टील पाइप पर चढ़ जाने को लेकर कहासुनी हो गई थी।आरोप है कि विवाद के बाद वहां पहुंचे बाइक सवार तीन युवकों ने जान से मारने की नीयत से उनकी स्कॉर्पियो कार पर फायर कर दिए थे।पुलिस ने तहरीर के आधार बाइक सवार तीन अज्ञात आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर घटना की तफ्तीश शुरू कर दी थी।जांच के दौरान पुलिस ने राहुल कुमार निवासी गांव भूरारान थाना रुद्रपुर ऊधम सिंह नगर और संजय उर्फ सूरज उर्फ कोक निवासी आश्रम कालोनी डिबडिबा थाना को गिरफ्तार कर लिया है।जबकि एक आरोपी अनिल निवासी शिव मंदिर रम्पुरा थाना रुद्रपुर के नाम प्रकाश में आया है। पुलिस ने संजय के कब्जे से एक तमंचा 315,एक खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस और एक बाइक भी बरामद की है। पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी है।पुलिस टीम में उपनिरीक्षक केशू शर्मा, चंद्रवीर सिंह,कांस्टेबल राहुल अलूना,विवेक सिरोही और सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।2
- रामपुर में नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। शाहबाद गेट से लेकर चौकी चौक नसरुल्ला खान बाजार तक सड़क पर फैले अतिक्रमण को हटाया गया। इस कार्रवाई के दौरान नगर पालिका की टीम, इंस्पेक्टर अविनाश कुमार और शहर कोतवाली SHO नितिन पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। जेसीबी की मदद से दुकानों के बाहर निकले स्लैब, टीन के छज्जे और अन्य अवैध कब्जों को हटाया गया। इस अभियान से बाजार में जाम की समस्या कम होगी और लोगों को आने-जाने में आसानी होगी। रामपुर की जनता के लिए यह एक राहत भरा कदम है।1
- MLA कमाल अख्तर पहुचें सड़क उद्घाटन में उन्होंने मीडिया के सवालों पर क्या कहा?1
- बागेश्वर के जंगलों को आग से नियंत्रित करने को वन विभाग की अच्छी पहल, जिले के 23 केंद्रों पर पिरूल की खरीद शुरू. बागेश्वर जिले में वनाग्नि को नियंत्रित करने और ग्रामीणों को रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से वन विभाग ने पिरूल की खरीद शुरू कर दी है। इसके लिए जिले में 23 केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों पर पिरूल की खरीद 10 रुपये प्रति किलो की दर से की जा रही है। वन विभाग का उद्देश्य पिरूल को इकट्ठा कर वनाग्नि को नियंत्रित करना और ग्रामीणों को रोजगार प्रदान करना है। पिरूल की खरीद से ग्रामीणों को रोजगार मिलेगा और उनकी आमदनी बढ़ेगी। वन विभाग ने महिला मंगल दल, नवयुवक मंगल दल और स्वयं सहायता समूहों को पिरूल एकत्र करने और विक्रय करने के लिए प्रोत्साहित किया है। इससे न केवल जंगलों को आग से बचाया जा सकेगा, बल्कि स्थानीय लोगों की आमदनी भी बढ़ेगी। पिरूल से बने ब्रिकेट्स का उपयोग विभिन्न कार्यों में किया जा सकता है, जैसे कि चैकडेम बनाने में। जिले के बागेश्वर रेंज के जौलकांडे वन परिसर, नक्षत्र वाटिका लकड़ियाथल, छतीना पौधालय, हर्बल गार्डन कठायतबाड़ा, वन परिसर कनगाड़छीना, झिरौली और वन रक्षक चौकी कनगाड़छीना में केंद्र स्थापित किए गए हैं। बैजनाथ रेंज के वन परिसर सिरकोट, वन परिसर कौसानी, वन परिसर महरपाली, वन परिसर पोखरी और बज्वाड़ में खरीद केंद्र बनाया है। गढ़खेत रेंज के वन परिसर जिंतोली, वन परिसर वज्यूला, वन परिसर गढ़खेत, वन परिसर जखेड़ा और कुलांऊ वन परिसर में पिरूल के एकत्रीकरण की व्यवस्था की गई है। कपकोट रेंज के जखेड़ी और कालीधार कंपाट संख्या दो में वन विभाग पिरूल की खरीद करेगा। धरमघर रेंज के देवतोली, सनीउडियार, वन परिसर दोफाड़, खेती, वन परिसर कांडा, लेटला, चौकोड़ी और बैड़ा में क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने बताया की वनाग्नि को लेकर वन विभाग, तहसील प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीम के साथ बैठक की है। हमारी क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) भी पूरी तरह तैयार है। अलर्ट मिलते ही तहसील और वन विभाग की संयुक्त टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचती हैं। इसके अलावा, पिरुल संग्रहण के लिए स्वयं सहायता समूहों ने योजना तैयार की है। वन विभाग ने 200 टन पिरुल संग्रहण का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसमें प्रति किलोग्राम 10 रुपये महिलाओं को भुगतान किया जाएगा। लक्ष्य बढ़ाने के लिए राज्य सरकार को अनुरोध भी भेजा गया है। लक्ष्य बढ़ने पर पिरुल से विकेट्स और पेलेट्स बनाने जैसे आगे के कार्य संभव होंगे। वनाग्नि रोकथाम हो या पिरुल संग्रहण—दोनों मोर्चों पर प्रशासन पूरी तरह तैयार है।1
- विडियो देखें-Viral Video हैरान कर देगा ये मंजर—गाय बनी रक्षक1
- Post by Jagdish Ballabh Sharma4
- जनपद नैनीताल के हल्द्वानी क्षेत्रान्तर्गत संचालित देशी व विदेशी मदिरा दुकानों से लगातार प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल द्वारा आबकारी विभाग को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए गए, जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में बुधवार को आबकारी विभाग की टीम हल्द्वानी द्वारा देशी मदिरा दुकान काठगोदाम, नैनीताल रोड, तिकोनिया, लोहरियासाल व अन्य देशी मदिरा दुकानों के साथ ही विदेशी मदिरा दुकान काठगोदाम, नैनीताल रोड, तिकोनिया, कुसुमखेड़ा व अन्य कुल 12 मदिरा की दुकानों में छापेमारी कार्यवाही करते हुए गहनता से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाई गई जिसमें स्टॉक रजिस्टर न भरा जाना, सीसीटीवी कैमरा ऑफ पाया जाना, मदिरा के नये रेटों का अंकन रेट लिस्ट में न पाया जाना आदि कमियां पाई गई जिसपर दुकानों के चालान की कार्यवाही की गयी और प्रशमन हेतु कार्यवाही की संस्तुति जिला आबकारी अधिकारी, नैनीताल के समक्ष प्रस्तुत की गयी है। इस दौरान सभी मदिरा दुकान विक्रेताओं और अनुज्ञापियों को सख्त निर्देश दिये गये कि निर्धारित मूल्य पर ही मदिरा की बिक्री करें एवं अन्य अनियमितताओं को तत्काल ठीक करें, अन्यथा पुनः चालानी कार्यवाही अमल में लायी जाएगी। निरीक्षण टीम में आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र सिंह बिष्ट उप आबकारी निरीक्षक कैलाश चंद जोशी एवं प्रधान आबकारी सिपाही चंद्रशेखर कांडपाल उपस्थित रहे1