दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: स्पाइसजेट और अकासा एयर के विमानों के बीच टक्कर दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आज एक बड़ा हादसा टल गया, जब रनवे की ओर बढ़ते समय स्पाइसजेट और अकासा एयर के दो विमान आपस में टकरा गए। यह घटना उस वक्त हुई जब विमान ग्राउंड मूवमेंट कर रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार नहीं थी कि कोई बड़ी अनहोनी होती, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दोनों विमानों के पिछले हिस्से स्पष्ट रूप से क्षतिग्रस्त नजर आ रहे हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, दोनों विमानों की ‘टेल’ एक-दूसरे से रगड़ खा गई, जिससे मामूली नुकसान हुआ है। हादसे के तुरंत बाद एयरपोर्ट प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए मामले की जानकारी नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) को दी। अधिकारियों ने इस घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह चूक पायलट की थी या एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) के निर्देशों में कोई कमी रह गई थी। वर्तमान में दोनों विमानों को उड़ान भरने से रोक दिया गया है और उन्हें तकनीकी मरम्मत के लिए हैंगर में भेज दिया गया है। राहत की बात यह रही कि इस टक्कर के दौरान किसी भी यात्री या क्रू मेंबर को चोट नहीं आई है। हालांकि, इस घटना ने देश के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट पर विमानों के सुरक्षित संचालन और ग्राउंड ट्रैफिक मैनेजमेंट पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रभावित विमानों में सवार यात्रियों के लिए एयरलाइंस द्वारा वैकल्पिक उड़ानों की व्यवस्था की जा रही है, ताकि उन्हें गंतव्य तक पहुँचाया जा सके

- लोकेशन- बलरामपुर (छत्तीसगढ़) स्लग: विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते के जाति प्रमाण पत्र मामले में सुनवाई एंकर...बलरामपुर प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते के जाति प्रमाण पत्र को लेकर चल रहा कानूनी विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। गुरुवार को बलरामपुर जिला कलेक्टर (न्यायालय) में इस हाई-प्रोफाइल मामले की महत्वपूर्ण सुनवाई हुई। हालांकि लंबी बहस के बाद भी अदालत आज किसी अंतिम निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी और अब मामले की अगली सुनवाई 28 अप्रैल 2026 को होगी। वीओ.....सुनवाई के दौरान कोर्ट रूम में गहमागहमी का माहौल रहा। दोनों पक्षों के वकीलों ने अपने-अपने पक्ष में जोरदार दलीलें पेश कीं। याचिकाकर्ता पक्ष के वकीलों ने विधायक के जाति प्रमाण पत्र की सत्यता पर सवाल उठाते हुए कुछ नए दस्तावेज अदालत के सामने प्रस्तुत किए और दावा किया कि वर्तमान प्रमाण पत्र नियमों के अनुरूप नहीं है। वहीं विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते के विधिक दल ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उनका कहना है कि विधायक का जाति प्रमाण पत्र पूरी तरह वैध है और यह शिकायत राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है। मामले में प्रस्तुत दस्तावेजों की व्यापक समीक्षा की आवश्यकता को देखते हुए अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 28 अप्रैल की तारीख तय कर दी है। वीओ-2..मामले की संवेदनशीलता और समर्थकों की भारी भीड़ को देखते हुए जिला मुख्यालय में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पूरे क्षेत्र में पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर नजर आया।3
- दरअसल रामचंद्रपुर ब्लॉक के टाटी आधर ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने काफी संख्या में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे जहां सचिन को हटाने की मांग को लेकर के सचिन दरअसल मामला सचिव काफी दिनों से एक के पदस्थ जगह पर बने हुए हैं और गांव के विकास में हमेशा बाद उत्पन्न करता है जिसके लेखक के ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय पहुंचे1
- मवेशी तस्करी के फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार बलरामपुर। चौकी बारिया पुलिस ने मवेशियों की अवैध खरीद-बिक्री और तस्करी के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मामला अपराध क्रमांक 111/2026 से संबंधित है, जिसमें छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1)(घ) के तहत अपराध दर्ज किया गया था। घटना के दिन चौकी बारिया क्षेत्र के ग्राम आरा सरना पारा के पास पिकअप वाहन से मवेशियों की तस्करी की सूचना पुलिस को मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर तस्कर भागने लगे, लेकिन वाहन खेत में फंस गया। इस दौरान चालक मवेशियों से भरे वाहन को छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने वाहन जब्त कर पहले ही वाहन मालिक और चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामले की आगे की जांच में पुलिस को मवेशियों की खरीद-बिक्री में शामिल फरार आरोपी आबिद अंसारी (32 वर्ष), निवासी सोनपूर्वा, थाना रंका, जिला गढ़वा (झारखंड) के बारे में जानकारी मिली। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे सीतापुर रोड, अंबिकापुर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।1
- जशपुर जिले के कांसाबेल स्थित DAV मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल ने इस वर्ष कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 100% परिणाम हासिल किया है। विद्यालय की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विद्यालय के प्रधानाचार्य Pijus Chatterjee के कुशल मार्गदर्शन में छात्रों ने उत्कृष्ट सफलता प्राप्त की है। Jashpur Times Pijus Chatterjee1
- धरमजयगढ़ क्षेत्र में ओवरलोड फ्लाई ऐश परिवहन के खिलाफ हाल ही में हुई प्रशासनिक कार्रवाई का असर जमीनी स्तर पर नगण्य दिखाई दे रहा है। लगभग 10 वाहनों पर चालान काटे जाने के बावजूद ओवरलोड फ्लाई ऐश से भरी गाड़ियां अब भी बेखौफ सड़कों पर दौड़ती नजर आ रही हैं, जिससे व्यवस्था की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार, कार्रवाई के बाद कुछ समय तक हलचल जरूर दिखी, लेकिन जल्द ही हालात फिर पुराने ढर्रे पर लौट आए। ओवरलोड वाहनों के लगातार संचालन से जहां सड़कों की गुणवत्ता तेजी से प्रभावित हो रही है, वहीं उड़ती फ्लाई ऐश आसपास के वातावरण को प्रदूषित कर रही है। इससे स्थानीय निवासियों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बढ़ती जा रही है। इस समस्या के समाधान के लिए केवल प्रतीकात्मक कार्रवाई पर्याप्त नहीं होगी। इसके लिए नियमित निगरानी, सख्त प्रवर्तन और जवाबदेही तय करने जैसे ठोस कदम उठाने होंगे। अब देखना यह होगा कि संबंधित विभाग इस गंभीर मुद्दे को कितनी गंभीरता से लेते हैं और क्या लगातार कार्रवाई के माध्यम से इस पर प्रभावी अंकुश लगा पाते हैं या नहीं।4
- सड़क बनाए बगैर निगम से बिल का भुगतान,ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करना था कर रहे हैं सम्मान।1
- बलरामपुर प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते के जाति अगली सुनवाई 28 तारीख को कलेक्टर कार्यालय बलरामपुर में1
- छत्तीसगढ़ के शक्ति जिले में वेदांता पावर प्लांट में हुए भीषण बॉयलर ब्लास्ट ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 20 मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि 36 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।1
- मुझे दो रस्ता दिखाई देता यार 1 सम्भालने दिल को 2 सुसाइड करने वाले1