नेशनल हाईवे से लेकर खेतों तक अन्ना गौवंश का आतंक सिकंदरा तहसील क्षेत्र के गांधी गांव के पास देखा जा सकता है अन्ना गोवंश का झुंड राजपुर कानपुर देहात प्रशासन की लाख कोशिशों के बाद भी निराश्रित गोवंश पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। नेशनल हाईवे से लेकर खेतों तक घूमते अन्ना गोवंश धमाल मचा रहे है। नेशनल हाईवे पर झुंड के रूप में घूमते आवारा गोवंश वाहनों की रफ्तार रोकने के साथ हादसों के कारण बन रहे हैं। वही खेत खलियान में किसानों के लिए सर दर्द बने हुए है। कांधी गांव के पास नेशनल हाईवे पर निराश्रित गोवंश का आतंक है। दो दिन से बरसात होने के कारण खेत खलियान से निकलकर गोवंश नेशनल हाईवे की ओर आ रहे हैं। कानपुर देहात के कांधी में आवारा गोवंश का झुंड दिखाई दे रहा है, लेकिन अधिकारियों को नेशनल हाईवे पर घूमते आवारा गोवंश के झुंड नहीं दिख रहे हैं इससे इनका संरक्षण नहीं हो पा रहा है और नेशनल हाईवे पर घूमते आवारा गोवंश के झुंड राहगीरों के लिए मुसीबत बन रहे हैं। वही झुंड वाहनों की रफ्तार रोक कर हादसों का कारण बन रहा है। आसपास आवारा गोवंश का झुंड कभी भी देखा जा सकता है। इसके बाद भी प्रशासन के अधिकारी कागजों पर ही गोवंश संरक्षण का दावा कर रहे हैं। सुबह शाम आवारा गोवंश के झुंड किसानों के खेतों की ओर निकल जाते हैं। और उनमें खड़ी धान मक्का बाजार व तिलहन आदि की फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। । इससे आवारा गोवंश संरक्षण अभियान फेल हो रहा है और सड़कों पर घूमते गोवंश किसानों व राहगीरों के लिए मुसीबत बने हैं।
नेशनल हाईवे से लेकर खेतों तक अन्ना गौवंश का आतंक सिकंदरा तहसील क्षेत्र के गांधी गांव के पास देखा जा सकता है अन्ना गोवंश का झुंड राजपुर कानपुर देहात प्रशासन की लाख कोशिशों के बाद भी निराश्रित गोवंश पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। नेशनल हाईवे से लेकर खेतों तक घूमते अन्ना गोवंश धमाल मचा रहे है। नेशनल हाईवे पर झुंड के रूप में घूमते आवारा गोवंश वाहनों की रफ्तार रोकने के साथ हादसों के कारण बन रहे हैं। वही खेत खलियान में किसानों के लिए सर दर्द बने हुए है। कांधी गांव के पास नेशनल हाईवे पर निराश्रित गोवंश का आतंक है। दो दिन से बरसात होने के कारण खेत खलियान से निकलकर गोवंश नेशनल हाईवे की ओर आ रहे हैं। कानपुर देहात के कांधी में आवारा गोवंश का झुंड दिखाई दे रहा है, लेकिन अधिकारियों को नेशनल हाईवे पर घूमते आवारा गोवंश के झुंड नहीं दिख रहे हैं इससे इनका संरक्षण नहीं हो पा रहा है और नेशनल हाईवे पर घूमते आवारा गोवंश के झुंड राहगीरों के लिए मुसीबत बन रहे हैं। वही झुंड वाहनों की रफ्तार रोक कर हादसों का कारण बन रहा है। आसपास आवारा गोवंश का झुंड कभी भी देखा जा सकता है। इसके बाद भी प्रशासन के अधिकारी कागजों पर ही गोवंश संरक्षण का दावा कर रहे हैं। सुबह शाम आवारा गोवंश के झुंड किसानों के खेतों की ओर निकल जाते हैं। और उनमें खड़ी धान मक्का बाजार व तिलहन आदि की फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। । इससे आवारा गोवंश संरक्षण अभियान फेल हो रहा है और सड़कों पर घूमते गोवंश किसानों व राहगीरों के लिए मुसीबत बने हैं।
- कस्बा रुरा में बारावफात का जुलूस बड़ी धूमधाम से निकला, सुरक्षा में पुलिस बल तैनात कस्बा रुरा में बारावफात का जुलूस गाजे बाजे के साथ बड़ी धूमधाम से निकाला गया।जुलूस में छोटे -छोटे बच्चों व युवाओं ने अपने हाथों में इस्लामी झंडा थामे जुलूस-ए-मोहम्मदी में हिस्सा लिया।।इस अवसर सैनूर अहमद, मुस्तफा, मो0 शाहिद, जाकिर,नौशाद, अच्चु,अलमास, ऐनुल, हाफिज तौहीद, मुजीब आदि रहे।सुरक्षा के दृष्टि से चौकी इंचार्ज विनोद कुमार, सिपाही सुधीर छौकर व अन्य पुलिस बल मौजूद रहा।1
- सीएमओ का सीएचसी रामपुरा में औचक निरीक्षण, अस्पताल की व्यवस्थाओं पर जताया संतोष—चिकित्सा अधीक्षक की कार्यशैली की भी की प्रशंसा सीएमओ ने सीएचसी रामपुरा का किया औचक निरीक्षण रामपुरा, जालौन। सीएमओ ने बुधवार को सीएचसी रामपुरा का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ओपीडी, दवा वितरण, पैथोलॉजी, वार्ड और लेबर रूम समेत विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया गया। अधिकांश स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी पर मौजूद मिले। सीएमओ ने दो मरीजों को स्वयं देखा और अस्पताल की व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रदीप सिंह राजपूत की कार्यशैली की भी प्रशंसा की और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के निर्देश दिए।2
- आंगनबाड़ी से जूनियर स्कूल तक कीचड़ ही कीचड़, जिम्मेदारों से सवाल जालौन। ग्राम गायर में आंगनबाड़ी केंद्र से जूनियर स्कूल तक कच्चा रास्ता बारिश में मुसीबत बन गया है। कीचड़ और जलभराव के बीच स्कूली बच्चों व ग्रामीणों का निकलना मुश्किल है। इसी रास्ते पर आरआरसी सेंटर और सामुदायिक शौचालय भी हैं, फिर सड़क कब बनेगी? ग्रामीणों का कहना है कि कई बार नाप-जोख के बावजूद निर्माण नहीं हुआ। सवाल यह है कि बारिश में बच्चे कीचड़ से होकर स्कूल जाएं तो जिम्मेदार कौन? जरूरत के वक्त एंबुलेंस रास्ते में फंस जाए तो जवाबदेह कौन? “विकास की बातें खूब, मगर गांव की राह बेहाल— कीचड़ में सवाल खड़े हैं, कब बदलेगा ये हाल?” ग्रामीण कैलाश यागिक, धनीराम वर्मा, गुलठाई, चुन्ना, रामनरेश, महेश, आमिर, भूरे, सोहन, हिमांशु समेत दर्जनों लोगों ने जल्द सड़क निर्माण की मांग की है। वाइट—ग्रामीण #Jalaun #जालौन #गायर #Kalpi #ग्रामीण_समस्या #सड़क_समस्या #कच्ची_सड़क #कीचड़ #जलभराव #स्कूली_बच्चे #आंगनबाड़ी_केंद्र #जूनियर_स्कूल #विकास_की_हकीकत #प्रशासन_से_सवाल #बारिश #BreakingNews #ViralNews #UPNews #JalaunNews1
- *बीमारी से ग्रसित महिला ने यमुना नदी में कूदकर जान दी* कालपी जालौन 26 अगस्त 46 वर्षीय बीमार महिला इलाज करवाने जा रही थी उसी समय अचानक यमुना नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या की घटना को अंजाम दिया बही सूचना पाकर कोतवाली कालपी प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी पुलिस बल के साथ तत्काल घटना स्थल में पहुंचकर निरीक्षण किया निरीक्षण दौरान घटना जनपद कानपुर देहात की जांच दौरान साबित हुई उन्होंने मौजूद भोगनीपुर पुलिस को कार्रवाई करने के कहा तो तत्काल भोगनी पुलिस ने हाईवे की एंबुलेंस बुलवाकर परिवार के साथ सांसे चल रही महिला को गाड़ी में रखकर सीएचसी पुखरायां इलाज हेतु ले गए अस्पताल में मौजूद चिकित्सा अधिकारी ने महिला की जांच के दौरान नब्ज पकड़ते ही मृत घोषित किया। खबर के अनुसार जनपद फतेहपुर थाना बकेवर ग्राम मोधनपुर निवासिनी प्रिया देवी पत्नी अनुरुद्ध लगभग 5 साल से बीमारी की हालत में चल रहा था बुधवार दिन अपने निज निवास से पति के साथ गाड़ी में बैठकर झांसी अस्पताल में इलाज हेतु जा रही थी तभी लगभग सुबह 8 बजे पुराने यमुना पुल कालपी जैसे समीप आई उसी समय कार में बैठे परिवार एवं स्वयं का उसारा लेकर यमुना में फैकने बहाने उतरकर तत्काल रेलिंग से छलांग लगाकर यमुना की बहती हुई जलधारा में कूद गयी जब यमुना जल से ऊपर आई गोताखोरों सहयोग से महिला को मरणासन्न अवस्था में नदी निकाल कर किनारे लाकर रखा उक्त महिला को गंभीर हालत में पुखरायां अस्पताल में इलाज हेतु जैसे ले गए अस्पताल मे मौजूद चिकित्सा अधिकारी ने जांच कर तत्काल मृत घोषित कर दिया वहीं सूचना मृत्यु की मिलते ही मौजूद परिजनों में कोहराम मच गया मौजूद कोतवाली भोगनीपुर उप निरीक्षक अमित पुरवार ने महिला मृतक शव कब्जे में लेकर परिवार की मौजूदगी में पंचनामा भरकर शव को महिला की अभिरक्षा में जिला मुख्यालय माती पोस्टमार्टम हाउस भेजा।2
- 🎤jalaun : जश्न ईद मिलादुन नबी का बड़ी सादगी के साथ निकला जुलूस🖥️ 📌इस जुलूस में हिंदू मुस्लिम एकता का दिखा भाईचारा* खबर जालौन से है जहाँ हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जश्न ईद मिलादुन्नबी का जुलूस गणेशगंज उरई से बड़े ही अकीददत और सादगी के साथ निकाला जिसमें भारी तादाद में जुलूस में लोग शामिल हुए, और नारे लगाते हुए यह जुलूस मच्छर चौराहा होते हुए दलगंजन चौराहा और फिर बजरिया वापस आया , जहां जगह-जगह जुलूस में लोगों का स्वागत किया गया साथ ही इस जुलूस में हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक भाईचारा दिखाई दिया जहां लोग एक दूसरे को लोग गके मिल कर मिष्ठान वितरण कर रहे थे साथ ही सुरक्षा व्यवस्था का कड़ा इंतजाम रहा । रिपोर्ट -जनपद जालौन से soni news के लिए अमित कुमार।1
- शामली-कुशीनगर एक्सप्रेसवे से मजबूत होगी पश्चिम से पूर्वी यूपी की कनेक्टिविटी लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पश्चिम से पूर्वी हिस्से तक आवागमन और कनेक्टिविटी को और मजबूत करने की दिशा में शामली-कुशीनगर एक्सप्रेसवे को महत्वपूर्ण परियोजना के रूप में देखा जा रहा है। इस एक्सप्रेसवे के विकसित होने से प्रदेश के 19 जिलों को बेहतर सड़क संपर्क मिलने की उम्मीद है। परियोजना से इन जिलों में निवेश, उद्योग और व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलने की संभावना है। बेहतर कनेक्टिविटी से माल परिवहन आसान होगा और औद्योगिक क्षेत्रों को नए बाजारों तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी। शामली से कुशीनगर तक बेहतर एक्सप्रेसवे नेटवर्क तैयार होने से पश्चिमी यूपी और पूर्वांचल के बीच यात्रा का समय कम करने तथा आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है। इससे रोजगार के अवसर बढ़ने और स्थानीय स्तर पर विकास की रफ्तार तेज होने की उम्मीद है। कुल मिलाकर, शामली-कुशीनगर एक्सप्रेसवे यूपी के पश्चिम से पूर्व तक आर्थिक और औद्योगिक कनेक्टिविटी को नई मजबूती देने वाली परियोजना साबित हो सकता है।1
- गजनेर थाना क्षेत्र में अलग अलग जगहों पर लड़ाई झगड़े के विवाद के मामले में पुलिस ने छह लोगों पर की शांतिभंग की कार्यवाही गजनेर थाना क्षेत्र में अलग अलग जगहों पर झगड़ा फसाद हो गया था। वहीं दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर आरोप लगाकर शिकायती पत्र दिया गया।वहीं पुलिस ने जांच पड़ताल कर माहौल बिगाड़ने के आरोप में छह लोगों पर शांतिभंग की कार्यवाही की। थाना प्रभारी सनत कुमार ने बताया कि छह लोगों पर शांतिभंग की कार्यवाही की गई।1
- नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, राजपुर पुलिस ने की कार्रवाई कानपुर देहात थाना राजपुर पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में वांछित 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि वादिनी ने दिनांक 23.08.2026 को थाना राजपुर पर तहरीर देकर आरोप लगाया था। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना राजपुर पर मु0अ0सं0 096/2026 धारा 137(2)/64(1) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट व 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। थाना राजपुर पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 24.08.2026 को दोनों अभियुक्तों रवि नायक पुत्र चन्द्रपाल सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम ककरैया थाना अमराहट ,राममूरत पुत्र रामस्वरूप उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम ककरैया थाना अमराहट पुलिस ने बताया कि अभियुक्त रवि नायक को ग्राम मुबारकपुर रोड से बदनपुर को जाने वाले इंटरलॉकिंग रोड पर बने बजरंगबली मंदिर के पास से, जबकि राममूरत को सलेमपुर पुलिया से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। *गिरफ्तारी करने वाली टीम:* उ0नि0 नीरज कुमार, हे0का0 प्रदीप कुमार, हे0का0 योगेन्द्र कुमार, रि0का0 उदयवीर सिंह।1