logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सर्व कल्याण मंच के तहत एक राखी एक पेड़ की मुहीम के अंतर्गत गांव बसेड़ा में किया पौधरोपण । सर्व कल्याण मंच द्वारा शुरू की गई पर्यावरण संरक्षण की मुहिम एक राखी -एक पेड़, के तहत रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष में बुधवार को बसेड़ा गांव में पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष ज्योति शर्मा ने ग्रामीण महिलाओं के साथ मिलकर दर्जनों औषधीय और छायादार वृक्ष लगाए। इस दौरान महिलाओं ने पौधों को रक्षा सूत्र (राखी)बांधकर उनकी सुरक्षा देखभाल का संकल्प लिया है।कार्यक्रम का उद्देश्य रक्षाबंधन को प्रकृति संरक्षण से जोड़ते हुए अधिक से अधिक लोगों को प्रेरित करना था। इस अवसर पर जिला परिषद चेयरपर्सन ज्योति शर्मा ने कहा कि पेड़ पौधे हमारे जीवन का आधार है। जिस प्रकार भाई अपनी बहन की रक्षा का वचन देता है उसी प्रकार हमें प्रकृति की रक्षा का संकल्प लेना चाहिए ।उन्होंने कहा कि सर्व कल्याण मंच की एक राखी _एक पेड़ मुहिम समाज को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने की प्रेरणादायक पहल है। हर परिवार को अपने विशेष अवसरों पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगना चाहिए। अभियान के तहत गांव के सार्वजनिक स्थलों पर एवं विद्यालय परिसर में नीम पीपल बर्गद, आवंला और जामुन सहित दर्जनों फलदार पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में गांव की अनेक महिलाओं व जनप्रतिनिधियों नागरिकों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प दोहराया।

8 hrs ago
user_चन्द्र सिंह जागलान पत्रकार
चन्द्र सिंह जागलान पत्रकार
Video Creator इसराना, पानीपत, हरियाणा•
8 hrs ago
727166a4-0fb2-4c69-91a8-56999e42c8c9

सर्व कल्याण मंच के तहत एक राखी एक पेड़ की मुहीम के अंतर्गत गांव बसेड़ा में किया पौधरोपण । सर्व कल्याण मंच द्वारा शुरू की गई पर्यावरण संरक्षण की मुहिम एक राखी -एक पेड़, के तहत रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष में बुधवार को बसेड़ा गांव में पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष ज्योति शर्मा ने ग्रामीण महिलाओं के साथ मिलकर दर्जनों औषधीय और छायादार वृक्ष लगाए। इस दौरान महिलाओं ने पौधों को रक्षा सूत्र (राखी)बांधकर उनकी सुरक्षा देखभाल का संकल्प लिया है।कार्यक्रम का उद्देश्य रक्षाबंधन को प्रकृति संरक्षण से जोड़ते हुए अधिक से अधिक लोगों को प्रेरित करना था। इस अवसर पर जिला परिषद चेयरपर्सन ज्योति शर्मा ने कहा कि पेड़ पौधे हमारे जीवन का आधार है। जिस प्रकार भाई अपनी बहन की रक्षा का वचन देता है उसी प्रकार हमें प्रकृति की रक्षा का संकल्प लेना चाहिए ।उन्होंने कहा कि सर्व कल्याण मंच की एक राखी _एक पेड़ मुहिम समाज को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने की प्रेरणादायक पहल है। हर परिवार को अपने विशेष अवसरों पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगना चाहिए। अभियान के तहत गांव के सार्वजनिक स्थलों पर एवं विद्यालय परिसर में नीम पीपल बर्गद, आवंला और जामुन सहित दर्जनों फलदार पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में गांव की अनेक महिलाओं व जनप्रतिनिधियों नागरिकों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प दोहराया।

More news from हरियाणा and nearby areas
  • Sonipat News: चीनी के बढ़ते दामों के बीच जानिए चीनी के इतिहास से जुड़ी रोचक कहानी चीनी के बढ़ते दामों के बीच जानिए चीनी के इतिहास से जुड़ी रोचक कहानी। माना जाता है कि भारत में गन्ने के रस से दानेदार चीनी बनाने की तकनीक विकसित हुई और यह ज्ञान आगे दुनिया के कई हिस्सों तक पहुंचा। प्राचीन भारत में शर्करा और इक्षु का विशेष महत्व रहा है।
    1
    Sonipat News: चीनी के बढ़ते दामों के बीच जानिए चीनी के इतिहास से जुड़ी रोचक कहानी
चीनी के बढ़ते दामों के बीच जानिए चीनी के इतिहास से जुड़ी रोचक कहानी। माना जाता है कि भारत में गन्ने के रस से दानेदार चीनी बनाने की तकनीक विकसित हुई और यह ज्ञान आगे दुनिया के कई हिस्सों तक पहुंचा। प्राचीन भारत में शर्करा और इक्षु का विशेष महत्व रहा है।
    user_Natural News
    Natural News
    Newspaper publisher सोनीपत, सोनीपत, हरियाणा•
    9 hrs ago
  • भरी कोर्ट में गोली मारेंगे गाना गाने वाले हरियाणवी सिंगर की शामली शहर में गोली बरसा कर हत्या, एक खटोला जेल के भीतर गाना भी गाकर फेमस हुए थे अंकित बालियान
    1
    भरी कोर्ट में गोली मारेंगे गाना गाने वाले हरियाणवी सिंगर की शामली शहर में गोली बरसा कर हत्या, एक खटोला जेल के भीतर गाना भी गाकर फेमस हुए थे अंकित बालियान
    user_P7tv
    P7tv
    शामली, शामली, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • विधायक सतपाल जांबा महापंचायत में हर्ष को न्याय ना मिलने पर इस्तीफा देने की बात कही विधायक सतपाल जांबा महापंचायत में हर्ष को न्याय ना मिलने पर इस्तीफा देने की बात कही
    1
    विधायक सतपाल जांबा महापंचायत में हर्ष को न्याय ना मिलने पर इस्तीफा देने की बात कही
विधायक सतपाल जांबा महापंचायत में हर्ष को न्याय ना मिलने पर इस्तीफा देने की बात कही
    user_KL MEDIA 24 - KARNAL LOCAL NEWS
    KL MEDIA 24 - KARNAL LOCAL NEWS
    Local News Reporter करनाल, करनाल, हरियाणा•
    8 hrs ago
  • रोहतक के होटल में 25 वर्षीय विवाहित युवती की संदिग्ध हालत में मिली डेडबॉडी रोहतक के होटल में 25 वर्षीय विवाहित युवती की संदिग्ध हालत में मिली डेडबॉडी
    1
    रोहतक के होटल में 25 वर्षीय विवाहित युवती की संदिग्ध हालत में मिली डेडबॉडी
रोहतक के होटल में 25 वर्षीय विवाहित युवती की संदिग्ध हालत में मिली डेडबॉडी
    user_Digital Bhoomi
    Digital Bhoomi
    पत्रकार रोहतक, रोहतक, हरियाणा•
    10 hrs ago
  • खबर का असर पालिका प्रशासन जागा कुंभकर्णी नींद से सफाई अभियान शुरू
    1
    खबर का असर पालिका प्रशासन जागा कुंभकर्णी नींद से सफाई अभियान शुरू
    user_शुभम मित्तल पत्रकार
    शुभम मित्तल पत्रकार
    Local News Reporter शामली, शामली, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • रोहतक की DLF कॉलोनी में बंदरों से परेशान महिला को काटा, महिला ने कहा—प्रशासन बंदरों से निजात दिलाने में मदद करे रोहतक की DLF कॉलोनी में बंदरों से परेशान महिला को काटा, महिला ने कहा—प्रशासन बंदरों से निजात दिलाने में मदद करे
    1
    रोहतक की DLF कॉलोनी में बंदरों से परेशान महिला को काटा, महिला ने कहा—प्रशासन बंदरों से निजात दिलाने में मदद करे
रोहतक की DLF कॉलोनी में बंदरों से परेशान महिला को काटा, महिला ने कहा—प्रशासन बंदरों से निजात दिलाने में मदद करे
    user_Digital Bhoomi
    Digital Bhoomi
    पत्रकार रोहतक, रोहतक, हरियाणा•
    12 hrs ago
  • दिनदहाड़े गोलियों से छलनी हुआ युवक, हत्या से दहला इलाका दिनदहाड़े गोलियों से छलनी हुआ युवक, हत्या से दहला इलाका शामली। सदर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब जिम से एक्सरसाइज कर घर लौट रहे युवक अंकित बालियान पर बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने युवक पर दर्जनों राउंड गोलियां चलाईं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। अंकित बालियान बंटी खेड़ा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। वह संगीत के क्षेत्र में भी जाना-पहचाना नाम था और कई चर्चित सॉन्ग कर चुका था। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पिस्टल से लगातार फायरिंग की आवाजों से पूरा इलाका गूंज उठा। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस हमलावरों की पहचान और हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है। खुलेआम हुई इस सनसनीखेज वारदात ने शामली में कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। शामली से अविनाश शर्मा की रिपोर्ट।
    1
    दिनदहाड़े गोलियों से छलनी हुआ युवक, हत्या से दहला इलाका
दिनदहाड़े गोलियों से छलनी हुआ युवक, हत्या से दहला इलाका
शामली। सदर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब जिम से एक्सरसाइज कर घर लौट रहे युवक अंकित बालियान पर बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने युवक पर दर्जनों राउंड गोलियां चलाईं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।
अंकित बालियान बंटी खेड़ा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। वह संगीत के क्षेत्र में भी जाना-पहचाना नाम था और कई चर्चित सॉन्ग कर चुका था। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पिस्टल से लगातार फायरिंग की आवाजों से पूरा इलाका गूंज उठा। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस हमलावरों की पहचान और हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है। खुलेआम हुई इस सनसनीखेज वारदात ने शामली में कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
शामली से अविनाश शर्मा की रिपोर्ट।
    user_Avinash sharma
    Avinash sharma
    शामली, शामली, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • लखनऊ में जोरदार बारिश, दिन में अंधेरा छाया: कानपुर में VIP सड़क 5 फीट धंसी, घरों मे घुसा पानी; यूपी के 25 शहरों में बरसात यूपी मे मानसूनी बारिश का सिलसिला जारी है। बुधवार सुबह से लखनऊ, कानपुर, बाराबंकी, गाजियाबाद और झांसी समेत 35 शहरों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। कानपुर में देर रात साढ़े 12 बजे से दोपहर एक बजे तक तेज बारिश हुई। सड़कें गलिया तालाब बन गईं। पानी घरों और दुकानो मे घुस गया। VIP रोड पर 5 फीट गहरा गड्ढा हो गया। अपर श्रमायुक्त कार्यालय जलमग्न हो गया। लखनऊ में शाम 4 बजे से जोरदार बारिश हुई। तेज बारिश के चलते दिन मे ही अंधेरा छा गया। कई इलाकों में विजिबिलिटी बेहद कम हो गई। महोबा के जिला अस्पताल मे पानी भर गया। इमरजेंसी वार्ड की छत से पानी टपकने लगा। पिछले 2 दिनो में प्रदेश मे बारिश की वजह से हुए हादसो में 15 लोगों की मौत हुई है। मकान ढहने से महोबा उन्नाव मे 2-2 और सुल्तानपुर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। बांदा मे नाले मे बहे 4 लोगों में से 3 की मौत हो गई। इससे पहले, वाराणसी में मंगलवार को अलग-अलग हादसो में 5 लोगों की मौत हो गई थी। बांदा मे बारिश से कमजोर दीवार ढहने से पिता और 6 माह की बेटी की मौत हो गई। मौसम विभाग (IMD) ने आज सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इधर, यूपी के 19 जिले बाढ की चपेट मे हैं। बदायू मे गंगा और रामगंगा खतरे के निशान के पार चली गई हैं। एक मकान कटान की चपेट में आकर गंगा मे समा गया। रामगंगा नदी बदायूं-शाहजहांपुर हाईवे के ऊपर से बह रही है। चंदौली में मूसाखांड और लतीफ़शाह बांध लबालब भर गए हैं। उनके गेट खोल दिए गए हैं। झांसी का सुकवा ढुकवा बांध ओवरफ्लो हो गया है। लखीमपुर में शारदा नदी पर बने 'तमोलिन पुरवा' बांध का एक हिस्सा कट गया है। ललितपुर में खेड़ार नदी का पानी पुल के करीब 3 फीट ऊपर से बह रहा है। सिरसी पुल भी डूब गया है। वाराणसी मे गंगा और प्रयागराज में यमुना का जलस्तर फिलहाल स्थिर है, लेकिन अभी भी सभी घाट डूबे हुए हैं। सड़कों और छतों पर अंतिम संस्कार करवाया जा रहा है।
    1
    लखनऊ में जोरदार बारिश, दिन में अंधेरा छाया: कानपुर में VIP सड़क 5 फीट धंसी, घरों मे  घुसा पानी; यूपी के 25 शहरों में
बरसात
यूपी मे  मानसूनी बारिश का सिलसिला जारी है। बुधवार सुबह से लखनऊ, कानपुर, बाराबंकी, गाजियाबाद और झांसी समेत 35 शहरों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। कानपुर में देर रात साढ़े 12 बजे से दोपहर एक बजे तक तेज बारिश हुई। सड़कें गलिया  तालाब बन गईं। पानी घरों और दुकानो  मे  घुस गया। VIP रोड पर 5 फीट गहरा गड्ढा हो गया। अपर श्रमायुक्त कार्यालय जलमग्न हो गया।
लखनऊ में शाम 4 बजे से जोरदार बारिश हुई। तेज
बारिश के चलते दिन मे  ही अंधेरा छा गया। कई इलाकों में विजिबिलिटी बेहद कम हो गई। महोबा के जिला अस्पताल मे  पानी भर गया। इमरजेंसी वार्ड की छत से पानी टपकने लगा। पिछले 2 दिनो  में प्रदेश मे बारिश की वजह से हुए हादसो  में 15 लोगों की मौत हुई है। मकान ढहने से महोबा उन्नाव मे  2-2 और सुल्तानपुर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। बांदा मे  नाले मे  बहे 4 लोगों में से 3 की मौत हो गई। इससे पहले, वाराणसी में मंगलवार को अलग-अलग हादसो में 5 लोगों की मौत हो गई थी। बांदा मे  बारिश से कमजोर दीवार ढहने से पिता और 6 माह की बेटी की मौत हो गई।
मौसम विभाग (IMD) ने आज सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इधर, यूपी के 19 जिले बाढ  की चपेट मे  हैं। बदायू मे गंगा और रामगंगा खतरे के निशान के पार चली गई हैं। एक मकान कटान की चपेट में आकर गंगा मे  समा गया। रामगंगा नदी बदायूं-शाहजहांपुर हाईवे के ऊपर से बह रही है। चंदौली में मूसाखांड और लतीफ़शाह बांध लबालब भर गए हैं। उनके गेट खोल दिए गए हैं।
झांसी का सुकवा ढुकवा बांध ओवरफ्लो हो गया है। लखीमपुर में शारदा नदी पर बने 'तमोलिन पुरवा' बांध का एक हिस्सा कट गया है। ललितपुर में खेड़ार नदी का पानी पुल के करीब 3 फीट ऊपर से बह रहा है। सिरसी पुल भी डूब गया है। वाराणसी मे  गंगा और प्रयागराज में यमुना का जलस्तर फिलहाल स्थिर है, लेकिन अभी भी सभी घाट डूबे हुए हैं। सड़कों और छतों पर अंतिम संस्कार करवाया जा रहा है।
    user_Mohit Kumar
    Mohit Kumar
    Local News Reporter बड़ौत, बागपत, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.