जोधपुर जेडीसी उत्साह चौधरी की आमजन से अपील अवैध कॉलोनी के भूखण्ड खरीदने से बचे जेडीए द्वारा ग्राम नान्दड़ा कलां में अवैध कॉलोनी पर कार्यवाही जोधपुर। जोधपुर विकास प्राधिकरण आयुक्त उत्साह चौधरी के निर्देशानुसार प्राधिकरण के अतिक्रमण निरोधक दस्ते द्वारा अवैध एवं अनाधिकृत कॉलोनियों, अवैध निर्माणों एवं अतिक्रमणों पर निरन्तर सख्त कार्यवाही के क्रम में गुरुवार को ग्राम नान्दड़ा कलां में कृषि भूमि पर अनाधिकृत रूप से विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी में किए गए कार्यों को ध्वस्त किया गया। तहसीलदार जोन-1 प्रतिज्ञा सोनी के निर्देशन में जेडीए दस्ते द्वारा ग्राम नान्दड़ा कलां के ख.सं. 296/14 का मौका निरीक्षण करते हुए कृषि भूमि पर प्राधिकरण की बिना सक्षम स्वीकृति एवं बिना भू-उपयोग परितर्वन करवाये विकसित की जा रहे अवैध कॉलोनी में किए गए डामर सड़क निर्माण एवं मुटाम इत्यादि को जेसीबी की सहायता से ध्वस्त कर खुर्द-बुर्द किया गया। दस्ते द्वारा अप्रार्थी को सख्त हिदायत दी गयी कि कृषि भूमि पर प्राधिकरण की बिना सक्षम स्वीकृति एवं बिना भू-उपयोग परितर्वन करवाये किसी प्रकार की योजना को विकसित नहीं करें अन्यथा प्राधिकरण द्वारा नियमानुसार सख्त कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। प्राधिकरण आयुक्त उत्साह चौधरी द्वारा आमजन से अपील की गई है कि कृषि भूमि पर प्राधिकरण की बिना सक्षम स्वीकृति एवं बिना भू-उपयोग परितर्वन करवाए विकसित अवैध एवं अनाधिकृत कॉलोनियों में कृषि भूमि के भूखंडों की खरीद से बचें तथा अपने जीवन की बचत व पूंजी को सुरक्षित रखें। इसी प्रकार जेडीए दस्ते द्वारा ग्राम लोरडी देजगरा के खसरा संख्या 110 एवं नवीन खसरा संख्या 110/3 में माननीय न्यायालय के स्थगन आदेश के बावजूद किए जा रहे अवैध निर्माण कार्य को बंद करवाया गया। कार्यवाही के दौरान प्रवर्तन अधिकारी प्रवीण गहलोत, भू-अभिलेख निरीक्षक पृथ्वीदान चारण, प्रवर्तन निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा एवं योगेश गहलोत, पटवारी भजनलाल मय जेडीए दस्ता मौजूद रहे।

- "इस ठुल्ले का क्या नाम है ? एसआई है या सीआई ? मैं अभी इसकी...." रेजिडेंट डॉक्टर का हाईलेवल ड्रामा। पुलिस कानइक़बाल बुलंद रहे… जागते रहो… आमजन पर “राजकार्य में बाधा” का ब्रह्मास्त्र फौरन चलाने वाली व्यवस्था जब किसी रसूखदार के सामने दंडवत हो जाए, तो समझ लीजिए कि "ज़मीर की फाइल स्थायी रूप से बंद हो चुकी है"… और अगर मामला पुलिस विभाग का हो, तो फिर प्रमाण की आवश्यकता ही क्या ! और ज़मीर की बात करे या न करे सोचने का प्रश्न है ? वायरल वीडियो में नज़ारा बड़ा शिक्षाप्रद है। रेज़िडेंट साहब गालियाँ टेक रहे हैं। कैंटीन वाला बेचारा गरीबड़ा सही, पर जब बात माँ-बहन तक पहुँची तो उसका खून भी खौल उठा। पहले उसने “पावर” के चरणों में अपना ईगो विसर्जित किया, मगर इज़्ज़त पर आई तो सीना ठोककर खड़ा हो गया। दूसरी तरफ खाकी वर्दी… युवक पूरी क्लास ले रहा है— “ये एसआई है? या सीआई? मैं इसकी…!” और आश्चर्य देखिए...उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं! संकेत साफ है, पीछे पावर बहुत बड़ा है। वरना पुलिस अपनी ऐसी भद्द यूँ हल्के में पिटवाती? चेले-चपाटे “बॉस-बॉस” जपते रहे… और मानना पड़ेगा—बॉस सच में बॉस निकला, केवल नाम का नहीं बल्कि पळका ऐसा पड़ा कि मामले में समझौते भी हो गए, वीडियो वायरल होकर बॉसगिरी को चार चाँद भी लग गए। राजकार्य में बाधा तो दूर, मजाल है कोई शांतिभंग में भी उठा ले! आमजन में विश्वास… अपराधियों में भय… जय हो खाकी की। 🙏1
- हजरत चांद शाह के उर्स की पूर्व संध्या पर झंडे के रस्म अदा की.. जोधपुर- आसिफ नुरी और मोहम्मद इश्तियाक ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी सोजती गेट स्थित हजरत चांद शाह बाबा रहमतुल्लाह अलैह और हजरत जलालुद्दीन बाबा का उर्स 13 फरवरी शुक्रवार को बाद नमाज ए ईशा तकरीर का प्रोग्राम आयोजित होगा जिसमें कर्नाटक से सैयद मोहम्मद फाजिल अशरफी शिरकत करेंगे और मौलाना साजिद हुसैन रिजवी मौलाना हाफिज जावेद कादरी की देखरेख में उर्स आयोजित होगा कार्यक्रम की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई। कार्यक्रम संयोजक साजिद खान ने बताया कि उर्स की पूर्व संध्या पर मौलाना हाफिज जावेद साहब की सरपरस्ती में झंडा के रस्म अदा की गई इस मौके पर एडवोकेट अब्दुल खालिद,मोहम्मद इकबाल नूरी, मोहम्मद सलीम मुन्ना, समाजसेवी जावेद हुसैन, इरफान कुरैशी,नूर मोहम्मद कुरैशी, मोहम्मद यूसुफ सहित कई अकीलतमंद उपस्थित रहे।1
- Post by Ramesh Kanchan1
- jodhpur :- जोधपुर से बड़ी खबर, नागौर खींवसर क्षेत्र के आकला में पकड़ा खेजड़ी काटते हुए एक लड़के को।1
- Post by District.reporter.babulaljogawat1
- पाली से खबर मनीष राठौड़ पाली जिला नगरपालिका कर्मचारी फेडरेशन ने नगर निगम प्रशासन पर कर्मचारियों के वेतन भुगतान में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है। कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं प्रशासक को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। फेडरेशन के जिलाध्यक्ष मदनलाल तेजी ने बताया कि नगर निगम पाली में पिछले कई महीनों से वेतन भुगतान में देरी की जा रही है। हर माह 10 से 15 तारीख तक वेतन मिलने के कारण कर्मचारियों को गंभीर आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में मुख्य रूप से बताया गया कि वेतन देरी से आने के कारण कर्मचारियों के बैंक लोन की किश्तें समय पर नहीं कट रही हैं, जिससे उन्हें भारी ब्याज और पेनल्टी चुकानी पड़ रही है और उनका सिबिल स्कोर भी खराब हो रहा है। और समय पर पैसा हाथ में न होने से कर्मचारी अपने बच्चों की स्कूल फीस तक जमा नहीं करा पा रहे हैं। जनवरी माह का वेतन खातों में नहीं पहुँचा है, जिससे अल्प वेतनभोगी सफाई कर्मचारियों के सामने घर चलाने का संकट खड़ा हो गया है। कर्मचारी संघ ने मांग की है कि जिले की अन्य नगर पालिकाओं की तर्ज पर नगर निगम पाली में भी हर माह की 1 से 2 तारीख के बीच वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाए। संघ ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं किया और संबंधित अधिकारियों को पाबंद नहीं किया, तो कर्मचारी संगठन धरना प्रदर्शन और उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। बाईट-मदनलाल तेजी जिलाध्यक्ष पाली4
- सेन्दडा ब्यावर बजट 2026-27 के क्रम में श्रीमान जिला कलक्टर का संदेश1
- जोधपुर में टैक्सी चालक की दादागिरी टैक्सी वालो की दादागिरी त्रिपोलिया बाजार में ट्रैफिक व्यवस्था संभालने वाले होम गार्ड से हाथा पाई करते हुए संबधित थाने से गाड़ी मौके पर पहुंची1