logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

“जय बजरंग बली” के जयकारों से गूंजा शोक्या खेड़ा: हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य भजन संध्या, रातभर झूमे श्रद्धालु, कलाकारों ने बांधा समां दिलखुश मोटीस सावर(अजमेर)@क्षेत्र के निकटवर्ती ग्राम शोक्या खेड़ा स्थित सागर के हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर बुधवार रात्रि बजरंग नवयुवक मंडल के तत्वावधान में विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई, जो देर रात तक भक्तिमय माहौल में चलती रही। भजन संध्या में बाहर से पधारे सुप्रसिद्ध कलाकारों ने अपने मधुर स्वर और शानदार प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। सुप्रसिद्ध गायक सीताराम लाकड़ा ने गायिका सोनम गुजरी के साथ “जय बजरंग बली, संकट हरन मंगलकारी…” जैसे भजनों की प्रस्तुति देकर पूरे वातावरण को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में नृत्यांगना आशा मीणा एवं पलक राजस्थानी ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं, वहीं कॉमेडियन मुकेश छैला ने अपनी हास्य प्रस्तुति से दर्शकों को खूब गुदगुदाया। भजन संध्या में विशिष्ट अतिथि कांग्रेस नेता शेलेन्द्र सिंह शक्तावत एवं मुख्य अतिथि युवा कांग्रेस नेता सांवर मल मीणा उपस्थित रहे। इस दौरान शक्तावत ने 11,000 रुपये एवं सावर मल मीणा ने 5,100 रुपये की राशि बजरंग नवयुवक मंडल को सहयोग स्वरूप भेंट की। कार्यक्रम का आयोजन बजरंग नवयुवक मंडल एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा वातावरण “जय श्री राम” एवं “जय बजरंग बली” के जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में ध्वनि व्यवस्था अंबिका साउंड सिस्टम जहाजपुर द्वारा की गई, वहीं लाइव प्रसारण हाड़ौती ब्रदर्स के माध्यम से किया गया। वहीं आज तीन बजे बाद गांव में निकलेगा भव्य जुलूस।

6 hrs ago
user_दिलखुश मोटीस
दिलखुश मोटीस
Local News Reporter सावर, अजमेर, राजस्थान•
6 hrs ago
7ca8b3f7-94e3-4af8-8012-77fbc678e269

“जय बजरंग बली” के जयकारों से गूंजा शोक्या खेड़ा: हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य भजन संध्या, रातभर झूमे श्रद्धालु, कलाकारों ने बांधा समां दिलखुश मोटीस सावर(अजमेर)@क्षेत्र के निकटवर्ती ग्राम शोक्या खेड़ा स्थित सागर के हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर बुधवार रात्रि बजरंग नवयुवक मंडल के तत्वावधान में विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई, जो देर रात तक भक्तिमय माहौल में चलती रही। भजन संध्या में बाहर से पधारे सुप्रसिद्ध कलाकारों ने अपने मधुर स्वर और शानदार प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। सुप्रसिद्ध गायक सीताराम लाकड़ा ने गायिका सोनम गुजरी के साथ “जय बजरंग बली, संकट हरन मंगलकारी…” जैसे भजनों की प्रस्तुति देकर पूरे वातावरण को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में नृत्यांगना आशा मीणा एवं पलक राजस्थानी ने

421672ce-711b-4eab-adec-902958ae185a

आकर्षक प्रस्तुतियां दीं, वहीं कॉमेडियन मुकेश छैला ने अपनी हास्य प्रस्तुति से दर्शकों को खूब गुदगुदाया। भजन संध्या में विशिष्ट अतिथि कांग्रेस नेता शेलेन्द्र सिंह शक्तावत एवं मुख्य अतिथि युवा कांग्रेस नेता सांवर मल मीणा उपस्थित रहे। इस दौरान शक्तावत ने 11,000 रुपये एवं सावर मल मीणा ने 5,100 रुपये की राशि बजरंग नवयुवक मंडल को सहयोग स्वरूप भेंट की। कार्यक्रम का आयोजन बजरंग नवयुवक मंडल एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा वातावरण “जय श्री राम” एवं “जय बजरंग बली” के जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में ध्वनि व्यवस्था अंबिका साउंड सिस्टम जहाजपुर द्वारा की गई, वहीं लाइव प्रसारण हाड़ौती ब्रदर्स के माध्यम से किया गया। वहीं आज तीन बजे बाद गांव में निकलेगा भव्य जुलूस।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • जिला भीलवाड़ा तहसील जाहजपुर पंचायत जामोली शकरपुर बनास से होते हुए रामपुर जामोली सड़क की बहुत कंडीशन खराब है कोई सुधार नहीं आता है 20 साल से देख रहा हूं बनाते हैं टूट जाती है ऐसी सड़क बनती है बार-बार टूटती है बाजरी के अवैध ट्रैक्टर लोड ओके इधर से निकलते हैं रोड की बहुत बुरी कंडीशन है
    1
    जिला भीलवाड़ा तहसील जाहजपुर पंचायत जामोली शकरपुर बनास से होते हुए रामपुर जामोली सड़क की बहुत कंडीशन खराब है कोई सुधार नहीं आता है 20 साल से देख रहा हूं बनाते हैं टूट जाती है ऐसी सड़क बनती है बार-बार टूटती है बाजरी के अवैध ट्रैक्टर लोड ओके इधर से निकलते हैं रोड की बहुत बुरी कंडीशन है
    user_Govind keer
    Govind keer
    जहाजपुर, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • माता जी के प्रांगण में मेण्डी गांव में नेजा में माता जी के हरजस पर कार्यक्रम हुआ उसमें गोपीलाल गुर्जर को माता दी आई माता जी ने दर्शन दिया ग्राम नरसिंहपुरा एण्ड पार्टी
    1
    माता जी के प्रांगण में मेण्डी गांव में नेजा में माता जी के हरजस पर कार्यक्रम हुआ उसमें गोपीलाल गुर्जर को माता दी  आई माता जी ने दर्शन दिया 
ग्राम नरसिंहपुरा एण्ड पार्टी
    user_OM Sukh Gurjar
    OM Sukh Gurjar
    हिंडोली, बूंदी, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • बाइट - शेरू खान,प्रत्यक्षदर्शी। बाइट - राकेश
    2
    बाइट - शेरू खान,प्रत्यक्षदर्शी।
बाइट - राकेश
    user_KHABRON KA SAFAR NEWS
    KHABRON KA SAFAR NEWS
    सरवर, अजमेर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • अंता में हनुमान जयंती की धूम, कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ,#rajasthan #baran #antanews #latestupdates
    1
    अंता में हनुमान जयंती की धूम, कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ,#rajasthan #baran #antanews #latestupdates
    user_Etv9 national news
    Etv9 national news
    News Anchor नैनवा, बूंदी, राजस्थान•
    1 hr ago
  • Post by Dev karan Mali
    1
    Post by Dev karan Mali
    user_Dev karan Mali
    Dev karan Mali
    Local News Reporter भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • देवली में अखिल भारतीय वेदनाई समाज का प्रथम युवक-युवती परिचय सम्मेलन, 61 रिश्तों ने भरी नई उड़ान
    1
    देवली में अखिल भारतीय वेदनाई समाज का प्रथम युवक-युवती परिचय सम्मेलन, 61 रिश्तों ने भरी नई उड़ान
    user_Dilip sen
    Dilip sen
    नसीराबाद, अजमेर, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • इंडोनेशिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, एक की मौत: भूकंप गुरुवार सुबह 6:48 बजे स्थानीय समयानुसार टेरनेट के पास मोलुक्का सागर में 35 किलोमीटर की गहराई पर आया। सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी, लेकिन बाद में वापस ले ली गई: अंतारा की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तरी सुलावेसी में एक 70 वर्षीय महिला की इमारत के मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि एक अन्य शख्स का इमारत से कूदने के चलते पैर टूट गया...
    1
    इंडोनेशिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, एक की मौत: भूकंप गुरुवार सुबह 6:48 बजे स्थानीय समयानुसार टेरनेट के पास मोलुक्का सागर में 35 किलोमीटर की गहराई पर आया। सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी, लेकिन बाद में वापस ले ली गई: अंतारा की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तरी सुलावेसी में एक 70 वर्षीय महिला की इमारत के मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि एक अन्य शख्स का इमारत से कूदने के चलते पैर टूट गया...
    user_Ahmed Siraj Farooqi
    Ahmed Siraj Farooqi
    रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    18 min ago
  • जीला भीलवाड़ा तहसील जहाजपुर पंचायत जामोली गांव रामपुरा बस्ती में नल बंद है 7 8 दिन में एक बार आता है
    1
    जीला भीलवाड़ा तहसील जहाजपुर पंचायत जामोली गांव रामपुरा बस्ती में नल बंद है 7 8 दिन में एक बार आता है
    user_Govind keer
    Govind keer
    जहाजपुर, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.