logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रोड रोलर की चपेट में आने से बाइक सवार दादी-पोते की मृत्यु सिंधौली--पति के साथ बाइक पर सवार होकर रिश्तेदारी में जा रही दादी-पोते की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गयी। घटना की वजह बाइक का अनियंत्रित होना बताया जाता है। जिस कारण सड़क पर गिरे दोनों लोग सामने से आ रहे रोलर की चपेट में आ गए। घटना के बाद चालक रोलर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। थाना क्षेत्र के गाँव दिलावरपुर निवासी 59 वर्षीय गुड्डी देवी अपने पति ओमप्रकाश और 4 वर्षीय पोते अभि के साथ बाइक पर सवार होकर रविवार की दोपहर अपनी रिश्तेदारी में गोला गोकरणनाथ जा रही थीं। रास्ते में शेखूपुर गाँव के समीप स्थित पंचायत घर के सामने बाइक के पिछले पहिए के सामने पत्थर आ जाने कारण बाइक अनियंत्रित हो गयी। जिस कारण पीछे बैठी महिला तथा आगे बैठा बालक सड़क पर गिर गया। इसी दौरान चेना रुरिया की तरफ से आ रहे रोड रोलर की चपेट में आने से दोनों की मौके पर मृत्यु हो गयी। घटना देख आसपास के लोग मौके पर आ गए। चालक रोलर को छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र सिंह मौके पर पहुँचे और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

1 hr ago
user_A K DIXIT
A K DIXIT
8 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में कार्य शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • 6 साल से फरार 25-25 हजार के इनामी पति-पत्नी गिरफ्तार, प्रेम प्रसंग में हुई थी हत्या ​#ShahjahanpurPolice #CrimeNews #UPPolice #Tilhar #BreakingNews #PoliceAction
    1
    6 साल से फरार 25-25 हजार के इनामी पति-पत्नी गिरफ्तार, प्रेम प्रसंग में हुई थी हत्या
​#ShahjahanpurPolice #CrimeNews #UPPolice #Tilhar #BreakingNews #PoliceAction
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • शाहजहाँपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने नाबालिग लड़की का पीछा कर अश्लील हरकतें करने और तेजाब डालने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत की गई। पुलिस के अनुसार 18 अप्रैल 2026 को पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायत में बताया गया कि आरोपी कोचिंग जाते समय 14 वर्षीय नाबालिग का पीछा कर अश्लील हरकतें करता था और तेजाब डालने की धमकी देता था। मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई। रविवार सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने अशफाक नगर तिराहा के पास घेराबंदी कर आरोपी कुनाल उर्फ कुन्नू (22 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी सुबह 6:15 बजे की गई। पुलिस ने आरोपी को संबंधित धाराओं में हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी के खिलाफ पहले भी मारपीट और धमकी से जुड़े मामले दर्ज बताए गए हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना सदर बाजार के उपनिरीक्षक नरगेश कुमार व अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
    1
    शाहजहाँपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने नाबालिग लड़की का पीछा कर अश्लील हरकतें करने और तेजाब डालने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार 18 अप्रैल 2026 को पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायत में बताया गया कि आरोपी कोचिंग जाते समय 14 वर्षीय नाबालिग का पीछा कर अश्लील हरकतें करता था और तेजाब डालने की धमकी देता था। मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई।
रविवार सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने अशफाक नगर तिराहा के पास घेराबंदी कर आरोपी कुनाल उर्फ कुन्नू (22 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी सुबह 6:15 बजे की गई।
पुलिस ने आरोपी को संबंधित धाराओं में हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी के खिलाफ पहले भी मारपीट और धमकी से जुड़े मामले दर्ज बताए गए हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना सदर बाजार के उपनिरीक्षक नरगेश कुमार व अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • शाहजहांपुर: थाना जलालाबाद क्षेत्र के ग्राम राजपुरा नगला में ग्राम प्रधान व उनके सहयोगियों द्वारा बिना अनुमति सरकारी भूमि पर एक महापुरुष की प्रतिमा स्थापित किए जाने का मामला सामने आया। सूचना मिलने पर पुलिस व प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों को समझाकर प्रतिमा को हटवा दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने बताया कि मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।
    1
    शाहजहांपुर: थाना जलालाबाद क्षेत्र के ग्राम राजपुरा नगला में ग्राम प्रधान व उनके सहयोगियों द्वारा बिना अनुमति सरकारी भूमि पर एक महापुरुष की प्रतिमा स्थापित किए जाने का मामला सामने आया। सूचना मिलने पर पुलिस व प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों को समझाकर प्रतिमा को हटवा दिया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने बताया कि मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by User5028
    4
    Post by User5028
    user_User5028
    User5028
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by Asha Rani
    1
    Post by Asha Rani
    user_Asha Rani
    Asha Rani
    City Star Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    15 hrs ago
  • थाना मल्लावां पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 206/26 धारा 103(1) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त को गिरफ्तार करने के संबंध में दी जानकारी
    1
    थाना मल्लावां पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 206/26 धारा 103(1) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त को गिरफ्तार करने के संबंध में दी जानकारी
    user_रवि प्रकाश शुक्ला
    रवि प्रकाश शुक्ला
    Shahabad, Hardoi•
    3 hrs ago
  • Post by विवेक मिश्र
    1
    Post by विवेक मिश्र
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • *थाना जलालाबाद क्षेत्रान्तर्गत ग्राम राजपुरा नगला में ग्राम प्रधान व अन्य सहयोगियों द्वारा सरकारी भूमि पर बिना शासन की अनुमति महापुरुष की प्रतिमा स्थापित करने तथा पुलिस एवं प्रशासन द्वारा स्थानीय लोगों को समझाने के बाद प्रतिमा को हटवाने व पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) महोदया की बाइट ।*
    1
    *थाना जलालाबाद क्षेत्रान्तर्गत ग्राम राजपुरा नगला में ग्राम प्रधान व अन्य सहयोगियों द्वारा सरकारी भूमि पर बिना शासन की अनुमति महापुरुष की प्रतिमा स्थापित करने तथा पुलिस एवं प्रशासन द्वारा स्थानीय लोगों को समझाने के बाद प्रतिमा को हटवाने व पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) महोदया की बाइट ।*
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by User5028
    4
    Post by User5028
    user_User5028
    User5028
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.