सरकार ने एलआईसी में हिस्सेदारी बिक्री का सबसे बड़ा ऑफर फॉर सेल शुरू किया इकबाल खान,बीकानेर केंद्र सरकार ने भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) में अपनी हिस्सेदारी का एक हिस्सा बेचने के लिए देश का अब तक का सबसे बड़ा ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) शुरू किया है। इस पेशकश के जरिए सरकार लगभग 31,400 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य लेकर चल रही है। पहले घोषित हिस्सेदारी के अलावा अधिक मांग को देखते हुए ग्रीनशू विकल्प का भी उपयोग किया गया है। एलआईसी की स्थापना कब हुई एलआईसी (भारतीय जीवन बीमा निगम) की स्थापना 1 सितंबर 1956 को हुई थी। इसका गठन पंडित जवाहरलाल नेहरू के प्रधानमंत्री रहते और सी. डी. देशमुख के वित्त मंत्री रहते किया गया था। उस समय संसद ने एलआईसी अधिनियम, 1956 पारित किया, जिसके तहत 245 निजी और विदेशी जीवन बीमा कंपनियों का राष्ट्रीयकरण कर उन्हें मिलाकर एलआईसी बनाई गई।
सरकार ने एलआईसी में हिस्सेदारी बिक्री का सबसे बड़ा ऑफर फॉर सेल शुरू किया इकबाल खान,बीकानेर केंद्र सरकार ने भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) में अपनी हिस्सेदारी का एक हिस्सा बेचने के लिए देश का अब तक का सबसे बड़ा ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) शुरू किया है। इस पेशकश के जरिए सरकार लगभग 31,400 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य लेकर चल रही है। पहले घोषित हिस्सेदारी के अलावा अधिक मांग को देखते हुए ग्रीनशू विकल्प का भी उपयोग किया गया है। एलआईसी की स्थापना कब हुई एलआईसी (भारतीय जीवन बीमा निगम) की स्थापना 1 सितंबर 1956 को हुई थी। इसका गठन पंडित जवाहरलाल नेहरू के प्रधानमंत्री रहते और सी. डी. देशमुख के वित्त मंत्री रहते किया गया था। उस समय संसद ने एलआईसी अधिनियम, 1956 पारित किया, जिसके तहत 245 निजी और विदेशी जीवन बीमा कंपनियों का राष्ट्रीयकरण कर उन्हें मिलाकर एलआईसी बनाई गई।
- राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, युवाओं का किया जिक्र नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत का भविष्य युवा हैं जो निडर, बेबाक और देशभक्त हैं। राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री में संसद आने का साहस नहीं है और न ही जवाब देने की हिम्मत है। राहुल गांधी के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। इस पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।1
- 14-15 अगस्त को बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा आखिर VIP दौरे से पहले ही क्यों जागता है प्रशासन? 14 और 15 अगस्त को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बीकानेर दौरे से पहले शहर में विकास कार्यों और सफाई व्यवस्था ने अचानक रफ्तार पकड़ ली है। नगर निगम और प्रशासन पूरी तैयारी में जुटे हैं। लेकिन इस बीच एक बड़ा सवाल भी उठ रहा है—क्या विकास कार्य सिर्फ VIP दौरे के समय ही तेज़ होते हैं? आम दिनों में यही सक्रियता क्यों नहीं दिखाई देती? इस मुद्दे पर देखिए हमारी खास रिपोर्ट। #bikaner #rajasthan #bhajanlalsharma #bikanernews #breakingnews1
- news background #news #lik1
- सत्य त्याग और भगवान शिव से समर्पित करें जब तक भगवान शिव का कोई संदेश नहीं आता तब तक है हट तपस्या करता रहूंगा सत्य त्याग और भगवान शिव से समर्पित करें जब तक भगवान शिव का कोई संदेश नहीं आता तब तक है हट तपस्या करता रहूंगा1
- नागौर पुलिस द्वारा अवैध बजरी खनन / परिवहन के विरूद्ध लगातार कार्यवाही जारी । 03 ट्रैक्टर मय ट्रोली जब्त । दिनांक 05 अगस्त 2026 को दौराने गश्त अवैध रूप से बजरी परिवहन करते हुए 03 ट्रैक्टर मय ट्रोलियां जब्त कर, खनिज विभाग को सूचित किया गया। नागौर/जसनगर ,,आशा राम चौधरी (आर.पी.एस.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नागौर के द्वारा अवैध बजरीखनन / परिवहन की रोकथाम हेतु दिये गये निर्देशों की पालना में रामकरण सिंह मलिण्डा वृताधिकारी मेड़तासिटी के निकटतम सुपरविजन में भारमल उ.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना जसनगर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा अवैध बजरी परिवहन करते हुए 03 बिना नम्बरी ट्रैक्टर मय ट्रोली बजरी भरी हुई को डिटैन किया गया। तीनों ट्रेक्टर मय ट्रोली बजरी से भरे हुवे के सम्बन्ध मे खनिज विभाग को सूचित किया गया । घटना दिनांक 05 अगस्त 2026 को भारमल उ.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना मय टीम एवं खुशीराम एचसी नं. 1354 मय टीम एवं शंकरलाल एचसी नं. 1339 मय जाप्ता द्वारा झींटिया से मौजा भैंसडा की तरफ एवं व मौजा झींटिया से मौजा बडायली की तरफ रास्ते से 03 बिना नम्बरी एक ट्रैक्टर मय ट्रोली बजरी से भरा हुआ को डिटैन किया जाकर अग्रिम कार्यवाही हेतु खनिज विभाग को सूचित किया गया ।1
- बीकानेर पुलिस का बड़ा एक्शन, नशा तस्कर की 2 करोड़ की संपत्ति सीज~ NDPS Act की धारा 68F में नशा तस्करों पर पहली बड़ी कार्रवाई बीकानेर पुलिस ने SP मृदुल कच्छावा के निर्देशन में NDPS Act की धारा 68F के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए नशा तस्करों की करीब 2 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति सीज की है। पुलिस के अनुसार यह बीकानेर जिले में इस प्रावधान के तहत पहली बड़ी कार्रवाई है। नशा तस्करों और संगठित अपराध के खिलाफ आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। #bikaner #bikanernews #bikanerpolice #ipsmridulkachawa #rajasthan1
- *प्रेस नोट* विषय: मांगीलाल बागड़ी महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर NSUI का प्रदर्शन #नोखा आज दिनांक 06.08.2026 को नोखा के मांगीलाल बागड़ी महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर NSUI जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा के नेतृत्व में छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर गेट बंद कर टायर जलाकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गयाऔर बाद में SDM को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा । NSUI के कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों ने सरकार से तुरंत छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित करने की मांग की। *NSUI जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा ने कहा:* "छात्रसंघ चुनाव लोकतंत्र की नींव हैं। सरकार जानबूझकर चुनाव टालकर छात्रों की आवाज़ दबाना चाहती है। यह छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों पर सीधा हमला है। जब तक चुनाव की तिथि घोषित नहीं होगी, NSUI सड़क से सदन तक आंदोलन करती रहेगी।" प्रदर्शन में सैकड़ों NSUI कार्यकर्ता और छात्र शामिल रहे। *प्रेस नोट* विषय: मांगीलाल बागड़ी महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर NSUI का प्रदर्शन #नोखा आज दिनांक 06.08.2026 को नोखा के मांगीलाल बागड़ी महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर NSUI जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा के नेतृत्व में छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर गेट बंद कर टायर जलाकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गयाऔर बाद में SDM को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा । NSUI के कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों ने सरकार से तुरंत छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित करने की मांग की। *NSUI जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा ने कहा:* "छात्रसंघ चुनाव लोकतंत्र की नींव हैं। सरकार जानबूझकर चुनाव टालकर छात्रों की आवाज़ दबाना चाहती है। यह छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों पर सीधा हमला है। जब तक चुनाव की तिथि घोषित नहीं होगी, NSUI सड़क से सदन तक आंदोलन करती रहेगी।" प्रदर्शन में सैकड़ों NSUI कार्यकर्ता और छात्र शामिल रहे।1