logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*जर्जर गेट, बढ़ा खतरा: भगुवापुरा में निर्माणाधीन गेट की जर्जर स्थिति, श्रद्धालुओं में भय* दतिया, जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल रतनगढ़ माता धाम जाने वाले मार्ग पर भगुवापुरा पंचायत क्षेत्र में निर्माणाधीन स्वागत गेट अब श्रद्धालुओं के लिए खतरे का कारण बनता जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने आरोप लगाया है कि भगुवापुरा से रतनगढ़ माता धाम के लिए बनाया जा रहा गेट लंबे समय से अधूरा पड़ा हुआ है और उसकी स्थिति बेहद जर्जर हो चुकी है।ग्रामीणों का कहना है कि गेट में जगह-जगह दरारें दिखाई दे रही हैं तथा ऊपर लगी टाइल्स और अन्य निर्माण सामग्री लगातार नीचे गिर रही है। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु इस मार्ग से माता रानी के दर्शन करने गुजरते हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। *घटिया निर्माण के आरोप* स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य में भारी लापरवाही एवं घटिया गुणवत्ता की सामग्री उपयोग किए जाने के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत के चलते निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप नहीं किया गया। निर्माण शुरू होने के बाद से ही कार्य बंद पड़ा हुआ है और गेट कमजोर स्थिति में खड़ा है। *दोषियों पर कार्रवाई की मांग* ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले चरोखरा गांव में भी रतनगढ़ माता मार्ग पर बनाया गया स्वागत गेट निर्माण की खराब गुणवत्ता के कारण गिर चुका है, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन ने कोई सबक नहीं लिया। अब भगुवापुरा का यह गेट भी उसी स्थिति में पहुंच गया है। स्थानीय नागरिकों एवं श्रद्धालुओं ने जिला प्रशासन से मांग की है कि तत्काल निर्माणाधीन गेट की तकनीकी जांच कराई जाए, दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए मजबूत एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराया जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।

3 hrs ago
user_Baat Madhya Pradesh ki
Baat Madhya Pradesh ki
Advertising agency सिटी सेंटर, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago
9b6e1034-d167-4c29-9658-65bf54fea8a2

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • मध्य प्रदेश के मुरैना में बोर्ड परीक्षाओं में नकल के मामले में कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने सख्त कार्रवाई की है। सीसीटीवी में नकल पकड़े जाने पर शासकीय मॉडल हाई स्कूल अंबाह और टेकचंद जैन हाईस्कूल के केंद्राध्यक्ष व सहायक केंद्राध्यक्ष को हटाकर नए नियुक्त किए गए हैं, साथ ही चार शिक्षकों के विरुद्ध आपराधिक मामला भी दर्ज किया गया है।
    2
    मध्य प्रदेश के मुरैना में बोर्ड परीक्षाओं में नकल के मामले में कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने सख्त कार्रवाई की है। सीसीटीवी में नकल पकड़े जाने पर शासकीय मॉडल हाई स्कूल अंबाह और टेकचंद जैन हाईस्कूल के केंद्राध्यक्ष व सहायक केंद्राध्यक्ष को हटाकर नए नियुक्त किए गए हैं, साथ ही चार शिक्षकों के विरुद्ध आपराधिक मामला भी दर्ज किया गया है।
    user_D TV BHARAT NEWS
    D TV BHARAT NEWS
    तानसेन, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • ग्वालियर के मुरार स्थित माधवराव सिंधिया जिला अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने वेतन न मिलने के कारण हड़ताल कर दी है। इससे अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई है। गार्ड अपनी बकाया सैलरी का जल्द भुगतान चाहते हैं।
    1
    ग्वालियर के मुरार स्थित माधवराव सिंधिया जिला अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने वेतन न मिलने के कारण हड़ताल कर दी है। इससे अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई है। गार्ड अपनी बकाया सैलरी का जल्द भुगतान चाहते हैं।
    user_Dolly Pal
    Dolly Pal
    मुरार, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • ग्वालियर नगर परिषद अध्यक्ष बलदेव अग्रवाल का पैर फ्रैक्चर हो गया है। यह हादसा उनके फिसलने के कारण हुआ।
    1
    ग्वालियर नगर परिषद अध्यक्ष बलदेव अग्रवाल का पैर फ्रैक्चर हो गया है। यह हादसा उनके फिसलने के कारण हुआ।
    user_Baat Madhya Pradesh ki
    Baat Madhya Pradesh ki
    Advertising agency सिटी सेंटर, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • भैंस सड़क पर ही बंधेगी जिससे शिकायत करना है कर दो युवक की दबंगई भैंस सड़क पर ही बंधेगी जिससे शिकायत करना है कर दो युवक की दबंगई
    1
    भैंस सड़क पर ही बंधेगी जिससे शिकायत करना है कर दो युवक की दबंगई
भैंस सड़क पर ही बंधेगी जिससे शिकायत करना है कर दो युवक की दबंगई
    user_GWALIOR PRAVAH NEWS
    GWALIOR PRAVAH NEWS
    Salesperson गिर्द, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • डबरा के इटायल पेट्रोल पंप के पास आपस में भिड़ी दो बाइक, एक की हालत गंभीर डबरा ( ग्वालियर)मध्य प्रदेश डबरा के इटायल पेट्रोल पंप के पास आपस में भिड़ी दो बाइक, जिसमें पति पत्नी हुए गंभीर रूप से घायल, घायलों को लाया गया सिविल हॉस्पिटल डबरा , युवक हेमंत के सिर में आई गंभीर चोटें डबरा सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने किया ग्वालियर रेफर।
    4
    डबरा के इटायल पेट्रोल पंप के पास आपस में भिड़ी दो बाइक, एक की हालत गंभीर 
डबरा ( ग्वालियर)मध्य प्रदेश 
डबरा के इटायल पेट्रोल पंप के पास आपस में भिड़ी दो बाइक, जिसमें पति पत्नी हुए गंभीर रूप से घायल, घायलों को लाया गया सिविल हॉस्पिटल डबरा , युवक हेमंत के सिर में आई गंभीर चोटें डबरा सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने किया ग्वालियर रेफर।
    user_Rajesh kumar soni
    Rajesh kumar soni
    Local News Reporter पिछोर (डबरा), ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    46 min ago
  • रेलवे विभाग की लापरवाही से यात्रियों को असुविधा असुरक्षा होती हुई
    1
    रेलवे विभाग की लापरवाही  से यात्रियों को असुविधा  असुरक्षा  होती हुई
    user_दिगेन्द्र कुमार बाजपेई
    दिगेन्द्र कुमार बाजपेई
    Local News Reporter पिछोर (डबरा), ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    51 min ago
  • मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बोत्सवाना से आए दो मादा चीतों को खुले जंगल में छोड़ा। यह पुनर्वास कार्यक्रम का हिस्सा है, जिससे ये चीते अब अपनी प्राकृतिक गति से विचरण कर सकेंगे। मुख्यमंत्री ने इस पहल के लिए कूनो प्रबंधन को बधाई दी।
    4
    मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बोत्सवाना से आए दो मादा चीतों को खुले जंगल में छोड़ा। यह पुनर्वास कार्यक्रम का हिस्सा है, जिससे ये चीते अब अपनी प्राकृतिक गति से विचरण कर सकेंगे। मुख्यमंत्री ने इस पहल के लिए कूनो प्रबंधन को बधाई दी।
    user_D TV BHARAT NEWS
    D TV BHARAT NEWS
    तानसेन, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • ग्वालियर के मुरार स्थित माधवराव सिंधिया जिला चिकित्सालय के सुरक्षा गार्डों ने वेतन न मिलने पर हड़ताल कर दी। उनकी इस हड़ताल से अस्पताल की सेवाएं प्रभावित हुई हैं।
    1
    ग्वालियर के मुरार स्थित माधवराव सिंधिया जिला चिकित्सालय के सुरक्षा गार्डों ने वेतन न मिलने पर हड़ताल कर दी। उनकी इस हड़ताल से अस्पताल की सेवाएं प्रभावित हुई हैं।
    user_Dolly Pal
    Dolly Pal
    मुरार, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • ग्वालियर के भितरवार में पुलिस थाने के पास एक ओवरलोड ट्रैक्टर के पहिए हवा में उड़ते देखे गए। यह खतरनाक नज़ारा सीधे पुलिस स्टेशन के बाहर देखने को मिला, जिससे ओवरलोडिंग पर सवाल उठ रहे हैं।
    1
    ग्वालियर के भितरवार में पुलिस थाने के पास एक ओवरलोड ट्रैक्टर के पहिए हवा में उड़ते देखे गए। यह खतरनाक नज़ारा सीधे पुलिस स्टेशन के बाहर देखने को मिला, जिससे ओवरलोडिंग पर सवाल उठ रहे हैं।
    user_Baat Madhya Pradesh ki
    Baat Madhya Pradesh ki
    Advertising agency सिटी सेंटर, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.