Shuru
Apke Nagar Ki App…
कौशाम्बी। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के दारानगर में बंदरों के आतंक से लोग परेशान हैं। मंगलवार को बंदरों के झुंड ने एक युवक पर हमला कर दिया। जान बचाकर भागने के दौरान युवक छत से नीचे गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों ने घायल युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दारानगर में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। बंदरों के उत्पात को लेकर कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने प्रशासन से बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज़ सुबह की शुरुआत हो कौशांबी एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। हर दिन की ताज़ा खबरें, हर सुबह आपके घर तक।
कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
कौशाम्बी। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के दारानगर में बंदरों के आतंक से लोग परेशान हैं। मंगलवार को बंदरों के झुंड ने एक युवक पर हमला कर दिया। जान बचाकर भागने के दौरान युवक छत से नीचे गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों ने घायल युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दारानगर में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। बंदरों के उत्पात को लेकर कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने प्रशासन से बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज़ सुबह की शुरुआत हो कौशांबी एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। हर दिन की ताज़ा खबरें, हर सुबह आपके घर तक।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- झारखंड के छात्रों ने बिना गाली दिए और बिना लिंचिंग किए सरकार को झुका दिया। उनकी ज़्यादातर मांगे माननी पड़ी हैं सरकार को। हालांकि CBI जाँच की बात रह गई लेकिन झारखंड के छात्रों ने एक उदाहरण सेट कर दिया है। जिया हो झारखंड के लाला 🫡1
- भारी बारिश से किसानों में चिंताजनक बात कही पे फायदा हैं तो कहीं नुकसान मंझनपुर ब्लॉक में कई जगह हुई झमाझम बारिश सड़के जलमग्न किसानों को राहत तापमान गिरा लगातार हो रही है बारिश सुबह मंगलवार से हुई झमाझम बारिश से किसानों को राहत मिली एवं किसानों का कुछ फासले जैसे तिल्ली है , ऊर्दी है ,अरहर , आदि फासले नुकसान चिंता बनी है किसानों को एवं सुबह से ही बारिश हो रही है एवं सड़के पर जगह-जगह पानी भरा है एवं जल भराव का स्थिति बनी है और राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और कई विद्यालयों में एवं गांव के किनारे किनारे पानी भर गया है मौसम विभाग का कहना है कि इसी तरह अगले दो दिनों तक मौसम इसी तरह बने रहने की संभावना जताई जा रही है विभाग में बारिश को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है ,,,3
- mai kamlesh thekedar sabhi sattring thekedar ko shuchit karta hu koi bhi sattring thekedar 40 rupiya se neche koi bhi sattring thekedar kaam nhi karega Kaushambi me jitne bhi hai sattring thekedar Dhyan denge 🙏aap sabhi sattring thekedar ko bahut bahut dhanyawad 🙏 Kamlesh thekedar construction Kaushambi ki news1
- रायबरेली। जिलाधिकारी ने जनपद के सभी अभिभावकों से अपील की है कि 14 से 15 वर्ष की आयु की अपनी बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन अवश्य लगवाएं। उन्होंने कहा कि समय पर टीकाकरण कराकर बेटियों को गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सकता है। जिलाधिकारी ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर निःशुल्क उपलब्ध है। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी बेटियों के स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें तथा निर्धारित आयु में उनका टीकाकरण अवश्य कराएं। उन्होंने कहा कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाली गंभीर बीमारियों में शामिल है। इससे बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण महत्वपूर्ण कदम है। अभिभावक नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर वैक्सीन के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और अपनी बेटियों का समय पर टीकाकरण करा सकते हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वस्थ बेटियां ही स्वस्थ समाज और मजबूत भविष्य की आधारशिला हैं। इसलिए सभी अभिभावक इस अभियान में सहयोग करते हुए अपनी बेटियों को एचपीवी वैक्सीन जरूर लगवाएं।1
- रायबरेली: बहुचर्चित सोमू ढाबा हत्याकांड में अदालत का ऐतिहासिक फैसला, 14 आरोपियों को उम्रकैद, रायबरेली: बहुचर्चित सोमू ढाबा हत्याकांड में अदालत का ऐतिहासिक फैसला, 14 आरोपियों को उम्रकैद रायबरेली: साल 2019 में जनपद के मिल एरिया थाना क्षेत्र स्थित रतापुर में हुए बहुचर्चित सोमू ढाबा कांड में जिला न्यायालय ने मंगलवार को अपना बहुप्रतीक्षित फैसला सुना दिया है। जिला जज अमित पाल की अदालत ने इस सनसनीखेज मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए कुल 14 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। प्रमुख बिंदु: सजा पाने वाले मुख्य आरोपी: इस मामले में समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता आर.पी. यादव और ढाबा संचालक सुरेश समेत कुल 14 लोगों को आजीवन कारावास की सजा भुगताने का आदेश दिया गया है। दो आरोपी बरी: न्यायालय ने सुनवाई के दौरान साक्ष्यों के आधार पर दो आरोपियों अभितेज और राम कृष्ण यादव—को दोषमुक्त (बरी) कर दिया है। घटना का विवरण: यह पूरा मामला वर्ष 2019 का है, जब मिल एरिया थाना क्षेत्र के रतापुर स्थित सोमू ढाबा पर हुई खूनी हिंसा और गोलीबारी से पूरा इलाका दहल उठा था। इस चर्चित प्रकरण में लंबे समय से अदालत में सुनवाई चल रही थी, जिस पर आज न्यायालय का बड़ा फैसला आया है। अदालत के इस कड़े फैसले से न्याय की आस लगाए बैठे पीड़ित पक्ष को राहत मिली है, वहीं इलाके में इस निर्णय की खासी चर्चा है।1
- ग्राम सभा खुरेहटी में 'युवा लंबी कूद प्रतियोगिता' संपन्न, मुख्य अतिथि पूनम सिंह ने विजेताओं को बांटे साइकिल व पुरस्कार रायबरेली। सदर विधानसभा क्षेत्र के राही ब्लॉक की ग्राम सभा खुरेहटी के बाबूगंज बाजार में आयोजित ‘युवा लंबी कूद प्रतियोगिता’ में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं पूनम सिंह ने युवाओं के बीच पहुंचकर उनका उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता में युवाओं ने पूरे जोश, जुनून और खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आयोजक की ओर से साइकिल और अन्य पुरस्कार प्रदान किए गए, जिन्हें मुख्य अतिथि पूनम सिंह ने अपने हाथों से प्रतिभागियों को वितरित कर सम्मानित किया। प्रथम स्थान हासिल करने वाले रोहित रावत को साइकिल प्रदान कर उनकी उपलब्धि का सम्मान किया गया। अन्य प्रतिभागियों को भी पुरस्कार देकर उनके प्रयासों की सराहना की गई। इस अवसर पर पूनम सिंह ने कहा कि गांव की मिट्टी में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत सिर्फ उसे पहचानने और सही मंच देने की है। युवाओं में ऊर्जा और आगे बढ़ने की क्षमता है। खेल प्रतियोगिताएं उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना भी सिखाती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार होने चाहिए, ताकि छोटे गांवों से निकलने वाली खेल प्रतिभाएं आगे चलकर जिले, प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकें। पूनम सिंह ने युवाओं से खेल के साथ शिक्षा और सकारात्मक सोच को भी अपनी ताकत बनाने का आह्वान किया। पूनम सिंह ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजक सुनील यादव एवं उनकी पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने सभी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान युवाओं और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। पूनम सिंह की युवाओं के बीच मौजूदगी और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा।1
- hello mere Priya doston ka rate 40 se upar hona chahie koi bhi thekedar Ho kam rate mein setting nahin lagaega Kaushambi ke jitne bhi certain thekedar Hain Dhyan denge Meri baat Ko3
- लखनऊ में अवैध भैंसी डेयरियों पर चला बुलडोजर: पुलिस से बदसलूकी करना पड़ा भारी, भारी पुलिस बल के साथ नगर निगम का बड़ा एक्शन लखनऊ में अवैध भैंसी डेयरियों पर चला बुलडोजर: पुलिस से बदसलूकी करना पड़ा भारी, भारी पुलिस बल के साथ नगर निगम का बड़ा एक्शन लखनऊ: राजधानी लखनऊ में अवैध रूप से संचालित हो रही भैंसी डेयरियों के खिलाफ प्रशासन ने अब कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। पारा क्षेत्र में बरसों से धड़ल्ले से चल रही अवैध डेयरियों को हटाने के लिए नगर निगम और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने एक बड़ा और कड़ा अभियान शुरू किया है। इस कार्रवाई के दौरान अवैध डेयरी संचालकों द्वारा पुलिस के साथ की गई बदसलूकी उन्हें काफी भारी पड़ी है, जिसके बाद प्रशासन ने और सख्ती दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई की है। पारा क्षेत्र में लंबे समय से चल रहा था अवैध कारोबार प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ के पारा क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से दर्जनों अवैध डेयरियों का संचालन किया जा रहा था। इन डेयरियों के कारण न केवल स्थानीय स्तर पर भारी गंदगी और प्रदूषण फैल रहा था, बल्कि प्रशासनिक नियमों की भी लगातार धज्जियां उड़ाई जा रही थीं। स्थानीय नागरिकों की शिकायतों और नियमों की अनदेखी को देखते हुए प्रशासन ने इन डेयरियों को पूरी तरह खाली कराने और बंद कराने का निर्णय लिया। एसीपी काकोरी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात कार्रवाई के दौरान स्थिति तनावपूर्ण होने की आशंका को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एसीपी काकोरी शकील अहमद कई थानों की भारी-भरकम पुलिस फोर्स और पीएसी बल के साथ मौके पर खुद मौजूद रहकर पूरी कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे हैं। पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीमों ने अवैध डेयरियों पर शिकंजा कसते हुए उन्हें खाली कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रशासन की दो टूक चेतावनी प्रशासनिक अधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि शहर में अवैध रूप से किसी भी प्रकार की डेयरी का संचालन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकारी काम में बाधा डालने और पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले उपद्रवी तत्वों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और अवैध कब्जों व निर्माणों को हटाने का सिलसिला लगातार जारी है।1
- कौशांबी जिले के थाना संदीपनघाट में जानलेवा हमले के मामले को लेकर बड़ी पुलिस कार्रवाई हुई है। थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि 8 अगस्त को अमर सिंह के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। आरोप है कि मामले में उचित धाराएं नहीं लगाई गईं और पीड़ित पक्ष की शिकायत पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई। मामले की जांच सीओ चायल ने की। जांच में पीड़ित की शिकायत सही पाए जाने के बाद रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई। इसके बाद आईजी जोन अजय मिश्रा ने थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। थानाध्यक्ष के खिलाफ हुई इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज़ सुबह की शुरुआत हो कौशांबी एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। हर दिन की ताज़ा खबरें, हर सुबह आपके घर तक।1