logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दलित युवक पर लोहे की रॉड से हमला, एसी/एसटी समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज मड़िहान थाना क्षेत्र में एक दलित युवक के साथ कथित तौर पर मारपीट, जातिसूचक अपमान और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एफआईआर के अनुसार, रामपुर गांव निवासी शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि उसका बेटा 31 जुलाई को गांव के रास्ते से गुजर रहा था। इसी दौरान गांव के ही दो लोगों ने उसे रोक लिया और कथित रूप से जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर लोहे की रॉड से हमला कर युवक को बेरहमी से पीटा गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। घटना के दौरान पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना के बाद घायल युवक और उसके परिजन भय और दहशत में आ गए। परिजनों का कहना है कि बेटे पर हुए हमले ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। एक मां की आंखों के सामने उसके बेटे को पीटा जाना किसी दर्दनाक मंजर से कम नहीं था। परिवार न्याय की उम्मीद लेकर पुलिस के पास पहुंचा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए मड़िहान पुलिस ने दोनों नामजद आरोपितों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 115(2), 352, 351(3) तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा 3(1)(द), 3(1)(ध) और 3(2)(va) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घायल युवक का चिकित्सीय परीक्षण व साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

10 hrs ago
user_Rakesh Kumar jaago news
Rakesh Kumar jaago news
मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
10 hrs ago
d18f07b7-bcdb-4654-ab83-d7665fa5e842

दलित युवक पर लोहे की रॉड से हमला, एसी/एसटी समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज मड़िहान थाना क्षेत्र में एक दलित युवक के साथ कथित तौर पर मारपीट, जातिसूचक अपमान और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एफआईआर के अनुसार, रामपुर गांव निवासी शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि उसका बेटा 31 जुलाई को गांव के रास्ते से गुजर रहा था। इसी दौरान गांव के ही दो लोगों ने उसे रोक लिया और कथित रूप से जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर लोहे की रॉड से हमला कर युवक को बेरहमी से पीटा गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। घटना के दौरान पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना के बाद घायल युवक और उसके परिजन भय और दहशत में आ गए। परिजनों का कहना है कि बेटे पर हुए हमले ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। एक मां की आंखों के सामने उसके बेटे को पीटा जाना किसी दर्दनाक मंजर से कम नहीं था। परिवार न्याय की उम्मीद लेकर पुलिस के पास पहुंचा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए मड़िहान पुलिस ने दोनों नामजद आरोपितों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 115(2), 352, 351(3) तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा 3(1)(द), 3(1)(ध) और 3(2)(va) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घायल युवक का चिकित्सीय परीक्षण व साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • दो माह से वेतन न मिलने पर के.बी.पी.जी. कॉलेज के प्राध्यापकों का कार्य बहिष्कार का ऐलान मीरजापुर। दो महीने से वेतन न मिलने से नाराज के.बी.पी.जी. कॉलेज, मीरजापुर के प्राध्यापकों ने सोमवार से कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में शिक्षक संघ ने सांकेतिक विरोध-प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जताई और महाविद्यालय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए।शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. ज्योतीश्वर मिश्र ने कहा कि नियमित रूप से वेतन न मिलना प्राचार्य की अकुशलता और लापरवाही को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि समय पर वेतन न मिलने से शिक्षकों और कर्मचारियों के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है।शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रो. रमेश चन्द्र ओझा ने आरोप लगाया कि प्राचार्य महाविद्यालय के कार्यों पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे रहे हैं और अपने व्यक्तिगत हितों में अधिक व्यस्त रहते हैं। इसके चलते महाविद्यालय विभिन्न समस्याओं से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में न केवल पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है, बल्कि शिक्षक और कर्मचारी वेतन के लिए भी परेशान हैं।विश्वविद्यालयी शिक्षक संघ के प्रांतीय प्रतिनिधि प्रो. अशोक सिंह चंदेल तथा जनपदीय शिक्षक संघ के महामंत्री डॉ. रत्नेश कुमार मिश्र ने भी महाविद्यालय की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।सांकेतिक विरोध-प्रदर्शन में प्रो. इन्दुभूषण द्विवेदी, प्रो. मकरंद जायसवाल, प्रो. राकेश शुक्ल, डॉ. प्रभात सिंह, डॉ. अमर बहादुर सरोज, डॉ. सत्यकेतु शुक्ल सहित बड़ी संख्या में प्राध्यापक मौजूद रहे। शिक्षकों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो सोमवार से कार्य बहिष्कार किया जाएगा, जिससे महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित हो सकती हैं Bite - प्रोफेसर ज्योतिश्वर मिश्र
    2
    दो माह से वेतन न मिलने पर के.बी.पी.जी. कॉलेज के प्राध्यापकों का कार्य बहिष्कार का ऐलान
मीरजापुर। दो महीने से वेतन न मिलने से नाराज के.बी.पी.जी. कॉलेज, मीरजापुर के प्राध्यापकों ने सोमवार से कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में शिक्षक संघ ने सांकेतिक विरोध-प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जताई और महाविद्यालय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए।शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. ज्योतीश्वर मिश्र ने कहा कि नियमित रूप से वेतन न मिलना प्राचार्य की अकुशलता और लापरवाही को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि समय पर वेतन न मिलने से शिक्षकों और कर्मचारियों के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है।शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रो. रमेश चन्द्र ओझा ने आरोप लगाया कि प्राचार्य महाविद्यालय के कार्यों पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे रहे हैं और अपने व्यक्तिगत हितों में अधिक व्यस्त रहते हैं। इसके चलते महाविद्यालय विभिन्न समस्याओं से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में न केवल पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है, बल्कि शिक्षक और कर्मचारी वेतन के लिए भी परेशान हैं।विश्वविद्यालयी शिक्षक संघ के प्रांतीय प्रतिनिधि प्रो. अशोक सिंह चंदेल तथा जनपदीय शिक्षक संघ के महामंत्री डॉ. रत्नेश कुमार मिश्र ने भी महाविद्यालय की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।सांकेतिक विरोध-प्रदर्शन में प्रो. इन्दुभूषण द्विवेदी, प्रो. मकरंद जायसवाल, प्रो. राकेश शुक्ल, डॉ. प्रभात सिंह, डॉ. अमर बहादुर सरोज, डॉ. सत्यकेतु शुक्ल सहित बड़ी संख्या में प्राध्यापक मौजूद रहे। शिक्षकों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो सोमवार से कार्य बहिष्कार किया जाएगा, जिससे महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित हो सकती हैं
Bite -    प्रोफेसर ज्योतिश्वर मिश्र
    user_Mirzapur Samachar
    Mirzapur Samachar
    पत्रकार गौरव विश्वकर्मा मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    50 min ago
  • मिर्ज़ापुर: भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, पुलिस की सजगता से टला पुतला दहन।
    1
    मिर्ज़ापुर: भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, पुलिस की सजगता से टला पुतला दहन।
    user_मेट्रो संदेश न्यूज़
    मेट्रो संदेश न्यूज़
    Newspaper publisher मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #श्रावण_मास  #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम
    4
    #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #श्रावण_मास  #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम
    user_CHAIRMAN CRIME CONTROL
    CHAIRMAN CRIME CONTROL
    मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मिर्जापुर में सियासत गरम! सपा जिलाध्यक्ष के बयान पर बीजेपी विधायक रत्नाकर मिश्रा का पलटवार, बोले— "व्यापारियों के हित में मैं खड़ा हूं" मिर्जापुर में सियासत गरम! सपा जिलाध्यक्ष के बयान पर बीजेपी विधायक रत्नाकर मिश्रा का पलटवार, बोले— "व्यापारियों के हित में मैं खड़ा हूं" मिर्जापुर। शहर में व्यापारियों से जुड़े मुद्दे को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष के बयान के बाद नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह हमेशा व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए खड़े रहे हैं और आगे भी रहेंगे। विधायक रत्नाकर मिश्रा ने कहा कि यदि किसी व्यापारी का उत्पीड़न किया जाएगा या उसके साथ अन्याय होगा, तो उसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि योगी सरकार में व्यापारियों का सम्मान और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जो भी व्यापारी वर्ग को डराने, सताने या लूटने का प्रयास करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। विधायक ने यह भी कहा कि व्यापारियों के हितों से कोई समझौता नहीं होगा और हर स्तर पर उनकी आवाज उठाई जाएगी। विधायक के इस बयान के बाद जिले में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। अब इस मुद्दे पर विभिन्न राजनीतिक दलों की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं और स्थानीय स्तर पर इसे लेकर चर्चाएं तेज हैं।
    1
    मिर्जापुर में सियासत गरम! सपा जिलाध्यक्ष के बयान पर बीजेपी विधायक रत्नाकर मिश्रा का पलटवार, बोले— "व्यापारियों के हित में मैं खड़ा हूं"
मिर्जापुर में सियासत गरम! सपा जिलाध्यक्ष के बयान पर बीजेपी विधायक रत्नाकर मिश्रा का पलटवार, बोले— "व्यापारियों के हित में मैं खड़ा हूं"
मिर्जापुर। शहर में व्यापारियों से जुड़े मुद्दे को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष के बयान के बाद नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह हमेशा व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए खड़े रहे हैं और आगे भी रहेंगे।
विधायक रत्नाकर मिश्रा ने कहा कि यदि किसी व्यापारी का उत्पीड़न किया जाएगा या उसके साथ अन्याय होगा, तो उसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि योगी सरकार में व्यापारियों का सम्मान और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि जो भी व्यापारी वर्ग को डराने, सताने या लूटने का प्रयास करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। विधायक ने यह भी कहा कि व्यापारियों के हितों से कोई समझौता नहीं होगा और हर स्तर पर उनकी आवाज उठाई जाएगी।
विधायक के इस बयान के बाद जिले में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। अब इस मुद्दे पर विभिन्न राजनीतिक दलों की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं और स्थानीय स्तर पर इसे लेकर चर्चाएं तेज हैं।
    user_Up mirror news Mirzapur
    Up mirror news Mirzapur
    मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • क्या सच में बिना दलाल कोई काम नहीं होता? अब होगा... #दलाल #GovernmentOffice #System #India #News #MissingNewsIndia #ImranAnsari #Corruption #PublicAwareness #HindiNews
    1
    क्या सच में बिना दलाल कोई काम नहीं होता?             अब होगा...
#दलाल #GovernmentOffice #System #India #News #MissingNewsIndia #ImranAnsari #Corruption #PublicAwareness #HindiNews
    user_B Republic News
    B Republic News
    News Mirzapur, Varanasi•
    13 hrs ago
  • मिर्जापुर में 2029 में योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री बनाने की उठी मांग मिर्जापुर, 31 जुलाई। मिर्जापुर के नटवा स्थित एक लॉन में शुक्रवार को हिंदू युवा वाहिनी के संगठन विस्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने वर्ष 2029 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री बनाने की मांग उठाई। कार्यक्रम में संगठन के नए पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे गए। इसके बाद मीडिया से बातचीत में हिंदू युवा वाहिनी के पूर्वांचल अध्यक्ष अजय कुमार शुक्ला ने कहा कि संगठन वर्ष 2029 में योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री बनाने के उद्देश्य से जनसंपर्क और संगठन विस्तार अभियान को आगे बढ़ाएगा। कार्यक्रम के दौरान हिंदू एकता और सामाजिक समरसता पर भी विशेष जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे अपने नाम के आगे जाति के स्थान पर "सनातनी" लिखें, जिससे सामाजिक एकता को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने कहा कि इस संबंध में संगठन अपनी बात भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक भी पहुंचाएगा तथा आगामी चुनावों में भाजपा के साथ मिलकर अभियान चलाने में सहयोग करेगा। इस अवसर पर संगठन के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे।
    1
    मिर्जापुर में 2029 में योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री बनाने की उठी मांग
मिर्जापुर, 31 जुलाई। मिर्जापुर के नटवा स्थित एक लॉन में शुक्रवार को हिंदू युवा वाहिनी के संगठन विस्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने वर्ष 2029 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री बनाने की मांग उठाई।
कार्यक्रम में संगठन के नए पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे गए। इसके बाद मीडिया से बातचीत में हिंदू युवा वाहिनी के पूर्वांचल अध्यक्ष अजय कुमार शुक्ला ने कहा कि संगठन वर्ष 2029 में योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री बनाने के उद्देश्य से जनसंपर्क और संगठन विस्तार अभियान को आगे बढ़ाएगा।
कार्यक्रम के दौरान हिंदू एकता और सामाजिक समरसता पर भी विशेष जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे अपने नाम के आगे जाति के स्थान पर "सनातनी" लिखें, जिससे सामाजिक एकता को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने कहा कि इस संबंध में संगठन अपनी बात भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक भी पहुंचाएगा तथा आगामी चुनावों में भाजपा के साथ मिलकर अभियान चलाने में सहयोग करेगा।
इस अवसर पर संगठन के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे।
    user_Khulasach TV
    Khulasach TV
    Court reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #श्रावण_मास  #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम  #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन
    4
    #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #श्रावण_मास  #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम  #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन
    user_CHAIRMAN CRIME CONTROL
    CHAIRMAN CRIME CONTROL
    मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • महिलाओं के साथ हुई ठगी के विरोध में मुख्यालय पर किया धरना समाधान माइक्रो क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा लोन देने के नाम पर महिलाओं से किया गया लाखों रुपए की ठगी के विरोध में महिलाओं ने किया जिला मुख्यालय पर विशाल प्रदर्शन आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे एडवोकेट के नेतृत्व में ठगी की शिकार सैकड़ो महिलाओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करके जिलाधिकारी मिर्जापुर को दिया ज्ञापन जिलाधिकारी मिर्जापुर पवन कुमार गंगवार ने तत्काल प्रकरण का संज्ञान लेते हुए एडिशनल एसपी सिटी को दिया जांच का आदेश ,ठगी एवं फर्जीवाडा करने वाले समाधान माइक्रो क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ दिया FIR का आदेश 31 जुलाई 2026 मिर्जापुर, आज मिर्जापुर जिला मुख्यालय पर समाधान माइक्रो क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड एवं उनके गैग के द्वारा महिलाओं को ₹60000 का लोन देने के नाम पर लगभग 40 महिलाओं से साथ ₹5000 लेने और ठगी करने का प्रकरण को लेकर सैकड़ो महिलाओं द्वारा आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे एडवोकेट के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी मिर्जापुर को फ्रॉड करने वाले कंपनी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करने एवं गरीब महिलाओं का पैसा वापस दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जिस पर जिलाधिकारी मिर्जापुर पवन कुमार गंगवार द्वारा तत्काल महिलाओं की प्रार्थना पत्र पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एडिशनल एसपी सिटी श्री नितेश सिंह जी को फाइनेंस कंपनी की जांच कर कर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया जिस पर एडिशनल एसपी सिटी द्वारा पुलिस क्षेत्राधिकार सदर को जांच कर विधिक कार्रवाई करने का आदेश जारी किया गया प्रदर्शन को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे एडवोकेट ने कहा कि आज मिर्जापुर जनपद में माइक्रो क्रेडिट फाइनेंस कंपनियों के आड़ में महिलाओं से धनउगाही और उनको लूटने का कार्य किया जा रहा है समाधान माइक्रो क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा लगभग सैकड़ो महिलाओं से ₹5000 नगद एवं ऑनलाइन लेकर लगभग 7 लाख रुपए की ठगी की गई और कंपनी द्वारा फर्जीवाड़ा करके अपना कार्यालय बंद करके कंपनी गायब हो गई इस तरीके से मिर्जापुर जनपद में एक रैकेट सक्रिय है जिसे तत्काल पुलिस प्रशासन को खोज कर गरीब महिलाओं से ठगी करने वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करने की कार्रवाई करनी चाहिए आम आदमी पार्टी मिर्जापुर गरीब महिलाओं के साथ है प्रदर्शन को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव काशी प्रांत रमाशंकर साहू ने कहा कि मिर्जापुर में गरीब महिलाओं को लोन के नाम पर ठगी करने वाले क्रेडिट कंपनियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई होनी चाहिए आम आदमी पार्टी गरीब महिलाओं के साथ खड़ी है उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन को शीघ्र ही जांच करके गरीब महिलाओं का पैसा वापस करने का कार्य करना चाहिए और इस तरीके से कार्य करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई करना चाहिए प्रदर्शन में प्रमुख उससे सरोज गोस्वामी मीरा देवी दिव्या गिरी सीमा देवी निर्मला शकील निशा गिरी तारामती प्रमिला अमीना विद्या ज्यादा उर्मिला ममता मदीना संगीता पूजा निशा संतोष सीताराम राधेश्याम इत्यादि सैकड़ो महिलाएं सम्मिलित रही
    3
    महिलाओं के साथ हुई ठगी के विरोध में मुख्यालय पर किया धरना
समाधान माइक्रो क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा लोन देने के नाम पर महिलाओं से किया गया लाखों रुपए की ठगी के विरोध में महिलाओं ने किया जिला मुख्यालय पर विशाल प्रदर्शन 
आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे एडवोकेट के नेतृत्व में ठगी की शिकार सैकड़ो महिलाओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करके जिलाधिकारी मिर्जापुर को दिया ज्ञापन 
जिलाधिकारी मिर्जापुर पवन कुमार गंगवार ने तत्काल प्रकरण का संज्ञान लेते हुए एडिशनल एसपी सिटी को दिया जांच का आदेश ,ठगी एवं फर्जीवाडा करने वाले समाधान माइक्रो क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ दिया FIR का आदेश 
31 जुलाई 2026 मिर्जापुर,
आज मिर्जापुर जिला मुख्यालय पर समाधान माइक्रो क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड एवं उनके गैग के द्वारा महिलाओं को ₹60000 का लोन देने के नाम पर लगभग 40 महिलाओं से साथ ₹5000 लेने और ठगी करने का प्रकरण को लेकर सैकड़ो महिलाओं द्वारा आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे एडवोकेट के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी मिर्जापुर को फ्रॉड करने वाले कंपनी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करने एवं गरीब महिलाओं का पैसा वापस दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया
जिस पर जिलाधिकारी मिर्जापुर पवन कुमार गंगवार द्वारा तत्काल महिलाओं की प्रार्थना पत्र पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एडिशनल एसपी सिटी श्री नितेश सिंह जी को फाइनेंस कंपनी की जांच कर कर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया जिस पर एडिशनल एसपी सिटी द्वारा पुलिस क्षेत्राधिकार सदर को जांच कर विधिक कार्रवाई करने का आदेश जारी किया गया 
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे एडवोकेट ने कहा कि आज मिर्जापुर जनपद में माइक्रो क्रेडिट फाइनेंस कंपनियों के आड़ में महिलाओं से धनउगाही और उनको लूटने का कार्य किया जा रहा है समाधान माइक्रो क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा लगभग सैकड़ो महिलाओं से ₹5000 नगद एवं ऑनलाइन लेकर लगभग 7 लाख रुपए की ठगी की गई और कंपनी द्वारा फर्जीवाड़ा करके अपना कार्यालय बंद करके कंपनी गायब हो गई इस तरीके से मिर्जापुर जनपद में एक रैकेट सक्रिय है जिसे तत्काल पुलिस प्रशासन को खोज कर गरीब महिलाओं से ठगी करने वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करने की कार्रवाई करनी चाहिए आम आदमी पार्टी मिर्जापुर गरीब महिलाओं के साथ है
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव काशी प्रांत रमाशंकर साहू ने कहा कि मिर्जापुर में गरीब महिलाओं को लोन के नाम पर ठगी करने वाले क्रेडिट कंपनियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई होनी चाहिए आम आदमी पार्टी गरीब महिलाओं के साथ खड़ी है उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन को शीघ्र ही जांच करके गरीब महिलाओं का पैसा वापस करने का कार्य करना चाहिए और इस तरीके से कार्य करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई करना चाहिए प्रदर्शन में प्रमुख उससे सरोज गोस्वामी मीरा देवी दिव्या गिरी सीमा देवी निर्मला शकील निशा गिरी तारामती प्रमिला अमीना विद्या ज्यादा उर्मिला ममता मदीना संगीता पूजा निशा संतोष सीताराम राधेश्याम इत्यादि सैकड़ो महिलाएं सम्मिलित रही
    user_Journalist S N Yadav
    Journalist S N Yadav
    Local News Reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.