logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रयागराज के सरायइनायत थाना क्षेत्र अंतर्गत उत्तरी कोटवा गांव में छुट्टी पर घर आए सीआरपीएफ के सब-इंस्पेक्टर चंदन सिंह उर्फ मिंटू (46) का शव रविवार सुबह गांव के एक तालाब में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फाफामऊ (पड़िला) स्थित सीआरपीएफ कैंप में तैनात चंदन सिंह अपनी बीमार मां के इलाज के लिए शुक्रवार को अवकाश लेकर घर आए थे। परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे वह घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। लगभग 10:30 बजे उनकी होंडा एक्टिवा गांव के पास स्थित तालाब के किनारे लावारिस हालत में मिली, जिसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने पूरी रात उनकी तलाश की। रविवार सुबह ग्रामीणों ने तालाब में शव तैरता देखा, जिसकी पहचान परिजनों ने चंदन सिंह के रूप में की। घटना के बाद परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। सरायइनायत थाना प्रभारी प्रवीण कुमार गौतम ने बताया कि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल दुर्घटना सहित सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। मृतक अपने पीछे मां कमला देवी, पत्नी सपना, दो बेटियों सोनाक्षी एवं भूमिका, पुत्र शौर्य तथा भाई कुंदन को छोड़ गए हैं। इस घटना के बाद से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

6 hrs ago
user_NAGENDRA PRAJAPATI
NAGENDRA PRAJAPATI
Local News Reporter Allahabad, Prayagraj•

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • प्रयागराज से आई रिपोर्ट में क्या कहा गया है, इसके बारे में जानकारी लेने को कहा गया है। इसमें शेबू शादी और शहदूशानी से संबंधित रिपोर्ट का जिक्र किया गया है।
    1
    प्रयागराज से आई रिपोर्ट में क्या कहा गया है, इसके बारे में जानकारी लेने को कहा गया है। इसमें शेबू शादी और शहदूशानी से संबंधित रिपोर्ट का जिक्र किया गया है।
    user_AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS
    AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS
    पत्रकार Prayagraj, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अखाड़ा परिषद विवाद को लेकर एक प्रेसवार्ता आयोजित की गई है। इस प्रेसवार्ता के दौरान मामले में लगे आरोपों की गहन जांच करने और उचित कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई गई है।
    1
    उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अखाड़ा परिषद विवाद को लेकर एक प्रेसवार्ता आयोजित की गई है। इस प्रेसवार्ता के दौरान मामले में लगे आरोपों की गहन जांच करने और उचित कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई गई है।
    user_JGE News
    JGE News
    Newspaper publisher इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा को लेकर सत्यम पंडित का एक और विवादित वीडियो सामने आया है। सामने आए इस वीडियो में उसने कांवड़ यात्रा के दौरान मुस्लिम पुलिसकर्मियों की ड्यूटी न लगाने की मांग की है। मामला बढ़ने के बाद गाजियाबाद पुलिस ने इस वीडियो का संज्ञान लिया है। मामले में DCP सिटी ज़ोन धवल जायसवाल के अनुसार, वीडियो की जांच की जा रही है और पुलिस बल की निष्पक्षता को प्रभावित करने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा को लेकर सत्यम पंडित का एक और विवादित वीडियो सामने आया है। सामने आए इस वीडियो में उसने कांवड़ यात्रा के दौरान मुस्लिम पुलिसकर्मियों की ड्यूटी न लगाने की मांग की है।

मामला बढ़ने के बाद गाजियाबाद पुलिस ने इस वीडियो का संज्ञान लिया है। मामले में DCP सिटी ज़ोन धवल जायसवाल के अनुसार, वीडियो की जांच की जा रही है और पुलिस बल की निष्पक्षता को प्रभावित करने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    user_Sanjay Lal
    Sanjay Lal
    Local News Reporter Allahabad, Prayagraj•
    2 hrs ago
  • प्रयागराज के चर्चित सिविल लाइंस स्थित 'श्री पहनावा' कपड़े के शोरूम में अचानक भीषण आग लग गई। आग की तेज लपटें और धुआं उठते ही पूरे बाजार इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही सिविल लाइंस पुलिस और दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने इलाके को खाली कराया और फायर ब्रिगेड कर्मियों ने मुस्तैदी से मोर्चा संभाला। दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी भी तरह की जनहानि की खबर नहीं है। आग लगने का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    1
    प्रयागराज के चर्चित सिविल लाइंस स्थित 'श्री पहनावा' कपड़े के शोरूम में अचानक भीषण आग लग गई। आग की तेज लपटें और धुआं उठते ही पूरे बाजार इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही सिविल लाइंस पुलिस और दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने इलाके को खाली कराया और फायर ब्रिगेड कर्मियों ने मुस्तैदी से मोर्चा संभाला।

दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी भी तरह की जनहानि की खबर नहीं है। आग लगने का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    user_पवन कुमार पाल पत्रकार
    पवन कुमार पाल पत्रकार
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    21 min ago
  • प्रयागराज के जसरा ब्लॉक के तातारगंज में सोमवार सुबह एक बड़ी घटना घटी। यहां एक करीब 50 वर्षीय व्यक्ति अचानक ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। एहतियातन टंकी के आसपास के क्षेत्र को खाली कराया गया और लोगों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की गई। अधिकारियों ने टंकी पर चढ़े व्यक्ति से बातचीत शुरू की और उसे शांतिपूर्वक नीचे उतरने के लिए समझाने का प्रयास किया। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि व्यक्ति किन कारणों से टंकी पर चढ़ा। पुलिस उसके परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर मामले की जानकारी जुटा रही है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। घटना की खबर फैलते ही आसपास के गांवों से भी लोग मौके पर पहुंचने लगे, जिससे काफी देर तक भीड़ लगी रही। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।
    1
    प्रयागराज के जसरा ब्लॉक के तातारगंज में सोमवार सुबह एक बड़ी घटना घटी। यहां एक करीब 50 वर्षीय व्यक्ति अचानक ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। एहतियातन टंकी के आसपास के क्षेत्र को खाली कराया गया और लोगों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की गई। अधिकारियों ने टंकी पर चढ़े व्यक्ति से बातचीत शुरू की और उसे शांतिपूर्वक नीचे उतरने के लिए समझाने का प्रयास किया।

हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि व्यक्ति किन कारणों से टंकी पर चढ़ा। पुलिस उसके परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर मामले की जानकारी जुटा रही है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

घटना की खबर फैलते ही आसपास के गांवों से भी लोग मौके पर पहुंचने लगे, जिससे काफी देर तक भीड़ लगी रही। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।
    user_पवन कुमार पाल पत्रकार
    पवन कुमार पाल पत्रकार
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    9 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.