बिहार के मुंगेर में विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने शनिवार को सम्पूर्ण कच्ची कांवरिया पथ का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कांवरिया पथ पर चल रहे अंतिम चरण के निर्माण और व्यवस्थागत कार्यों का जायजा लिया। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को 27 जुलाई तक हर हाल में सभी कार्य पूर्ण करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कुमरसार धर्मशाला मनियां सहित विभिन्न स्थानों पर रुककर कांवरिया श्रद्धालुओं से सीधा संवाद किया और जिला प्रशासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं पर फीडबैक लिया। बातचीत के दौरान श्रद्धालुओं ने व्यवस्थाओं की सराहना की। वहीं, मनियां धर्मशाला स्थित स्थाई स्वास्थ्य शिविर का शेड टूटा हुआ पाए जाने पर जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को तत्काल शेड मरम्मत कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने पथ पर बन रही टेंट सिटी, शौचालय, पेयजल व्यवस्था, धर्मशालाओं और विश्राम स्थलों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। मौके पर अपर समाहर्ता मनोज कुमार, उप विकास आयुक्त अजीत कुमार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी और तारापुर अनुमंडल पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं को आश्वस्त किया कि पूरे मेले के दौरान सभी आवश्यक सुविधाएं निरंतर उपलब्ध रहेंगी और किसी भी समस्या के त्वरित समाधान के लिए प्रशासन पूरी तरह तत्पर रहेगा। प्रशासन का कहना है कि किसी भी परेशानी की स्थिति में कांवरिया सीधे जिलाधिकारी के नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
बिहार के मुंगेर में विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने शनिवार को सम्पूर्ण कच्ची कांवरिया पथ का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कांवरिया पथ पर चल रहे अंतिम चरण के निर्माण और व्यवस्थागत कार्यों का जायजा लिया। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए
उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को 27 जुलाई तक हर हाल में सभी कार्य पूर्ण करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कुमरसार धर्मशाला मनियां सहित विभिन्न स्थानों पर रुककर कांवरिया श्रद्धालुओं से सीधा संवाद किया और जिला प्रशासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं पर फीडबैक लिया। बातचीत के दौरान श्रद्धालुओं ने व्यवस्थाओं की सराहना की। वहीं, मनियां धर्मशाला स्थित
स्थाई स्वास्थ्य शिविर का शेड टूटा हुआ पाए जाने पर जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को तत्काल शेड मरम्मत कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने पथ पर बन रही टेंट सिटी, शौचालय, पेयजल व्यवस्था, धर्मशालाओं और विश्राम स्थलों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। मौके पर अपर समाहर्ता मनोज कुमार, उप विकास आयुक्त अजीत कुमार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी और तारापुर अनुमंडल पदाधिकारी
सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं को आश्वस्त किया कि पूरे मेले के दौरान सभी आवश्यक सुविधाएं निरंतर उपलब्ध रहेंगी और किसी भी समस्या के त्वरित समाधान के लिए प्रशासन पूरी तरह तत्पर रहेगा। प्रशासन का कहना है कि किसी भी परेशानी की स्थिति में कांवरिया सीधे जिलाधिकारी के नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जनता ने अपनी तीखी राय जाहिर की है। लोगों का स्पष्ट कहना है कि सिर्फ इस्तीफा देने से कुछ नहीं होने वाला है। इस मामले में जनता की मांग है कि फांसी की सजा होनी चाहिए।1
- बिहार के खगड़िया में छात्रों ने देशव्यापी आंदोलन के समर्थन में एक शांतिपूर्ण आक्रोश मार्च निकाला है। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने एकजुट होकर जारी देशव्यापी आंदोलन के प्रति अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया और शांत तरीके से अपना आक्रोश प्रकट किया।1
- आखिर क्यों नही कर रहा है अपना गाना मिथुन भाई का इंटरव्यूआखिर क्यों नही कर रहा है अपना गाना मिथुन भाई का इंटरव्यूआखिर क्यों नही कर रहा है अपना गाना मिथुन भाई का इंटरव्यू कर रहा है अपना गाना मिथुन भाई का इंटरव्यूआखिर क्यों नही कर रहा है अपना गाना मिथुन भाई का इंटरव्यूआखिर क्यों नही कर रहा है अपना गाना मिथुन भाई का इंटरव्यू1
- खगड़िया जिले के गोगरी स्थित अनुमंडलीय अस्पताल में टीबी के मरीजों को पोषण सहायता टोकरी प्रदान की गई है। इस वितरण कार्यक्रम के मौके पर गोगरी प्रखंड प्रमुख अशोक पंत और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर चंद्र प्रकाश के साथ-साथ कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।1
- बिहार बंद के दौरान भागलपुर के तिलकामांझी चौक पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हो गई। प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों की ओर से पुलिस पर अचानक पथराव शुरू कर दिया गया, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस पथराव में पुलिस के कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं और कई पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को मौके से खदेड़कर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। मामले को लेकर जिलाधिकारी अलंकृता पांडे और सीनियर एसपी प्रमोद कुमार यादव का वक्तव्य भी लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।4