फर्जी पुलिस बनकर मालवाहक चालक से वसूली, डराकर ऑनलाइन ट्रांसफर कराए 8 हजार रुपए बिलासपुर में फर्जी पुलिसकर्मी बनकर मालवाहक वाहन चालक से वसूली करने का मामला सामने आया है। कार सवार दो युवकों ने ड्राइवर को डराकर उससे ऑनलाइन 8 हजार रुपए ट्रांसफर करा लिए। पीड़ित की शिकायत पर सकरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है। पीड़ित उमरिया निवासी मालवाहक वाहन चालक ने पुलिस को बताया कि वह 5 तारीख को शहडोल से माल लेकर बिलासपुर आ रहा था। इसी दौरान गाड़ी खराब होने पर वह ड्राइवर प्वाइंट ढाबा के पास रुका हुआ था।तभी कार में सवार होकर आए दो युवक खुद को पुलिसकर्मी बताने लगे। आरोपियों ने चालक को कार्रवाई का डर दिखाया और कहा कि मामला निपटाने के लिए रुपए देने पड़ेंगे। इसके बाद दोनों युवक चालक को अपने साथ लेकर शहर में काफी देर तक घुमाते रहे। डरे-सहमे चालक से आरोपियों ने ऑनलाइन 8 हजार रुपए ट्रांसफर करा लिए। रकम लेने के बाद आरोपी युवक उसे छोड़कर फरार हो गए। बाद में पीड़ित ने सकरी थाने पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर सकरी थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। बाइट – विजय चौधरी , थाना प्रभारी सकरी
फर्जी पुलिस बनकर मालवाहक चालक से वसूली, डराकर ऑनलाइन ट्रांसफर कराए 8 हजार रुपए बिलासपुर में फर्जी पुलिसकर्मी बनकर मालवाहक वाहन चालक से वसूली करने का मामला सामने आया है। कार सवार दो युवकों ने ड्राइवर को डराकर उससे ऑनलाइन 8 हजार रुपए ट्रांसफर करा लिए। पीड़ित की शिकायत पर सकरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है। पीड़ित उमरिया निवासी मालवाहक वाहन चालक ने पुलिस को
बताया कि वह 5 तारीख को शहडोल से माल लेकर बिलासपुर आ रहा था। इसी दौरान गाड़ी खराब होने पर वह ड्राइवर प्वाइंट ढाबा के पास रुका हुआ था।तभी कार में सवार होकर आए दो युवक खुद को पुलिसकर्मी बताने लगे। आरोपियों ने चालक को कार्रवाई का डर दिखाया और कहा कि मामला निपटाने के लिए रुपए देने पड़ेंगे। इसके बाद दोनों युवक चालक को अपने साथ लेकर शहर में काफी देर तक घुमाते रहे। डरे-सहमे
चालक से आरोपियों ने ऑनलाइन 8 हजार रुपए ट्रांसफर करा लिए। रकम लेने के बाद आरोपी युवक उसे छोड़कर फरार हो गए। बाद में पीड़ित ने सकरी थाने पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर सकरी थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। बाइट – विजय चौधरी , थाना प्रभारी सकरी
- हनुमंत जी को नमस्कार भैया मेरे बाद तेरे पास लोगों को नमस्कार1
- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिला न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत के साथ एक विशेष आयुर्वेद शिविर का आयोजन किया गया। नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने लोगों का निशुल्क नाड़ी परीक्षण कर उन्हें प्रकृति के अनुरूप आहार-विहार और उपचार सुझाए। इस अनूठी पहल से न्यायिक प्रक्रिया के साथ स्वास्थ्य सेवा मिलने पर आम नागरिकों ने प्रसन्नता व्यक्त की।1
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत छत्तीसगढ़ में 70 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ। इस आयोजन से कई गरीब परिवारों में खुशियों का माहौल बन गया।1
- छत्तीसगढ़ के चंपा में जंजीर-पीकांपुर सड़क निर्माण की मांग को लेकर बड़ा चक्का जाम किया गया। स्थानीय लोग खराब सड़क को लेकर परेशान हैं और प्रशासन से जल्द समाधान की मांग कर रहे हैं।1
- *चंद्रपुर थाने का ASI 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार* *सक्ती जिले के चंद्रपुर थाना में पदस्थ ASI एस.एन. मिश्रा ACB के ट्रैप में फंसे* *20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए ACB बिलासपुर की टीम ने रंगे हाथों दबोचा* *आरोपी ASI पहले ही 20 हजार रुपये ले चुका था* *दूसरी किस्त के 20 हजार लेते समय ACB ने ट्रैप कर किया गिरफ्तार* *चंद्रपुर थाने का ASI 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार* *सक्ती जिले के चंद्रपुर थाना में पदस्थ ASI एस.एन. मिश्रा ACB के ट्रैप में फंसे* *20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए ACB बिलासपुर की टीम ने रंगे हाथों दबोचा* *आरोपी ASI पहले ही 20 हजार रुपये ले चुका था* *दूसरी किस्त के 20 हजार लेते समय ACB ने ट्रैप कर किया गिरफ्तार*1
- *दुकान में दिनदहाड़े चोरी करते पकड़ाया युवक, ऐसे निपटा मामला!* रायगढ़ जिले में एक दुकान में दिनदहाड़े सामान चोरी कर रहे युवक को व्यवसायी ने मौके पर ही पकड़ लिया और उस स्थिति से निपटने के लिए दुकानदार ने जो तरीका अपनाया उसका वीडियो सामने आया है। सीसीटीवी में कैद हुआ यह वीडियो अब सार्वजनिक प्लेटफार्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस मामले से जुड़ा वायरल वीडियो धरमजयगढ़ नगर क्षेत्र के राजमहल गेट के पास स्थित एक दुकान का बताया जा रहा है। वीडियो में नजर आ रहे युवक द्वारा बेखौफ होकर इस तरह का कृत्य किए जाने को लेकर स्थानीय लोग एक ओर हैरानी व्यक्त कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ सुरक्षा को लेकर चिंता भी व्यक्त कर रहे हैं।1
- कुरियर ब्वॉय के बैग से खिसकी 18 किलो चांदी, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज बिलासपुर के सराफा बाजार में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब लाखों की चांदी का एक पार्सल बीच सड़क से रहस्यमयी ढंग से गायब हो गया। रायपुर से मंगवाई गई 18 किलो चांदी, जिसकी कीमत करीब 35 लाख रुपए बताई जा रही है, कुरियर ऑफिस से दुकान तक पहुँचने से पहले ही 'लापता' हो गई। मामला सदर बाजार के प्रतिमा ज्वेलर्स का है, जहाँ कारोबारी को पार्सल का इंतजार था, लेकिन हाथ लगी तो सिर्फ खाली खबर। अब सवाल यह है कि क्या यह महज एक लापरवाही है या फिर किसी ने बड़ी ही शातिर तरीके से इस कीमती खेप पर हाथ साफ कर दिया है? पुलिस अब सीसीटीवी और कुरियर ब्वॉय के बयानों के जरिए इस अनसुलझी गुत्थी को सुलझाने में जुटी है......... राजधानी रायपुर से बिलासपुर के लिए चले चांदी के दो पार्सलों को क्या मालूम था कि मंजिल तक पहुँचने से पहले ही उनकी राहें जुदा हो जाएंगी। प्रतिमा ज्वेलर्स के संचालक प्रमिकेश गुप्ता ने वीआईपी कुरियर के जरिए चांदी की खेप मंगवाई थी। बिलासपुर पहुँचने पर एक पार्सल तो सलामत मिल गया, लेकिन दूसरे पार्सल ने जैसे 'मिस्टर इंडिया' वाला चोला ओढ़ लिया। 18 किलो वजन का यह पार्सल कोई सुई नहीं था जो चुपके से गिर जाए, फिर भी कुरियर ब्वॉय का दावा है कि सत्या सर्विसेस से डॉक्टर लाडीकर अस्पताल के बीच का रास्ता इस भारी-भरकम चांदी को निगल गया। 45 लाख की चांदी का यूं बीच सड़क से गायब होना न सिर्फ कुरियर कंपनी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहा है, बल्कि सराफा व्यापारियों की सुरक्षा की भी पोल खोल रहा है...... बाइट –प्रार्थी बाईट – देवेश राठौर टी आई कोतवाली मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने अब मोर्चा संभाल लिया है। थाना प्रभारी देवेश राठौर के नेतृत्व में टीम अब उस पूरे रूट का 'पोस्टमार्टम' कर रही है जहाँ से कुरियर ब्वॉय गुजरा था। सड़क के हर मोड़ और हर दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है ताकि यह पता चल सके कि पार्सल वाकई गिरा है या उसे गिराया गया है। पुलिस कुरियर कंपनी के कर्मचारियों की कुंडली भी खंगाल रही है और संदेह के घेरे में आए हर शख्स से कड़ी पूछताछ जारी है। क्या यह किसी पेशेवर गिरोह का काम है जिसने रेकी कर इस वारदात को अंजाम दिया, या फिर लापरवाही की आड़ में कोई बड़ा खेल खेला गया है? इन तमाम सवालों के जवाब अब खाकी की तफ्तीश और कैमरों की फुटेज में कैद हैं.......4
- कोरबा में गर्मी के मौसम में होने वाली पूजा के दौरान एक भावनात्मक क्षण देखने को मिला। एक 'दुर्गा फोटो' को देखकर एक व्यक्ति को अपने दिवंगत भाई से जुड़ी पुरानी यादें ताजा हो गईं। इस मार्मिक पल ने स्थानीय लोगों को भी सोचने पर मजबूर कर दिया।1
- छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित पीएम श्री स्कूल में धर्म से खिलवाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। इस घटना के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रधान पाठक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।1