Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिदुपुर में दिनदहाड़े बाइक चोरी, बाजार से गायब हुई स्प्लेंडर वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां दिनदहाड़े बाइक चोरी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। #VaishaliNews #Bidupur #BikeChori #BreakingNews #BiharNews #CrimeNews #BikeTheft #HeroSplendor #CCTVFootage #PoliceInvestigation #LocalNews #BiharPolice #ChoriKiGhatna #NewsUpdate #ViralNews #PublicSafety #CrimeAlert #TodayNews #HindiNews #GroundReport
Mohan Kumar
बिदुपुर में दिनदहाड़े बाइक चोरी, बाजार से गायब हुई स्प्लेंडर वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां दिनदहाड़े बाइक चोरी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। #VaishaliNews #Bidupur #BikeChori #BreakingNews #BiharNews #CrimeNews #BikeTheft #HeroSplendor #CCTVFootage #PoliceInvestigation #LocalNews #BiharPolice #ChoriKiGhatna #NewsUpdate #ViralNews #PublicSafety #CrimeAlert #TodayNews #HindiNews #GroundReport
More news from बिहार and nearby areas
- बिहार समस्तीपुर मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र में बकरी व्यवसाय के साथ हुई लूट घटना की, पुलिस ने तकक्षण किया खुलासा । लोगों द्वारा की जा रही है सराहना। जी हां आपने सही सुना यह कामयाबी आपके ही क्षेत्र समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाने की पुलिस कर्मी का है। जहां 9 अप्रैल को बलुआही इलाके में अवस्थित भारत चिमनी के पास अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने एक बकरी व्यवसाय से मारपीट का भय दिखाकर 21,500 रुपये लूट लिए, और फरार हो गया। बकरी व्यवसाय की पहचान पटना जिले के बाढ़ क्षेत्र निवासी बकरी व्यवसायी नानू शाह के रूप में की गई है। वहीं इस मामले में श्री साहू के आवेदन पर थाना कांड संख्या 86/26 मामला दर्ज करते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच टीम SIT का गठन किया गया जिसमें अपर थाना अध्यक्ष अनु सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक रामकुमार, PSI नीतीश कुमार, एवं अन्य पुलिस बल सहित ग्रामीण पुलिस बल के द्वारा छापेमारी करते हुए उक्त अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया । गिरफ्तार अपराधी की पहचान उक्त थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीननगर उत्तर पंचायत स्थित ,टेढ़ी बाजार के रहने वाला सलीम खान उर्फ पोला के रूप में की गई है। पूछताछ के दौरान आरोपी सलीम खान ने अपराध स्वीकार करते हुए पुलिस ने उसके पास से 6,500 रूपये नगद बरामद किया गया। जबकि गिरफ्तार आरोपी के प्रति कागजी कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जबकि इस मामले को लेकर पटोरी डीएसपी बीके मेघावी ने इस बारे में क्या कुछ कहा देखें खास रिपोर्ट में1
- श्रीमद्भगवद् कथा जिसका आयोजन मोहनपुर प्रखंड के बघडा ग्राम में संपन्न हुआ उसके कथावाचक ब्यास श्री त्रिभुवनदास जी महाराज को आज पुरे सम्मान के विदा किया गया | विदाई के वक्त श्री त्रिभुवनदास जी महाराज के साथ साथ मुख्य आयोजक सह यजमान भूषण कुमार यादव अपने पुरे परिवार के साथ भावुक दिखे | ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे घर का कोई सदस्य विदा हो रहा हो | जाते जाते महाराज ने कहा नेकी और प्रेम के साथ सेवा और समर्पण भाव कभी मत त्यागना | यही वो धन है जो मनुष्य मात्र को अनुसरण के योग्य बना देता है | मौके पर राम निवास आजाद,संतोष पोद्दार, विश्वनाथ राय, अखलेश राय, रमेश राय, मुनचुन, अनंत,संत कुमार उपस्थित थे |2
- Post by Mankhush kumar1
- अंतर्जातीय प्रेम विवाह करके लड़की को लड़का अपने घर नहीं ले जा रहे थे लड़का को पिता को बुलाकर अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन समस्तीपुर जिला कार्यालय पर समझा बुझाकर लड़की को विदाई करवा दिया गया ✊ हमारा संकल्प ✊ न्याय सबके लिए — शोषण किसी के साथ नही ✔ अन्याय सहना नहीं, उसके विरुद्ध आवाज उठाना है। ✔ अपने अधिकारों को पहचानें और उनका उपयोग करें। ✔ किसी भी समस्या होने पर तुरंत आवेदन करें। ✔ समाज को सुरक्षित, जागरूक एवं सशक्त बनाएं।1
- पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के छोटी नगरा संग्राम चक कॉलोनी में 9 अप्रैल 2026 दिन गुरुवार की रात घनश्याम मिश्रा के घर चोरों के एक गिरोह ने मेंन गेट का ताला तोड़कर घर के अंदर गोदरेज अलमीरा में रखे कीमती सोने चांदी के जेवरात और नगद रुपए लेकर फरार हो गए हैं ۔बताया जाता है कि घनश्याम मिश्रा गुरुवार की रात पूरे परिवार के साथ पास के ही दूसरे घर छोटी नगरा चले गए थे ۔जिसका चोरों के गिरोह ने फायदा उठाया ۔पूरे परिवार के साथ शुक्रवार की सुबह घनश्याम मिश्रा घर पर पहुंचे देखें कि घर का मेनगेट का ताला टूटा हुआ है घर के अंदर सब सामान बिखरा पड़ा है ۔गोदरेज अलमीरा का ताला लॉकर सब टूटा हुआ है ۔घनश्याम मिश्रा ने बताया कि घर के अंदर गोदरेज अलमीरा में रखे सोने चांदी के कीमती जेवरात सभी चोरों के गिरोह ने चोरी कर लिए है ۔₹90000 नगद रुपए थे वह भी गायब है ۔चोरी की घटना की सूचना मालसलामी थाना को दी गई है ۔इसके बाद पुलिस ने डॉग स्क्वायड की टीम और FSL की टीम की मदद से जाँच शुरू कर दिया है ,घर में चोरी का मामला थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ दर्ज करा दिया है,2
- पटना: राजधानी में NEET छात्रा के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले को लेकर शुक्रवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी इनकम टैक्स चौराहे से CBI कार्यालय की ओर मार्च करने निकले। पुलिस ने इनकम टैक्स चौराहे पर बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की, लेकिन भीड़ आगे बढ़ने पर अड़ गई। इस दौरान कुछ जगहों पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी झड़प भी हुई। हालात को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई। प्रदर्शन में महिलाओं की भी बड़ी भागीदारी देखने को मिली। जानकारी के अनुसार, जहानाबाद समेत आसपास के इलाकों से भी सैकड़ों लोग बसों के जरिए पटना पहुंचे और विरोध में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने CBI जांच में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हाथों में तख्तियां लेकर न्याय की मांग की। मृतका की मां ने भावुक होकर कहा कि उन्हें जांच पर भरोसा नहीं है और दोषियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा दी जाए। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को CBI कार्यालय भेजा है, जहां उनकी अधिकारियों से बातचीत कराई जाएगी। फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।1
- बिहार समस्तीपुर मोहनपुर बघरा में आयोजित श्री मद्भागवत कथा का आखिरी दिन आरती पाठ के साथ सम्पन्न। आयोजक भूषण यादव समेत स परिवार ने बघरा वासियों को भक्ति के सागर में किया कृष्ण मय।1
- Post by Mankhush kumar1
- पटना: राजधानी पटना में फर्जी कस्टम अधिकारी बनकर स्वर्ण कारोबारी से करोड़ों रुपये के सोने की लूट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने इस हाई-प्रोफाइल मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को मेहंदीगंज इलाके से गिरफ्तार किया है। पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आरोपियों ने खुद को कस्टम विभाग का अधिकारी बताकर कारोबारी से करीब 14.900 किलोग्राम सोना लूट लिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की, जिसके बाद यह सफलता हाथ लगी। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के पास से 5,400 ग्राम सोना, 9 राउंड गोली और 1.97 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी पिछले डेढ़ साल से कारोबारी की रेकी कर रहे थे और कई बार चाय पीने के बहाने उसके आसपास मंडराते रहे। इस वारदात में कुल 8 से 9 अपराधियों के शामिल होने की बात सामने आई है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अन्य राज्यों में भी छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर लिया जाएगा। इस घटना के बाद शहर में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है।1