Shuru
Apke Nagar Ki App…
मुड़िया बाबा कुटी के महंत पर बार-बार जानलेवा हमला व धमकियां वीडियो रिकॉर्डिंग होने के बावजूद भी पुलिस FIR क्यों नहीं लिख रही ग्राम शाहपुर बरा मुड़िया बाबा कुटी ब्लाक गिलौला जिला श्रावस्ती उत्तर प्रदेश
अपना सन्त-समाज सनातनी अखाड़ा TV (योगी वासुकीनाथ)
मुड़िया बाबा कुटी के महंत पर बार-बार जानलेवा हमला व धमकियां वीडियो रिकॉर्डिंग होने के बावजूद भी पुलिस FIR क्यों नहीं लिख रही ग्राम शाहपुर बरा मुड़िया बाबा कुटी ब्लाक गिलौला जिला श्रावस्ती उत्तर प्रदेश
- अपना सन्त-समाज सनातनी अखाड़ा TV (योगी वासुकीनाथ)भिंगा, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेशआदेश आदेश। कृपा ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि हमें न्याय मिल सके5 hrs ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने गैस एजेंसी का किया औचक निरीक्षण उपभोक्ताओं को समय से रिफिल की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का दिया निर्देश श्रावस्ती। जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने विकास खण्ड जमुनहा के अन्तर्गत ’’श्रीराम भारत गैस एजेंसी’’ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गैस सिलेंडरों के भंडारण, कनेक्शन, वितरण प्रक्रिया और सुरक्षा मानकों का गहनता से जायजा लिया। इस दौरान ज्ञात हुआ कि एजेंसी पर कुल 19,281 उपभोक्ता कनेक्शन है, जिसके सापेक्ष 540 बुकिंग प्राप्त हुए तथा 154 सिलेण्डर का स्टॉक उपलब्ध है। जिलाधिकारी ने एजेंसी संचालक को निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं को समय पर रिफिल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा घटतौली जैसी शिकायतें न मिले, इसके लिए सख्त निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने होम डिलीवरी के रजिस्टर और पेंडिंग बुकिंग की स्थिति जांची गई। जिस पर ज्ञात हुआ कि 25 सिलेण्डर होम डिलीवरी हेतु संरक्षित है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि किसी भी उपभोक्ता को सिलेंडर के लिए निर्धारित समय से अधिक प्रतीक्षा न करनी पड़े। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि यदि कोई भी हॉकर निर्धारित दर से अधिक पैसे वसूलता पाया गया, तो उसका लाइसेंस निरस्त करने के साथ-साथ एजेंसी के विरुद्ध भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।जिलाधिकारी ने एजेंसी पर आने वाले उपभोक्ताओं से भी जानकारी ली और कहा कि आम जनमानस को आवश्यक सेवाओं की निर्बाध आपूर्ति हमारी प्राथमिकता है। गैस वितरण में किसी भी प्रकार की कालाबाजारी, घटतौली या अवैध वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी गैस एजेंसियां शासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करें।इस अवसर पर जिला पूति अधिकारी दीपक कुमार वार्ष्णेय, पूर्ति निरीक्षक जमुनहा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।1
- नोएडा के सरकारी अस्पताल में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 60,000 ऐसी सिरिंज मंगवा ली गईं जो जानवरों के लिए बनी थीं… और इंसानों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली थीं 😳 अब इसे ‘गलती’ कहा जा रहा है, लेकिन सवाल ये है— क्या आम आदमी की जान की कोई कीमत नहीं? आज नोएडा में हुआ है… कल हमारे शहर में भी हो सकता है। अगर आपको ये गलत लगता है, तो इस वीडियो को अपने शहर के लोगों तक जरूर पहुँचाएं।1
- बलरामपुर महोत्सव में सजी बॉलीवुड नाइट, अल्ताफ राजा की प्रस्तुति ने बांधा समां1
- बहराइच जनपद के छावनी चौराहे के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तेज आंधी के चलते एक मकान की छत पर लगा मोबाइल टावर अचानक गिर गया। हादसे में आसपास की दुकानों को भारी नुकसान पहुंचा और सामने खड़ी एक बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है और उन्होंने प्रशासन से क्षेत्र में लगे टावरों की सुरक्षा जांच कराने की मांग की है।1
- children dance (annual function)1
- बहराइच | पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी महसी पवन कुमार के पर्यवेक्षण में थाना खैरीघाट पुलिस टीम को मिली सफलता, कलर प्रिंटर का इस्तेमाल कर 500-500 के जाली भारतीय नोट छापकर उपयोग करने वाले 04 अभियुक्त गिरफ्तार, जाली मुद्रा व प्रिंटर बरामद । o संक्षिप्त विवरण - दिनांक 03/04.04.2026 की रात्रि को थाना खैरीघाट पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में रात्रि गश्त की जा रही थी कि इसी दौरान पुलिस टीम को मुखबिर खास से सूचना मिली कि 04 व्यक्ति अवैध जाली करेन्सी नोट लेकर नानपारा इमामगंज की तरफ से बेहड़ा बाजार की तरफ आ रहे हैं । सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताए रास्ते पर गुजराती पुरवा मोड़ के निकट संदिग्ध प्रतीत हो रहे 04 व्यक्तियों 1.हरिराम लोध पुत्र स्व0 बाकेलाल उम्र 42 वर्ष निवासी गुलरिहा जगतापुर थाना मोतीपुर जनपद बहराइच, 2.अर्जुन पुत्र हरिराम उम्र 19 वर्ष निवासी गुलरिहा जगतापुर PS मोतीपुर जनपद बहराइच, 3.गुरुचरन सिंह उर्फ विजय उत्तराखण्ड पुत्र शर्मा सिंह उम्र 44 वर्ष निवासी दलराजपुर थाना सिंगाही जिला लखीमपुर खीरी, 4.सकीम उर्फ सूरज उत्तराखण्ड पुत्र अयूब उम्र 35 वर्ष निवासी चईपुरवा थाना सिगाही जिला लखीमपुर खीरी को रोककर पूछताछ व तलाशी ली गयी । तलाशी के दौरान उक्त व्यक्तियों के पास से 500-500 रुपये के कुल 23 जाली नोट (कुल कीमत 11,500 रूपये) व 01 प्रिन्टर बरामद किया गया । जिसके संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा कलर प्रिंटर का उपयोग कर ₹500 मूल्यवर्ग के जाली भारतीय नोट तैयार करने, जाली नोट को असली नोट के रूप में दुकानों/बाजारों में देकर सामान व रुपये में बदलने तथा अतिरिक्त धन अर्जित करने के उद्देश्य से 01 असली नोट के बदले उसका तीन गुना अधिक जाली नोट देने की बात स्वीकार की गई । बरामदगी के आधार पर चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 113/2026 धारा- 179/181 बी.एन.एस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को बरामद माल के साथ गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण को विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया गया । o पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 113/2026 धारा- 179/181 बी.एन.एस o आपराधिक इतिहास- * गुरुचरन सिंह उर्फ विजय उत्तराखण्ड - 1.मु0अ0सं0 0276/2019 धारा 323/504/506 ipc थाना सिंगाही जनपद खीरी 2. मु0अ0सं0 0276/2019 धारा 323/504/506 ipc व 3(1) (घ), 3(1) (द) sc/st act थाना सिंगाही जनपद खीरी 3. मु0अ0सं0 194/2020 धारा 3/25 arms act थाना सिंगाही जनपद खीरी 4. मु0अ0सं0 195/2020 धारा 8/21 NDPS ACT थाना सिंगाही जनपद खीरी 5. मु0अ0सं0 417/2020 धारा 323/504/506 ipc थाना सिंगाही जनपद खीरी 6. मु0अ0सं0 359/21 धारा 308,323/504/506 ipc थाना सिंगाही जनपद खीरी 7. मु0अ0सं0 0069/2022 धारा 3/25 arms act थाना सिंगाही जनपद खीरी o गिरफ्तारी का स्थान व समय- गिरफ्तारी स्थान- गुजराती पुरवा मोड़ पर अंतर्गत थाना खैरीघाट दिनांक- 04.04.2026 समय- 02.20 बजे प्रातः o बरामदगी का विवरण- - 23 अदद 500 रुपये के भारतीय जाली नोट (कीमत 11,500 रूपये) - 01 अदद नोट छापने वाली प्रिंटर मशीन o गिरफ्तारी टीम- 1. उ0नि0 हरिद्वार तिवारी 2. हे0का0 जगदीश कुमार 3. हे0का0 मित्रपाल सिंह 4. का0 नेयाज अहमद 5. का0 गौरव कुमार2
- डीएम व एसपी की अध्यक्षता में तहसील जमुनहा में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन फरियादियों की शिकायतों का समयबद्ध एवं सुचितापूर्ण ढंग से हो निस्तारण-डीएम श्रावस्ती। जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी की अध्यक्षता में तहसील जमुनहा में सम्पूर्ण समाधान दिवस/तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में आयी शिकायतों को गम्भीरता से उनका निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का समयबद्ध एवं सुचितापूर्ण ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। समस्त उपजिलाधिकारी स्वयं लंबित शिकायतों की समीक्षा करते रहे, ताकि कोई भी प्रकरण लंबित न रहने पाए। भूमि विवादों से सम्बन्धित प्रकरणों में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर निष्पक्ष ढंग से निस्तारण कराएं, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। यदि किसी भी क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण की शिकायत मिली तो सम्बन्धित क्षेत्र के लेखपाल/राजस्व निरीक्षक के विरूद्ध कार्यवायी सुनिश्चित की जायेगी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने समस्त थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस विभाग से सम्बन्धित प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समय-सीमा के अन्दर किया जाना सुनिश्चित करें। यदि जिले में किसी भी थाना क्षेत्र से कोई भी फरियादी द्वारा किसी भी थानाध्यक्ष की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने की शिकायत मिली तो निश्चित ही सम्बन्धित थानाध्यक्ष के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद के अन्य तहसीलों में भी सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान तहसील भिनगा में मुख्य विकास अधिकारी एवं तहसील इकौना में अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिसमें फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण किया गया। इस अवसर पर सम्बन्धित तहसीलों के उपजिलाधिकारी, तहसीलदार सहित तहसील व ब्लाक स्तर के सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।सम्पूर्ण समाधान दिवस/तहसील दिवस जमुनहा में कुल 20 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर ही 05 शिकायतों का निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को उपलब्ध कराया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस भिनगा में 11 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से मौके पर ही 03 शिकायतों का निस्तारण किया गया। तहसील इकौना में कुल 15 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से मौके पर ही 03 शिकायतों का निस्तारण किया गया।1
- बहराइच में नकली नोट छापने वाली गैंग का बड़ा खुलासा1
- बहराइच | दिनांक को अरिफ पुत्र मुख्तार निवासी चाँदपुरा थाना को0 नगर जिला बहराइच द्वारा सूचना दी गयी कि उनकी मोटरसाइकिल को सुमैय्या माल से किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गयी है । उक्त के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 71/2026 धारा 303(2) बनाम अज्ञात चोर के पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 रवि कुमार यादव को आवंटित की गयी । दिनांक 19.03.2026 को सचिन पुत्र जगतराम निवासी बसौना पोस्ट दहौरा जनपद बहराइच द्वारा सूचना दी गयी कि उनकी मोटसाइकिल को सुमैय्या माल से किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गयी है। उक्त के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 60/2026 धारा 303(2) बनाम अज्ञात चोर के पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 रवि कुमार यादव को आवंटित किया गया । दिनांक 20.03.2026 को महेश कुमार गुप्ता पुत्र मंशाराम गुप्ता नि0 हुजूरपुर थाना हुजूरपुर जिला बहराइच - द्वारा सूचना दी गयी कि उनकी मोटरसाइकिल को सिटी कार्ट के सामने से किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है। उक्त के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 61/2026 धारा 303(2) बनाम अज्ञात चोर के पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 धीरेन्द्र प्रताप सिंह को आवंटित की गयी । घटना का अनावरणः- उपरोक्त घटनाओं के सफल अनावरण हेतु उच्चाधिकारीगण द्वारा दिये निर्देश के क्रम में थाना स्थानीय से टीम गठित किया गया, गठित टीम द्वारा दिनांक 02.04.2026 को मु0अ0सं0 71/2026, 60/2026, 61/2026 से सम्बन्धित चोरी हुई मोटरसाइकिल को 02 अभियुक्तगण 1. मुस्लिम खान पुत्र जाबिर निवासी ग्राम नकहिया थाना रामगांव जनपद बहराइच उम्र करीब 45 वर्ष 2. मो0 मुस्लिम पुत्र हसमतउल्ला निवासी ग्राम हमीरपुर खैरटिया थाना रामगांव जनपद बहराइच उम्र करीब 23 वर्ष के कब्जे से बरामद कर आरटीओ रोड, झिंगाहा घाट के पास से रात्रि 11.55 बजे गिरफ्तार किया गया । अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है। अभियुक्तगण का नाम व पता 1. मुस्लिम खान पुत्र जाबिर निवासी ग्राम नकहिया थाना रामगांव जनपद बहराइच उम्र करीब 45 वर्ष 2. मो0 मुस्लिम पुत्र हसमतउल्ला निवासी ग्राम हमीरपुर खैरटिया थाना रामगांव जनपद बहराइच उम्र करीब 23 वर्ष बरामदगी 03 अदद मोटरसाइकिल चोरी की गिरफ्तारी टीम का विवरण 1. उ0नि0 श्री रवि कुमार यादव 2. उ0नि0 श्री अजेश कुमार 3. उ0नि0 श्री धीरेन्द्र कुमार 4. हे0का0 अनिल यादव 5. हे0का0 सुदीप यादव 6. हे0का0 भगत सिंह 7. का0 पंकज गुप्ता 8. का0 संदीप पाल 9. का0 अजय यादव 10. का0 रूपेश चतुर्वेदी2