सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में धीमी प्रगति पर सख्त हुए जिलाधिकारी, दिए सुधार के निर्देश सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में धीमी प्रगति पर सख्त हुए जिलाधिकारी, दिए सुधार के निर्देश हरदोई। सूचना विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार दिनांक 30 मार्च 2026 को विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में राजस्व एवं विकास कार्यों से संबंधित विभागों की सीएम डैशबोर्ड प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी विभाग सीएम डैशबोर्ड पर अपनी योजनाओं की प्रगति में तेजी लाएं। उन्होंने राजस्व वसूली पर विशेष ध्यान देते हुए निर्धारित समयसीमा में लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी विभागों को अपनी-अपनी रैंकिंग सुधारने के लिए गंभीरता से कार्य करने को कहा। जिलाधिकारी ने जल निगम ग्रामीण तथा पीडब्ल्यूडी (सीडी-2) की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके अलावा आबकारी विभाग की अपेक्षाकृत कम प्रगति पर भी असंतोष जताते हुए प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) प्रियंका सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रफुल्ल त्रिपाठी, समस्त उपजिलाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

- ओवरलोड डंपर का कहर! बाइक सवार युवक-युवती को मारी टक्कर मुजफ्फरनगर में तेज रफ्तार ओवरलोड डंपर ने बाइक सवार युवक और युवती को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए. पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. #Muzaffarnagar #RoadAccident #CCTVFootage1
- पूर्वी दिल्ली नगर निगम के वार्ड 219, दिलशाद गार्डन के क्यू पॉकेट इलाके से लापरवाही की एक बेहद दुखद तस्वीर सामने आई है। यहां नाले की सफाई के दौरान 33 वर्षीय दिहाड़ी मजदूर राहुल की डूबने से मौत हो गई। आरोप है कि ठेकेदार अजीत ने मजदूरों को बिना किसी सुरक्षा उपकरण और सेफ्टी इंतजाम के नाले में उतार दिया। राहुल सुंदर नगरी में अपनी बुजुर्ग मां संतोष के साथ रहता था और रोजाना 450 रुपये की मजदूरी पर काम करता था। बताया जा रहा है कि आज सुबह उसे क्यू पॉकेट का नाला साफ कराने के लिए लाया गया था, लेकिन दोपहर करीब ढाई बजे वह नाले में डूब गया। सूचना मिलने पर सीमापुरी थाना पुलिस और यमुना बोट क्लब की टीम मौके पर पहुंची और उसे बाहर निकालकर जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीड़ित परिवार ने एमसीडी और ठेकेदार पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। दिलशाद गार्डन के क्यू पॉकेट इलाके में एक बार फिर सिस्टम की लापरवाही ने एक गरीब परिवार से उसका सहारा छीन लिया। 33 वर्षीय राहुल, जो सुंदर नगरी के एमसीडी फ्लैट्स इलाके में अपनी बुजुर्ग मां संतोष के साथ रहता था, रोजाना 450 रुपये की दिहाड़ी मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। परिवार के मुताबिक, आज सुबह ठेकेदार अजीत राहुल को नाले की सफाई के काम के लिए दिलशाद गार्डन के क्यू पॉकेट में लेकर आया था। आरोप है कि नाले की सफाई जैसे बेहद जोखिम भरे काम के बावजूद मजदूरों को कोई सुरक्षा उपकरण, रस्सी, जैकेट या सेफ्टी गियर उपलब्ध नहीं कराया गया। दोपहर करीब 2:30 बजे काम के दौरान राहुल अचानक नाले में डूब गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सीमापुरी थाना पुलिस और यमुना बोट क्लब की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद राहुल को नाले से बाहर निकाला गया और तुरंत जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि ठेकेदार अजीत लंबे समय से बिना सुरक्षा इंतजाम के मजदूरों से काम करवा रहा है, जिससे मजदूरों की जान हमेशा खतरे में रहती है। परिवार ने एमसीडी अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अब देखने वाली बात होगी कि आला अधिकारी इस मामले में ठेकेदार और जिम्मेदार विभागीय अधिकारियों पर क्या कार्रवाई करते हैं।1
- Post by BHARAT TODAY NEWS1
- Post by Sadhna news mp.Cg.rj.Naajim1
- Post by Bharatiya Jan KRANTI SENA1
- Post by न्यूज़ आइकॉन 241
- *जहांगीराबाद के अमरगढ़ में रात 9 बजे के बाद पुलिस ने होटल बंद कराने की कोशिश का वीडियो वायरल हुआ। होटल संचालक ने चौकी प्रभारी और सिपाही पर पैसे मांगने पर गाली-गलौज और जेल भेजने की धमकी का आरोप लगाया।* बुलंदशहर के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के अमरगढ़ में रात 9 बजे के बाद पुलिस कर्मियों द्वारा होटल बंद कराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। होटल संचालक ने चौकी प्रभारी और एक सिपाही पर खाने के पैसे मांगने पर अभद्रता और जेल भेजने की धमकी देने का आरोप लगाया है। अमरगढ़ स्थित होटल पर पुलिसकर्मी खाना खाने आए, लेकिन पैसे मांगने पर विवाद हो गया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि संचालक मुफ्त खाना देने से इनकार करता है, तो पुलिस गाली-गलौज करती है और रात 9 बजे होटल बंद करने का आदेश देती है। चौकी इंचार्ज के पहुंचने के बाद भी संचालक को चोरियों का जिम्मेदार ठहराया गया। SSP की कार्रवाईवायरल वीडियो के बाद SSP ने जांच शुरू करा दी है। सोशल मीडिया पर लोगों में पुलिस की दादागिरी को लेकर आक्रोश फैल गया है। अमरगढ़ ग्राम प्रधान ने भी चौकी इंचार्ज पर अभद्रता का आरोप लगाकर उच्चाधिकारियों से शिकायत की। *कामिनी शर्मा*1
- Post by BHARAT TODAY NEWS1