logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नाबालिग से डलवा रहे चके में चेन.. इटारसी जंक्शन पर नए फुट ओवरब्रिज के सामने वाहनों की सुरक्षित पार्किंग व्यवस्था नहीं है। जीआरपी थाने में भोपाल से अपडाउन करने वाले एक एएसआई तिवारीजी हैं। जो ज्यादा परेशान हैं या वर्दी के रौब में हैं। चोरों के डर से वे दोपहिया वाहनों के चके में नाबालिग बच्चे से चेन डलवाने का काम कर रहे हैं। यह दृश्य शनिवार की सुबह 11.40 बजे देखने को मिला। उनका तर्क है कि यहां से वाहन चोरी हो जाते हैं। फिर लोग रिपोर्ट करने हमारे पास आते हैं। दूसरी ओर नीलम तिराहे से माल गोदाम तक पूरी सड़क ऑटोरिक्शा वालो ने घेर* रखी है पर पुलिस और प्रशासन को इसकी परवाह नहीं है। नियम उन लोगो के लिए हैं जिनसे जेब गर्म नहीं होती। इसलिए नागरिक 5-10 मिनट के लिए स्कूटर बाइक खड़ी नहीं कर सकता। जीआरपी थाने के बाजू के खाली परिसर में दोपहिया वाहन पार्क करते हैं तो रेलवे पुलिस को आपत्ति है। पुलिस पर चोर भारी हैं। दिनदहाड़े गाड़ियां चुराकर ले जाते हैं। पांच गाड़ियां अभी-अभी चोरी हो गईं या करवा दी गईं...? जाहिर है थाना व सीसीटीवी कैमरे होने पर भी जीआरपी को *चोरों की भनक* तक नहीं लग रही है। अगर ऐसा है तो यहां *चोरों से सावधान* का बोर्ड लगवा देना चाहिए...!

4 hrs ago
user_Maneesh dubey
Maneesh dubey
इटारसी, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
4 hrs ago

नाबालिग से डलवा रहे चके में चेन.. इटारसी जंक्शन पर नए फुट ओवरब्रिज के सामने वाहनों की सुरक्षित पार्किंग व्यवस्था नहीं है। जीआरपी थाने में भोपाल से अपडाउन करने वाले एक एएसआई तिवारीजी हैं। जो ज्यादा परेशान हैं या वर्दी के रौब में हैं। चोरों के डर से वे दोपहिया वाहनों के चके में नाबालिग बच्चे से चेन डलवाने का काम कर रहे हैं। यह दृश्य शनिवार की सुबह 11.40 बजे देखने को मिला। उनका तर्क है कि यहां से वाहन चोरी हो जाते हैं। फिर लोग रिपोर्ट करने हमारे पास आते हैं। दूसरी ओर नीलम तिराहे से माल गोदाम तक पूरी सड़क ऑटोरिक्शा वालो ने घेर* रखी है पर पुलिस और प्रशासन को इसकी परवाह नहीं है। नियम उन लोगो के लिए हैं जिनसे जेब गर्म नहीं होती। इसलिए नागरिक 5-10 मिनट के लिए स्कूटर बाइक खड़ी नहीं कर सकता। जीआरपी थाने के बाजू के खाली परिसर में दोपहिया वाहन पार्क करते हैं तो रेलवे पुलिस को आपत्ति है। पुलिस पर चोर भारी हैं। दिनदहाड़े गाड़ियां चुराकर ले जाते हैं। पांच गाड़ियां अभी-अभी चोरी हो गईं या करवा दी गईं...? जाहिर है थाना व सीसीटीवी कैमरे होने पर भी जीआरपी को *चोरों की भनक* तक नहीं लग रही है। अगर ऐसा है तो यहां *चोरों से सावधान* का बोर्ड लगवा देना चाहिए...!

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • नर्मदापुरम। नर्मदापुरम संभाग में शराब ठेका बदल चुका है। में शराब की नई दुकानों पर अब शराब तो मिल ही रही है साथ ही शराब पीने की व्यवस्था भी की गई है आसपास ऐसा माहौल बन चुका है जैसे मानो शराब दुकानों पर मेले का आयोजन हो रहा हो पूरे क्षेत्र में शराब पीने वालों का जमघट लगा हुआ है जहां देखो कहां को खड़े होकर बैठकर लाकर शराब जबकि नियम यह है कि शराब दुकानों पर सिर्फ शराब बेचना ही शासन की ओर से नियम है लेकिन यहां पर शराब बेचने के अलावा शराब पीने की व्यवस्था भी की गई है जो नियम के खिलाफ है आप देखना यह है कि प्रशासन किशोर क्या ध्यान देता है जबकि छोटे-छोटे होटल और दुकानों पर शराब पीना अपराध है वहीं दूसरी ओर शराब दुकानों के आसपास शराब ऐसी पी जा रही है जैसे शराब पीने के लिए ही शराब दुकान खोली गई हो।
    1
    नर्मदापुरम। नर्मदापुरम संभाग में शराब ठेका बदल चुका है। में शराब की नई दुकानों पर अब शराब तो मिल ही रही है साथ ही शराब पीने की व्यवस्था भी की गई है आसपास ऐसा माहौल बन चुका है जैसे मानो शराब दुकानों पर मेले का आयोजन हो रहा हो पूरे क्षेत्र में शराब पीने वालों का जमघट लगा हुआ है जहां देखो कहां को खड़े होकर बैठकर लाकर शराब जबकि नियम यह है कि शराब दुकानों पर सिर्फ शराब बेचना ही शासन की ओर से नियम है लेकिन यहां पर शराब बेचने के अलावा शराब पीने की व्यवस्था भी की गई है जो नियम के खिलाफ है आप देखना यह है कि प्रशासन किशोर क्या ध्यान देता है जबकि छोटे-छोटे होटल और दुकानों पर शराब पीना अपराध है वहीं दूसरी ओर शराब दुकानों के आसपास शराब ऐसी पी जा रही है जैसे शराब पीने के लिए ही शराब दुकान खोली गई हो।
    user_Maneesh dubey
    Maneesh dubey
    इटारसी, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • हर्बल पार्क में वांस गढ़े में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू आग लगने का कारण अज्ञात, राहगीरों ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल नर्मदापुरम। शहर के हर्बल पार्क में स्थित वांस गढ़े में अचानक आग लग गई, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है, हालांकि
    1
    हर्बल पार्क में वांस गढ़े में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू
आग लगने का कारण अज्ञात, राहगीरों ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
नर्मदापुरम। शहर के हर्बल पार्क में स्थित वांस गढ़े में अचानक आग लग गई, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है, हालांकि
    user_APN News Chainal Hbd
    APN News Chainal Hbd
    होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सिवनी मालवा में देर रात पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, किसानों और लोकतंत्र के मुद्दे पर BJP पर साधा निशाना कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवेंद्र हुड्डा शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात करीब 12 बजे सिवनी मालवा स्थित अजय पटेल के निवास पहुंचे। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जीतू पटवारी ने मध्य प्रदेश सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर किसानों के साथ धोखाधड़ी और विश्वासघात का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि कैबिनेट और अलग कृषि बजट का वादा किया था, जो पूरा नहीं हुआ। साथ ही वर्तमान मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा घोषित “कृषि कल्याण वर्ष” पर भी सवाल उठाए। पटवारी ने कहा कि किसानों के गेहूं खरीदी को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि खरीदी की तारीख जानबूझकर आगे बढ़ाई जा रही है ताकि किसान मजबूरी में व्यापारियों को गेहूं बेच दें। समिति की तिथि 28 मार्च और खरीदी की तिथि 10 अप्रैल रखने को उन्होंने “किसानों के साथ धोखा और एक तरह का घोटाला” बताया। उन्होंने घोषणा की कि कांग्रेस पार्टी ने किसानों के समर्थन में 9 अप्रैल को प्रदेश के हर जिले में कलेक्टर कार्यालय का घेराव करने का निर्णय लिया है। यह आंदोलन राहुल गांधी के नेतृत्व में किया जाएगा। वहीं, देर रात करीब 11:30 बजे विधानसभा खोलने के मुद्दे पर भी उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने इसे “क्राइम” करार देते हुए कहा कि भाजपा देश में लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। पटवारी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चुनाव आयोग का दुरुपयोग, विधायकों की खरीद-फरोख्त, सरकार गिराने और वोटर लिस्ट में हेरफेर जैसे कदम उठाए गए हैं, जो लोकतंत्र के लिए खतरा हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी और लोकतंत्र तथा किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी।
    1
    सिवनी मालवा में देर रात पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, किसानों और लोकतंत्र के मुद्दे पर BJP पर साधा निशाना
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवेंद्र हुड्डा शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात करीब 12 बजे सिवनी मालवा स्थित अजय पटेल के निवास पहुंचे। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जीतू पटवारी ने मध्य प्रदेश सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर किसानों के साथ धोखाधड़ी और विश्वासघात का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि कैबिनेट और अलग कृषि बजट का वादा किया था, जो पूरा नहीं हुआ। साथ ही वर्तमान मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा घोषित “कृषि कल्याण वर्ष” पर भी सवाल उठाए।
पटवारी ने कहा कि किसानों के गेहूं खरीदी को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि खरीदी की तारीख जानबूझकर आगे बढ़ाई जा रही है ताकि किसान मजबूरी में व्यापारियों को गेहूं बेच दें। समिति की तिथि 28 मार्च और खरीदी की तिथि 10 अप्रैल रखने को उन्होंने “किसानों के साथ धोखा और एक तरह का घोटाला” बताया। उन्होंने घोषणा की कि कांग्रेस पार्टी ने किसानों के समर्थन में 9 अप्रैल को प्रदेश के हर जिले में कलेक्टर कार्यालय का घेराव करने का निर्णय लिया है। यह आंदोलन राहुल गांधी के नेतृत्व में किया जाएगा।
वहीं, देर रात करीब 11:30 बजे विधानसभा खोलने के मुद्दे पर भी उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने इसे “क्राइम” करार देते हुए कहा कि भाजपा देश में लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। पटवारी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चुनाव आयोग का दुरुपयोग, विधायकों की खरीद-फरोख्त, सरकार गिराने और वोटर लिस्ट में हेरफेर जैसे कदम उठाए गए हैं, जो लोकतंत्र के लिए खतरा हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी और लोकतंत्र तथा किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी।
    user_Shashank Mishra
    Shashank Mishra
    पत्रकार सिवनी-मालवा, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • नयाखेड़ा बीट में मिला 4 माह के बाघ के शावक का शव, विभाग जांच में जुटा सतपुड़ा टाइगर रिजर्व, नर्मदापुरम के वन परिक्षेत्र मटकुली अंतर्गत बीट नयाखेड़ा, कक्ष क्रमांक 460 में दिनांक 04.04.2026 की सायंकाल दो बाघों के दहाड़ने की तेज आवाज सुनाई दी, जिस पर वनरक्षक नयाखेड़ा, परिक्षेत्र सहायक एवं अन्य उपस्थित स्टाफ द्वारा उस क्षेत्र के आसपास गश्ती की गई। रात्रि में वहां से मौका स्थल के पास जाकर देखा गया तो एक शावक मृत पाया गया | रात्रि होने के कारण मौका स्थल की निगरानी की गई तथा दिनांक 5.4.2026 को मौका स्थल का निरीक्षण करने पर बाघों के आपसी संघर्ष के स्पष्ट साक्ष्य प्राप्त हुए तथा एक बाघ शावक का शव पाया गया। घटनास्थल के आसपास सूक्ष्म निरीक्षण करने पर अन्य बाघों की उपस्थिति के भी साक्ष्य प्राप्त हुए। क्षेत्र संचालक, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व, नर्मदापुरम; सहायक संचालक (पिपरिया एवं पचमढ़ी); तहसीलदार पिपरिया तथा NTCA के प्रतिनिधि की उपस्थिति में निर्धारित SOP के अनुसार समस्त आवश्यक कार्यवाही पूर्ण की गई। शावक का शव परीक्षण कराया गया एवं तत्पश्चात नियमानुसार शवदाह किया गया। शव परीक्षण डॉ. गुरूदत्त शर्मा (सतपुड़ा टाइगर रिजर्व) एवं डॉ. अमित ओढ़ (रातापानी टाइगर रिजर्व) द्वारा किया गया। परीक्षण के दौरान प्रथम दृष्टया यह पाया गया कि शावक की मृत्यु किसी अन्य मांसाहारी वन्यजीव के हमले से हुई है। शावक की आयु लगभग चार माह पाई गई तथा उसके शरीर पर चोट के स्पष्ट निशान पाए गए। मौका स्थल पर मादा एवं नर बाघ के पदचिह्न मिलने के आधार पर प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि शावक को अन्य बाघ द्वारा मारा गया है।
    1
    नयाखेड़ा बीट में मिला 4 माह के बाघ के शावक का शव, विभाग जांच में जुटा
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व, नर्मदापुरम के वन परिक्षेत्र मटकुली अंतर्गत बीट नयाखेड़ा, कक्ष क्रमांक 460 में दिनांक 04.04.2026 की सायंकाल दो बाघों के दहाड़ने की तेज आवाज सुनाई दी, जिस पर वनरक्षक नयाखेड़ा, परिक्षेत्र सहायक एवं अन्य उपस्थित स्टाफ द्वारा उस क्षेत्र के आसपास गश्ती की गई। रात्रि में वहां से मौका स्थल के पास जाकर देखा गया तो एक शावक मृत पाया गया | रात्रि होने के कारण मौका स्थल की निगरानी की गई तथा दिनांक 5.4.2026 को मौका स्थल का निरीक्षण करने पर बाघों के आपसी संघर्ष के स्पष्ट साक्ष्य प्राप्त हुए तथा एक बाघ शावक का शव पाया गया। घटनास्थल के आसपास सूक्ष्म निरीक्षण करने पर अन्य बाघों की उपस्थिति के भी साक्ष्य प्राप्त हुए। क्षेत्र संचालक, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व, नर्मदापुरम; सहायक संचालक (पिपरिया एवं पचमढ़ी); तहसीलदार पिपरिया तथा NTCA के प्रतिनिधि की उपस्थिति में निर्धारित SOP के अनुसार समस्त आवश्यक कार्यवाही पूर्ण की गई। शावक का शव परीक्षण कराया गया एवं तत्पश्चात नियमानुसार शवदाह किया गया। शव परीक्षण डॉ. गुरूदत्त शर्मा (सतपुड़ा टाइगर रिजर्व) एवं डॉ. अमित ओढ़ (रातापानी टाइगर रिजर्व) द्वारा किया गया। परीक्षण के दौरान प्रथम दृष्टया यह पाया गया कि शावक की मृत्यु किसी अन्य मांसाहारी वन्यजीव के हमले से हुई है। शावक की आयु लगभग चार माह पाई गई तथा उसके शरीर पर चोट के स्पष्ट निशान पाए गए। मौका स्थल पर मादा एवं नर बाघ के पदचिह्न मिलने के आधार पर प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि शावक को अन्य बाघ द्वारा मारा गया है।
    user_सोहागपुर न्यूज़
    सोहागपुर न्यूज़
    Salesperson सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सोहागपुर (नर्मदापुरम)-समीपस्थ ग्राम नगतरा निवासी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं प्रतिष्ठित कृषक श्री रामबाबू पटेल द्वारा अपने ग्राम में विशाल कन्या भोज का आयोजन किया गया। इस कन्या भोज में ग्राम की समस्त संप्रदाय की कन्याओं को आमंत्रित कर उन्हें ससम्मान भोजन कराए गए तथा दक्षिणा भी प्रदान की गई। भंडारा एवं कन्या भोज संपन्न होने के पश्चात आपके परिजन सर्वश्री कुलदीप पटेल, पवनदीप पटेल, जयदीप पटेल एवं डॉक्टर जयंत जायसवाल ने भोजन प्रसादी वितरित कर पुण्य कार्य किया।
    1
    सोहागपुर (नर्मदापुरम)-समीपस्थ ग्राम नगतरा निवासी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं प्रतिष्ठित कृषक श्री रामबाबू पटेल द्वारा अपने ग्राम में विशाल कन्या भोज का आयोजन किया गया। इस कन्या भोज में ग्राम की समस्त संप्रदाय की कन्याओं को आमंत्रित कर उन्हें ससम्मान भोजन कराए गए तथा दक्षिणा भी प्रदान की गई। 
भंडारा एवं कन्या भोज संपन्न होने के पश्चात आपके परिजन सर्वश्री कुलदीप पटेल, पवनदीप पटेल, जयदीप पटेल एवं डॉक्टर जयंत जायसवाल ने भोजन प्रसादी वितरित कर पुण्य कार्य किया।
    user_जमील खान  "राम रहीम रोटी बैंक
    जमील खान "राम रहीम रोटी बैंक
    Voice of people सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • श्याम गांव के हालात सरपंच सचिव की लापरवाही
    1
    श्याम गांव के हालात सरपंच सचिव की लापरवाही
    user_Kanish patel
    Kanish patel
    नसरुल्लागंज, सीहोर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by Satyanarayan D. panwar
    3
    Post by Satyanarayan D. panwar
    user_Satyanarayan D. panwar
    Satyanarayan D. panwar
    नसरुल्लागंज, सीहोर, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • नर्मदा पुरम। मध्य प्रदेश में बीयर का संकट बढ़ता जा रहा है। बीयर का सीमित स्टॉक होने की वजह से आबकारी विभाग ने अन्य राज्यों में बीयर के निर्यात पर रोक लगा दी है। शराब के प्रीमियम ब्रांड का स्टॉक भी सीमित है। इसके साथ ही प्रदेश में नई शराब दुकानों के संचालन के शुरुआती दिनों में ही सप्लाई और बिलिंग व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ठेकेदारों का कहना है कि प्रीमियम ब्रांड्स के बिना दुकान चलाना लगभग असंभव है, लेकिन इन कंपनियों के लोकप्रिय ब्रांड्स की बिलिंग ही शुरू नहीं हो पाई है। ठेकेदारों का आरोप है कि आबकारी विभाग समय पर माल उपलब्ध नहीं करा पा रहा है, जिसके कारण कई दुकानों में शुरुआती दिनों से ही बेचने के लिए पर्याप्त स्टॉक मौजूद नहीं है। ऐसे में ठेकेदारों के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब दुकान में माल ही नहीं होगा, तो वे करोड़ों रुपये की आबकारी ड्यूटी कैसे जमा करेंगे। स्थिति यह है कि आठ से 10 दिन केवल स्टॉक उपलब्ध कराने में ही निकल सकते हैं। ग्रीष्म ऋतु में बीयर सीजन का पीक पीरियड होता है। यदि इस दौरान दुकानों पर बीयर और प्रीमियम ब्रांड्स उपलब्ध नहीं हुए, तो ठेकेदारों को शुरुआती चरण में ही भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। सूत्रों के मुताबिक, यही एक बड़ा कारण है कि कई स्थानों पर ठेके उठाने को लेकर उत्साह कम दिखाई दे रहा है। कारोबारियों का कहना है कि सप्लाई, बिलिंग और ब्रांड उपलब्धता जैसे बुनियादी मुद्दे ठेका आवंटन से पहले ही अंतिम रूप से तय कर लिए जाने चाहिए थे। वही नर्मदा पुरम जिले संभाग में हुए नए शराब के टेक के बाद शराब दुकानों पर शराब लेने आ रहे लोगों को एक तो इस बात की समस्या हो रही है कि शराब के रेट काफी ज्यादा बढ़ गए हैं वहीं दूसरी ओर शराब ठेकेदारों द्वारा शराब दुकानों पर ही शराब पिलाने का काम भी किया जा रहा है जो कि नियम विरुद्ध है। अब देखना यह है कि आखिरकार शराबी दुकानों के ठेके लेने वाले ठेकेदारों को प्रशासनिक अधिक भुगतान के कारण क्या यह सही है शराब दुकानों के आसपास शराब पीने की जमघट ऐसी लग रही है जैसे मानो यहां पर कोई मेला का आयोजन हो रहा है ।
    1
    नर्मदा पुरम। मध्य प्रदेश में बीयर का संकट बढ़ता जा रहा है। बीयर का सीमित स्टॉक होने की वजह से आबकारी विभाग ने अन्य राज्यों में बीयर के निर्यात पर रोक लगा दी है। शराब के प्रीमियम ब्रांड का स्टॉक भी सीमित है। इसके साथ ही प्रदेश में नई शराब दुकानों के संचालन के शुरुआती दिनों में ही सप्लाई और बिलिंग व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ठेकेदारों का कहना है कि प्रीमियम ब्रांड्स के बिना दुकान चलाना लगभग असंभव है, लेकिन इन कंपनियों के लोकप्रिय ब्रांड्स की बिलिंग ही शुरू नहीं हो पाई है। ठेकेदारों का आरोप है कि आबकारी विभाग समय पर माल उपलब्ध नहीं करा पा रहा है, जिसके कारण कई दुकानों में शुरुआती दिनों से ही बेचने के लिए पर्याप्त स्टॉक मौजूद नहीं है। ऐसे में ठेकेदारों के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब दुकान में माल ही नहीं होगा, तो वे करोड़ों रुपये की आबकारी ड्यूटी कैसे जमा करेंगे।
स्थिति यह है कि आठ से 10 दिन केवल स्टॉक उपलब्ध कराने में ही निकल सकते हैं। ग्रीष्म ऋतु में बीयर सीजन का पीक पीरियड होता है। यदि इस दौरान दुकानों पर बीयर और प्रीमियम ब्रांड्स उपलब्ध नहीं हुए, तो ठेकेदारों को शुरुआती चरण में ही भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा।
सूत्रों के मुताबिक, यही एक बड़ा कारण है कि कई स्थानों पर ठेके उठाने को लेकर उत्साह कम दिखाई दे रहा है। कारोबारियों का कहना है कि सप्लाई, बिलिंग और ब्रांड उपलब्धता जैसे बुनियादी मुद्दे ठेका आवंटन से पहले ही अंतिम रूप से तय कर लिए जाने चाहिए थे।  वही नर्मदा पुरम जिले संभाग में हुए नए शराब के टेक के बाद शराब दुकानों पर शराब लेने आ रहे लोगों को एक तो इस बात की समस्या हो रही है कि शराब के रेट काफी ज्यादा बढ़ गए हैं वहीं दूसरी ओर शराब ठेकेदारों द्वारा शराब दुकानों पर ही शराब पिलाने का काम भी किया जा रहा है जो कि नियम विरुद्ध है। अब देखना यह है कि आखिरकार शराबी दुकानों के ठेके लेने वाले ठेकेदारों को प्रशासनिक अधिक भुगतान के कारण क्या यह सही है शराब दुकानों के आसपास शराब पीने की जमघट ऐसी लग रही है जैसे मानो यहां पर कोई मेला का आयोजन हो रहा है ।
    user_Maneesh dubey
    Maneesh dubey
    इटारसी, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.