logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उद्योग संचालक अपने उद्योग पूरी क्षमता से संचालित करें, जिला प्रशासन पूर्ण सहयोग करेगा : कलेक्टर कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय निर्यात प्रोत्साहन एवं निवेश संवर्धन समितियों की बैठक संपन्न मुरैना कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ ने बानमौर, मुरैना, सीतापुर एवं पिपरसेवा औद्योगिक क्षेत्रों के उद्योग संचालकों से कहा कि वे अपने उद्योगों को पूर्ण क्षमता के साथ संचालित करें। उन्होंने आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन उद्योगों की हर संभव सहायता के लिए सदैव तत्पर है। उद्योगों से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान हेतु जिला निवेश संवर्धन केन्द्र में संपर्क किया जा सकता है, जिसके नोडल अधिकारी अपर कलेक्टर होंगे। वह जिला स्तरीय निर्यात प्रोत्साहन समिति एवं जिला निवेश संवर्धन एवं समन्वय समिति की बैठक में उपस्थित उद्योगपतियों एवं अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। बैठक में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सुश्री अनीता श्रीवास्तव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री कमलेश कुमार भार्गव, अपर कलेक्टर श्री अश्विनी कुमार रावत, सीजेएम श्री दिनेशश्रीवास्तव, महाप्रबंधक उद्योग श्री बी.एल. मरकाम, व्यापार संघ के अध्यक्ष श्री संजय शर्मा, एसडीएम मुरैना सहित श्रम, विद्युत, पशुपालन एवं अन्य विभागों के अधिकारी तथा व्यापारी उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री जांगिड़ ने धनेला क्षेत्र के समीप औद्योगिक इकाइयों द्वारा छोड़े जा रहे अपशिष्ट (ब्लैक वाटर) पर चिंता व्यक्त करते हुए इसके समुचित प्रबंधन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की व्यवस्था की जाए जिससे प्रदूषित जल बाहरनिकलकर पर्यावरण को नुकसान न पहुंचाए। इस संबंध में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर को औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण कर आवश्यक योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। बैठक में बानमौर क्षेत्र के उद्योग संचालकों ने उद्योगों से निकलने वाले पानी के जमा होने की समस्या के बारे में कलेक्टर को अवगत कराया। इस पर कलेक्टर ने 'रिचार्ज सोक पिट' बनाने का सुझाव दिया, जिससे जल निकासी की समस्या का समाधान हो सके। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिला स्तरीय निर्यात प्रोत्साहन एवं निवेश संवर्धन से संबंधित बैठकें समय-समय पर अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित की जाएंगी। साथ ही आवश्यकतानुसार इन बैठकों का आयोजन बानमौर एवं मुरैना में भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कलेक्ट्रेट परिसर में जिला निवेश संवर्धन केन्द्र का 'सिंगल विंडो' कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां व्यापारी अपनी समस्याएं सीधे प्रस्तुत कर सकेंगे।

3 hrs ago
user_Avdhesh Singh Tomar
Avdhesh Singh Tomar
Voice of people अंबाह, मुरैना, मध्य प्रदेश•

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by Banti shrivas
    1
    Post by Banti shrivas
    user_Banti shrivas
    Banti shrivas
    अंबाह, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Avdhesh Singh Tomar
    1
    Post by Avdhesh Singh Tomar
    user_Avdhesh Singh Tomar
    Avdhesh Singh Tomar
    Voice of people अंबाह, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • अंबाह। नियम विरुद्ध अंबाह के ठेका कृमांक तीन पर आबकारी विभाग के वर्तमान में हेड कांस्टेबल (दीवान /)के नेतृत्व में बैठकर बिच वाई जा रही शराब,, रिश्वतखोरी, का गौरख धंधा। नहीं हुआ दुकान का रिन्युवल
    1
    अंबाह।
नियम विरुद्ध अंबाह के ठेका कृमांक तीन पर 
आबकारी विभाग के वर्तमान में हेड कांस्टेबल (दीवान /)के नेतृत्व में बैठकर बिच वाई जा रही शराब,,  रिश्वतखोरी,
का गौरख धंधा।
नहीं हुआ दुकान का रिन्युवल
    user_भीमसेन सिंह तोमर पत्रकार थरा
    भीमसेन सिंह तोमर पत्रकार थरा
    अंबाह, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • अम्बाह में हनुमान जयंती पर गूंजे भक्ति के स्वर, जगह-जगह सुंदरकांड पाठ और भंडारे का आयोजन खबर: अम्बाह। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर नगर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। शहर की लगभग हर गली, मोहल्ले और प्रमुख बाजारों में श्रद्धालुओं द्वारा सुंदरकांड का पाठ आयोजित किया गया। सुबह से ही मंदिरों और आयोजनों स्थलों पर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। भजन-कीर्तन के साथ पूरे वातावरण में भगवान हनुमान के जयकारे गूंजते रहे। कई स्थानों पर सामूहिक रूप से सुंदरकांड का पाठ कर नगर की सुख-समृद्धि की कामना की गई। इसके साथ ही विभिन्न स्थानों पर भंडारों का आयोजन किया गया, जहां श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लेकर सेवा कार्यों में सहयोग किया। हनुमान जयंती के इस पावन अवसर पर पूरे अम्बाह शहर में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अनोखा संगम देखने को मिला।
    1
    अम्बाह में हनुमान जयंती पर गूंजे भक्ति के स्वर, जगह-जगह सुंदरकांड पाठ और भंडारे का आयोजन
खबर:
अम्बाह। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर नगर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। शहर की लगभग हर गली, मोहल्ले और प्रमुख बाजारों में श्रद्धालुओं द्वारा सुंदरकांड का पाठ आयोजित किया गया।
सुबह से ही मंदिरों और आयोजनों स्थलों पर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। भजन-कीर्तन के साथ पूरे वातावरण में भगवान हनुमान के जयकारे गूंजते रहे। कई स्थानों पर सामूहिक रूप से सुंदरकांड का पाठ कर नगर की सुख-समृद्धि की कामना की गई।
इसके साथ ही विभिन्न स्थानों पर भंडारों का आयोजन किया गया, जहां श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लेकर सेवा कार्यों में सहयोग किया।
हनुमान जयंती के इस पावन अवसर पर पूरे अम्बाह शहर में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अनोखा संगम देखने को मिला।
    user_Aditya Sarwan
    Aditya Sarwan
    Local News Reporter अंबाह, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • रूअर (अंबाह) गांव में हनुमान जन्मोत्सव पर जय श्री राम के जयकारों से रहा वातावरण गुंजायमान यहां के भक्तों ने हनुमान जन्मोत्सव पर एक अनोखी पहल कर गांव एवं समस्त भक्तों की भलाई के लिए संकट मोचन महाराज से प्रार्थना की संकट मोचन महाराज आप सबके जीवन के संकटों को दूर कर आप सभी को संघर्षों से लड़ने की शक्ति प्रदान करें यही शुभकामना और प्रभु से प्रार्थना है जय जय श्री राम
    1
    रूअर (अंबाह)  गांव में हनुमान जन्मोत्सव पर जय श्री राम  के जयकारों से रहा वातावरण गुंजायमान यहां के भक्तों ने हनुमान जन्मोत्सव पर एक अनोखी पहल कर गांव एवं समस्त भक्तों की भलाई के लिए संकट मोचन महाराज से प्रार्थना की संकट मोचन महाराज आप सबके जीवन के संकटों को दूर कर आप सभी को संघर्षों से लड़ने की शक्ति प्रदान करें यही शुभकामना और प्रभु से प्रार्थना है जय जय श्री राम
    user_User2721
    User2721
    Voice of people Ambah, Morena•
    22 hrs ago
  • Post by NATION MEDIA AB
    1
    Post by NATION MEDIA AB
    user_NATION MEDIA AB
    NATION MEDIA AB
    धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    24 min ago
  • ग्वालियर के महाराजपुर थाना क्षेत्र मैं एक नया मामला सामने आया है जहां लगातार एक महिला ने पीड़ित होकर ससुर और देवर पर अस्मिता भंग करने के आरोप लगाए हैं महिला थाने प्रसार पहुंची थी जहां उसने अपनी अस्मिता को लगा चार-चार साल से तार तार कर रहे देवर और ससुर पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है
    1
    ग्वालियर के महाराजपुर थाना क्षेत्र मैं एक नया मामला सामने आया है जहां लगातार एक महिला ने पीड़ित होकर ससुर और देवर पर अस्मिता भंग करने के आरोप लगाए हैं महिला थाने प्रसार पहुंची थी जहां उसने अपनी अस्मिता को लगा चार-चार साल से तार तार कर रहे देवर और ससुर पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है
    user_मुकेश सिंह भदौरिया
    मुकेश सिंह भदौरिया
    Local News Reporter गोरमी, भिंड, मध्य प्रदेश•
    51 min ago
  • स्कूल वाहनों व महाविद्यालय के वाहनों में सवारी ढो रहे ड्राइवर, महाविद्यालयीन विद्यार्थीयों में छात्राएं भी करतीं हैं अपने घरों, यात्रा सुरक्षा को खतरा। *भीमसेन सिंह तोमर* थोड़े से लालच में, कई कई बार सवारी के चक्कर में बैठ जाते हैं, असामाजिक तत्वों के कारण हो सकती है कभी अप्रिय स्थिति व स्टाफ वाहनों में मात्र दो लोगों का रहता है दल। प्रशासनिक व जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह।
    1
    स्कूल वाहनों व महाविद्यालय के वाहनों में सवारी ढो रहे ड्राइवर, 
महाविद्यालयीन विद्यार्थीयों में  छात्राएं भी करतीं हैं अपने घरों, यात्रा सुरक्षा को खतरा।
*भीमसेन सिंह तोमर* 
थोड़े से लालच में,
कई कई बार सवारी के चक्कर में बैठ जाते हैं,
असामाजिक तत्वों के कारण हो सकती है कभी अप्रिय स्थिति व स्टाफ वाहनों में मात्र दो लोगों का रहता है दल।
प्रशासनिक व जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह।
    user_भीमसेन सिंह तोमर पत्रकार थरा
    भीमसेन सिंह तोमर पत्रकार थरा
    अंबाह, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.