नगरीय निकाय आम चुनाव 2026: जिला कलेक्ट्रेट में 24x7 चुनाव नियंत्रण कक्ष स्थापित* नगरीय निकाय आम चुनाव 2026: जिला कलेक्ट्रेट में 24x7 चुनाव नियंत्रण कक्ष स्थापित बारां नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 के सुचारू, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर श्री बाल मुकुंद असावा के निर्देशानुसार जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय, बारां के *कमरा नंबर 22* में एक चुनाव नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। यह नियंत्रण कक्ष *24 घंटे (24x7) दिन-रात* कार्यरत रहेगा। नियंत्रण कक्ष में चुनाव से संबंधित महत्वपूर्ण सूचनाओं एवं संदेशों के आदान-प्रदान, चुनाव संबंधी विभिन्न शिकायतों के त्वरित समाधान, कानून व्यवस्था की निगरानी तथा चुनाव प्रक्रिया से जुड़ी समस्त गतिविधियों की सतत मॉनिटरिंग की जाएगी। आम नागरिक, राजनीतिक दल, अभ्यर्थी अथवा किसी भी व्यक्ति द्वारा चुनाव से संबंधित कोई भी शिकायत, सूचना या जानकारी इस नियंत्रण कक्ष के *दूरभाष नंबर 07453-237182* पर दी जा सकती है। प्राप्त शिकायतों का त्वरित संज्ञान लेकर संबंधित अधिकारियों को अवगत कराते हुए नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी नागरिकों से अपील की है कि निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करें तथा चुनाव संबंधी किसी भी प्रकार की अनियमितता की सूचना तुरंत नियंत्रण कक्ष को दें।
नगरीय निकाय आम चुनाव 2026: जिला कलेक्ट्रेट में 24x7 चुनाव नियंत्रण कक्ष स्थापित* नगरीय निकाय आम चुनाव 2026: जिला कलेक्ट्रेट में 24x7 चुनाव नियंत्रण कक्ष स्थापित बारां नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 के सुचारू, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर श्री बाल मुकुंद असावा के निर्देशानुसार जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय, बारां के *कमरा नंबर 22* में एक चुनाव नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। यह नियंत्रण कक्ष *24 घंटे (24x7) दिन-रात* कार्यरत रहेगा। नियंत्रण कक्ष में चुनाव से संबंधित महत्वपूर्ण सूचनाओं एवं संदेशों के आदान-प्रदान, चुनाव संबंधी विभिन्न शिकायतों के त्वरित समाधान, कानून व्यवस्था की निगरानी तथा चुनाव प्रक्रिया से जुड़ी समस्त गतिविधियों की सतत मॉनिटरिंग की जाएगी। आम नागरिक, राजनीतिक दल, अभ्यर्थी अथवा किसी भी व्यक्ति द्वारा चुनाव से संबंधित कोई भी शिकायत, सूचना या जानकारी इस नियंत्रण कक्ष के *दूरभाष नंबर 07453-237182* पर दी जा सकती है। प्राप्त शिकायतों का त्वरित संज्ञान लेकर संबंधित अधिकारियों को अवगत कराते हुए नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी नागरिकों से अपील की है कि निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करें तथा चुनाव संबंधी किसी भी प्रकार की अनियमितता की सूचना तुरंत नियंत्रण कक्ष को दें।
- झूला महोत्सव एवं धार्मिक मेला तथा श्री राम कथा का कल से होगा शुभारंभ हरनावदा थाना क्षेत्र के ग्राम देहलनपुर में स्थित श्री सांवरिया सेठ कदम की पहाड़ी डेलनपुर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष की जन्माष्टमी के अवसर पर झूला महोत्सव एवं धार्मिक मेला तथा श्री राम कथा का आयोजन रखा गया है। श्री कृष्ण सेवा समिति के सदस्य अनिल कुमार लववंशी ने बताया कि हर वर्ष की बातें इस वर्ष भी झूला महोत्सव एवं धार्मिक मेले के अवसर पर श्री राम कथा का आयोजन रखा गया है जिसका शुभारंभ 27 अगस्त गुरुवार से होगा जहां कलश यात्रा के साथ जुलूस निकाला जाएगा तत्पश्चात श्री राम कथा का शुभारंभ होगा। कथा का सरवन श्री राम दास जी महाराज लॉटरी वालों के श्री मुख से कथा का श्रवण करवाया जाएगा।4
- नगर पालिका अटरू वार्ड नंबर 6 में हो रही है गंदगी गंदगी के बीच रह रहे हैं वार्ड वासी नगर पालिका प्रशासन की बड़ी लापरवाही 15 सालों से लोग गंदगी के बीच रह रहे हैं प्रशासन का ध्यान नहीं है आखिर कैसे होगा विकास1
- ईद-मिलादुन्नबी पर कस्बे में निकला जुलूस, जगह-जगह हुआ स्वागत ईद-मिलादुन्नबी पर कस्बे में निकला जुलूस, जगह-जगह हुआ स्वागत1
- तेज रफ्तार क्रेटा का पीछा कर 137 किलो डोडा-चूरा पकड़ा '''''''''कवाई पुलिस की मुस्तैदी से नाकाम हुई नशे की खेप, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार; क्षतिग्रस्त कार से 9 कट्टे और थैली बरामद कवाई. रात के सन्नाटे में सामने से आ रही सफेद क्रेटा ने जैसे ही पुलिस की गाड़ी देखी, उसकी रफ्तार अचानक बढ़ गई। पुलिस को शक हुआ तो पुलिस वाहन बोलेरो ने पीछा शुरू कर दिया। इस दोरान संदेहप्रद कार चालक ने पुलिस से बचने के लिए कार को सड़क किनारे पड़े पत्थरों पर चढ़ा दिया, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बावजूद पुलिस ने पीछा नहीं छोड़ा। आखिरकार सिंधनी तिराहे के पास पुलिस ने बोलेरो कार के आगे लगाकर क्रेटा को रोक लिया। तलाशी ली तो कार की डिग्गी में भरे कट्टों में 137 किलो अवैध अफीम डोडा-चूरा मिला। मामला मंगलवार रात करीब 9.06 बजे का है। पुलिस के अनुसार कवाई थाना पुलिस टीम सालपुरा-कवाई क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान कवाई तिराहे की ओर से आती क्रेटा कार पुलिस वाहन को देखकर तेजी से भागने लगी। पीछा करने पर चालक ने सिंधनी तिराहे से कार को सिंधनी की ओर मोड़ दिया। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों सवारों को पकड़ लिया। *****डिग्गी में भरे थे नौ कट्टे****** पुलिस ने कार की तलाशी ली तो डैशबोर्ड पर एक पारदर्शी थैली और पिछली डिग्गी में काले-सफेद रंग के प्लास्टिक कट्टे मिले। तलाशी में कुल 137 किलो डोडा-चूरा बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ के परिवहन में प्रयुक्त हुंडई क्रेटा कार भी जब्त कर ली। ******पंजाब और हरियाणा के हैं आरोपी***** पुलिस ने मामले में पंजाब के मोगा जिले के दातेवाल निवासी विजय सिंह उर्फ बब्बू (23) और हरियाणा के करनाल जिले के पबाना हसनपुर निवासी सुन्दर सिंह (53) को गिरफ्तार किया है। विजय सिंह कार चला रहा था, जबकि सुन्दर सिंह उसके साथ बैठा था। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 व 25 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। *****जंगल से लाने की बात, नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश***** प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने डोडा-चूरा छीपाबड़ौद क्षेत्र के मोतीपुरा के जंगलों से लाना बताया है। पुलिस को मादक पदार्थ उपलब्ध कराने वाले लोगों के नाम और मोबाइल नंबर भी मिलने की बात सामने आई है। अब पुलिस इन जानकारियों के आधार पर नशे की खेप के स्रोत और इससे जुड़े नेटवर्क की पड़ताल कर रही है। मामले का आगे का अनुसंधान उच्चाधिकारियों के निर्देश पर थाना अटरू को सौंपा गया है। *****कांस्टेबल हेमराज की सूचना पर कार्रवाई**** कार्रवाई में थानाधिकारी राजपाल सिंह के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक दिलीप कुमार, कांस्टेबल कपिल कुमार, हेमराज, संदीप सिंह, बृजेश और महेन्द्र सिंह शामिल रहे। पुलिस के अनुसार कांस्टेबल हेमराज की सूझबूझ और मुखबिर सूचना तंत्र की भूमिका कार्रवाई में विशेष रही।1
- शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पहुंचे जोलपा गांव, साहित्यकार दुर्गादान सिंह गौड़ को दी श्रद्धांजलि शिक्षा मंत्री मदन दिलावर बुधवार को जोलपा गांव पहुंचे। यहां उन्होंने मूर्धन्य राजस्थानी साहित्यकार दुर्गादान सिंह गौड़ को श्रद्धांजलि अर्पित की।इस दौरान उन्होंने गौड़ के साहित्यिक योगदान को याद करते हुए उनके निधन को राजस्थानी साहित्य जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया।2
- अतिक्रमण हटाते कार्रवाई को देखते हुए खुद ने हटाया आपने घर का अतिक्रमण अतिक्रमण हटाओ अभियान का असर छान में खुद हटाया मकान मीना राजपूत ब्यूरो राजस्थान अतिक्रमण हटाओ अभियान के नतीजे सामने आने लगे हैं प्रशासन की लगातार कार्रवाई समझाइश का असर ग्राम छान में दिखाई दिया अतिक्रमी ने खुद अतिक्रमण हटा लिया एसडीएम पुष्कर मित्तल तहसीलदार माधो लाल बेरवा ने बताया कि ग्राम छान में चारागाह भूमि पर शराफत खान पुत्र भूरेखा निवासी बामनगांव ने करीब दो से तीन बिस्वा में मकान बनाकर अतिक्रमण किया था सरकारी चारागाह भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने की कार्रवाई चल रही थी राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अतिकर्मी को समझाइश दी गई इसके बाद शराफत खान स्वेच्छा से मकान ध्वस्त कर अतिक्रमण हटा लिया तहसीलदार माधोलाल बेरवा ने कहा कि सरकारी चारागाह भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई की जाएगी इसके साथ जो पशु परेशानी झेल रहे हैं उन पशुओ को भी चारागाह भूमि पर राहत मिलेगी2
- ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने साहित्यकार दुर्गादान सिंह गौड़ को दी श्रद्धांजलि खानपुर । राजस्थान सरकार के ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर मंगलवार देर शाम राजस्थानी भाषा के मूर्धन्य कवि एवं साहित्यकार स्व. दुर्गादान सिंह गौड़ के देवलोकगमन पर उनके पैतृक गांव जोलपा पहुंचे। उन्होंने स्व. गौड़ के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें ढांढस बंधाया। मंत्री नागर ने कहा कि दुर्गादान सिंह गौड़ का निधन राजस्थान के साहित्य एवं सांस्कृतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने राजस्थानी भाषा, साहित्य और संस्कृति को समृद्ध करने में अपना पूरा जीवन समर्पित किया। उनकी साहित्यिक रचनाएं सदैव समाज को अपनी माटी, बोली और संस्कृति से जोड़े रखने का कार्य करती रहेंगी। नागर ने कहा कि स्व. गौड़ का साहित्यिक योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों को यह असहनीय दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।3
- कामखेड़ा बालाजी जाते समय दर्दनाक हादसा, पिकअप पलटने से मासूम की मौत कामखेड़ा। कामखेड़ा बालाजी के दर्शन के लिए जा रही यात्रियों से भरी पिकअप गाड़ी पलटने से दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में कई यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जबकि एक मासूम बालक की मौत की दुखद सूचना है। हादसे की खबर सामने आते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। घटना बेहद पीड़ादायक है। दिवंगत बालक की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें। वहीं, हादसे में घायल हुए यात्रियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।1