हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पत्योरा पुलिस चौकी इलाके में बरसात के दौरान मौरम खनन पर लगी रोक के बावजूद अवैध खनन किए जाने का मामला सामने आया है। यहां एक बंद पड़ी मौरम खदान से रात के अंधेरे में ट्रैक्टरों के जरिए मौरम निकाले जाने का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में कई ट्रैक्टर अवैध रूप से मौरम भरकर फर्राटा भरते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। प्रशासन ने बीते 30 जून से ही जिले की सभी मौरम खदानों का संचालन बंद करा दिया था, लेकिन इसके बावजूद बेतवा नदी किनारे स्थित एक खंड से चोरी-छिपे मौरम की निकासी धड़ल्ले से जारी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, खदानों पर रातभर ट्रैक्टरों की आवाजाही बनी रहती है। मौरम माफिया रात के वक्त खदानों में जेसीबी मशीनें उतार देते हैं और ट्रैक्टरों में मौरम भरकर उन्हें वहां से रवाना किया जाता है। इस अवैध खनन का वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय पुलिस और खनिज विभाग हरकत में आ गए हैं। पुलिस के सोशल मीडिया सेल ने जानकारी दी है कि सुमेरपुर पुलिस को खनिज विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। अब देखना यह होगा कि इस अवैध खनन में शामिल जिम्मेदार लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।
हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पत्योरा पुलिस चौकी इलाके में बरसात के दौरान मौरम खनन पर लगी रोक के बावजूद अवैध खनन किए जाने का मामला सामने आया है। यहां एक बंद पड़ी मौरम खदान से रात के अंधेरे में ट्रैक्टरों के जरिए मौरम निकाले जाने का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में कई ट्रैक्टर अवैध रूप से मौरम भरकर फर्राटा भरते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। प्रशासन ने बीते 30 जून से ही जिले की सभी मौरम खदानों का संचालन बंद करा दिया था, लेकिन इसके बावजूद बेतवा नदी किनारे स्थित एक खंड से चोरी-छिपे मौरम की निकासी धड़ल्ले से जारी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, खदानों पर रातभर ट्रैक्टरों की आवाजाही बनी रहती है। मौरम माफिया रात के वक्त खदानों में जेसीबी मशीनें उतार देते हैं और ट्रैक्टरों में मौरम भरकर उन्हें वहां से रवाना किया जाता है। इस अवैध खनन का वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय पुलिस और खनिज विभाग हरकत में आ गए हैं। पुलिस के सोशल मीडिया सेल ने जानकारी दी है कि सुमेरपुर पुलिस को खनिज विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। अब देखना यह होगा कि इस अवैध खनन में शामिल जिम्मेदार लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।
- उत्तर प्रदेश के कानपुर में दक्षिण जोन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी की एक वारदात का खुलासा किया है। पुलिस विभाग द्वारा इस चोरी की घटना की जांच कर मामले से पर्दा उठाया गया है।1
- उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के मौदहा नगर में मंडी समिति के सामने लंबे समय से कब्जे में रही करोड़ों रुपये मूल्य की सरकारी और शत्रु संपत्ति पर प्रशासन का बुलडोजर गरजा है। एसडीएम करनवीर सिंह के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने इस अवैध कब्जे को हटाने की बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस मामले में रागौल के निवासी वारिस पुत्र अब्दुल ताहिर पर सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करने का आरोप है। भूमाफियाओं के खिलाफ इस सप्ताह में प्रशासन की यह तीसरी बड़ी कार्रवाई है। इस कार्रवाई के जरिए प्रशासन ने सख्त संदेश दिया है कि सरकारी और शत्रु संपत्तियों पर अवैध कब्जा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।1
- हमीरपुर के मौदहा में सरकारी एवं शत्रु संपत्तियों को कब्जामुक्त कराने के अभियान के तहत प्रशासन ने मंडी समिति के सामने स्थित राजस्व विभाग की सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटाने के लिए बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की है। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे उपजिलाधिकारी करणवीर सिंह के नेतृत्व में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था के बीच अवैध कब्जा हटवाया और सरकारी भूमि को पूरी तरह कब्जामुक्त कराया। इस कार्रवाई के दौरान क्षेत्राधिकारी राजकुमार पाण्डेय, तहसीलदार, राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा पुलिस बल मौजूद रहा। प्रशासन ने जेसीबी की मदद से सरकारी जमीन पर डाली गई मिट्टी, बालू तथा अन्य अतिक्रमण को हटाकर पूरी भूमि को खाली कराया है। उपजिलाधिकारी करणवीर सिंह ने इस कार्रवाई के संबंध में बताया कि कब्जाधारियों को पहले ही नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने और स्वामित्व संबंधी साक्ष्य प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया था, लेकिन वे कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने में असमर्थ रहे। इसके बावजूद जब उन्होंने अपने स्तर से कब्जा नहीं हटाया, तो प्रशासन को बुलडोजर चलाकर यह कदम उठाना पड़ा। उन्होंने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि सरकारी एवं शत्रु संपत्तियों पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा सहन नहीं किया जाएगा और भूमाफियाओं व अतिक्रमणकारियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।4
- Post by Jitendra kumar कोरी1
- सोशल मीडिया पर एक वीडियो फिर से तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो को जालौन जिले के कालपी क्षेत्र का बताया जा रहा है।1
- फतेहपुर के जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान भाजपा विधायक राजेंद्र पटेल के खिलाफ जनता का भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। विधायक पर "वोट नहीं दिया तो काम नहीं करेंगे" जैसी बदले की भावना से राजनीति करने और संवैधानिक मर्यादा का उल्लंघन करने के गंभीर आरोप लग रहे हैं। क्षेत्र के ग्राम पंचायत चिल्ली से लेकर खादरा, जाफरपुर सिथर्रा और घनश्यामपुर तक विधायक की कार्यशैली और उनके करीबियों के कारनामों से जनता में बेहद नाराजगी है। आक्रोशित जनता अब कई गांवों में उन्हें अपने कार्यक्रमों से वापस लौटने पर मजबूर कर रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि विधायक सरकारी मंशा के विपरीत ग्राम चौपाल छोड़कर अपने चहेतों के घरों में समय बिताते हैं। ग्राम पंचायत चिल्ली में पूरी जनता चौपाल में उनका इंतजार करती रही, लेकिन वे किसी खास व्यक्ति के घर जाकर बैठ गए। ग्राम पंचायत खादरा में मुख्य मार्ग पर पुलिया और नाली का निर्माण न होने से नाराज ग्रामीणों ने चौपाल में विधायक को जमकर खरी-खोटी सुनाई। ग्राम पंचायत घनश्यामपुर में कागजी विकास का सबसे बड़ा विरोधाभास देखने को मिला, जहां दिव्यांग उपकरण वितरण कार्यक्रम को गांव की बजाय जहानाबाद के एक निजी ट्रेडर्स (भगवती प्रसाद ट्रेडर्स) में गुपचुप तरीके से निपटा दिया गया और फेसबुक पर फर्जी दावा कर दिया गया कि इसे घनश्यामपुर के मजरा दुर्गापुर में बांटा गया है। इसके अलावा, जाफरपुर सिथर्रा ग्राम पंचायत में विधायक की शह पर एक महिला नेत्री द्वारा समानांतर सत्ता चलाने, लोगों को फर्जी मुकदमों में फंसाकर दलाली व अवैध वसूली करने और ऐतिहासिक तालाब को खुदवाकर करोड़ों की मिट्टी अवैध रूप से बेचने जैसे बेहद गंभीर आरोप भी लग रहे हैं। विधायक के इस पक्षपातपूर्ण रवैये, दलाली और भ्रष्टाचार के कारण अब क्षेत्र में यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या भाजपा का इन्हें दोबारा टिकट देना आत्मघाती कदम होगा? जनता अब खुलेआम पूर्व विधायक जयकुमार सिंह जैकी के दिनों को याद कर रही है, क्योंकि लोगों का मानना है कि राजेंद्र पटेल के कार्यकाल में हुए आक्रोश, दलाली और पक्षपात ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जहानाबाद की जनता अब पूरी तरह से बदलाव के मूड में दिख रही है।4
- हमीरपुर जिले के बिवांर थाना क्षेत्र के अतरार गांव में पेड़ काटने से इनकार करने पर एक मजदूर के साथ मारपीट की गई। गांव के ही पिता और उसके दो बेटों ने मजदूर के साथ अभद्रता की और थप्पड़-घूंसों से पीटने के बाद उसके सिर पर पत्थर से वार कर दिया, जिससे मजदूर का सिर फट गया और वह लहूलुहान होकर घायल हो गया। पीड़ित मजदूर ने आरोपी पिता और उसके दोनों बेटों के खिलाफ बिवांर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। घटना का कारण मजदूरी को लेकर हुआ विवाद है। पीड़ित मजदूर बद्री प्रसाद (पुत्र रामदास) ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के रामभजन (पुत्र जोधा पासवान) के खेत की मेड़ पर एक पेड़ खड़ा है। रामभजन ने उसे वह पेड़ काटने के लिए कहा, जिसके बदले में बद्री प्रसाद ने ₹700 मजदूरी की मांग की। रामभजन ने केवल ₹300 मजदूरी देने की बात कही, जिस पर मजदूर ने पेड़ काटने से इनकार कर दिया। इसी बात से नाराज होकर पिता-पुत्र उसके साथ अभद्रता करने लगे। आरोप है कि पिता के उकसाने पर उसके बेटों ने थप्पड़-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी। आरोपी मनीष ने मजदूर का हाथ पकड़ लिया और दूसरे बेटे अनीश ने पत्थर से वार कर दिया, जिससे मजदूर का सिर फट गया। मजदूर को लहूलुहान हालत में देखकर आरोपी पिता और उसके दोनों बेटे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। बिवांर थानाध्यक्ष विनोद कुमार के मुताबिक, पुलिस ने घायल मजदूर को छानी सीएचसी ले जाकर उसका डॉक्टरी परीक्षण और उपचार कराया है। पुलिस ने आरोपी पिता और उसके दोनों बेटों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश कर कार्रवाई की जाएगी।1
- उत्तर प्रदेश के कानपुर दक्षिण में भक्तों द्वारा भगवान श्री जगन्नाथ को रथ में विराजमान किया गया, जिसके बाद मंदिर परिसर से गांव भ्रमण के लिए श्री जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचे बिठूर विधायक माननीय अभिजीत सिंह सांगा ने भगवान जगन्नाथ जी के दर्शन किए। रथ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी मौके पर पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।1
- हमीरपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र में कजियाना यमुना घाट के पास एक खेत में ब्लैक कोबरा और कौओं के बीच एक अनोखी टक्कर देखने को मिली। खेत में निकले ब्लैक कोबरा को कौओं ने चारों ओर से घेर लिया और उस पर लगातार चोंच मारकर उसे परेशान करने लगे। इस हमले से खुद को बचाने के लिए कोबरा बार-बार अपना फन फैलाकर खुद को सुरक्षित करने का प्रयास करता रहा। इस दुर्लभ नजारे को देखकर मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने इसका एक वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कोबरा कौओं से बचने की कोशिश कर रहा है और कौए लगातार उस पर हमला बोल रहे हैं।1