logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कैमूर/बिहार, भू-अर्जन विभाग की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए मुआवजा भुगतान में तेजी लाने के निर्देश भारतमाला परियोजना और NH-219 के भू-अर्जन कार्यों की बिंदुवार समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर कैमूर। समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में शनिवार को जिला पदाधिकारी कैमूर कुमार अनुराग की अध्यक्षता में भू-अर्जन विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में चल रही प्रमुख आधारभूत संरचना परियोजनाओं से संबंधित भू-अर्जन कार्यों की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। बता दें कि बैठक के दौरान विशेष रूप से महत्वाकांक्षी भारतमाला परियोजना तथा राष्ट्रीय राजमार्ग NH-219 से संबंधित भू-अर्जन कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने अधिग्रहित भूमि के एवज में रैयतों एवं भू-स्वामियों को दिए जाने वाले मुआवजे की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली तथा लंबित मामलों के निष्पादन की प्रगति की समीक्षा की। वही जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित मामलों का तत्काल निष्पादन करते हुए मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए, ताकि महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार का अनावश्यक गतिरोध उत्पन्न न हो। बता दें कि उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को त्वरित एवं पारदर्शी प्रक्रिया अपनाते हुए पात्र रैयतों के बैंक खातों में मुआवजे की राशि का अंतरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही भू-स्वामित्व अथवा अभिलेखों से जुड़े छोटे-मोटे विवादों का आपसी समन्वय और त्वरित सत्यापन के माध्यम से समाधान करने पर जोर दिया गया। वही बैठक में CWJC के लंबित मामलों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने ऐसे मामलों को यथाशीघ्र निष्पादित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए, ताकि न्यायालय से संबंधित प्रक्रियाओं के कारण परियोजनाओं की प्रगति प्रभावित न हो। आपको बताते हुए चलें कि जिला पदाधिकारी ने यह भी कहा कि जिले में बुनियादी ढांचे का सुदृढ़ीकरण समग्र विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऐसे में जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा कराने की दिशा में सभी संबंधित विभाग समन्वित प्रयास करें। वही बैठक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, NHAI एवं कार्यदायी एजेंसियों के प्रतिनिधि तथा भू-अर्जन शाखा के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

8 hrs ago
user_Satyam Kumar Upadhyay
Satyam Kumar Upadhyay
Local News Reporter Bhabua, Kaimur (Bhabua)•
8 hrs ago
78beba66-eacf-4dd2-9b20-42655452e839

कैमूर/बिहार, भू-अर्जन विभाग की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए मुआवजा भुगतान में तेजी लाने के निर्देश भारतमाला परियोजना और NH-219 के भू-अर्जन कार्यों की बिंदुवार समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर कैमूर। समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में शनिवार को जिला पदाधिकारी कैमूर कुमार अनुराग की अध्यक्षता में भू-अर्जन विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में चल रही प्रमुख आधारभूत संरचना परियोजनाओं से संबंधित भू-अर्जन कार्यों की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। बता दें कि बैठक के दौरान विशेष रूप से महत्वाकांक्षी भारतमाला परियोजना तथा राष्ट्रीय राजमार्ग NH-219 से संबंधित भू-अर्जन कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने अधिग्रहित भूमि के एवज में रैयतों एवं भू-स्वामियों को दिए जाने वाले मुआवजे की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली तथा लंबित मामलों के निष्पादन की प्रगति की समीक्षा की। वही जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित मामलों का तत्काल निष्पादन करते हुए मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए, ताकि महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार का

अनावश्यक गतिरोध उत्पन्न न हो। बता दें कि उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को त्वरित एवं पारदर्शी प्रक्रिया अपनाते हुए पात्र रैयतों के बैंक खातों में मुआवजे की राशि का अंतरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही भू-स्वामित्व अथवा अभिलेखों से जुड़े छोटे-मोटे विवादों का आपसी समन्वय और त्वरित सत्यापन के माध्यम से समाधान करने पर जोर दिया गया। वही बैठक में CWJC के लंबित मामलों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने ऐसे मामलों को यथाशीघ्र निष्पादित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए, ताकि न्यायालय से संबंधित प्रक्रियाओं के कारण परियोजनाओं की प्रगति प्रभावित न हो। आपको बताते हुए चलें कि जिला पदाधिकारी ने यह भी कहा कि जिले में बुनियादी ढांचे का सुदृढ़ीकरण समग्र विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऐसे में जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा कराने की दिशा में सभी संबंधित विभाग समन्वित प्रयास करें। वही बैठक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, NHAI एवं कार्यदायी एजेंसियों के प्रतिनिधि तथा भू-अर्जन शाखा के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *चंदौली में जोरदार बारिश का दौर जारी* *चंदौली।* जनपद में जोरदार बारिश की लहर जारी है। लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बनी हुई है।
    1
    *चंदौली में जोरदार बारिश का दौर जारी*

*चंदौली।* जनपद में जोरदार बारिश की लहर जारी है। लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बनी हुई है।
    user_अंकित सैनी
    अंकित सैनी
    Local News Reporter चकिया, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • India reigns supreme in Asian Games Kabaddi once again. India reigns supreme in Asian Games Kabaddi once again. Many congratulations to the Indian Men’s Kabaddi Team on clinching the Gold Medal at the Asian Games 2026, defeating Iran 40–34 in a thrilling Gold Medal match. With this victory, India has secured its 9th Asian Games Gold Medal in men’s Kabaddi, another remarkable milestone in the country’s rich history in the sport. Congratulations to our champions on this historic achievement! Bharat is proud of you.
    1
    India reigns supreme in Asian Games Kabaddi once again.
India reigns supreme in Asian Games Kabaddi once again.
Many congratulations to the Indian Men’s Kabaddi Team on clinching the Gold Medal at the Asian Games 2026, defeating Iran 40–34 in a thrilling Gold Medal match.
With this victory, India has secured its 9th Asian Games Gold Medal in men’s Kabaddi, another remarkable milestone in the country’s rich history in the sport.
Congratulations to our champions on this historic achievement! Bharat is proud of you.
    user_रिपोर्टर - PREMCHAND
    रिपोर्टर - PREMCHAND
    सकलडीहा, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • अमडा सकलडीहा के बिजली चार दिन समस्या को लेकर नई बाजार, पचखरी बिजौरा के ग्रामीणों ने जताई नाराजगी पंडित कमलापति जी के नाम को मिटाने का काम जेल अस्पताल बनवाया शिक्षा शहरों व्यवस्था किया उसे पर बात नहीं संतोष उपाध्याय
    1
    अमडा सकलडीहा के बिजली चार दिन समस्या को लेकर नई बाजार, पचखरी  बिजौरा के ग्रामीणों ने जताई नाराजगी पंडित कमलापति जी के नाम को मिटाने का काम जेल अस्पताल बनवाया शिक्षा शहरों व्यवस्था किया उसे पर बात नहीं संतोष उपाध्याय
    user_Ajay Singh
    Ajay Singh
    Local News Reporter सकलडीहा, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • BREAKING GHAZIPUR.गाजीपुर की जमीनी हकीकत गाजीपुर खराब सड़कों को लेकर जनता ने जताया अपना दुख दर्द BREAKING GHAZIPUR. गाजीपुर की जमीनी हकीकत गाजीपुर खराब सड़कों को लेकर जनता ने जताया अपना दुख दर्द
    1
    BREAKING GHAZIPUR.गाजीपुर की जमीनी हकीकत गाजीपुर खराब सड़कों को लेकर जनता ने जताया अपना दुख दर्द 
BREAKING GHAZIPUR. गाजीपुर की जमीनी हकीकत गाजीपुर खराब सड़कों को लेकर जनता ने जताया अपना दुख दर्द
    user_Moinuddin
    Moinuddin
    गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • गाजीपुर में माफियाओं पर बड़ा प्रहार: सरकारी जमीन पर बना गैंगस्टर का अवैध मकान बुलडोजर से ध्वस्त गाजीपुर में माफियाओं पर बड़ा प्रहार: सरकारी जमीन पर बना गैंगस्टर का अवैध मकान बुलडोजर से ध्वस्त गैंग लीडर पर ​दो दिन पहले दर्ज हुआ था केस, त्वरित एक्शन, उपजिलाधिकारी अतुल कुमार समाचार भारत रमेश प्रसाद सोनी ब्यूरो चीफ ​जखनिया (गाजीपुर)। ​उत्तर प्रदेश शासन द्वारा अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे ‘जीरो टॉलरेंस अभियान’ के तहत गाजीपुर पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने बहरियाबाद थाना क्षेत्र में एक मिसाल पेश करने वाली कड़ी कार्रवाई की है। उपजिलाधिकारी जखनिया अतुल कुमार के निर्देश और पुलिस अधीक्षक डॉ. इरज राजा के कुशल मार्गदर्शन में गैंगस्टर एक्ट के तहत पंजीकृत गिरोह के सरगना (गैंगलीटर) चंद्रशेखर राम द्वारा ग्राम सभा की मदद से पूरीत्वरित एक्शन ​मिली जानकारी के अनुसार, बहरियाबाद थाने पर दो दिन पूर्व ही गैंग संख्या 151/2026 के तहत उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम की धारा 3(1) में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में दो वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद गैंगलीडर चंद्रशेखर राम द्वारा ग्राम पलिवार में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाए गए पक्के मकान को चिन्हित किया गया। ​उपजिलाधिकारी जखनिया के आदेश पर राजस्व निरीक्षक और लेखपालों की टीम ने जमीन की विधिवत पैमाइश की, जिसमें मकान का निर्माण पूरी तरह अवैध और ग्राम सभा की जमीन पर पाया गया। रिपोर्ट मिलते ही प्रशासन ने त्वरित निर्णय लेते हुए 23 सितंबर को भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को अंजाम दिया। ​कानून व्यवस्था रही मुस्तैद ​कार्रवाई के दौरान मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था पूरी तरह सुदृढ़ बनी रही। अचानक हुए इस प्रशासनिक एक्शन से क्षेत्र के भू-माफियाओं और अपराधियों में हड़कंप मच गया है। ​कार्रवाई में शामिल ​राजस्व टीम: तहसीलदार नीरज चतुर्वेदी, राजस्व निरीक्षक ​ थानाध्यक्ष बहरियाबाद बासदेव प्रसाद सुरेश कुमार बिन्द (थाना बहरियाबाद) एवं सुरेन्द्र कुमार मिश्रा द्वारा किया गया।
    1
    गाजीपुर में माफियाओं पर बड़ा प्रहार: सरकारी जमीन पर बना गैंगस्टर का अवैध मकान बुलडोजर से ध्वस्त
गाजीपुर में माफियाओं पर बड़ा प्रहार: सरकारी जमीन पर बना गैंगस्टर का अवैध मकान बुलडोजर से ध्वस्त
गैंग लीडर पर ​दो दिन पहले दर्ज हुआ था केस, त्वरित एक्शन, उपजिलाधिकारी अतुल कुमार 
समाचार भारत
रमेश प्रसाद सोनी ब्यूरो चीफ 
​जखनिया (गाजीपुर)।
​उत्तर प्रदेश शासन द्वारा अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे ‘जीरो टॉलरेंस अभियान’ के तहत गाजीपुर पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने बहरियाबाद थाना क्षेत्र में एक मिसाल पेश करने वाली कड़ी कार्रवाई की है। उपजिलाधिकारी जखनिया अतुल कुमार के निर्देश और पुलिस अधीक्षक डॉ. इरज राजा के कुशल मार्गदर्शन में गैंगस्टर एक्ट के तहत पंजीकृत गिरोह के सरगना (गैंगलीटर) चंद्रशेखर राम द्वारा ग्राम सभा की मदद से पूरीत्वरित एक्शन
​मिली जानकारी के अनुसार, बहरियाबाद थाने पर दो दिन पूर्व ही गैंग संख्या 151/2026 के तहत उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम की धारा 3(1) में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में दो वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद गैंगलीडर चंद्रशेखर राम द्वारा ग्राम पलिवार में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाए गए पक्के मकान को चिन्हित किया गया।
​उपजिलाधिकारी जखनिया के आदेश पर राजस्व निरीक्षक और लेखपालों की टीम ने जमीन की विधिवत पैमाइश की, जिसमें मकान का निर्माण पूरी तरह अवैध और ग्राम सभा की जमीन पर पाया गया। रिपोर्ट मिलते ही प्रशासन ने त्वरित निर्णय लेते हुए 23 सितंबर को भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को अंजाम दिया।
​कानून व्यवस्था रही मुस्तैद
​कार्रवाई के दौरान मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था पूरी तरह सुदृढ़ बनी रही। अचानक हुए इस प्रशासनिक एक्शन से क्षेत्र के भू-माफियाओं और अपराधियों में हड़कंप मच गया है।
​कार्रवाई में शामिल
​राजस्व टीम: तहसीलदार नीरज चतुर्वेदी, राजस्व निरीक्षक 
​ थानाध्यक्ष बहरियाबाद बासदेव प्रसाद सुरेश कुमार बिन्द (थाना बहरियाबाद) एवं  सुरेन्द्र कुमार मिश्रा द्वारा किया गया।
    user_Anubha tiwari
    Anubha tiwari
    गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • सोनभद्र में भाजपा सरकार की खुली पोल बृहद गौशाला केंद्र बना भ्रष्टाचार का केंद्र उत्तर प्रदेश सोनभद्र घोरावल विधानसभा क्षेत्र के बृहद गौशाला केंद्र ग्राम पंचायत केवली के गौशाला में आए दिन पशुओं की मृत्यु हो रही है सपा के पूर्व विधायक रमेश दुबे जब निरीक्षण करने अचानक पहुंचे तो गौशाला केंद्र पर केयरटेकर ने अंदर जाने से मना कर दिया केयर टेकर का कहना है हमें शासन से दिशा निर्देश मिला है कि किसी को अंदर जाने नहीं देना है वही रमेश दुबे पूर्व विधायक सपा के जवाब सवाल करने लगे कौन आपको मना किया है और हमसे बात कर दो या गेट खोल दो केयरटेकर ने ग्राम प्रधान का मोबाइल नंबर बताया और रमेश दुबे प्रधान जी से बात करने के बाद भी गेट खोलने पर मना कर दिया और अंदर जाने से इनकार कर दिया रमेश दुबे बार-बार कहते रहे की विधायक को भी अंदर जाने से मना कर दिया गया है इससे यह साबित हो रहा है कि भाजपा सरकार में मानक के विपरीत गौशाला केंद्र में पशुओं को भोजन दिया जा रहा है जिसे पशु आए दिन बीमारी से ग्रस्त होकर पशुओं की मौत हो रही है सरकार भाजपा की बड़े-बड़े दावे करती है कि हम पशुओं के सुरक्षा के लिए जगह-जगह गौशाला बनवाए हुए हैं जिसे पशु सुरक्षित है लेकिन यह भ्रष्टाचार दिखता नजर आ रहा है भाजपा सरकार में सोनभद्र में जितने भी गौशाला केंद्र बना है हर जगह का वहीं हाल है जो आए दिन पशुओं की मौत लगातार हो रही है शासन प्रशासन अपनी नाकामी छुपाने के लिए किसी को भी अंदर जाने से रोक लगा दिया है चाहे मीडिया कर्मी हो चाहे प्रतिनिधि किसी भी सरकार के हैं जिला प्रशासन इस मामले को लेकर मौन बैठा हुआ है
    1
    सोनभद्र में भाजपा सरकार की खुली पोल बृहद गौशाला केंद्र बना भ्रष्टाचार का केंद्र
उत्तर प्रदेश सोनभद्र घोरावल विधानसभा क्षेत्र के बृहद गौशाला केंद्र ग्राम पंचायत केवली के गौशाला में आए दिन पशुओं की मृत्यु हो रही है सपा के पूर्व विधायक रमेश दुबे जब निरीक्षण करने अचानक पहुंचे तो गौशाला केंद्र पर केयरटेकर ने अंदर जाने से मना कर दिया केयर टेकर का कहना है हमें शासन से दिशा निर्देश मिला है कि किसी को अंदर जाने नहीं देना है वही रमेश दुबे पूर्व विधायक सपा के जवाब सवाल करने लगे कौन आपको मना किया है और हमसे बात कर दो या गेट खोल दो केयरटेकर ने ग्राम प्रधान का मोबाइल  नंबर बताया और रमेश दुबे प्रधान जी से बात करने के बाद भी गेट खोलने पर मना कर दिया और अंदर जाने से इनकार कर दिया रमेश दुबे बार-बार कहते रहे की विधायक को भी अंदर जाने से मना कर दिया गया है इससे यह साबित हो रहा है कि भाजपा सरकार में मानक के विपरीत गौशाला केंद्र में पशुओं को भोजन  दिया जा रहा है जिसे पशु आए दिन बीमारी से ग्रस्त होकर पशुओं की मौत हो रही है सरकार भाजपा की बड़े-बड़े दावे करती है कि हम पशुओं के सुरक्षा के लिए जगह-जगह गौशाला बनवाए हुए हैं जिसे पशु सुरक्षित है लेकिन यह भ्रष्टाचार दिखता नजर आ रहा है भाजपा सरकार में सोनभद्र में जितने भी गौशाला केंद्र बना है हर जगह का वहीं हाल है जो आए दिन पशुओं की मौत लगातार हो रही है शासन प्रशासन अपनी नाकामी छुपाने के लिए किसी को भी अंदर जाने से रोक लगा दिया है चाहे मीडिया कर्मी हो चाहे प्रतिनिधि किसी भी सरकार के हैं जिला प्रशासन इस मामले को लेकर मौन बैठा हुआ है
    user_Rajendra Tyagi
    Rajendra Tyagi
    Farmer रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • दिल्ली में श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जयंती पर भजन कीर्तन कर नव युवक को संस्कार सिखाया। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी आपके साथ बैठकर भजन गा रहे हों… उस युवा मन के गर्व और आनंद की कल्पना कीजिए! भक्ति में लीन दिल्ली के युवा और उनके बीच हमारे आदरणीय प्रधान सेवक दिल्ली के ‘भजन क्लबिंग’ ट्रेंड को आज एक बेहद खास पल मिला। श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर आदरणीय प्रधानमंत्री जी और युवाओं की यह सहज केमिस्ट्री दिल्ली की नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने के हमारे प्रयास की सबसे सुंदर सार्थकता है। सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली वासियों को धन्य कहा है ।
    1
    दिल्ली में श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जयंती पर भजन कीर्तन कर नव युवक को संस्कार  सिखाया।
आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी आपके साथ बैठकर भजन गा रहे हों… उस युवा मन के गर्व और आनंद की कल्पना कीजिए!
भक्ति में लीन दिल्ली के युवा और उनके बीच हमारे आदरणीय प्रधान सेवक दिल्ली के ‘भजन क्लबिंग’ ट्रेंड को आज एक बेहद खास पल मिला।
श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर आदरणीय प्रधानमंत्री जी और युवाओं की यह सहज केमिस्ट्री दिल्ली की नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने के हमारे प्रयास की सबसे सुंदर सार्थकता है।
सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली वासियों को धन्य कहा है ।
    user_रिपोर्टर - PREMCHAND
    रिपोर्टर - PREMCHAND
    सकलडीहा, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • . राघवेन्द्र प्रताप सिंह के पदभार ग्रहण पर सम्मान समारोह, परिसर में दिखा उत्साह
    1
    . राघवेन्द्र प्रताप सिंह के पदभार ग्रहण पर सम्मान समारोह, परिसर में दिखा उत्साह
    user_Laik AFTAB
    Laik AFTAB
    Local News Reporter सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • भजन क्लबिंग में पहुंचे PM मोदी,युवाओं में दिखा गजब का उत्साह न्यूज़ टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय पार्क में शुक्रवार रात एक अलग ही नजारा देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 110वीं जयंती के मौके पर आयोजित भजन क्लबिंग कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए। रात करीब 8 बजे प्रधानमंत्री कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद भजन कार्यक्रम शुरू हुआ।मंच पर लाइव बैंड और लाइट्स के बीच भजनों की प्रस्तुति हुई। पार्क में बड़ी संख्या में युवा मौजूद थे जो भजन के साथ ताली बजाते नजर आए। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवा किस तरह झूमते हुए भजन गा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री स्टेज के पास बैठे और हाथ में खंजरी/मंजीरा लेकर भजन में शामिल हुए। कुछ देर तक वह आंख बंद कर भजन सुनते रहे और ताल भी मिलाते रहे। युवाओं के बीच इस दौरान काफी उत्साह देखा गया।बताया जा रहा है कि भजन क्लबिंग युवाओं में एक नए ट्रेंड के रूप में सामने आया है जिसमें कॉन्सर्ट जैसी व्यवस्था में बिना किसी नशे के भक्ति संगीत का आयोजन किया जाता है। पीएम मोदी ने 'मन की बात' में भी इस ट्रेंड का जिक्र किया था।
    1
    भजन क्लबिंग में पहुंचे PM मोदी,युवाओं में दिखा गजब का उत्साह
न्यूज़ टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट 
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय पार्क में शुक्रवार रात एक अलग ही नजारा देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 110वीं जयंती के मौके पर आयोजित भजन क्लबिंग कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए। रात करीब 8 बजे प्रधानमंत्री कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद भजन कार्यक्रम शुरू हुआ।मंच पर लाइव बैंड और लाइट्स के बीच भजनों की प्रस्तुति हुई। पार्क में बड़ी संख्या में युवा मौजूद थे जो भजन के साथ ताली बजाते नजर आए। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवा किस तरह झूमते हुए भजन गा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री स्टेज के पास बैठे और हाथ में खंजरी/मंजीरा लेकर भजन में शामिल हुए। कुछ देर तक वह आंख बंद कर भजन सुनते रहे और ताल भी मिलाते रहे। युवाओं के बीच इस दौरान काफी उत्साह देखा गया।बताया जा रहा है कि भजन क्लबिंग युवाओं में एक नए ट्रेंड के रूप में सामने आया है जिसमें कॉन्सर्ट जैसी व्यवस्था में बिना किसी नशे के भक्ति संगीत का आयोजन किया जाता है। पीएम मोदी ने 'मन की बात' में भी इस ट्रेंड का जिक्र किया था।
    user_NEWS 2 INDIA (NTI)
    NEWS 2 INDIA (NTI)
    Court reporter सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.