*जमीन बेचने के नाम पर धोखाधडी करने वाले गिरफ्तार* *ढीमरखेड़ा पुलिस की कार्यवाही* श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा द्वारा आपराधिक व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ संतोष डेहरिया व एसडीओपी महोदय श्रीमति आंकाक्षा चतुर्वेदी के निर्देशन में थाना प्रभारी ढीमरखेडा अभिषेक चौबे के नेतृत्व में दो आरोपियों को गिरफतार कर न्यायालय पेश किया गया। घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्राथी रणजीत पटेल पिता घासीराम पटेल निवासी ग्राम बरेली ने रिपोर्ट की थी कि आरोपी दिलीप दुबे, मनीष पांडे,मुकुंदी पटेल, मुकेश पटेल के द्वारा मिलकर फरियादी के साथ महर्षि महेश योगी संस्थान की जमीन विक्रय के नाम पर 24 लाख 52 हजार रुपये की धोखाधड़ी की गई। प्रार्थी रणजीत पटैल की रिपोर्ट पर थाना ढीमरखेडा में अपराध कभाक 63/26 धारा 318(2),318 (4).319 (2),336 (3) 61 (2) बीएनएस का प्रकरण उक्त आरोपियों के विरुद्ध पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश पतासाजी की गई जो दिनांक 26.03.26 को आरोपी मुकेश पटेल के द्वारा एस.आर.एम. फाउंडेशनऑफ इण्डिया के नाम से फर्जी बैंक खाता खुलवाया गया था जो उक्त अपने खुलवाये गये फर्जी बैंक खाते से आरोपी मनीष पांडे, दिलीप दुबे द्वारा अपने खाता में पैसा टांसफर कर लिया जाता था आरोपी मुंकूदी पटैल के नाम से भी आरोपी मुकेश पटेल द्वारा फर्जी बैंक खाता खुलवाया था जिससे मनीष पांडे दिलीप दुबे अपने बैंक खातो में पैसा ट्रांसफर कराया जाता था। आरोपी मुंकूदी पटैल पिता पुन्नूलाल नि. हरदुआ कलां थाना विजयराघवगढ़ एंव मुकेश पटैल पिता कुंजीलाल पटेल नि जागृति कॉलोनी थाना एनकेजे को गिरफतार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है जो माननीय न्यायालय द्वारा जेल भेजा गया। प्रकरण में आरोपी मनीष पांडे एवं दिलीप दुबे फरार हैं। पुलिस कार्यवाही में विशेष भूमिका उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरी. अभिषेक चौबे, उनि सुरेश चौधरी,सउनि जयपाल सिंह,प्र.आर. सुब्बचन यादव, आर. पंकज सिंह, आर. देवेन्द्र अहिरवार, आर. डुमनदास, आर. गंर्धव सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही

- Post by Amit Singh2
- सतना।हिंदू पर्व समन्वय समिति के तत्वाधान में सर्व समाज ने शहर में निकाली भव्य रामनवमी शोभायात्रा।1
- थाली में जहर?” मैहर की ‘बीकानेर एक्सप्रेस’ पर बड़ा आरोप, खाने में कीड़े मिलने का वीडियो वायरल मैहर शहर में खाने के नाम पर आखिर परोसा क्या जा रहा है? यह सवाल तब खड़ा हो गया जब मैहर की चर्चित दुकान “बीकानेर एक्सप्रेस” पर गंभीर आरोप लगे हैं कि वहां ग्राहकों को दिए जा रहे खाने में कीड़े तक मिल रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी है। वीडियो में साफ तौर पर दावा किया जा रहा है कि एक ग्राहक को परोसे गए खाद्य पदार्थ में कीड़े पाए गए। यह कोई छोटी लापरवाही नहीं, बल्कि सीधे-सीधे लोगों की सेहत से खिलवाड़ है। वीडियो वायरल, लेकिन जिम्मेदार कौन? पीड़ित ग्राहक ने खुद वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। लेकिन सवाल यह है कि— क्या खाद्य विभाग सो रहा है? क्या बिना जांच के ही लोगों को जहर परोसा जा रहा है? “कागजों में साफ-सुथरा, हकीकत में सड़ा खाना?” यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि निरीक्षण सिर्फ कागजों तक सीमित है जमीनी हकीकत में दुकानों में गुणवत्ता की कोई गारंटी नहीं अगर एक नामी दुकान में यह हाल है, तो छोटे ठेलों और दुकानों की स्थिति का अंदाजा खुद लगाया जा सकता है। सीधे सवाल—जवाब कौन देगा? क्या प्रशासन इस वीडियो को गंभीरता से लेगा?क्या दुकान पर सख्त कार्रवाई होगी या मामला ठंडे बस्ते में जाएगा?और सबसे बड़ा सवाल—क्या लोगों की थाली में जहर परोसने वालों पर लगाम लगेगी या नहीं?फिलहाल वीडियो ने पूरे मैहर में हड़कंप मचा दिया है, लेकिन असली परीक्षा अब प्रशासन की है—कार्रवाई होगी या सिर्फ जांच का ढोंग? ज्ञात हो कि मैहर में शारदीय चैत्र नवरात्रि मेले का आयोजन हो रहा है जिसमें देश के कोने-कोने से लाखों की संख्या में श्रद्धालु मैहर पहुंच रहे हैं और सबसे बड़ी बात की यह बीकानेर एक्सप्रेस रेलवे स्टेशन के समीप की स्थिति जहां पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में दर्शनार्थी मैहर पहुंचते हैं ऐसे मे एक गंभीर सवाल सेहत को लेकर खडा होता है3
- नदी पार जिला उमरिया काली नृत्य के साथ जवारा विसर्जन ज्वालामुखी मे किया गया1
- जवारे दर्शन विसर्जन शोभायात्रा में उमड़ी भारी भीड़, मोबाइल की रोशनी में हुआ विसर्जन1
- *हर्रई-तेजगढ़ क्षेत्र में बिजली संकट: खराब केबल से वोल्टेज उतार-चढ़ाव, उपभोक्ता परेशान* *भगवत सिंह लोधी* 7987171213 तेजगढ़/दमोह। विद्युत वितरण केंद्र हर्रई अंतर्गत तेजगढ़ क्षेत्र के ग्राम बीजाडोगरी में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। यहां 100 एचडी ट्रांसफार्मर की केबल खराब होने के कारण क्षेत्र में अनियमित विद्युत आपूर्ति और वोल्टेज उतार-चढ़ाव की गंभीर समस्या बनी हुई है। स्थानीय उपभोक्ताओं के अनुसार बिजली कभी अचानक तेज हो जाती है तो कभी बेहद कम, जिससे मोबाइल, पंखे, टीवी सहित अन्य घरेलू उपकरण खराब हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद विद्युत विभाग के अधिकारी इस समस्या को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं।वोल्टेज उतार-चढ़ाव से बढ़ा नुकसान ग्रामीणों ने बताया कि लगातार वोल्टेज में उतार-चढ़ाव के कारण कई घरों में महंगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब हो चुके हैं। इससे लोगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है और दैनिक जीवन भी प्रभावित हो रहा है। शिकायतों के बाद भी नहीं हो रही सुनवाई उपभोक्ताओं का आरोप है कि समस्या की जानकारी विभाग को कई बार दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई अधिकारियों की उदासीनता से लोगों में नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है।विभाग का पक्ष इस संबंध में जेई शिवदयाल अहिरवार ने बताया कि फिलहाल सुधार कार्य के लिए केबल उपलब्ध नहीं है। उन्होंने कहा कि उच्च अधिकारियों से चर्चा कर जल्द ही केबल की व्यवस्था कर सुधार कार्य शुरू किया जाएगा।सुधार की मांग ग्रामीणों ने मांग की है कि खराब केबल को शीघ्र बदला जाए और बिजली सप्लाई को सुचारु किया जाए, ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके और भविष्य में नुकसान से बचाव हो सके।1
- शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट अमरपाटन सतना मैहर मध्य प्रदेश भोपाल 99747788631
- *चैत्र नवरात्र में प्यासा मानपुर — कई वार्डों में गहराया जल संकट, परिषद की व्यवस्था बेपटरी* चैत्र नवरात्र जैसे आस्था के पर्व पर भी मानपुर नगर परिषद की जल आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त नजर आ रही है। 24 तारीख से नगर के 5,6,7वार्डों में पानी का गंभीर संकट बना हुआ है। हालत यह है कि कई घरों में नल की टोटियों से एक बूंद पानी तक नहीं पहुंच रहा, और लोग पीने के पानी के लिए भटकने को मजबूर हैं। यह समस्या अचानक नहीं आई, बल्कि वर्षों की लापरवाही का परिणाम है। वार्ड क्रमांक 5 से 9 तक आज तक नल-जल योजना की पाइपलाइन नहीं बिछाई गई, जिससे पूरा क्षेत्र आज भी पुरानी पंचायत व्यवस्था पर निर्भर है। जैसे ही टंकी या बोर की मोटर खराब होती है, कई वार्डों की जल आपूर्ति पूरी तरह ठप हो जाती है। बीते तीन दिनों से मोटर खराब पड़ी है, लेकिन उसे सुधारने में परिषद की निष्क्रियता साफ दिखाई दे रही है। दूषित पानी की शिकायतें पहले भी कई बार सामने आ चुकी हैं, लेकिन न तो कोई ठोस कार्ययोजना बनी और न ही स्थायी समाधान निकाला गया। कागजों में योजनाएं बनती रहीं और जमीन पर हालात बद से बदतर होते गए। इसी बीच स्थानीय नागरिकों की समस्याओं और परिषद द्वारा जैम (GeM) पोर्टल के माध्यम से किए जा रहे कथित भ्रष्टाचार को लेकर मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने अनुविभागीय दंडाधिकारी मानपुर को ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की थी। उस समय जांच का आश्वासन तो मिला, लेकिन आज दिनांक तक कोई कार्रवाई नहीं होना कई सवाल खड़े करता है।लगातार शिकायतों और गंभीर आरोपों के बावजूद कार्रवाई का अभाव यह संकेत देता है कि कहीं न कहीं पूरे मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है। सबसे बड़ा सवाल यही है— आखिर कब तक मानपुर की जनता इस बदहाल व्यवस्था के बीच प्यास से जूझती रहेगी?क्या जिम्मेदार अधिकारी सिर्फ आश्वासन देने तक ही सीमित रहेंगे, या जमीनी स्तर पर भी कोई ठोस कदम उठाया जाएगा?3
- दमोह/तेजगढ़। विद्युत वितरण केंद्र हर्रई अंतर्गत तेजगढ़ क्षेत्र के ग्राम बीजाडोगरी में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। यहां खराब केबल के कारण लगातार वोल्टेज का उतार-चढ़ाव हो रहा है, जिससे ग्रामीणों के मोबाइल, टीवी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद विद्युत विभाग के अधिकारी अनदेखी कर रहे हैं और समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा। कभी बिजली अचानक तेज हो जाती है तो कभी बिल्कुल कम, जिससे रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है। उपभोक्ताओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है और उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। 👉 सवाल यह है कि आखिर कब जागेगा विद्युत विभाग? 👉 कब मिलेगा बीजाडोगरी के लोगों को स्थायी समाधान? 📢 देखते रहिए… आपकी आवाज़ उठाता रहेगा हमारा प्लेटफॉर्म1