logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तिरंगे की शान में एकजुट होगी झाँसी, 14 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा

5 hrs ago
user_Bablu Ramaiya
Bablu Ramaiya
Photographer झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

तिरंगे की शान में एकजुट होगी झाँसी, 14 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ललितपुर-बिरारी रेलखंड में स्टोन पेल्टिंग एवं रेलवे सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान आगामी स्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा रेलवे संपत्ति एवं यात्रियों की सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से आज 11 अगस्त 2026 को ललितपुर-बिरारी रेलखंड के अंतर्गत बीरारी गांव में जागरूकता अभियान चलाया गया। सहायक सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल (RPF), झांसी के नेतृत्व में आरपीएफ ललितपुर, जीआरपी ललितपुर एवं क्राइम विंग झांसी की संयुक्त टीम द्वारा आयोजित अभियान के दौरान ग्रामीणों को MRO, कैटल रन ओवर, स्टोन पेल्टिंग एवं स्टोन ड्रेसिंग जैसी गतिविधियों के संबंध में जानकारी दी गई। विशेष रूप से स्टोन पेल्टिंग से रेल यात्रियों, ट्रेनों एवं रेलवे संपत्ति को होने वाले नुकसान तथा इससे जुड़े कानूनी प्रावधानों और संभावित दंड के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया गया। अभियान के दौरान ग्रामीणों से अपील की गई कि रेलवे ट्रैक पर किसी भी प्रकार के पत्थर या अन्य वस्तुएं न रखें और न ही बच्चों को ऐसा करने दें। साथ ही पशुओं को रेलवे ट्रैक पर न ले जाने तथा रेलवे लाइन के आसपास किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल रेलवे सुरक्षा बल या संबंधित सुरक्षा एजेंसी को देने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों को जागरूकता संबंधी पंपलेट भी वितरित किए गए। सुरक्षा टीम ने बताया कि रेलवे की सुरक्षा केवल सुरक्षा बलों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यात्रियों, ग्रामीणों और आमजन की सामूहिक जिम्मेदारी है। आमजन की सतर्कता और सहयोग से स्टोन पेल्टिंग जैसी घटनाओं को प्रभावी रूप से रोका जा सकता है।
    4
    ललितपुर-बिरारी रेलखंड में स्टोन पेल्टिंग एवं रेलवे सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान
आगामी स्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा रेलवे संपत्ति एवं यात्रियों की सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से आज 11 अगस्त 2026 को ललितपुर-बिरारी रेलखंड के अंतर्गत बीरारी गांव में जागरूकता अभियान चलाया गया।
सहायक सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल (RPF), झांसी के नेतृत्व में आरपीएफ ललितपुर, जीआरपी ललितपुर एवं क्राइम विंग झांसी की संयुक्त टीम द्वारा आयोजित अभियान के दौरान ग्रामीणों को MRO, कैटल रन ओवर, स्टोन पेल्टिंग एवं स्टोन ड्रेसिंग जैसी गतिविधियों के संबंध में जानकारी दी गई। विशेष रूप से स्टोन पेल्टिंग से रेल यात्रियों, ट्रेनों एवं रेलवे संपत्ति को होने वाले नुकसान तथा इससे जुड़े कानूनी प्रावधानों और संभावित दंड के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया गया।
अभियान के दौरान ग्रामीणों से अपील की गई कि रेलवे ट्रैक पर किसी भी प्रकार के पत्थर या अन्य वस्तुएं न रखें और न ही बच्चों को ऐसा करने दें। साथ ही पशुओं को रेलवे ट्रैक पर न ले जाने तथा रेलवे लाइन के आसपास किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल रेलवे सुरक्षा बल या संबंधित सुरक्षा एजेंसी को देने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर ग्रामीणों को जागरूकता संबंधी पंपलेट भी वितरित किए गए। सुरक्षा टीम ने बताया कि रेलवे की सुरक्षा केवल सुरक्षा बलों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यात्रियों, ग्रामीणों और आमजन की सामूहिक जिम्मेदारी है। आमजन की सतर्कता और सहयोग से स्टोन पेल्टिंग जैसी घटनाओं को प्रभावी रूप से रोका जा सकता है।
    user_Amir Sohail
    Amir Sohail
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • बबीना क्षेत्र के नयाखेड़ा गांव निवासी रुद्र प्रताप सिंह यादव ने अपनी मेहनत और लगन से गांव का मान बढ़ाया है। रुद्र प्रताप सिंह यादव ने संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी की परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर 84वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बताया गया है कि रुद्र प्रताप का चयन करीब एक वर्ष पूर्व पुलिस कांस्टेबल के पद पर हुआ था और वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में पदस्थ हैं। कांस्टेबल की नौकरी के साथ-साथ उन्होंने यूपीएससी की तैयारी जारी रखी और अपनी कड़ी मेहनत के दम पर यह शानदार उपलब्धि हासिल की। उनकी इस सफलता पर परिजनों, ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। इंद्रा पार्क में गणमान्य नागरिकों और परिजनों ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। रुद्र प्रताप सिंह यादव की यह सफलता निश्चित रूप से नयाखेड़ा गांव ही नहीं, बल्कि पूरे बबीना क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा है। हमाओ बबीना की ओर से रुद्र प्रताप सिंह यादव को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
    1
    बबीना क्षेत्र के नयाखेड़ा गांव निवासी रुद्र प्रताप सिंह यादव ने अपनी मेहनत और लगन से गांव का मान बढ़ाया है।
रुद्र प्रताप सिंह यादव ने संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी की परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर 84वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
बताया गया है कि रुद्र प्रताप का चयन करीब एक वर्ष पूर्व पुलिस कांस्टेबल के पद पर हुआ था और वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में पदस्थ हैं।
कांस्टेबल की नौकरी के साथ-साथ उन्होंने यूपीएससी की तैयारी जारी रखी और अपनी कड़ी मेहनत के दम पर यह शानदार उपलब्धि हासिल की।
उनकी इस सफलता पर परिजनों, ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।
इंद्रा पार्क में गणमान्य नागरिकों और परिजनों ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
रुद्र प्रताप सिंह यादव की यह सफलता निश्चित रूप से नयाखेड़ा गांव ही नहीं, बल्कि पूरे बबीना क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा है।
हमाओ बबीना की ओर से रुद्र प्रताप सिंह यादव को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
    user_Hmao_babina_up93
    Hmao_babina_up93
    Local News Reporter झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • जेडीए की बड़ी कार्रवाई गोसाईपुर मे अवैध बनी दुकाने की सील
    1
    जेडीए की बड़ी कार्रवाई गोसाईपुर मे अवैध बनी दुकाने की सील
    user_Bablu Ramaiya
    Bablu Ramaiya
    Photographer झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • तीसरी कांवड़ यात्रा को लेकर मंगल वाटिका में वैठक, 24 अगस्त को हरिद्वार के गंगाजल के साथ निकलेगी भव्य शोभायात्रा, बनी रूपरेखा। सावन के अंतिम सोमवार को निकलने वाली भव्य कांवड़ यात्रा को लेकर भांडेर की मंगल वाटिका बुधवार शाम 06 बजे से आयोजनकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में यात्रा की रूपरेखा तैयार करते हुए विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। आयोजनकर्ता प्रमोद उर्फ पप्पू पुजारी ने बताया कि यह कांवड़ यात्रा 24 अगस्त को प्रति वर्ष की भांति निकाली जाएगी। इस बार यात्रा में एक नई परंपरा की शुरुआत की जा रही है। इसके तहत 50 श्रद्धालु हरिद्वार जाकर गंगाजल लाएंगे। उसी गंगाजल के साथ सोनतलैया से कांवड़ यात्रा का शुभारंभ होगा, जो नगर भ्रमण करते हुए भारौली के प्राचीन शिव मंदिर पहुंचेगी। वहां भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक किया जाएगा। यात्रा में आकर्षक झांकियां, डीजे, ढोल-नगाड़ों के साथ विशेष रूप से बच्चों के बैंड की प्रस्तुति भी होगी, जिसका आयोजन संकट मोचन मंदिर पर किया जाएगा। पप्पू पुजारी ने बताया कि यह भांडेर की तीसरी कांवड़ यात्रा होगी। इससे पूर्व दोनों यात्राएं सफलतापूर्वक संपन्न हुई थीं और उन्हें क्षेत्र के सभी समाजों व वर्गों का भरपूर सहयोग मिला था।
    1
    तीसरी कांवड़ यात्रा को लेकर मंगल वाटिका में वैठक, 24 अगस्त को हरिद्वार के गंगाजल के साथ निकलेगी भव्य शोभायात्रा, बनी रूपरेखा।
सावन के अंतिम सोमवार को निकलने वाली भव्य कांवड़ यात्रा को लेकर भांडेर की मंगल वाटिका बुधवार शाम 06 बजे से  आयोजनकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में यात्रा की रूपरेखा तैयार करते हुए विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।  आयोजनकर्ता प्रमोद उर्फ पप्पू पुजारी ने बताया कि यह कांवड़ यात्रा 24 अगस्त को प्रति वर्ष की भांति निकाली जाएगी। इस बार यात्रा में एक नई परंपरा की शुरुआत की जा रही है। इसके तहत 50 श्रद्धालु हरिद्वार जाकर गंगाजल लाएंगे। उसी गंगाजल के साथ सोनतलैया से कांवड़ यात्रा का शुभारंभ होगा, जो नगर भ्रमण करते हुए भारौली के प्राचीन शिव मंदिर पहुंचेगी। वहां भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक किया जाएगा। यात्रा में आकर्षक झांकियां, डीजे, ढोल-नगाड़ों के साथ विशेष रूप से बच्चों के बैंड की प्रस्तुति भी होगी, जिसका आयोजन संकट मोचन मंदिर पर किया जाएगा। पप्पू पुजारी ने बताया कि यह भांडेर की तीसरी कांवड़ यात्रा होगी। इससे पूर्व दोनों यात्राएं सफलतापूर्वक संपन्न हुई थीं और उन्हें क्षेत्र के सभी समाजों व वर्गों का भरपूर सहयोग मिला था।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • तिरंगे की शान में एकजुट होगी झाँसी, 14 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा झाँसी। भारत की माटी केवल धरती नहीं, बल्कि उन असंख्य वीरों के त्याग, तपस्या और बलिदान की साक्षी है, जिनके रक्त से सिंचित इस पावन धरा ने स्वतंत्रता का स्वर्णिम सूर्योदय देखा। इसी राष्ट्रभाव को जन-जन के हृदय में और प्रखर करने के उद्देश्य से संघर्ष सेवा समिति द्वारा विगत कई वर्षों से आयोजित की जा रही विशाल तिरंगा यात्रा इस वर्ष भी पूरे उत्साह और राष्ट्रभक्ति के वातावरण में निकाली जाएगी। इस आयोजन के संबंध में झोकन बाग स्थित संघर्ष सेवा समिति कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। समिति के संस्थापक डॉ. संदीप सरावगी ने पत्रकारों को कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि तिरंगा यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और नई पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानों से परिचित कराने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि हमारा तिरंगा भारत की अस्मिता, स्वाभिमान, एकता और अखंडता का प्रतीक है। इसके नीचे जब पूरा समाज एक साथ खड़ा होता है तो जाति, वर्ग और भेद की सीमाएं पीछे छूट जाती हैं और केवल राष्ट्रभाव सर्वोपरि हो जाता है। 14 अगस्त को निकलेगी तिरंगा यात्रा- तिरंगा यात्रा 14 अगस्त 2026, शुक्रवार को प्रातः 10 बजे एस.एम. टावर, झोकन बाग से प्रारंभ होगी। यात्रा में शहर के विभिन्न वर्गों के नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा, महिलाएं एवं राष्ट्रप्रेमी बड़ी संख्या में सहभागिता करेंगे। इन मार्गों से होकर गुजरेगी यात्रा- तिरंगा यात्रा एस.एम. टावर, झोकन बाग से प्रारंभ होकर गोविंद चौराहा, सैयर गेट, मिनर्वा चौराहा, रानी महल, बड़ा बाजार, सिंधी तिराहा होते हुए पत्रकार भवन प्रांगण पहुंचेगी, जहां यात्रा का समापन होगा। समिति की ओर से झाँसीवासियों से अपील की गई कि वे अपने परिवार एवं बच्चों के साथ इस राष्ट्रभक्ति के महापर्व में सहभागी बनें और तिरंगे की शान में एकजुट होकर झाँसी की धरती को राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गुंजायमान करें। डॉ. संदीप सरावगी ने कहा कि स्वतंत्रता केवल इतिहास का कोई अध्याय नहीं, बल्कि वर्तमान की जिम्मेदारी और भविष्य की नींव है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता के मूल्य और राष्ट्रनायकों के संघर्ष एवं बलिदान से जोड़ना समय की आवश्यकता है। संघर्ष सेवा समिति ने सभी जनपदवासियों को सपरिवार तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होने का सादर आमंत्रण देते हुए कहा कि 14 अगस्त को झाँसी की धरती तिरंगे के रंग में रंगे और राष्ट्रभक्ति के स्वर से गूंज उठे। प्रेसवार्ता में हेमंत कुशवाह आर्यन मेकअप मंत्रा, संजीव विश्वकर्मा आदर्श इंटर कॉलेज खजूर बाग सहित अन्य सहयोगी उपस्थित रहे।
    2
    तिरंगे की शान में एकजुट होगी झाँसी, 14 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा
झाँसी। भारत की माटी केवल धरती नहीं, बल्कि उन असंख्य वीरों के त्याग, तपस्या और बलिदान की साक्षी है, जिनके रक्त से सिंचित इस पावन धरा ने स्वतंत्रता का स्वर्णिम सूर्योदय देखा। इसी राष्ट्रभाव को जन-जन के हृदय में और प्रखर करने के उद्देश्य से संघर्ष सेवा समिति द्वारा विगत कई वर्षों से आयोजित की जा रही विशाल तिरंगा यात्रा इस वर्ष भी पूरे उत्साह और राष्ट्रभक्ति के वातावरण में निकाली जाएगी।
इस आयोजन के संबंध में झोकन बाग स्थित संघर्ष सेवा समिति कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। समिति के संस्थापक डॉ. संदीप सरावगी ने पत्रकारों को कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि तिरंगा यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और नई पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानों से परिचित कराने का संकल्प है।
उन्होंने कहा कि हमारा तिरंगा भारत की अस्मिता, स्वाभिमान, एकता और अखंडता का प्रतीक है। इसके नीचे जब पूरा समाज एक साथ खड़ा होता है तो जाति, वर्ग और भेद की सीमाएं पीछे छूट जाती हैं और केवल राष्ट्रभाव सर्वोपरि हो जाता है।
14 अगस्त को निकलेगी तिरंगा यात्रा-
तिरंगा यात्रा 14 अगस्त 2026, शुक्रवार को प्रातः 10 बजे एस.एम. टावर, झोकन बाग से प्रारंभ होगी। यात्रा में शहर के विभिन्न वर्गों के नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा, महिलाएं एवं राष्ट्रप्रेमी बड़ी संख्या में सहभागिता करेंगे।
इन मार्गों से होकर गुजरेगी यात्रा-
तिरंगा यात्रा एस.एम. टावर, झोकन बाग से प्रारंभ होकर गोविंद चौराहा, सैयर गेट, मिनर्वा चौराहा, रानी महल, बड़ा बाजार, सिंधी तिराहा होते हुए पत्रकार भवन प्रांगण पहुंचेगी, जहां यात्रा का समापन होगा।
समिति की ओर से झाँसीवासियों से अपील की गई कि वे अपने परिवार एवं बच्चों के साथ इस राष्ट्रभक्ति के महापर्व में सहभागी बनें और तिरंगे की शान में एकजुट होकर झाँसी की धरती को राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गुंजायमान करें।
डॉ. संदीप सरावगी ने कहा कि स्वतंत्रता केवल इतिहास का कोई अध्याय नहीं, बल्कि वर्तमान की जिम्मेदारी और भविष्य की नींव है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता के मूल्य और राष्ट्रनायकों के संघर्ष एवं बलिदान से जोड़ना समय की आवश्यकता है।
संघर्ष सेवा समिति ने सभी जनपदवासियों को सपरिवार तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होने का सादर आमंत्रण देते हुए कहा कि 14 अगस्त को झाँसी की धरती तिरंगे के रंग में रंगे और राष्ट्रभक्ति के स्वर से गूंज उठे। प्रेसवार्ता में हेमंत कुशवाह आर्यन मेकअप मंत्रा, संजीव विश्वकर्मा आदर्श इंटर कॉलेज खजूर बाग सहित अन्य सहयोगी उपस्थित रहे।
    user_Amir Sohail
    Amir Sohail
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • झाँसी गैराहा गांव में नेटवर्क का संकट, मोबाइल हाथ में लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन 21वीं सदी में भी जिओ-एयरटेल के नेटवर्क को तरस रहे ग्रामीण, 112 और 108 जैसी आपात सेवाओं के लिए भी बढ़ी परेशानी मऊरानीपुर/बंगरा जहां आज दुनिया चांद और मंगल तक पहुंच चुकी है, वहीं झांसी जिले के मऊरानीपुर तहसील अंतर्गत बंगरा ब्लॉक के गैराहा गांव में ग्रामीण आज भी मोबाइल नेटवर्क जैसी बुनियादी सुविधा के लिए जूझ रहे हैं। गांव में जिओ और एयरटेल जैसी प्रमुख कंपनियों के नेटवर्क की स्थिति इतनी खराब है कि लोगों को कॉल करने के लिए घरों से निकलकर ऊंचे स्थानों का सहारा लेना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने जिओ और एयरटेल की सिम ले रखी हैं और हर महीने नियमित रूप से रिचार्ज भी कराते हैं, लेकिन गांव में नेटवर्क उपलब्ध नहीं होने के कारण मोबाइल सेवा का सही लाभ नहीं मिल पा रहा है। घर के अंदर तो नेटवर्क लगभग गायब रहता है और कभी-कभार छत या किसी ऊंचे स्थान पर पहुंचने के बाद ही मोबाइल में एक-दो सिग्नल दिखाई देते हैं। आपातकाल में बढ़ जाती है मुसीबत नेटवर्क की समस्या केवल बातचीत या इंटरनेट तक सीमित नहीं है। ग्रामीणों के मुताबिक किसी आकस्मिक घटना के दौरान 112 पुलिस सेवा या 108 एंबुलेंस को फोन करना भी मुश्किल हो जाता है। जरूरत के समय गांव से बाहर या किसी ऊंचे स्थान पर जाकर नेटवर्क तलाशना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि आपात स्थिति में कुछ मिनट भी बेहद महत्वपूर्ण होते हैं, ऐसे में नेटवर्क की यह समस्या गंभीर रूप ले सकती है। मोबाइल हाथ में लेकर किया प्रदर्शन नेटवर्क समस्या से परेशान दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने एकजुट होकर मोबाइल फोन हाथ में लेकर प्रदर्शन किया और संबंधित मोबाइल कंपनियों से गांव में बेहतर नेटवर्क उपलब्ध कराने की मांग की। ग्रामीणों ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब कंपनियां नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध नहीं करा पा रही हैं तो उनसे लगातार रिचार्ज के नाम पर पैसे क्यों लिए जा रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि खराब नेटवर्क के कारण उनका रिचार्ज भी कई बार बेकार चला जाता है और मोबाइल इंटरनेट का इस्तेमाल तक नहीं हो पाता। बच्चों की पढ़ाई से लेकर स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित ग्रामीण अरविंद सिंह मुखिया ने बताया कि नेटवर्क की समस्या का सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। ऑनलाइन पढ़ाई, जरूरी जानकारी और डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल करने में विद्यार्थियों को परेशानी होती है। वहीं स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों में भी ग्रामीणों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुशीला देवी ने बताया कि प्रसव जैसी आपात स्थिति में 108 एंबुलेंस को सूचना देने के लिए गांव से बाहर जाना पड़ता है। कई बार बड़ी मुश्किल से फोन लग पाता है। ऐसे में मरीज को समय पर चिकित्सा सुविधा दिलाने में परेशानी होती है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के युवाओं के मोबाइल में 5G सेवा का लाभ मिलना तो दूर, सामान्य मोबाइल नेटवर्क तक ठीक से उपलब्ध नहीं है। इसके बावजूद हर महीने रिचार्ज कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन और मोबाइल नेटवर्क कंपनियों से गैराहा गांव में जल्द से जल्द मोबाइल टावर अथवा प्रभावी नेटवर्क व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि गांव के लोगों को संचार, शिक्षा, स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं के लिए नेटवर्क की तलाश में इधर-उधर न भटकना पड़े। इस दौरान अरविंद सिंह मुखिया, मानवेंद्र सिंह, सुशीला देवी, पृथ्वीराज सिंह, पिंटू सिंह, अर्जुन सिंह, हरेंद्र कुशवाहा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
    4
    झाँसी 

गैराहा गांव में नेटवर्क का संकट, मोबाइल हाथ में लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन


21वीं सदी में भी जिओ-एयरटेल के नेटवर्क को तरस रहे ग्रामीण, 112 और 108 जैसी आपात सेवाओं के लिए भी बढ़ी परेशानी


मऊरानीपुर/बंगरा
जहां आज दुनिया चांद और मंगल तक पहुंच चुकी है, वहीं झांसी जिले के मऊरानीपुर तहसील अंतर्गत बंगरा ब्लॉक के गैराहा गांव में ग्रामीण आज भी मोबाइल नेटवर्क जैसी बुनियादी सुविधा के लिए जूझ रहे हैं। गांव में जिओ और एयरटेल जैसी प्रमुख कंपनियों के नेटवर्क की स्थिति इतनी खराब है कि लोगों को कॉल करने के लिए घरों से निकलकर ऊंचे स्थानों का सहारा लेना पड़ता है।
ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने जिओ और एयरटेल की सिम ले रखी हैं और हर महीने नियमित रूप से रिचार्ज भी कराते हैं, लेकिन गांव में नेटवर्क उपलब्ध नहीं होने के कारण मोबाइल सेवा का सही लाभ नहीं मिल पा रहा है। घर के अंदर तो नेटवर्क लगभग गायब रहता है और कभी-कभार छत या किसी ऊंचे स्थान पर पहुंचने के बाद ही मोबाइल में एक-दो सिग्नल दिखाई देते हैं।
आपातकाल में बढ़ जाती है मुसीबत
नेटवर्क की समस्या केवल बातचीत या इंटरनेट तक सीमित नहीं है। ग्रामीणों के मुताबिक किसी आकस्मिक घटना के दौरान 112 पुलिस सेवा या 108 एंबुलेंस को फोन करना भी मुश्किल हो जाता है। जरूरत के समय गांव से बाहर या किसी ऊंचे स्थान पर जाकर नेटवर्क तलाशना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि आपात स्थिति में कुछ मिनट भी बेहद महत्वपूर्ण होते हैं, ऐसे में नेटवर्क की यह समस्या गंभीर रूप ले सकती है।
मोबाइल हाथ में लेकर किया प्रदर्शन
नेटवर्क समस्या से परेशान दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने एकजुट होकर मोबाइल फोन हाथ में लेकर प्रदर्शन किया और संबंधित मोबाइल कंपनियों से गांव में बेहतर नेटवर्क उपलब्ध कराने की मांग की। ग्रामीणों ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब कंपनियां नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध नहीं करा पा रही हैं तो उनसे लगातार रिचार्ज के नाम पर पैसे क्यों लिए जा रहे हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि खराब नेटवर्क के कारण उनका रिचार्ज भी कई बार बेकार चला जाता है और मोबाइल इंटरनेट का इस्तेमाल तक नहीं हो पाता।

बच्चों की पढ़ाई से लेकर स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित


ग्रामीण अरविंद सिंह मुखिया ने बताया कि नेटवर्क की समस्या का सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। ऑनलाइन पढ़ाई, जरूरी जानकारी और डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल करने में विद्यार्थियों को परेशानी होती है। वहीं स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों में भी ग्रामीणों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुशीला देवी ने बताया कि प्रसव जैसी आपात स्थिति में 108 एंबुलेंस को सूचना देने के लिए गांव से बाहर जाना पड़ता है। कई बार बड़ी मुश्किल से फोन लग पाता है। ऐसे में मरीज को समय पर चिकित्सा सुविधा दिलाने में परेशानी होती है।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव के युवाओं के मोबाइल में 5G सेवा का लाभ मिलना तो दूर, सामान्य मोबाइल नेटवर्क तक ठीक से उपलब्ध नहीं है। इसके बावजूद हर महीने रिचार्ज कराया जा रहा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन और मोबाइल नेटवर्क कंपनियों से गैराहा गांव में जल्द से जल्द मोबाइल टावर अथवा प्रभावी नेटवर्क व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि गांव के लोगों को संचार, शिक्षा, स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं के लिए नेटवर्क की तलाश में इधर-उधर न भटकना पड़े।
इस दौरान अरविंद सिंह मुखिया, मानवेंद्र सिंह, सुशीला देवी, पृथ्वीराज सिंह, पिंटू सिंह, अर्जुन सिंह, हरेंद्र कुशवाहा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_Mohammad Irshad
    Mohammad Irshad
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • दहेज में पांच लाख रुपये की मांग कर बड़ेरा सोपान निवासी विवाहिता से मारपीट, पति समेत सास-ससुर पर पंडोखर थाने में मामला दर्ज पंडोखर थाना क्षेत्र के ग्राम बडेरा सोपान निवासी 26 वर्षीय भावना उर्फ जूली राजपूत ने पति, सास और ससुर पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उसकी शादी 30 जनवरी 2024 को मेहगांव निवासी मनमोहन सिंह नरवरिया से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से पति मनमोहन सिंह पांच लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग कर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। सास कुसमा देवी और ससुर हिम्मत सिंह भी पति का साथ देते हुए मारपीट और प्रताड़ना करते थे। महिला के मुताबिक मई 2026 में उसे मारपीट कर ससुराल से निकाल दिया गया। इसके बाद वह मायके आ गई। पुलिस ने आवेदन की जांच के बाद पति, सास और ससुर के खिलाफ धारा 85, 3(5) बीएनएस और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मामला दर्ज किया है।
    1
    दहेज में पांच लाख रुपये की मांग कर बड़ेरा सोपान निवासी विवाहिता से मारपीट, पति समेत सास-ससुर पर पंडोखर थाने में मामला दर्ज
पंडोखर थाना क्षेत्र के ग्राम बडेरा सोपान निवासी 26 वर्षीय भावना उर्फ जूली राजपूत ने पति, सास और ससुर पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उसकी शादी 30 जनवरी 2024 को मेहगांव निवासी मनमोहन सिंह नरवरिया से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से पति मनमोहन सिंह पांच लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग कर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। सास कुसमा देवी और ससुर हिम्मत सिंह भी पति का साथ देते हुए मारपीट और प्रताड़ना करते थे। महिला के मुताबिक मई 2026 में उसे मारपीट कर ससुराल से निकाल दिया गया। इसके बाद वह मायके आ गई। पुलिस ने आवेदन की जांच के बाद पति, सास और ससुर के खिलाफ धारा 85, 3(5) बीएनएस और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मामला दर्ज किया है।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • *झाँसी* नारायण बाग घूमने गई में महिला से अभद्रता और गाली-गलौज का आरोप, कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा,, महिला ने आरोपी युवक को सिखाया सबक, विडिओ वाइरल झाँसी के नारायण बाग राजकीय उद्यान में सुबह घूमने गई महिला से पार्क में घूम रहे एक व्यक्ति ने कथित तौर पर उनके पास आकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और गाली-गलौज करते हुए बात करने लगा महिला ने इसका विरोध करते हुए व्यक्ति को सबक सिखा दिया जिससे युवक मौके भाग गया उक्त व्यक्ति दो दिन पहले भी महिला से इसी तरह की बातें कर चुका था महिला ने थाना कोतवाली पुलिस से मामले में शिकायत दर्ज कराते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है वहीं महिला की शिकायत पर कोतवाली पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस मामले की जांच की जा रही है उक्त घटना का विडिओ भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है
    1
    *झाँसी*

नारायण बाग घूमने गई में महिला से अभद्रता और गाली-गलौज का आरोप, कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा,, महिला ने आरोपी युवक को सिखाया सबक, विडिओ वाइरल 

झाँसी के नारायण बाग राजकीय उद्यान में सुबह घूमने गई महिला से पार्क में घूम रहे एक व्यक्ति ने कथित तौर पर उनके पास आकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और गाली-गलौज करते हुए बात करने लगा महिला ने इसका विरोध करते हुए व्यक्ति को सबक सिखा दिया जिससे युवक मौके भाग गया उक्त व्यक्ति दो दिन पहले भी महिला से इसी तरह की बातें कर चुका था महिला ने थाना कोतवाली पुलिस से मामले में शिकायत दर्ज कराते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है वहीं महिला की शिकायत पर कोतवाली पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस मामले की जांच की जा रही है उक्त घटना का विडिओ भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है
    user_Mohammad Irshad
    Mohammad Irshad
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.