Shuru
Apke Nagar Ki App…
बायतु विधायक हरीश चौधरी ने बायतु विधानसभा क्षेत्र का किया दौरा,कार्यक्रम में की शिरकत बायतु विधायक हरीश चौधरी ने बायतु विधानसभा क्षेत्र का किया दौरा,कार्यक्रम में की शिरकत बायतु बायतु विधायक हरीश चौधरी ने बायतु विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। बायतु विधायक हरीश चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि बायतु परिवार के अम्बेडकर नगर (बायतु पनजी) में अजबाराम जी मेघवाल के शिक्षा विभाग में वरिष्ठ अध्यापक तथा रमेशचंद्र जी के PHED विभाग में सहायक अभियंता (AEN) पद से सेवानिवृत्त होने के उपलक्ष्य में आयोजित स्नेह मिलन समारोह में सम्मिलित होकर दोनों को उनके दीर्घ एवं समर्पित सेवाकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ एवं उज्ज्वल, स्वस्थ और सुखद जीवन की मंगलकामनाएँ प्रेषित कीं।वही आमजन से मिलकर मुलाकात की।
Ghamanda Ram
बायतु विधायक हरीश चौधरी ने बायतु विधानसभा क्षेत्र का किया दौरा,कार्यक्रम में की शिरकत बायतु विधायक हरीश चौधरी ने बायतु विधानसभा क्षेत्र का किया दौरा,कार्यक्रम में की शिरकत बायतु बायतु विधायक हरीश चौधरी ने बायतु विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। बायतु विधायक हरीश चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि बायतु परिवार के अम्बेडकर नगर (बायतु पनजी) में अजबाराम जी मेघवाल के शिक्षा विभाग में वरिष्ठ अध्यापक तथा रमेशचंद्र जी के PHED विभाग में सहायक अभियंता (AEN) पद से सेवानिवृत्त होने के उपलक्ष्य में आयोजित स्नेह मिलन समारोह में सम्मिलित होकर दोनों को उनके दीर्घ एवं समर्पित सेवाकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ एवं उज्ज्वल, स्वस्थ और सुखद जीवन की मंगलकामनाएँ प्रेषित कीं।वही आमजन से मिलकर मुलाकात की।
More news from राजस्थान and nearby areas
- बाड़मेर कोर्ट का बड़ा फैसला: पत्नी के साथ दहेज को लेकर कुरता एवं पुत्र की हत्या के मामले में आरोपी को उम्रकैद बायतू(बाड़मेर) एडीजे संख्या-02 न्यायालय, बाड़मेर की न्यायाधीश मीनाक्षी मीणा ने राज्य बनाम जेहाराम उर्फ देवीलाल निवासी हुडोकी ढाणी, अकदड़ा, तहसील बायतू मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए आरोपी को धारा 302 व 498A भादंसं के तहत आजीवन कठोर कारावास तथा 70 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया है। मामले के अनुसार आरोपी ने दहेज को लेकर अपनी पत्नी के साथ क्रूरता की तथा अपने पुत्र की हत्या कर उसे टांके में डाल दिया था। न्यायालय ने पीड़ित पक्ष को राहत देते हुए परिवादिनी सुगणी देवी पुत्री लिषमणाराम हुड्डा निवासी हुडोकी ढाणी, तहसील बाटाडू को उचित पीड़ित प्रतिकर राशि प्रदान करने के आदेश भी जारी किए। रिवादीनी की तरफ़ से पैरोकारी दामोदर कुमार चौधरी एडवोकेट द्वारा की गई1
- राजस्थान में पंचायत चुनाव को लेकर जोर की तैयार बैठक हुई राजस्थान1
- जैसलमेर में दर्दनाक हादसा: ऊंट से भिड़ी सेना की SUV, कई बार पलटी; मेजर की मौत, दो लेफ्टिनेंट गंभीर जैसलमेर। शहर के पास थईयात आर्मी एरिया में गुरुवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में भारतीय सेना के एक युवा मेजर की मौत हो गई, जबकि दो लेफ्टिनेंट गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार टाटा सफारी के सामने अचानक ऊंट आ गया और वाहन उससे जा टकराया। जानकारी के अनुसार, मेजर हमजा आरिफ अपने साथी अधिकारियों के साथ ड्यूटी पूरी कर आर्मी स्टेशन लौट रहे थे। रात करीब 12:30 बजे जैसलमेर शहर से लगभग 18 किलोमीटर दूर थईयात आर्मी एरिया के पास सड़क पर अचानक ऊंट आ जाने से SUV उससे टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन अनियंत्रित होकर करीब 4 से 5 बार पलट गया और लगभग 100 मीटर तक घिसटता चला गया। हादसे के बाद वाहन में सवार तीनों अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मिलिट्री और स्थानीय पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और वाहन में फंसे अधिकारियों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने मेजर हमजा आरिफ को मृत घोषित कर दिया। मेजर हमजा आरिफ की उम्र करीब 26 वर्ष बताई जा रही है और वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि उनकी शादी करीब एक महीने पहले ही हुई थी। हादसे में घायल लेफ्टिनेंट आयुष्मान और लेफ्टिनेंट अभिनव राठौड़ का सेना के अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मेजर के पार्थिव शरीर को राजकीय जवाहर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। हादसे की वजह और पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस तथा आर्मी पुलिस संयुक्त रूप से जांच कर रही है।1
- अगले 3 घंटों में बालोतरा, बाड़मेर, बीकानेर, जैसलमेर, जालौर और फलोदी के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, बिजली कड़कने और 40-50 किमी/घंटा की रफ़्तार से तेज़ हवाएं चलने की बहुत संभावना है।1
- जालौर शनिवार को धार्मिक शोभायात्रा के बीच बिजली का तार टूट कर गिरा बड़ा हादसा टला जालौर शनिवार को भेरुनाथ अखाड़े के पीठाधीश्वर पीर गंगा नाथ जी महाराज की चतुर्थ मार्च के लिए शोभायात्रा अखाड़े से रवाना हुई थी इस बीच अखाड़ा गली में कम ऊंचाई पर बिजली के तार झूल रहे थे अचानक से बिजली का तार टूट कर श्रद्धालुओं के बीच गिरा जिससे शोभायात्रा में हड़कंप मच गया सूचना पर बिजली कटौती की गई कमेटी के सदस्य ने बताया कि करीब 3 महीना पहले विद्युत विभाग को इन कम ऊंचाई पर झूलते बिजली तारों को व्यवस्थित करने को कहा गया था लेकिन विद्युत विभाग की अनदेखी के कारण आज शोभायात्रा के बीच बिजली का तार टूट गया गनीमत रहेगी किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई श्रद्धालुओं ने विद्युत विभाग पर आक्रोश भी जताया4
- BREAKING NEWS | जालौर कनियागिरी तपोभूमि से निकली चातुर्मास की भव्य शोभायात्रा, देवनगरी बैरठ में होगा मंगलमय चातुर्मास प्रवेश जालोर, 1 अगस्त 2026। नाथ संप्रदाय की अति प्राचीन तपोभूमि कनियागिरी पर्वत पर विराजमान श्री शिवावतारी महासिद्ध जालन्धरनाथजी महाराज की पावन सिद्धपीठ तथा शिवस्वरूप पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 पीर श्री गंगानाथ जी महाराज, सिरे मंदिर धाम एवं श्री भेरूनाथ जी अखाड़ा, जालोर के सान्निध्य में शनिवार को चातुर्मास भव्य शोभायात्रा–2026 श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक उल्लास के साथ निकाली गई। प्रातःकाल श्री भेरूनाथ जी अखाड़ा, जालोर से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों, ध्वज-पताकाओं और "जय गुरुदेव" के गगनभेदी जयघोष के बीच निकली इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में संत-महात्मा, नाथ संप्रदाय के अनुयायी एवं श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर संतों का भावपूर्ण स्वागत एवं अभिनंदन किया। शोभायात्रा श्रद्धा और भक्ति के वातावरण के बीच वंदनीय श्री केशरनाथ जी महाराज की तपोस्थली देवनगरी बैरठ पहुँची, जहाँ गुरु भगवान का मंगलमय चातुर्मास प्रवेश वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक विधि-विधान के साथ संपन्न होगा। इस अवसर पर क्षेत्रभर से आए श्रद्धालुओं ने गुरु भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, अनुशासन, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला। संतों के सान्निध्य में निकली इस शोभायात्रा ने क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया। चातुर्मास के शुभारंभ के साथ ही आगामी चार माह तक धर्म, साधना, सत्संग, प्रवचन, भजन-कीर्तन एवं जनकल्याणकारी धार्मिक आयोजनों का क्रम निरंतर जारी रहेगा। नाथ संप्रदाय के अनुयायियों ने इसे आध्यात्मिक चेतना और सनातन संस्कृति के संरक्षण का महत्वपूर्ण पर्व बताते हुए अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से चातुर्मास के धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त करने का आह्वान किया।2
- *ओम नमो नारायण सा🙏* *कल 2 अगस्त 2026 को होने वाली मीटिंग में अपना अमूल्य समय निकालकर अवश्य पधारें !!* *आपकी गरिमामय उपस्थिति एवं महत्वपूर्ण सुझाव ही उत्तर ग्रामीण गोस्वामी समाज का बेहतरीन भविष्य और आगामी दिशा और दशा तय करेंगे !!* 🙏🕉️🚩 *मीटिंग स्थान- उत्तर ग्रामीण गोस्वामी सभा भवन एवं छात्रावास इंदिरा कॉलोनी बाड़मेर* *दिनांक एवं समय - 2 अगस्त 2026 , रविवार , सुबह ठीक 10 बजे* *(कृपया समय का विशेष ध्यान रखें !!)*1