logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जनपद बाराबंकी मातृशक्ति का सम्मान, सशक्तिकरण का संकल्प ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना’ का शुभारंभ 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को परिवहन निगम की बसों में आजीवन निःशुल्क यात्रा की सुविधा बाराबंकी, 26 अगस्त 2026। प्रदेश की मातृशक्ति के सम्मान, सुविधा और सशक्तिकरण की दिशा में मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना’ का शुभारंभ किया गया। लखनऊ में आयोजित योजना के शुभारंभ एवं विशेष बसों के फ्लैग-ऑफ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित लोक सभागार, बाराबंकी में देखा एवं सुना गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय राज्यमंत्री श्री सतीश चंद्र शर्मा जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में माताएं, बहनें एवं बेटियां उपस्थित रहीं और मुख्यमंत्री जी के प्रेरणादायी उद्बोधन को सुना। 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को आजीवन निःशुल्क बस यात्रा माननीय राज्यमंत्री श्री सतीश चंद्र शर्मा जी ने कहा कि ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना’ प्रदेश की माताओं, बहनों एवं बेटियों के सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित एक महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी पहल है। योजना के अंतर्गत 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को परिवहन निगम की बसों में आजीवन निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन के पावन अवसर पर 27 अगस्त 2026 को प्रातः 6 बजे से 29 अगस्त 2026 की मध्यरात्रि 12 बजे तक माताओं, बहनों एवं बेटियों को सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। महिलाओं के लिए आवागमन की बाधाएं होंगी कम राज्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि यह योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रभावी कदम है। विशेष रूप से 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को आजीवन निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलने से उनके आवागमन पर होने वाला आर्थिक भार कम होगा। इससे वे प्रदेश के विभिन्न तीर्थस्थलों एवं पर्यटन स्थलों की यात्रा अधिक सुगमता से कर सकेंगी। उन्होंने इस महत्वपूर्ण एवं जनहितकारी पहल के लिए मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, सुविधा और आत्मनिर्भरता को निरंतर प्राथमिकता दे रही है। मातृशक्ति का हुआ सम्मान कार्यक्रम के दौरान माननीय राज्यमंत्री श्री सतीश चंद्र शर्मा जी ने उपस्थित माताओं, बहनों एवं बेटियों को वस्त्र एवं मिष्ठान प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मातृशक्ति ने योजना को लेकर प्रसन्नता व्यक्त की तथा प्रदेश सरकार एवं मुख्यमंत्री जी के प्रति विशेष आभार जताया। कार्यक्रम में जिला पंचायत प्रशासक श्रीमती राजरानी रावत, विधायक हैदरगढ़ श्री दिनेश रावत, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राम सिंह वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी श्री अन्ना सुदन, एआरटीओ, एआरएम, डीसी सहित परिवहन विभाग के अधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में माताएं, बहनें एवं बेटियां उपस्थित रहीं।

12 hrs ago
user_संजीव कुमार  ( संजय शरण दास )
संजीव कुमार ( संजय शरण दास )
Nawabganj, Barabanki•
12 hrs ago
29eb2f8c-0292-48d9-90d5-c9d2015800c6

जनपद बाराबंकी मातृशक्ति का सम्मान, सशक्तिकरण का संकल्प ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना’ का शुभारंभ 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को परिवहन निगम की बसों में आजीवन निःशुल्क यात्रा की सुविधा बाराबंकी, 26 अगस्त 2026। प्रदेश की मातृशक्ति के सम्मान, सुविधा और सशक्तिकरण की दिशा में मुख्यमंत्री श्री योगी

a3ef3394-3d27-49c2-b189-e4efbba0b850

आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना’ का शुभारंभ किया गया। लखनऊ में आयोजित योजना के शुभारंभ एवं विशेष बसों के फ्लैग-ऑफ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित लोक सभागार, बाराबंकी में देखा एवं सुना गया। कार्यक्रम का

d9ddf241-da91-4fed-8649-8a796331f917

शुभारंभ माननीय राज्यमंत्री श्री सतीश चंद्र शर्मा जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में माताएं, बहनें एवं बेटियां उपस्थित रहीं और मुख्यमंत्री जी के प्रेरणादायी उद्बोधन को सुना। 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को आजीवन

a26bb2b3-c10f-479c-bcf2-fd90dfdcf6e2

निःशुल्क बस यात्रा माननीय राज्यमंत्री श्री सतीश चंद्र शर्मा जी ने कहा कि ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना’ प्रदेश की माताओं, बहनों एवं बेटियों के सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित एक महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी पहल है। योजना के अंतर्गत 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को परिवहन निगम की

fd608a36-a2b8-4689-8b99-4ba5078320c9

बसों में आजीवन निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन के पावन अवसर पर 27 अगस्त 2026 को प्रातः 6 बजे से 29 अगस्त 2026 की मध्यरात्रि 12 बजे तक माताओं, बहनों एवं बेटियों को सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। महिलाओं

8e82bbd6-aad6-49b5-b396-99181f21999c

के लिए आवागमन की बाधाएं होंगी कम राज्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि यह योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रभावी कदम है। विशेष रूप से 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को आजीवन निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलने से उनके आवागमन पर होने वाला आर्थिक भार

8fb88a99-e9b0-4ce4-b1cd-ba1d32887b00

कम होगा। इससे वे प्रदेश के विभिन्न तीर्थस्थलों एवं पर्यटन स्थलों की यात्रा अधिक सुगमता से कर सकेंगी। उन्होंने इस महत्वपूर्ण एवं जनहितकारी पहल के लिए मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, सुविधा और आत्मनिर्भरता को

80c0297a-f116-4701-8547-acb3f5673768

निरंतर प्राथमिकता दे रही है। मातृशक्ति का हुआ सम्मान कार्यक्रम के दौरान माननीय राज्यमंत्री श्री सतीश चंद्र शर्मा जी ने उपस्थित माताओं, बहनों एवं बेटियों को वस्त्र एवं मिष्ठान प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मातृशक्ति ने योजना को लेकर प्रसन्नता व्यक्त की तथा प्रदेश सरकार एवं मुख्यमंत्री जी

4d633bc1-6890-4a30-b756-d6ad72bd0ecd

के प्रति विशेष आभार जताया। कार्यक्रम में जिला पंचायत प्रशासक श्रीमती राजरानी रावत, विधायक हैदरगढ़ श्री दिनेश रावत, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राम सिंह वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी श्री अन्ना सुदन, एआरटीओ, एआरएम, डीसी सहित परिवहन विभाग के अधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में माताएं, बहनें एवं बेटियां उपस्थित रहीं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • रक्षाबंधन पर कस्तूरबा की बेटियों ने डीएम को बांधी अपने हाथों से बनाई राखी, डीएम ने उपहार देकर जताया स्नेह* रक्षाबंधन पर कस्तूरबा की बेटियों ने डीएम को बांधी अपने हाथों से बनाई राखी, डीएम ने उपहार देकर जताया स्नेह*
    1
    रक्षाबंधन पर कस्तूरबा की बेटियों ने डीएम को बांधी अपने हाथों से बनाई राखी, डीएम ने उपहार देकर जताया स्नेह*
रक्षाबंधन पर कस्तूरबा की बेटियों ने डीएम को बांधी अपने हाथों से बनाई राखी, डीएम ने उपहार देकर जताया स्नेह*
    user_सुनील कुमार
    सुनील कुमार
    Mandi Agent नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • शातिर आटोलिफ्टर गिरफ्तार, चोरी के वाहन और बैटरी बरामद: सफदरगंज पुलिस ने 4 ई-रिक्शा, 5 बाइक, 21 बैटरी और तमंचा जब्त किया शातिर आटोलिफ्टर गिरफ्तार, चोरी के वाहन और बैटरी बरामद: सफदरगंज पुलिस ने 4 ई-रिक्शा, 5 बाइक, 21 बैटरी और तमंचा जब्त किया जिला संवाददाता -विशाल गुप्ता बाराबंकी पुलिस ने एक शातिर आटोलिफ्टर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी के 4 ई-रिक्शा, 5 मोटरसाइकिल, 21 ई-रिक्शा बैटरी और एक अवैध देशी तमंचा बरामद किया गया है। यह गिरफ्तारी स्वाट/सर्विलांस और थाना सफदरगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने 26 अगस्त 2026 को लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर रसौली अंडरपास के पास से की। गिरफ्तार किए गए आटोलिफ्टर की पहचान शाह कटरा, थाना जैदपुर, जनपद बाराबंकी निवासी इस्लामुद्दीन उर्फ बाबू पुत्र मेराजुद्दीन के रूप में हुई है। बरामदगी के संबंध में थाना सफदरगंज में मु0अ0सं0 368/2026 धारा 317(2) बीएनएस और 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि अभियुक्त इस्लामुद्दीन एक शातिर अपराधी है। वह गांवों और कस्बों में रेकी करता था और सार्वजनिक या भीड़भाड़ वाले इलाकों में खड़े वाहनों को निशाना बनाता था। ई-रिक्शा चोरी करने के लिए वह अक्सर ई-रिक्शा बुक करता था। चालक को किसी बंद घर के बाहर ले जाकर कहता था कि घर में ताला लगा है, वह चाबी लेकर आता है। इस तरह चालक को भ्रमित कर वह चुपके से ई-रिक्शा लेकर फरार हो जाता था। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। इस संयुक्त टीम में थानाध्यक्ष अमर कुमार चौरसिया और उपनिरीक्षक ऋषभ सिंह चंदेल सहित सफदरगंज थाने के अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
    3
    शातिर आटोलिफ्टर गिरफ्तार, चोरी के वाहन और बैटरी बरामद: सफदरगंज पुलिस ने 4 ई-रिक्शा, 5 बाइक, 21 बैटरी और तमंचा जब्त किया
शातिर आटोलिफ्टर गिरफ्तार, चोरी के वाहन और बैटरी बरामद: सफदरगंज पुलिस ने 4 ई-रिक्शा, 5 बाइक, 21 बैटरी और तमंचा जब्त किया
जिला संवाददाता -विशाल गुप्ता 
बाराबंकी पुलिस ने एक शातिर आटोलिफ्टर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी के 4 ई-रिक्शा, 5 मोटरसाइकिल, 21 ई-रिक्शा बैटरी और एक अवैध देशी तमंचा बरामद किया गया है। यह गिरफ्तारी स्वाट/सर्विलांस और थाना सफदरगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने 26 अगस्त 2026 को लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर रसौली अंडरपास के पास से की।
गिरफ्तार किए गए आटोलिफ्टर की पहचान शाह कटरा, थाना जैदपुर, जनपद बाराबंकी निवासी इस्लामुद्दीन उर्फ बाबू पुत्र मेराजुद्दीन के रूप में हुई है। बरामदगी के संबंध में थाना सफदरगंज में मु0अ0सं0 368/2026 धारा 317(2) बीएनएस और 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि अभियुक्त इस्लामुद्दीन एक शातिर अपराधी है। वह गांवों और कस्बों में रेकी करता था और सार्वजनिक या भीड़भाड़ वाले इलाकों में खड़े वाहनों को निशाना बनाता था।
ई-रिक्शा चोरी करने के लिए वह अक्सर ई-रिक्शा बुक करता था। चालक को किसी बंद घर के बाहर ले जाकर कहता था कि घर में ताला लगा है, वह चाबी लेकर आता है। इस तरह चालक को भ्रमित कर वह चुपके से ई-रिक्शा लेकर फरार हो जाता था।
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। इस संयुक्त टीम में थानाध्यक्ष अमर कुमार चौरसिया और उपनिरीक्षक ऋषभ सिंह चंदेल सहित सफदरगंज थाने के अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
    user_विशाल गुप्ता
    विशाल गुप्ता
    Local News Reporter नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Post by राम जी दीक्षित पत्रकार
    1
    Post by राम जी दीक्षित पत्रकार
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • बाराबंकी: DM अंकल से सड़क बनवाने की बच्ची ने लगाई गुहार। छोटी बच्ची का गुहार लगाते हुए वीडियो वायरल।“DM अंकल, हमारे घर की रोड बनवा दीजिए”। सड़क की बदहाली को लेकर बच्ची ने लगाई फरियाद। कोतवाली नगर क्षेत्र के क्रिस्टल गार्डन के पास का मामला
    1
    बाराबंकी: DM अंकल से सड़क बनवाने की बच्ची ने लगाई गुहार। छोटी बच्ची का गुहार लगाते हुए वीडियो वायरल।“DM अंकल, हमारे घर की रोड बनवा दीजिए”। सड़क की बदहाली को लेकर बच्ची ने लगाई फरियाद। कोतवाली नगर क्षेत्र के क्रिस्टल गार्डन के पास का मामला
    user_Aman Chaudhary
    Aman Chaudhary
    Media company नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • छोटी बच्ची ने DM साहब से रोड बनवाने की अपील वीडियो में DM साहब से रोड बनवाने की गुहार लगा रही है जनपद बाराबंकी में क्रिटल गॉर्डन की रोड मेंबड़े बड़े गड्ढे हैं बारिश के मौसम में सड़क पर पानी और कीचड़ भरा रहता है ऐसा लगता है... सड़क में गड्ढे नहीं...बल्कि गड्ढों में सड़क है... छोटे बच्ची की पुकार सुन लीजिए DM साहब... वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...
    1
    छोटी बच्ची ने DM साहब से रोड बनवाने की अपील 

वीडियो में DM साहब से रोड बनवाने की गुहार लगा रही है 

जनपद बाराबंकी में क्रिटल गॉर्डन की रोड मेंबड़े बड़े गड्ढे हैं 

बारिश के मौसम में सड़क पर पानी और कीचड़ भरा रहता है 

ऐसा लगता है... सड़क में गड्ढे नहीं...बल्कि गड्ढों में सड़क है...

छोटे बच्ची की पुकार सुन लीजिए DM साहब...

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...
    user_VIKAS CHAUHAN
    VIKAS CHAUHAN
    Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • *बारावफात सेवा स्टॉल फतेहपुर में हजारों लोगों को मिल्क बादाम और ठंडा पानी बांटा *बारावफात सेवा स्टॉल फतेहपुर में हजारों लोगों को मिल्क बादाम और ठंडा पानी बांटा गया* रवि रावत की रिपोर्ट बाराबंकी के फतेहपुर कस्बे में बुधवार को बारावफात के अवसर पर मुस्लिम आना फंड द्वारा एक भव्य जुलूस निकाला गया। इस दौरान, प्रेस क्लब फतेहपुर ने सट्टी बाजार चौराहे पर एक सेवा स्टॉल लगाया, जहाँ जुलूस में शामिल हजारों लोगों को मिल्क बादाम और ठंडा पानी वितरित किया गया। नगर के विभिन्न मोहल्लों से होता हुआ यह जुलूस जब सट्टी बाजार चौराहे पर पहुंचा, तो प्रेस क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने स्वयं व्यवस्था संभालते हुए लोगों को पेय पदार्थ उपलब्ध कराए। गर्मी के बीच ठंडे पेय मिलने से जुलूस में शामिल अंजुमनों के सदस्यों और आम लोगों को काफी राहत मिली। सेवा स्टॉल पर पूरे कार्यक्रम के दौरान भीड़ बनी रही। प्रेस क्लब फतेहपुर की इस पहल की जुलूस में शामिल लोगों और स्थानीय नागरिकों ने सराहना की। लोगों ने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहने के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति प्रेस क्लब की यह पहल सराहनीय है। इस सेवा स्टॉल के माध्यम से संगठन ने सामाजिक एकता, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। प्रेस क्लब फतेहपुर के अध्यक्ष नलिन कुमार निगम ने बताया कि प्रेस क्लब समय-समय पर सामाजिक एवं जनहित से जुड़े कार्यक्रमों में सहभागिता करता रहेगा। उन्होंने जोर दिया कि पत्रकारिता केवल खबरें पहुंचाने तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करना भी पत्रकारों का कर्तव्य है। बारावफात के अवसर पर लगाया गया यह सेवा स्टॉल इसी भावना का प्रतीक है। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वेश श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष हयातुर्हमान, महामंत्री अहमद सईद, कोषाध्यक्ष अशोक रस्तोगी, संगठन मंत्री सचिन कुमार और मीडिया प्रभारी वीरेन्द्र सिंह सहित रिजवान मुनीर, अजमत अली, प्रियांशु मिश्रा, इंद्रजीत वर्मा, पुष्पेंद्र कुमार, मोहम्मद गुफरान, जावेद अख्तर, प्रेम चंद्र, श्रियंक शर्मा और हरीश कुमार जैसे सदस्य भी मौजूद रहे।
    1
    *बारावफात सेवा स्टॉल फतेहपुर में हजारों लोगों को मिल्क बादाम और ठंडा पानी बांटा 
*बारावफात सेवा स्टॉल फतेहपुर में हजारों लोगों को मिल्क बादाम और ठंडा पानी बांटा गया*
रवि रावत की रिपोर्ट 
बाराबंकी के फतेहपुर कस्बे में बुधवार को बारावफात के अवसर पर मुस्लिम आना फंड द्वारा एक भव्य जुलूस निकाला गया। इस दौरान, प्रेस क्लब फतेहपुर ने सट्टी बाजार चौराहे पर एक सेवा स्टॉल लगाया, जहाँ जुलूस में शामिल हजारों लोगों को मिल्क बादाम और ठंडा पानी वितरित किया गया।
नगर के विभिन्न मोहल्लों से होता हुआ यह जुलूस जब सट्टी बाजार चौराहे पर पहुंचा, तो प्रेस क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने स्वयं व्यवस्था संभालते हुए लोगों को पेय पदार्थ उपलब्ध कराए। गर्मी के बीच ठंडे पेय मिलने से जुलूस में शामिल अंजुमनों के सदस्यों और आम लोगों को काफी राहत मिली। सेवा स्टॉल पर पूरे कार्यक्रम के दौरान भीड़ बनी रही।
प्रेस क्लब फतेहपुर की इस पहल की जुलूस में शामिल लोगों और स्थानीय नागरिकों ने सराहना की। लोगों ने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहने के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति प्रेस क्लब की यह पहल सराहनीय है। इस सेवा स्टॉल के माध्यम से संगठन ने सामाजिक एकता, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश दिया।
प्रेस क्लब फतेहपुर के अध्यक्ष नलिन कुमार निगम ने बताया कि प्रेस क्लब समय-समय पर सामाजिक एवं जनहित से जुड़े कार्यक्रमों में सहभागिता करता रहेगा। उन्होंने जोर दिया कि पत्रकारिता केवल खबरें पहुंचाने तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करना भी पत्रकारों का कर्तव्य है। बारावफात के अवसर पर लगाया गया यह सेवा स्टॉल इसी भावना का प्रतीक है।
इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वेश श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष हयातुर्हमान, महामंत्री अहमद सईद, कोषाध्यक्ष अशोक रस्तोगी, संगठन मंत्री सचिन कुमार और मीडिया प्रभारी वीरेन्द्र सिंह सहित रिजवान मुनीर, अजमत अली, प्रियांशु मिश्रा, इंद्रजीत वर्मा, पुष्पेंद्र कुमार, मोहम्मद गुफरान, जावेद अख्तर, प्रेम चंद्र, श्रियंक शर्मा और हरीश कुमार जैसे सदस्य भी मौजूद रहे।
    user_रवि रावत पत्रकार फतेहपुर बाराबंकी
    रवि रावत पत्रकार फतेहपुर बाराबंकी
    फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • लखनऊ इंदिरा नगर में सड़क धंसने से मच हड़कंप, रात में जेसीबी से मरम्मत कार्य जारी लखनऊ के इंदिरा नगर क्षेत्र के पिकनिक स्पॉट फरीदी नगर में सड़क धंसने के बाद हड़कंप मच गया। सड़क के बीचों-बीच बड़ा हिस्सा धंसने से आवागमन प्रभावित होने की आशंका है। इंदिरा नगर क्षेत्र में पहले भी सड़क धंसने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। सड़क धंसते ही जिम्मेदार विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी के माध्यम से रात में ही कार्य शुरू कर दिया गया। मौके पर मरम्मत का काम जारी है। बताया जा रहा है कि सड़क को पूरी तरह दुरुस्त करने में लगभग 2 से 3 दिन का समय लग सकता है। ऐसे में हजारों लोगों को आवागमन के लिए अपना रास्ता बदलना पड़ सकता है। यदि आप थाना इंदिरा नगर से मुंशी पुलिया की तरफ जा रहे हैं तो फिलहाल इस मार्ग से बचें और वैकल्पिक रास्ते का इस्तेमाल करें। सड़क निर्माण कार्य के चलते इंदिरा नगर और मुंशी पुलिया आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
    1
    लखनऊ इंदिरा नगर में सड़क धंसने से मच हड़कंप, रात में जेसीबी से मरम्मत कार्य जारी
लखनऊ के इंदिरा नगर क्षेत्र के पिकनिक स्पॉट फरीदी नगर में सड़क धंसने के बाद हड़कंप मच गया। सड़क के बीचों-बीच बड़ा हिस्सा धंसने से आवागमन प्रभावित होने की आशंका है। इंदिरा नगर क्षेत्र में पहले भी सड़क धंसने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
सड़क धंसते ही जिम्मेदार विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी के माध्यम से रात में ही कार्य शुरू कर दिया गया। मौके पर मरम्मत का काम जारी है।
बताया जा रहा है कि सड़क को पूरी तरह दुरुस्त करने में लगभग 2 से 3 दिन का समय लग सकता है। ऐसे में हजारों लोगों को आवागमन के लिए अपना रास्ता बदलना पड़ सकता है।
यदि आप थाना इंदिरा नगर से मुंशी पुलिया की तरफ जा रहे हैं तो फिलहाल इस मार्ग से बचें और वैकल्पिक रास्ते का इस्तेमाल करें। सड़क निर्माण कार्य के चलते इंदिरा नगर और मुंशी पुलिया आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
    user_Khabro Ki Paini Najar News New
    Khabro Ki Paini Najar News New
    Advertising agency बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by राम जी दीक्षित पत्रकार
    1
    Post by राम जी दीक्षित पत्रकार
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.