भाजपा विधायक गुड़िया कठेरिया के नेतृत्व में नारी बंदन अधिनियम के तहत भाजपाइयों ने प्रदर्शन कर फूंका पुतला। भाजपा विधायक गुड़िया कठेरिया के नेतृत्व में नारी बंदन अधिनियम के तहत भाजपाइयों ने प्रदर्शन कर फूंका पुतला। औरैया के मुरादगंज कस्वा में भाजपाइयों ने बुधवार को विधायक सदर गुड़िया कठेरिया के नेतृत्व में महिला जागृति रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान विपक्ष का पुतला दहन किया गया। इस समय पूरे में देश में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा महिला जागृति रैली का आयोजन किया जा रहा है। उसी के चलते बुधवार को सदर विधायक गुड़िया कठेरिया के नेतृत्व में कस्बा के फफूंद रोड स्थित जिला पंचायत इंटर कॉलेज से रैली की शुरुआत की गई। जो कस्बा के मुख्य चौराहे पर विपक्ष का पुतला फूंक कर समाप्त किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी भी की। इस अवसर पर सर्वेश कठेरिया जिलाध्यक्ष , मंडल अध्यक्ष हरपाल ठाकुर , शिवम दीक्षित , नवीन सेंगर प्रभाकर सेंगर एबीवीपी जिला संयोजक कार्यक्रम संयोजक सुशीला शुक्ला , हेमलता नागर , सुलेखा कठेरिया , कमलेश कुमारी आदि कार्यकर्ता व नेता उपस्थित रहे।
भाजपा विधायक गुड़िया कठेरिया के नेतृत्व में नारी बंदन अधिनियम के तहत भाजपाइयों ने प्रदर्शन कर फूंका पुतला। भाजपा विधायक गुड़िया कठेरिया के नेतृत्व में नारी बंदन अधिनियम के तहत भाजपाइयों ने प्रदर्शन कर फूंका पुतला। औरैया के मुरादगंज कस्वा में भाजपाइयों ने बुधवार को विधायक सदर गुड़िया कठेरिया के नेतृत्व में महिला जागृति रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान विपक्ष का पुतला दहन किया गया। इस समय पूरे में देश में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा महिला जागृति रैली का आयोजन किया जा रहा है। उसी के चलते बुधवार को सदर विधायक गुड़िया कठेरिया के नेतृत्व में कस्बा के फफूंद रोड स्थित जिला पंचायत इंटर कॉलेज से रैली की शुरुआत की गई। जो कस्बा के मुख्य चौराहे पर विपक्ष का पुतला फूंक कर समाप्त किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी भी की। इस अवसर पर सर्वेश कठेरिया जिलाध्यक्ष , मंडल अध्यक्ष हरपाल ठाकुर , शिवम दीक्षित , नवीन सेंगर प्रभाकर सेंगर एबीवीपी जिला संयोजक कार्यक्रम संयोजक सुशीला शुक्ला , हेमलता नागर , सुलेखा कठेरिया , कमलेश कुमारी आदि कार्यकर्ता व नेता उपस्थित रहे।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज हरदोई के मल्लावा में नवीन गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के अवसर पर रायबरेली के ऊँचाहार क्षेत्र में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर लाइव प्रसारण दिखाया गया।जगतपुर एग्जिट के पास आयोजित इस कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री राकेश सचान,ऊँचाहार विधायक मनोज कुमार पांडेय और प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह समेत कई अधिकारी,जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम स्थल पर बड़ी स्क्रीन लगाकर प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण दिखाया गया,जिसे लोगों ने उत्साहपूर्वक सुना।इस दौरान गंगा एक्सप्रेसवे को प्रदेश के विकास और बेहतर कनेक्टिविटी की दिशा में बड़ा कदम बताया गया।करीब 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण लगभग 36,230 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है।यह एक्सप्रेसवे 12 जिलों और 519 गांवों से होकर गुजरेगा।मेरठ,बुलंदशहर,हापुड़, अमरोहा,संभल,बदायूं,शाहजहांपुर, हरदोई,उन्नाव,रायबरेली,प्रतापगढ़ और प्रयागराज को जोड़ने वाला यह एक्सप्रेसवे प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों के बीच आवागमन को आसान बनाएगा।छह लेन वाले इस एक्सप्रेसवे से रायबरेली में लगभग 78 किलोमीटर क्षेत्र कवर होगा,जिससे जिले सहित आसपास के क्षेत्रों को सीधा लाभ मिलेगा। स्थानीय लोगों का मानना है कि एक्सप्रेसवे शुरू होने से व्यापार,उद्योग,रोजगार और निवेश के नए अवसर पैदा होंगे,साथ ही यात्रा समय में भी काफी कमी आएगी।कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने इसे उत्तर प्रदेश के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने वाला ऐतिहासिक प्रोजेक्ट बताया।उद्घाटन के बाद रायबरेली के प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने कहा कि यह गंगा एक्सप्रेसवे प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होगा और प्रदेश सरकार के 1 ट्रिलियन इकोनामी में इसका बड़ा योगदान रहेगा।इस गंगा एक्सप्रेसवे से रोजगार के नए अवसर बनेंगे और साथ ही विकास की नई कहानी भी लिखी जाएगी।ऊंचाहार के विधायक मनोज पांडेय ने बताया कि मैं बहुत खुश हूं कि इस गंगा एक्सप्रेसवे से उनकी विधानसभा में इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बन रहा है जो प्रदेश के विकास में अग्रणी भूमिका निभाएगा।1
- प्रवीण तोगड़िया कार्यक्रम में पहुंचे सनातनियों ने किया भव्य स्वागत। औरैया जिले की अजीतमल तहसील क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया का जोरदार स्वागत किया गया। वह ब्लॉक प्रमुख अजीतमल रजनीश पांडेय के आवास पर पहुंचे, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं और सनातन धर्म से जुड़े बड़ी संख्या में लोगों ने उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया। कार्यक्रम का माहौल उत्साह और ऊर्जा से भरपूर रहा। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजकुमार दुबे, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री सौरभ भूषण शर्मा समेत कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे। साथ ही अशोक चक, स्वदेश प्रकाश पोरवाल, अवनीश दुबे, यसवीर शिकरवार, आशाराम राजपूत, रामानुग्रह सिंह सेंगर, राजऋषि दुबे और लवकुश तिवारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए। अपने संबोधन में प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि देशभर में हनुमान चालीसा के कार्यक्रमों के माध्यम से हिंदू समाज को संगठित करने और वंचित वर्गों की सुरक्षा को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने समाज में एकजुटता और जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने बाबरपुर का नाम बदलने का मुद्दा भी उठाया। इस पर उन्होंने कहा कि नाम का सुझाव स्थानीय जनता द्वारा दिया जाएगा और उसी के आधार पर आगे निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने जनभावनाओं का सम्मान करने की बात कही। पूरा कार्यक्रम उत्साह और जोश के साथ संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी देखने को मिली और आयोजन सफल रहा।1
- Post by दीपेंद्र सिंह2
- अजीतमल क्षेत्र में सरकारी जमीन पर कथित कब्जे को लेकर विवाद गहराया। सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में कुछ लोगों पर कबाड़ डालकर रास्ता बाधित करने के आरोप। जमीन मालिकों को आने-जाने में दिक्कत और विरोध करने पर धमकी देने के दावे। मामले को लेकर कुछ संगठनों ने इसे “लैंड जिहाद” से जोड़ते हुए कार्रवाई की मांग उठाई। पूर्व में प्रशासन द्वारा कब्जा हटाने की कार्रवाई होने की भी हो रही चर्चा। दोबारा अतिक्रमण किए जाने के आरोपों के बाद स्थानीय स्तर पर नाराजगी बढ़ी। फिलहाल प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं, जांच और कार्रवाई की मांग जारी।2
- *सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में कुछ लोगों पर कबाड़ डालकर सार्वजनिक रास्ता बाधित करने के गंभीर आरोप लगाए गए* *लोगों का दावा—रास्ता बंद होने से रोजमर्रा की आवाजाही प्रभावित, स्कूल और खेत जाने में हो रही दिक्कत* *विरोध करने पर दबंगों द्वारा धमकी देने के आरोप, जिससे लोगों में भय और आक्रोश का माहौल* *कुछ संगठनों ने मामले को “लैंड जिहाद” से जोड़ते हुए प्रशासन से तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग उठाई* *क्षेत्र में पहले भी प्रशासन द्वारा कब्जा हटाने की कार्रवाई होने की चर्चा, लेकिन दोबारा अतिक्रमण के आरोप से उठे सवाल* *आरोप है कि दोबारा कब्जा होने से प्रशासनिक कार्रवाई की प्रभावशीलता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं* *लगातार बढ़ते विवाद के चलते इलाके में तनावपूर्ण स्थिति, स्थानीय लोग कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दे रहे* *फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि या बयान सामने नहीं आया* *पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और अवैध कब्जा हटाने को लेकर प्रशासन पर दबाव बढ़ता जा रहा है*3
- Post by Sanjay Babu3
- शामली पुलिस की बड़ी सफलता: साइबर ठगी के ₹94,426 पीड़ित को वापस लोन खाता बंद कराने के नाम पर ठगी, कैराना साइबर सेल ने दिलाई पूरी रकम वापसी साइबर अपराध पर कड़ा एक्शन: शामली पुलिस ने 100% रकम कराई रिकवर1
- हाथरस बिग ब्रेकिंग भीषण गर्मी के बीच दो बूंद पानी की तलाश में भटक रहे बंदर की गर्दन में फंसा बर्तन प्यास बुझाने के लिए बंदर ने बर्तन के अंदर डाली थी अपनी गर्दन गले में बर्तन फंसने के बाद दो मंजिला ऊंची दीवार पर चढ़ा बंदर दो मंजिला ऊंची दीवार से नीचे गिरते गिरते हुए बचा बेजुबान बंदर सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर बंदर को पकड़ा बंदर को पकड़ने के बाद वन विभाग की टीम ने बंदर की गर्दन से निकाला फंसा हुआ बर्तन थाना कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के श्रीनगर स्थित नई बस्ती का मामला1
- औरैया शहर के सदर ब्लॉक में आयोजित जन आक्रोश महिला सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला शामिल हुईं। उनके साथ सदर विधायक गुड़िया कठेरिया भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने की। सम्मेलन में उमड़ी भीड़ ने आयोजन की सफलता को दर्शाया। मंच से वक्ताओं ने महिलाओं के अधिकारों, सुरक्षा और सम्मान को लेकर अपने विचार रखे। प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयासरत है और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं को अधिक सम्मान मिला है। विधायक गुड़िया कठेरिया ने अपने संबोधन में महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शिक्षा, रोजगार और राजनीति में उनकी भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और नारी सम्मान का संदेश दिया। इस अवसर पर करीब दो सैकड़ा से अधिक महिलाएं मौजूद रहीं। सम्मेलन का उद्देश्य महिलाओं को जागरूक करना और उनके अधिकारों के प्रति सजग बनाना रहा। आयोजन के दौरान स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने महिलाओं के उत्थान और समाज में समान अधिकार दिलाने का संकल्प लिया तथा जागरूकता अभियान को आगे बढ़ाने की बात कही।1