logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

झारखंड में छात्र आंदोलन तेज.?😱 #shorts #shortvideo #viralvideo #youtubeshorts #ranchi #students #new

8 hrs ago
user_AAM JANATA
AAM JANATA
लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
8 hrs ago

झारखंड में छात्र आंदोलन तेज.?😱 #shorts #shortvideo #viralvideo #youtubeshorts #ranchi #students #new

More news from झारखंड and nearby areas
  • लोहरदगा में किसानों को सही दाम पर खाद और बीज उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। हाल ही में प्रशासन की लोहरदगा में किसानों को सही दाम पर खाद और बीज उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। हाल ही में प्रशासन की टीम ने कई दुकानों का औचक निरीक्षण कर स्टॉक रजिस्टर, पीओएस मशीन और रेट चार्ट की जांच की। इस दौरान दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई है कि यूरिया या अन्य उर्वरकों की बिक्री तय सरकारी दर से अधिक पर न की जाए। कालाबाजारी करने और मनमाने दाम वसूलने वालों के खिलाफ लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी दी गई है, साथ ही दुकानों के बाहर रेट चार्ट और स्टॉक प्रदर्शित करना अनिवार्य किया गया है। हालांकि, आज की तारीख में जिले में किसी नई या बड़ी छापेमारी की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन प्रशासन की पैनी नजर लगातार बनी हुई है और किसानों के हितों की रक्षा के लिए ऐसे निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे।
    1
    लोहरदगा में किसानों को सही दाम पर खाद और बीज उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। हाल ही में प्रशासन की 

लोहरदगा में किसानों को सही दाम पर खाद और बीज उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। हाल ही में प्रशासन की टीम ने कई दुकानों का औचक निरीक्षण कर स्टॉक रजिस्टर, पीओएस मशीन और रेट चार्ट की जांच की। इस दौरान दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई है कि यूरिया या अन्य उर्वरकों की बिक्री तय सरकारी दर से अधिक पर न की जाए।
कालाबाजारी करने और मनमाने दाम वसूलने वालों के खिलाफ लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी दी गई है, साथ ही दुकानों के बाहर रेट चार्ट और स्टॉक प्रदर्शित करना अनिवार्य किया गया है। हालांकि, आज की तारीख में जिले में किसी नई या बड़ी छापेमारी की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन प्रशासन की पैनी नजर लगातार बनी हुई है और किसानों के हितों की रक्षा के लिए ऐसे निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे।
    user_Altamas rja
    Altamas rja
    News Anchor भंडरा, लोहरदगा, झारखंड•
    5 hrs ago
  • 15 अगस्त धूमधाम से मनाए जाने को लेकर शुक्रवार की सुबह 11:00 बजे महुआडार प्रखंड कार्यालय के सभागार में बैठक का आयोजन किया गया । आयोजित बैठक की अध्यक्षता महुआडार अनुमंडल पदाधिकारी सुलेमान मुंडरी ने किया। वहीं आयोजित बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार बैठा एवं महुआडार प्रखंड के जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। आयोजित बैठक में 15 अगस्त को झंडों के पूर्व एवं उपरांत प्रभात फेरी झांकी और खेलकूद प्रतियोगिता करने की रूपरेखा तैयार की गई।
    1
    15 अगस्त धूमधाम से मनाए जाने को लेकर शुक्रवार की सुबह 11:00 बजे महुआडार प्रखंड कार्यालय के सभागार में बैठक का आयोजन किया गया ।
आयोजित बैठक की अध्यक्षता महुआडार अनुमंडल पदाधिकारी सुलेमान मुंडरी ने किया। वहीं आयोजित बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार बैठा एवं महुआडार प्रखंड के जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। आयोजित बैठक में 15 अगस्त को झंडों के पूर्व एवं उपरांत प्रभात फेरी झांकी और खेलकूद प्रतियोगिता करने की रूपरेखा तैयार की गई।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    9 hrs ago
  • विश्व आदिवासी दिवस के दिन केंद्रीय सरना समिति सिसई के द्वारा होगा साल के पौधों का वितरण, प्रेस वार्ता में दी जानकारी विश्व आदिवासी दिवस के दिन केंद्रीय सरना समिति सिसई के द्वारा होगा साल के पौधों का वितरण, प्रेस वार्ता में दी जानकारी।सिसई प्रखंड क्षेत्र के थाना रोड स्थित आदिवासी कला सांस्कृतिक भवन में केंद्रीय सरना समिति सिसई के अध्यक्ष जलेश्वर उरांव,सचिव रोपना उरांव, तथा कोषाध्यक्ष गंदुर भगत के द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस प्रेस वार्ता में बताया गया कि कार्तिक उरांव विद्यालय में इस वर्ष भी विश्व आदिवासी दिवस बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाएगा और पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष में भी पौधा वितरण का कार्य किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष जलेश्वर उरांव के द्वारा लोगों के बीच साल के पौधों का वितरण किया जाएगा। बताया गया कि प्रकृति के साथ सरना समाज का गहरा जुड़ाव है इसलिए प्रकृति के संरक्षण के लिए पौधारोपण किया जाता है। प्रकृति के संरक्षण सरना समाज सदैव तत्पर है।
    1
    विश्व आदिवासी दिवस के दिन केंद्रीय सरना समिति सिसई के द्वारा होगा साल के पौधों का वितरण, प्रेस वार्ता में दी जानकारी
विश्व आदिवासी दिवस के दिन केंद्रीय सरना समिति सिसई के द्वारा होगा साल के पौधों का वितरण, प्रेस वार्ता में दी जानकारी।सिसई प्रखंड क्षेत्र के थाना रोड स्थित आदिवासी कला सांस्कृतिक भवन में केंद्रीय सरना समिति सिसई के अध्यक्ष जलेश्वर उरांव,सचिव रोपना उरांव, तथा कोषाध्यक्ष गंदुर भगत के द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस प्रेस वार्ता में बताया गया कि कार्तिक उरांव विद्यालय में इस वर्ष भी विश्व आदिवासी दिवस बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाएगा और पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष में भी पौधा वितरण का कार्य किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष जलेश्वर उरांव के द्वारा लोगों के बीच साल के पौधों का वितरण किया जाएगा। बताया गया कि प्रकृति के साथ सरना समाज का गहरा जुड़ाव है इसलिए प्रकृति के संरक्षण के लिए पौधारोपण किया जाता है। प्रकृति के संरक्षण सरना समाज सदैव तत्पर है।
    user_AMIT
    AMIT
    गुमला, गुमला, झारखंड•
    5 hrs ago
  • विश्व आदिवासी दिवस की तैयारी को लेकर संचालन समिति की दूसरी बैठक संपन्न 8 को निकलेगी बाइक-कार रैली, 9 अगस्त को तिलता चौक से निकलेगी भव्य पदयात्रा विश्व आदिवासी दिवस को लेकर विश्व आदिवासी दिवस संचालन समिति, रातू की दूसरी तैयारी बैठक गुरुवार को संपन्न हुई। बैठक में प्रखंड के विभिन्न गांवों से पहान, पोनभरा, कोटवार, महतो, ग्राम प्रधान, सामाजिक अगुवा समेत बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवा शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सामू टोप्पो ने की, जबकि संचालन कार्यकारी अध्यक्ष विकास उरांव ने किया। बैठक में दो अगस्त को हुई पहली बैठक में तय कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। सर्वसम्मति से पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों को यथावत रखने का निर्णय लिया गया। समिति ने विश्व आदिवासी दिवस को व्यापक और भव्य रूप से मनाने के लिए गांव-गांव से लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। 8 अगस्त को निकलेगी बाइक-कार रैली समिति के निर्णय के अनुसार आठ अगस्त को सुबह नौ बजे छोटानागपुर प्लस-टू हाई स्कूल मैदान, रातू से बाइक एवं कार रैली निकाली जाएगी। रैली रातू प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करेगी। इस दौरान लोगों को विश्व आदिवासी दिवस के महत्व, आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा और अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही नौ अगस्त के मुख्य कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा। तिलता चौक से निकलेगी भव्य पदयात्रा नौ अगस्त को मुख्य कार्यक्रम के तहत रातू प्रखंड के चारों जोन के सभी गांवों के लोग अपने-अपने क्षेत्र के महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे तक सभी लोग तेजूआ उरांव चौक (तिलता चौक), रातू पहुंचेंगे। यहां भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद पारंपरिक ढोल, नगाड़ा, मांदर, बाजा-गाजा, पारंपरिक वेशभूषा और पारंपरिक हथियारों के साथ भव्य पदयात्रा निकाली जाएगी। पदयात्रा रातू काठीटांड़ और रातू चट्टी होते हुए आदिवासी बाल विकास विद्यालय, रातू पहुंचेगी। यहां जननायक डॉ. कार्तिक उरांव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद छोटानागपुर हाई स्कूल मैदान में विश्व आदिवासी दिवस का मुख्य समारोह आयोजित होगा। समारोह में आदिवासी नृत्य-संगीत, पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, सम्मान समारोह सहित समाज की संस्कृति और परंपरा को समर्पित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस आदिवासी समाज की एकता, संस्कृति, परंपरा और अस्मिता का महापर्व है। इसे सफल बनाने के लिए रातू प्रखंड के सभी गांवों से अधिक से अधिक संख्या में लोगों से शामिल होने की अपील की गई। बैठक में समिति के अध्यक्ष सामू टोप्पो, कार्यकारी अध्यक्ष विकास उरांव, महासचिव विमला उरांव, कोषाध्यक्ष सीता उरांव, हुस्से उरांव, चमरा उरांव, रमेश उरांव, बसंत उरांव, जवरा उरांव, शशि उरांव, प्रदीप उरांव, राजेश उरांव, मैंगो कुजूर, चंद्रदीप उरांव, पारस उरांव, नमिता उरांव, पूनम उरांव, शोभा उरांव, मिताली उरांव, भिन्सरिया उरांव, पुष्पा उरांव, सुखदेव उरांव, विजय मुंडा, सुकरा उरांव, राजेश लकड़ा, राजेंद्र संदीप उरांव खलखो, सूर्या उरांव, निरंजन उरांव, सुमन तिर्की, संदीप लकड़ा, अनिल उरांव, सरिता उरांव सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।
    1
    विश्व आदिवासी दिवस की तैयारी को लेकर संचालन समिति की दूसरी बैठक संपन्न
8 को निकलेगी बाइक-कार रैली, 9 अगस्त को तिलता चौक से निकलेगी भव्य पदयात्रा
विश्व आदिवासी दिवस को लेकर विश्व आदिवासी दिवस संचालन समिति, रातू की दूसरी तैयारी बैठक गुरुवार को संपन्न हुई। बैठक में प्रखंड के विभिन्न गांवों से पहान, पोनभरा, कोटवार, महतो, ग्राम प्रधान, सामाजिक अगुवा समेत बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवा शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सामू टोप्पो ने की, जबकि संचालन कार्यकारी अध्यक्ष विकास उरांव ने किया।
बैठक में दो अगस्त को हुई पहली बैठक में तय कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। सर्वसम्मति से पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों को यथावत रखने का निर्णय लिया गया। समिति ने विश्व आदिवासी दिवस को व्यापक और भव्य रूप से मनाने के लिए गांव-गांव से लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
8 अगस्त को निकलेगी बाइक-कार रैली
समिति के निर्णय के अनुसार आठ अगस्त को सुबह नौ बजे छोटानागपुर प्लस-टू हाई स्कूल मैदान, रातू से बाइक एवं कार रैली निकाली जाएगी। रैली रातू प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करेगी। इस दौरान लोगों को विश्व आदिवासी दिवस के महत्व, आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा और अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही नौ अगस्त के मुख्य कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा।
तिलता चौक से निकलेगी भव्य पदयात्रा
नौ अगस्त को मुख्य कार्यक्रम के तहत रातू प्रखंड के चारों जोन के सभी गांवों के लोग अपने-अपने क्षेत्र के महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे तक सभी लोग तेजूआ उरांव चौक (तिलता चौक), रातू पहुंचेंगे। यहां भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद पारंपरिक ढोल, नगाड़ा, मांदर, बाजा-गाजा, पारंपरिक वेशभूषा और पारंपरिक हथियारों के साथ भव्य पदयात्रा निकाली जाएगी।
पदयात्रा रातू काठीटांड़ और रातू चट्टी होते हुए आदिवासी बाल विकास विद्यालय, रातू पहुंचेगी। यहां जननायक डॉ. कार्तिक उरांव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद छोटानागपुर हाई स्कूल मैदान में विश्व आदिवासी दिवस का मुख्य समारोह आयोजित होगा।
समारोह में आदिवासी नृत्य-संगीत, पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, सम्मान समारोह सहित समाज की संस्कृति और परंपरा को समर्पित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस आदिवासी समाज की एकता, संस्कृति, परंपरा और अस्मिता का महापर्व है। इसे सफल बनाने के लिए रातू प्रखंड के सभी गांवों से अधिक से अधिक संख्या में लोगों से शामिल होने की अपील की गई।
बैठक में समिति के अध्यक्ष सामू टोप्पो, कार्यकारी अध्यक्ष विकास उरांव, महासचिव विमला उरांव, कोषाध्यक्ष सीता उरांव, हुस्से उरांव, चमरा उरांव, रमेश उरांव, बसंत उरांव, जवरा उरांव, शशि उरांव, प्रदीप उरांव, राजेश उरांव, मैंगो कुजूर, चंद्रदीप उरांव, पारस उरांव, नमिता उरांव, पूनम उरांव, शोभा उरांव, मिताली उरांव, भिन्सरिया उरांव, पुष्पा उरांव, सुखदेव उरांव, विजय मुंडा, सुकरा उरांव, राजेश लकड़ा, राजेंद्र संदीप उरांव खलखो, सूर्या उरांव, निरंजन उरांव, सुमन तिर्की, संदीप लकड़ा, अनिल उरांव, सरिता उरांव सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।
    user_Sanjay kumar
    Sanjay kumar
    Newspaper publisher बुरमू, रांची, झारखंड•
    10 hrs ago
  • रांची का 'छात्र सत्याग्रह': जब तक इंसाफ नहीं, तब तक मैदान नहीं छोड़ेंगे! 29 जुलाई की सुबह रांची की सड़कों पर उठा गूंजता एक नारा, अब एक मुकम्मल जन-आंदोलन की शक्ल ले चुका है। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम सिर्फ एक मैदान नहीं, बल्कि हज़ारों युवाओं के टूटते सपनों और उनके जिद्दी हौसलों का चौराहा बन गया है। JPSC और JSSC परीक्षाओं में धांधली, पेपर लीक और फर्जीवाड़े के दीमक से तंग आ चुके छात्र अब आर-पार के मूड में हैं। ​तारीखों और नारों की पूरी कहानी ​29 जुलाई — पहली ललकार: संयुक्त छात्र मंच के बैनर तले हज़ारों अभ्यर्थी सड़कों पर उतरे। नारेबाजी हुई, अल्बर्ट एक्का चौक का घेराव हुआ और साफ़ संदेश दिया गया—'अब जुमलेबाज़ी नहीं, इंसाफ चाहिए।' ​30 जुलाई से अब तक — तंबू गड़ गए, चूल्हे ठंडे हुए: स्टेडियम में अनिश्चितकालीन धरना शुरू। जो छात्र कल तक किताबों के पन्नों में डूबे रहते थे, वे अब मशाल जुलूस निकाल रहे हैं, तख्तियां थामे बैठे हैं और आमरण अनशन कर रहे हैं। ​रातों की अनगिनत बैठकें और बेनतीजा नतीजे: सरकार ने 5 प्रतिनिधियों की बात की, छात्रों ने 11 नाम भेज दिए। देर रात तक अफसरों की गाड़ियां दौड़ती रहीं, मेज पर चाय ठंडी होती रही, लेकिन ठोस आश्वासन के बिना पेंच फंसा का फंसा ही रहा। ​मांगें सीधी हैं, कोई घुमाव-फिराव नहीं: ​सबका हिसाब, CBI के पास: पिछले 7 सालों में हुई तमाम JPSC-JSSC परीक्षाओं का चिट्ठा खोला जाए और निष्पक्ष CBI/ED जांच हो। ​14वीं JPSC रद्द करो: OMR शीट में गड़बड़ी के दाग लिए इस परीक्षा को तुरंत रद्द किया जाए। ​पारदर्शिता का पर्दा हटाओ: नॉर्मलाइज़ेशन का गणित जनता के सामने लाओ, कट-ऑफ मार्क्स सार्वजनिक करो। ​90 दिन में न्याय: परीक्षाओं में धांधली करने वाले माफिया और अफसरों पर फास्ट-ट्रैक कोर्ट से तीन महीने के अंदर गाज गिरे। ​हौसला सड़कों पर है, सियासत हलकान है ​यह आंदोलन अब सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं रहा। एक तरफ गांव-देहात से लोग अनशन पर बैठे छात्रों के लिए राशन-पानी की बोरियां भेज रहे हैं, तो दूसरी तरफ दिल्ली से लेकर गुवाहाटी तक की राजनीति हलचल में है। विपक्षी नेता फोन पर हाल-चाल ले रहे हैं, सत्ता के गलियारों में माथापच्ची जारी है। ​ताजा तस्वीर: जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम का पारा चढ़ता जा रहा है। ढोल की थाप पर उठते 'इंकलाब' के नारे और भूख हड़ताल पर बैठे युवाओं की ढीली पड़ती सांसें प्रशासन पर दबाव बढ़ा रही हैं। छात्रों का एक ही रुख है—वार्ता की टेबल पर कागज़ लाओ, वादे नहीं। जब तक आदेश नहीं, तब तक वापसी नहीं।
    1
    रांची का 'छात्र सत्याग्रह': जब तक इंसाफ नहीं, तब तक मैदान नहीं छोड़ेंगे!
29 जुलाई की सुबह रांची की सड़कों पर उठा गूंजता एक नारा, अब एक मुकम्मल जन-आंदोलन की शक्ल ले चुका है। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम सिर्फ एक मैदान नहीं, बल्कि हज़ारों युवाओं के टूटते सपनों और उनके जिद्दी हौसलों का चौराहा बन गया है। JPSC और JSSC परीक्षाओं में धांधली, पेपर लीक और फर्जीवाड़े के दीमक से तंग आ चुके छात्र अब आर-पार के मूड में हैं।
​तारीखों और नारों की पूरी कहानी
​29 जुलाई — पहली ललकार: संयुक्त छात्र मंच के बैनर तले हज़ारों अभ्यर्थी सड़कों पर उतरे। नारेबाजी हुई, अल्बर्ट एक्का चौक का घेराव हुआ और साफ़ संदेश दिया गया—'अब जुमलेबाज़ी नहीं, इंसाफ चाहिए।'
​30 जुलाई से अब तक — तंबू गड़ गए, चूल्हे ठंडे हुए: स्टेडियम में अनिश्चितकालीन धरना शुरू। जो छात्र कल तक किताबों के पन्नों में डूबे रहते थे, वे अब मशाल जुलूस निकाल रहे हैं, तख्तियां थामे बैठे हैं और आमरण अनशन कर रहे हैं।
​रातों की अनगिनत बैठकें और बेनतीजा नतीजे: सरकार ने 5 प्रतिनिधियों की बात की, छात्रों ने 11 नाम भेज दिए। देर रात तक अफसरों की गाड़ियां दौड़ती रहीं, मेज पर चाय ठंडी होती रही, लेकिन ठोस आश्वासन के बिना पेंच फंसा का फंसा ही रहा।
​मांगें सीधी हैं, कोई घुमाव-फिराव नहीं:
​सबका हिसाब, CBI के पास: पिछले 7 सालों में हुई तमाम JPSC-JSSC परीक्षाओं का चिट्ठा खोला जाए और निष्पक्ष CBI/ED जांच हो।
​14वीं JPSC रद्द करो: OMR शीट में गड़बड़ी के दाग लिए इस परीक्षा को तुरंत रद्द किया जाए।
​पारदर्शिता का पर्दा हटाओ: नॉर्मलाइज़ेशन का गणित जनता के सामने लाओ, कट-ऑफ मार्क्स सार्वजनिक करो।
​90 दिन में न्याय: परीक्षाओं में धांधली करने वाले माफिया और अफसरों पर फास्ट-ट्रैक कोर्ट से तीन महीने के अंदर गाज गिरे।
​हौसला सड़कों पर है, सियासत हलकान है
​यह आंदोलन अब सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं रहा। एक तरफ गांव-देहात से लोग अनशन पर बैठे छात्रों के लिए राशन-पानी की बोरियां भेज रहे हैं, तो दूसरी तरफ दिल्ली से लेकर गुवाहाटी तक की राजनीति हलचल में है। विपक्षी नेता फोन पर हाल-चाल ले रहे हैं, सत्ता के गलियारों में माथापच्ची जारी है।
​ताजा तस्वीर: जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम का पारा चढ़ता जा रहा है। ढोल की थाप पर उठते 'इंकलाब' के नारे और भूख हड़ताल पर बैठे युवाओं की ढीली पड़ती सांसें प्रशासन पर दबाव बढ़ा रही हैं। छात्रों का एक ही रुख है—वार्ता की टेबल पर कागज़ लाओ, वादे नहीं। जब तक आदेश नहीं, तब तक वापसी नहीं।
    user_Brajesh Gope (एलआइसी अभिकर्ता)
    Brajesh Gope (एलआइसी अभिकर्ता)
    Insurance Agent लापुंग, रांची, झारखंड•
    11 hrs ago
  • पढ़ाई के दबाव ने बिगाड़ी मानसिक हालत परिवार कर्ज में डूबा.? #shorts #shortvideo #ranchi #short #news
    1
    पढ़ाई के दबाव ने बिगाड़ी मानसिक हालत परिवार कर्ज में डूबा.? #shorts #shortvideo #ranchi #short #news
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    16 hrs ago
  • भंडरा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में प्रखंड स्तरीय ड्राइविंग लाइसेंस कैंप का संशोधित तिथिवार आयोजन किया गया है। जिला परिवहन पदाधिकारी, लोहरदगा कार्यालय द्वारा संयुक्त सचिव, परिवहन विभाग, झारखंड सरकार के निर्देशानुसार भंडरा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में प्रखंड स्तरीय ड्राइविंग लाइसेंस कैंप का संशोधित तिथिवार आयोजन किया गया है। इच्छुक आवेदक अपने पंचायत की निर्धारित तिथि को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक पहुंचकर लाइसेंस बनवा सकते हैं।
    1
    भंडरा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में प्रखंड स्तरीय ड्राइविंग लाइसेंस कैंप का संशोधित तिथिवार आयोजन किया गया है।
जिला परिवहन पदाधिकारी, लोहरदगा कार्यालय द्वारा संयुक्त सचिव, परिवहन विभाग, झारखंड सरकार के निर्देशानुसार भंडरा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में प्रखंड स्तरीय ड्राइविंग लाइसेंस कैंप का संशोधित तिथिवार आयोजन किया गया है। इच्छुक आवेदक अपने पंचायत की निर्धारित तिथि को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक पहुंचकर लाइसेंस बनवा सकते हैं।
    user_Altamas rja
    Altamas rja
    News Anchor भंडरा, लोहरदगा, झारखंड•
    8 hrs ago
  • गुमला नगर परिषद क्षेत्र में 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए वय वंदना कार्ड बनाने हेतु विशेष शिविरों का आयोजन *गुमला नगर परिषद क्षेत्र में 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए वय वंदना कार्ड बनाने हेतु विशेष शिविरों का आयोजन* गुमला: जिले में 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु वर्ग के सभी वरिष्ठ नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान की शुरुआत की जा रही है। इस अभियान के तहत गुमला नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में क्रमबद्ध तरीके से विशेष शिविरों (कैंप) का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों के माध्यम से बुजुर्गों का वय वंदना कार्ड बनाया जाएगा, जिससे उन्हें आवश्यकता पड़ने पर आयुष्मान योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध अस्पतालों में पूरी तरह निःशुल्क चिकित्सीय सुविधा प्राप्त होगी। कार्ड बनवाने की प्रक्रिया को अत्यंत सरल रखा गया है और इसके लिए लाभार्थियों को केवल अपना आधार कार्ड प्रस्तुत करना होगा। यह विशेष शिविर अभियान 3 अगस्त 2026 से प्रारंभ है जो 18 सितंबर 2026 तक नगर परिषद क्षेत्र के सभी वार्डों में संचालित किया जाएगा। निर्धारित तिथि और स्थान के अनुसार आगामी शिविरों का आयोजन: * 8 अगस्त 2026 को डुमेर टोली वार्ड संख्या 3, * 10 अगस्त 2026 को करिया पारा वार्ड संख्या 4 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र, * 12 अगस्त 2026 को खरिया पारा भट्टी मोहल्ला वार्ड संख्या 5 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र, * 14 अगस्त 2026 को गौस नगर, * 17 अगस्त 2026 को रश्मि नगर नदी टोली वार्ड संख्या 6 स्थित सामुदायिक भवन, * 18 अगस्त 2026 को शांति नगर वार्ड संख्या 7, * 19 अगस्त 2026 को घाटो बगीचा वार्ड संख्या 8 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र, * 21 अगस्त 2026 को इस्लामपुर भुइयां टोली आंबेडकर नगर वार्ड संख्या 4 एवं 9 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र, * 24 अगस्त 2026 को आजाद बस्ती वार्ड संख्या 9 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र, * 25 अगस्त 2026 को हुसैन नगर वार्ड नंबर 10, * 27 अगस्त 2026 को हुसैन नगर कुम्हार टोली लोहरदगा रोड वार्ड संख्या 10, * 29 अगस्त 2026 को दारूटोली वार्ड संख्या 11 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र, * 31 अगस्त 2026 को लोहरदगा रोड चेटर शिव मंदिर वार्ड संख्या 12, * 1 सितंबर 2026 को चेटर आंगनबाड़ी केंद्र वार्ड संख्या 13, * 2 सितंबर 2026 को लोहरदगा रोड कुम्हार टोली, * 3 सितंबर 2026 को रजा कॉलोनी वार्ड संख्या 14 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र, * 5 सितंबर 2026 को धोबी मोहल्ला मेन रोड वार्ड संख्या 15, * 7 सितंबर 2026 को धोबी मोहल्ला लोहरदगा रोड वार्ड संख्या 15 (लायंस क्लब के बगल में), * 8 सितंबर 2026 को करमटोली-1 वार्ड संख्या 16 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र, * 9 सितंबर 2026 को आंगनबाड़ी केंद्र, * 10 सितंबर 2026 को शास्त्री नगर वार्ड संख्या 17 (अशोक भंडार के पास), * 11 सितंबर 2026 को करमटोली रोड गणेश मंदिर वार्ड संख्या 18, * 12 सितंबर 2026 को मुरली बगीचा वार्ड संख्या 19 (लेक साइड के पास), * 15 सितंबर 2026 को मुरली बगीचा नकुलनगर वार्ड संख्या 19 (आंगनबाड़ी केंद्र के पास), * 16 सितंबर 2026 को बड़ाइक मोहल्ला वार्ड संख्या 20 (सुरेंद्र होटल के पास आंगनबाड़ी केंद्र), * 17 सितंबर 2026 को डीएसपी रोड वीर कुंवर सिंह कॉलोनी वार्ड संख्या 21, * तथा 18 सितंबर 2026 को पालकोट रोड सरनाटोली वार्ड संख्या 22 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में शिविर का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त, गुमला ने जिलेवासियों, विशेषकर 70 वर्ष व उससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों एवं उनके परिजनों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सरकार की यह योजना वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने सभी पात्र बुजुर्गों से आग्रह किया है कि वे अपनी निर्धारित तिथि पर अपने नजदीकी शिविर में पहुंचकर केवल अपना आधार कार्ड साथ लाएं और इस जनकल्याणकारी योजना के तहत अपना वय वंदना कार्ड बनवाकर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा का लाभ अवश्य उठाएं।
    1
    गुमला नगर परिषद क्षेत्र में 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए वय वंदना कार्ड बनाने हेतु विशेष शिविरों का आयोजन
*गुमला नगर परिषद क्षेत्र में 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए वय वंदना कार्ड बनाने हेतु विशेष शिविरों का आयोजन*
गुमला: जिले में 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु वर्ग के सभी वरिष्ठ नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान की शुरुआत की जा रही है। इस अभियान के तहत गुमला नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में क्रमबद्ध तरीके से विशेष शिविरों (कैंप) का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों के माध्यम से बुजुर्गों का वय वंदना कार्ड बनाया जाएगा, जिससे उन्हें आवश्यकता पड़ने पर आयुष्मान योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध अस्पतालों में पूरी तरह निःशुल्क चिकित्सीय सुविधा प्राप्त होगी। कार्ड बनवाने की प्रक्रिया को अत्यंत सरल रखा गया है और इसके लिए लाभार्थियों को केवल अपना आधार कार्ड प्रस्तुत करना होगा।
यह विशेष शिविर अभियान 3 अगस्त 2026 से प्रारंभ है  जो 18 सितंबर 2026 तक नगर परिषद क्षेत्र के सभी वार्डों में संचालित किया जाएगा।
निर्धारित तिथि और स्थान के अनुसार आगामी शिविरों का आयोजन:
* 8 अगस्त 2026 को डुमेर टोली वार्ड संख्या 3,
* 10 अगस्त 2026 को करिया पारा वार्ड संख्या 4 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र,
* 12 अगस्त 2026 को खरिया पारा भट्टी मोहल्ला वार्ड संख्या 5 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र,
* 14 अगस्त 2026 को गौस नगर,
* 17 अगस्त 2026 को रश्मि नगर नदी टोली वार्ड संख्या 6 स्थित सामुदायिक भवन,
* 18 अगस्त 2026 को शांति नगर वार्ड संख्या 7,
* 19 अगस्त 2026 को घाटो बगीचा वार्ड संख्या 8 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र,
*  21 अगस्त 2026 को इस्लामपुर भुइयां टोली आंबेडकर नगर वार्ड संख्या 4 एवं 9 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र,
* 24 अगस्त 2026 को आजाद बस्ती वार्ड संख्या 9 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र,
* 25 अगस्त 2026 को हुसैन नगर वार्ड नंबर 10,
* 27 अगस्त 2026 को हुसैन नगर कुम्हार टोली लोहरदगा रोड वार्ड संख्या 10,
* 29 अगस्त 2026 को दारूटोली वार्ड संख्या 11 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र,
* 31 अगस्त 2026 को लोहरदगा रोड चेटर शिव मंदिर वार्ड संख्या 12,
* 1 सितंबर 2026 को चेटर आंगनबाड़ी केंद्र वार्ड संख्या 13,
* 2 सितंबर 2026 को लोहरदगा रोड कुम्हार टोली,
* 3 सितंबर 2026 को रजा कॉलोनी वार्ड संख्या 14 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र,
*  5 सितंबर 2026 को धोबी मोहल्ला मेन रोड वार्ड संख्या 15,
* 7 सितंबर 2026 को धोबी मोहल्ला लोहरदगा रोड वार्ड संख्या 15 (लायंस क्लब के बगल में),
* 8 सितंबर 2026 को करमटोली-1 वार्ड संख्या 16 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र,
* 9 सितंबर 2026 को आंगनबाड़ी केंद्र,
* 10 सितंबर 2026 को शास्त्री नगर वार्ड संख्या 17 (अशोक भंडार के पास),
* 11 सितंबर 2026 को करमटोली रोड गणेश मंदिर वार्ड संख्या 18,
* 12 सितंबर 2026 को मुरली बगीचा वार्ड संख्या 19 (लेक साइड के पास),
* 15 सितंबर 2026 को मुरली बगीचा नकुलनगर वार्ड संख्या 19 (आंगनबाड़ी केंद्र के पास),
* 16 सितंबर 2026 को बड़ाइक मोहल्ला वार्ड संख्या 20 (सुरेंद्र होटल के पास आंगनबाड़ी केंद्र),
* 17 सितंबर 2026 को डीएसपी रोड वीर कुंवर सिंह कॉलोनी वार्ड संख्या 21,
* तथा 18 सितंबर 2026 को पालकोट रोड सरनाटोली वार्ड संख्या 22 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
उपायुक्त, गुमला ने जिलेवासियों, विशेषकर 70 वर्ष व उससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों एवं उनके परिजनों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सरकार की यह योजना वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने सभी पात्र बुजुर्गों से आग्रह किया है कि वे अपनी निर्धारित तिथि पर अपने नजदीकी शिविर में पहुंचकर केवल अपना आधार कार्ड साथ लाएं और इस जनकल्याणकारी योजना के तहत अपना वय वंदना कार्ड बनवाकर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा का लाभ अवश्य उठाएं।
    user_AMIT
    AMIT
    गुमला, गुमला, झारखंड•
    10 hrs ago
  • जेपीएससी आंदोलन के बीच भूख हड़ताल पर बैठे छात्र राहुल क्रांति की अचानक तबीयत बिगड़ गई रांची// जेपीएससी आंदोलन के बीच भूख हड़ताल पर बैठे छात्र राहुल क्रांति की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम, रांची स्थित धरना स्थल से एंबुलेंस के जरिए सदर अस्पताल भेजा गया।
    1
    जेपीएससी आंदोलन के बीच भूख हड़ताल पर बैठे छात्र राहुल क्रांति की अचानक तबीयत बिगड़ गई
रांची// जेपीएससी आंदोलन के बीच भूख हड़ताल पर बैठे छात्र राहुल क्रांति की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम, रांची स्थित धरना स्थल से एंबुलेंस के जरिए सदर अस्पताल भेजा गया।
    user_Amit Kr Chiku Objectionnews
    Amit Kr Chiku Objectionnews
    Local News Reporter बुरमू, रांची, झारखंड•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.