logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कैमूर/बिहार, गुरु रविदास विकास शिविर का जिला पदाधिकारी ने किया शुभारंभ, 22 योजनाओं का मिलेगा लाभ कैमूर। पंचायत बेतरी के ग्राम कबार में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर आयोजित श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर का शुभारंभ जिला पदाधिकारी कुमार अनुराग द्वारा किया गया। जिला पदाधिकारी ने शिविर का औपचारिक उद्घाटन करते हुए उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, कर्मचारियों एवं ग्रामीणों को संबोधित किया। बता दें कि इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि गुरु रविदास जी ने समाज को समानता, मानवता, सामाजिक समरसता और भेदभाव रहित समाज का संदेश दिया था। उनके विचारों को वास्तविक रूप से लागू करने का सबसे बेहतर माध्यम है कि समाज के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकार की विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए। वही उन्होंने बताया कि शिविर में कुल 22 महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं को शामिल किया गया है। इसके माध्यम से पात्र लाभुकों को राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, उज्ज्वला योजना, आवास, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, बिजली, नल-जल, शिक्षा, कौशल विकास, मनरेगा, जीविका, बीमा सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा। वही जिला पदाधिकारी ने कहा कि शिविर का उद्देश्य केवल आवेदन प्राप्त करना नहीं है, बल्कि पात्र लाभुकों की पहचान कर उन्हें संबंधित योजनाओं से जोड़ना और उनके आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। वही उन्होंने कहा कि विकास मित्र, आंगनबाड़ी सेविका, आशा कार्यकर्ता एवं पंचायत स्तरीय कर्मी इस अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इनका दायित्व होगा कि जानकारी या आवश्यक सहयोग के अभाव में कोई भी पात्र परिवार सरकारी योजना के लाभ से वंचित न रहे। बता दें कि जिला पदाधिकारी ने ग्रामीणों से अपील की कि वे शिविर में अपनी समस्याओं और आवश्यकताओं को खुलकर रखें तथा पात्रतानुसार विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें। वही उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी के समानता और सामाजिक समरसता के संदेश को आत्मसात करते हुए सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। सामूहिक प्रयास से ही समतामूलक, सशक्त एवं आत्मनिर्भर समाज का निर्माण संभव है। वही कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। शिविर के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के पात्र परिवारों को विभिन्न सरकारी सेवाओं और योजनाओं से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है।

40 min ago
user_Satyam Kumar Upadhyay
Satyam Kumar Upadhyay
Local News Reporter भभुआ, कैमूर (भभुआ), बिहार•
40 min ago
25516265-1d16-4246-a7c4-1064875cf5e9

कैमूर/बिहार, गुरु रविदास विकास शिविर का जिला पदाधिकारी ने किया शुभारंभ, 22 योजनाओं का मिलेगा लाभ कैमूर। पंचायत बेतरी के ग्राम कबार में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर आयोजित श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर का शुभारंभ जिला पदाधिकारी कुमार अनुराग द्वारा किया गया। जिला पदाधिकारी ने शिविर का औपचारिक उद्घाटन करते हुए उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, कर्मचारियों एवं ग्रामीणों को संबोधित किया। बता दें कि इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि गुरु रविदास जी ने समाज को समानता, मानवता, सामाजिक समरसता और भेदभाव रहित समाज का संदेश दिया था। उनके विचारों

25ee6b97-e6a6-4757-b72d-04c52c35403e

को वास्तविक रूप से लागू करने का सबसे बेहतर माध्यम है कि समाज के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकार की विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए। वही उन्होंने बताया कि शिविर में कुल 22 महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं को शामिल किया गया है। इसके माध्यम से पात्र लाभुकों को राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, उज्ज्वला योजना, आवास, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, बिजली, नल-जल, शिक्षा, कौशल विकास, मनरेगा, जीविका, बीमा सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा। वही जिला पदाधिकारी ने कहा कि शिविर का उद्देश्य केवल आवेदन प्राप्त करना नहीं है, बल्कि पात्र लाभुकों

42626f01-fd9b-4b4c-8e06-db16892dbbf3

की पहचान कर उन्हें संबंधित योजनाओं से जोड़ना और उनके आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। वही उन्होंने कहा कि विकास मित्र, आंगनबाड़ी सेविका, आशा कार्यकर्ता एवं पंचायत स्तरीय कर्मी इस अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इनका दायित्व होगा कि जानकारी या आवश्यक सहयोग के अभाव में कोई भी पात्र परिवार सरकारी योजना के लाभ से वंचित न रहे। बता दें कि जिला पदाधिकारी ने ग्रामीणों से अपील की कि वे शिविर में अपनी समस्याओं और आवश्यकताओं को खुलकर रखें तथा पात्रतानुसार

2527b393-80cd-4538-8bcb-43eccdfe7557

विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें। वही उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी के समानता और सामाजिक समरसता के संदेश को आत्मसात करते हुए सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। सामूहिक प्रयास से ही समतामूलक, सशक्त एवं आत्मनिर्भर समाज का निर्माण संभव है। वही कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। शिविर के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के पात्र परिवारों को विभिन्न सरकारी सेवाओं और योजनाओं से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है।

More news from बिहार and nearby areas
  • भ्रष्टाचार मुक्त पंचायत सोनहन आपका युवा सम्राट राठौर पंकज सहुवान कैमूर भभुआ बिहार भामाशाह भारतीय जन पार्टी
    1
    भ्रष्टाचार मुक्त पंचायत सोनहन 
आपका युवा सम्राट राठौर पंकज सहुवान कैमूर भभुआ बिहार 
भामाशाह भारतीय जन पार्टी
    user_भामाशाह भारतीय जन पार्टी कैमूर
    भामाशाह भारतीय जन पार्टी कैमूर
    Actor अधौरा, कैमूर (भभुआ), बिहार•
    6 hrs ago
  • कैमूर/बिहार, कुदरा में गाजे-बाजे के साथ निकाली गई शिव जी की जलभरी यात्रा, मंदिर में हुई मूर्ति स्थापना कैमूर। जिले के कुदरा नगर पंचायत क्षेत्र में बुधवार को भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। कुदरा थाना के समीप से भगवान शिव की भव्य जलभरी यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बता दें कि यह जलभरी यात्रा कुदरा बाजार के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए नवसह निर्मित मंदिर परिसर तक पहुंची। यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र भगवान शिव के जयकारों से गुंजायमान रहा। मंदिर परिसर पहुंचने के बाद आचार्यों द्वारा विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कराई गई, जिसके उपरांत भगवान शिव की प्रतिमा स्थापित की गई। वही मूर्ति स्थापना और पूजन के पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। पूरे आयोजन के दौरान वातावरण पूरी तरह से शिवमय बना रहा। आपको बताते हुए चलें कि इस धार्मिक कार्यक्रम के अवसर पर कंकाली मंदिर के पुजारी कमलेश तिवारी, स्थानीय श्रद्धालु एवं नगरवासी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। आयोजन को लेकर कुदरा के लोगों में काफी उत्साह देखा गया।
    4
    कैमूर/बिहार, कुदरा में गाजे-बाजे के साथ निकाली गई शिव जी की जलभरी यात्रा, मंदिर में हुई मूर्ति स्थापना
कैमूर। जिले के कुदरा नगर पंचायत क्षेत्र में बुधवार को भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। कुदरा थाना के समीप से भगवान शिव की भव्य जलभरी यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बता दें कि यह जलभरी यात्रा कुदरा बाजार के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए नवसह निर्मित मंदिर परिसर तक पहुंची। यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र भगवान शिव के जयकारों से गुंजायमान रहा। मंदिर परिसर पहुंचने के बाद आचार्यों द्वारा विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कराई गई, जिसके उपरांत भगवान शिव की प्रतिमा स्थापित की गई। वही मूर्ति स्थापना और पूजन के पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। पूरे आयोजन के दौरान वातावरण पूरी तरह से शिवमय बना रहा। आपको बताते हुए चलें कि इस धार्मिक कार्यक्रम के अवसर पर कंकाली मंदिर के पुजारी कमलेश तिवारी, स्थानीय श्रद्धालु एवं नगरवासी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। आयोजन को लेकर कुदरा के लोगों में काफी उत्साह देखा गया।
    user_Satyam Kumar Upadhyay
    Satyam Kumar Upadhyay
    Local News Reporter भभुआ, कैमूर (भभुआ), बिहार•
    21 hrs ago
  • आज गाँव खुर्दे चैनपुर में जश्न ए ईद मिलादुन्नबी को बहुत ही अकीदत के साथ मनाया गया है।
    1
    आज गाँव खुर्दे चैनपुर में जश्न ए ईद मिलादुन्नबी को बहुत ही अकीदत के साथ मनाया गया है।
    user_आजाद जमावादी
    आजाद जमावादी
    Local News Reporter चैनपुर, कैमूर (भभुआ), बिहार•
    22 hrs ago
  • मातारानी के कृपा से भक्तन के जीवन में सुख-शांति के उजियारा वाराणसी। मातारानी के पावन कृपा से सभे भक्तन के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि आ खुशहाली बनल रहे, अइसन मंगल कामना श्रद्धालु लोग करत बा। माता के दरबार में भक्तजन श्रद्धा आ विश्वास के साथ माथा टेकत बाड़ें आ परिवार के सुख-समृद्धि खातिर प्रार्थना करत बाड़ें। भक्तन के मानना बा कि सच्चा मन से मातारानी के स्मरण करे से मन में सकारात्मक ऊर्जा आस्था के भाव पैदा होला। माता रानी सभे के दुख-दर्द दूर करस, परिवार में प्रेम-भाईचारा बढ़ावस आ हर घर में सुख-शांति के दीप जलावस। मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन के ओर से सभे भक्तजन के हार्दिक शुभकामना आ मंगलकामना। रिपोर्टर — सूर्य प्रकाश पाण्डेय जी मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन
    1
    मातारानी के कृपा से भक्तन के जीवन में सुख-शांति के उजियारा
वाराणसी। मातारानी के पावन कृपा से सभे भक्तन के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि आ खुशहाली बनल रहे, अइसन मंगल कामना श्रद्धालु लोग करत बा। माता के दरबार में भक्तजन श्रद्धा आ विश्वास के साथ माथा टेकत बाड़ें आ परिवार के सुख-समृद्धि खातिर प्रार्थना करत बाड़ें।
भक्तन के मानना बा कि सच्चा मन से मातारानी के स्मरण करे से मन में सकारात्मक ऊर्जा आस्था के भाव पैदा होला। माता रानी सभे के दुख-दर्द दूर करस, परिवार में प्रेम-भाईचारा बढ़ावस आ हर घर में सुख-शांति के दीप जलावस।
मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन के ओर से सभे भक्तजन के हार्दिक शुभकामना आ मंगलकामना।
रिपोर्टर — सूर्य प्रकाश पाण्डेय जी
मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन
    user_सूर्य प्रकाश पाण्डेय
    सूर्य प्रकाश पाण्डेय
    Voice of people Chakia, Chandauli•
    16 hrs ago
  • सकलडीहा के लेहरा मनेहार में ट्रेन टूटने से धान की फसल बर्बाद, किसानों ने किया प्रदर्शन
    1
    सकलडीहा के लेहरा मनेहार में ट्रेन टूटने से धान की फसल बर्बाद, किसानों ने किया प्रदर्शन
    user_Ajay Singh
    Ajay Singh
    Local News Reporter सकलडीहा, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    50 min ago
  • सरकार द्वारा रक्षाबंधन पर महिलाओं को मिली मदद 27 28 29 अगस्त तक महिलाएं निशुल्क बस यात्रा कर सकती हैं मुख्य मंत्री उत्तर प्रदेश,(श्री योगी आदित्यनाथ जी ) रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं के लिए निशुल्क बस यात्रा की दिए निर्देश? महिलाएं अपने सहयात्री के साथ 27 28 29 अगस्त तक फ्री में कहीं भी आज सकती है? वहीं पर बुजुर्ग महिला के लिए 60 साल 60 साल से अधिक महिलाओं के लिए आजीवन निशुल्क बस यात्रा की निर्देश दिए जिसमें महिलाएं अपना वोटर आईडी या आधार कार्ड दिखाकर उत्तर प्रदेश के किसी भी जगह पर जा सकती हैं (रिपोर्टर) इंद्रजीत सिंह U C P Voice News देश की आवाज
    1
    सरकार द्वारा रक्षाबंधन पर महिलाओं को मिली मदद 27 28 29 अगस्त  तक महिलाएं निशुल्क बस यात्रा कर सकती हैं
मुख्य मंत्री उत्तर प्रदेश,(श्री योगी आदित्यनाथ जी )
रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं के लिए निशुल्क बस यात्रा की दिए निर्देश?
महिलाएं अपने सहयात्री के साथ 27 28 29 अगस्त तक फ्री में कहीं भी आज सकती है? 
वहीं पर बुजुर्ग महिला के लिए 60 साल 60 साल से अधिक महिलाओं के लिए आजीवन निशुल्क बस यात्रा की निर्देश दिए जिसमें महिलाएं अपना वोटर आईडी या आधार कार्ड दिखाकर उत्तर प्रदेश के किसी भी जगह पर जा सकती हैं 
(रिपोर्टर) इंद्रजीत सिंह U C P Voice News देश की आवाज
    user_Indrajit,Singh urf Mithun Sing
    Indrajit,Singh urf Mithun Sing
    Local News Reporter नौगढ़, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    57 min ago
  • श्रावण में काशी विश्वनाथ नगरी में भोलेनाथ के भक्ति के मेला श्रावण के पावन महीना में काशी विश्वनाथ नगरी पूरा तरह से भोलेनाथ के भक्ति में डूबल नजर आवत बा। मंदिर परिसर आ आसपास के इलाका में श्रद्धालु लोग के भारी भीड़ उमड़ रहल बा। हर-हर महादेव, बम-बम भोले के जयघोष से काशी नगरी गूंज रहल बा। दूर-दूर से भक्तजन काशी विश्वनाथ महादेव के दर्शन आ पूजा-अर्चना करे खातिर पहुंच रहल बाड़ें। बरसात के बीचो श्रद्धालु लोग के आस्था में कवनो कमी नइखे देखाई देत। भक्तजन बाबा विश्वनाथ के जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक आ बेलपत्र चढ़ाकर सुख-समृद्धि आ परिवार के मंगल खातिर प्रार्थना करत बाड़ें। श्रावण के ई पावन महीना काशी के आध्यात्मिक वातावरण के अउरी भक्तिमय बना देले बा। मंदिर परिसर में भक्ति, श्रद्धा आ शिव नाम के गूंज से अद्भुत माहौल बनल बा। श्रद्धालु लोग के मानना बा कि सावन में बाबा विश्वनाथ के दर्शन से मनोकामना पूरा होला आ जीवन में सुख-शांति के आगमन होला। रिपोर्टर — सूर्य प्रकाश पाण्डेय मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन
    1
    श्रावण में काशी विश्वनाथ नगरी में भोलेनाथ के भक्ति के मेला
श्रावण के पावन महीना में काशी विश्वनाथ नगरी पूरा तरह से भोलेनाथ के भक्ति में डूबल नजर आवत बा। मंदिर परिसर आ आसपास के इलाका में श्रद्धालु लोग के भारी भीड़ उमड़ रहल बा। हर-हर महादेव, बम-बम भोले के जयघोष से काशी नगरी गूंज रहल बा।
दूर-दूर से भक्तजन काशी विश्वनाथ महादेव के दर्शन आ पूजा-अर्चना करे खातिर पहुंच रहल बाड़ें। बरसात के बीचो श्रद्धालु लोग के आस्था में कवनो कमी नइखे देखाई देत। भक्तजन बाबा विश्वनाथ के जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक आ बेलपत्र चढ़ाकर सुख-समृद्धि आ परिवार के मंगल खातिर प्रार्थना करत बाड़ें।
श्रावण के ई पावन महीना काशी के आध्यात्मिक वातावरण के अउरी भक्तिमय बना देले बा। मंदिर परिसर में भक्ति, श्रद्धा आ शिव नाम के गूंज से अद्भुत माहौल बनल बा। श्रद्धालु लोग के मानना बा कि सावन में बाबा विश्वनाथ के दर्शन से मनोकामना पूरा होला आ जीवन में सुख-शांति के आगमन होला।
रिपोर्टर — सूर्य प्रकाश पाण्डेय
मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन
    user_सूर्य प्रकाश पाण्डेय
    सूर्य प्रकाश पाण्डेय
    Voice of people Chakia, Chandauli•
    16 hrs ago
  • अपनी वोट की ताकत से 2027 में बसपा की सरकार बनानी है-भीम राजभर कमालपुर में बसपा का पिछड़ा भाईचारा सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित,पूर्व बसपा प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने कहा अपनी वोट की ताकत से 2027 में बसपा की बनेगी सरकार कमालपुर कस्बा स्थित बाबा शिरोमणि संत रविदास जी महाराज मंदिर परिसर में बसपा की ओर से पिछड़ा भाईचारा सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि पूर्व बसपा प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने पार्टी संस्थापक काशीराम व डॉ0 भीम राव अम्बेडकर के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्वलित कर किया।वही पार्टी के नीतियों व विचारों पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव में अपने मत का सही प्रयोग कर जीत सुनिश्चित कराने का मंत्र दिया। मुख्य अतिथि पूर्व बसपा प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने कहा कि आगामी 2027 की चुनाव में अपने मत की ताकत को दिखलाने की जरूरत है।अपने मत का सही जगह उपयोग कर बहन मायावती को मुख्यमंत्री बनाना है। बाबा भीम राव अम्बेडकर के दर्द को यादकर हमको स्वाभिमान से अपनी पार्टी को मजबूत करना होगा।बसपा की सोच है कि समाज को शिक्षित कर विकास की ओर ले जा सके।इसके लिए बसपा सरकार में तमाम विद्यालयों का निर्माण कराया गया।आज देश में सुशासन,विकास के बारे में बहन मायावती के सरकार को याद किया जाता है।पिछड़ा समाज को हमेशा पार्टी ने सम्मान देने का काम किया है।आज पिछड़ा भाईचारा सम्मेलन के तहत पिछड़ों को जोड़ने का काम किया जा रहा है।हम सभी को एकजुट होकर पार्टी को मजबूत कर विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित कराना होगा।इस मौके पर मंडल कोआर्डिनेटर छोटू भारती, शैलेश चौधरी जिला संयोजक,राजन खान, विधानसभा प्रभारी अनिल कुमार,दिलशेर अहमद प्रधान उमाकांत राम,नंदकिशोर विश्वकर्मा, रमेश चंद्र कुशवाहा,विनय बिंद,मुरलीधर राम, अशोक कुमार, डॉ0 इंद्रजीत प्रजापति, विजयबहादुर, चंद्रशेखर, अखिलेश राजभर, गौरव पांडे,मुकेश राजभर, कौशल राजभर,कुलदीप गुप्ता, सुखराम, हरिनारायण,राजेश मौर्य,संतोष मौर्य,दिलीप , दीना बिंद, रामकेवल यादव, श्रीमुनि, शिवबचन पाल,मुसई बिंद,राजकुमार राजभर, शशिकांत मौर्य, टेंगरी प्रजापति, बाबूलाल राम,सुनील प्रजापति आदि रहे।अध्यक्षता पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सत्येंद्र मौर्य व संचालन जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने किया।
    4
    अपनी वोट की ताकत से 2027 में बसपा की सरकार बनानी है-भीम राजभर 

कमालपुर में बसपा का पिछड़ा भाईचारा सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित,पूर्व बसपा प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने कहा अपनी वोट की ताकत से 2027 में बसपा की बनेगी सरकार
कमालपुर कस्बा स्थित बाबा शिरोमणि संत रविदास जी महाराज मंदिर परिसर में बसपा की ओर से पिछड़ा भाईचारा सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि पूर्व बसपा प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने पार्टी संस्थापक काशीराम व डॉ0 भीम राव अम्बेडकर के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्वलित कर किया।वही पार्टी के नीतियों व विचारों पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव में अपने मत का सही प्रयोग कर जीत सुनिश्चित कराने का मंत्र दिया।
मुख्य अतिथि पूर्व बसपा प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने कहा कि आगामी 2027 की चुनाव में अपने मत की ताकत को दिखलाने की जरूरत है।अपने मत का सही जगह उपयोग कर बहन मायावती को मुख्यमंत्री बनाना है।
बाबा भीम राव अम्बेडकर के दर्द को यादकर हमको स्वाभिमान से अपनी पार्टी को मजबूत करना होगा।बसपा की सोच है कि समाज को शिक्षित कर विकास की ओर ले जा सके।इसके लिए बसपा सरकार में तमाम विद्यालयों का निर्माण कराया गया।आज देश में सुशासन,विकास के बारे में बहन मायावती के सरकार को याद किया जाता है।पिछड़ा समाज को हमेशा पार्टी ने सम्मान देने का काम किया है।आज पिछड़ा भाईचारा सम्मेलन के तहत पिछड़ों को जोड़ने का काम किया जा रहा है।हम सभी को एकजुट होकर पार्टी को मजबूत कर विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित कराना होगा।इस मौके पर मंडल कोआर्डिनेटर छोटू भारती, शैलेश चौधरी जिला संयोजक,राजन खान, विधानसभा प्रभारी अनिल कुमार,दिलशेर अहमद प्रधान उमाकांत राम,नंदकिशोर विश्वकर्मा, रमेश चंद्र कुशवाहा,विनय बिंद,मुरलीधर राम, अशोक कुमार, डॉ0 इंद्रजीत प्रजापति, विजयबहादुर, चंद्रशेखर, अखिलेश राजभर, गौरव पांडे,मुकेश राजभर, कौशल राजभर,कुलदीप गुप्ता, सुखराम, हरिनारायण,राजेश मौर्य,संतोष मौर्य,दिलीप , दीना बिंद, रामकेवल यादव, श्रीमुनि, शिवबचन पाल,मुसई बिंद,राजकुमार राजभर, शशिकांत मौर्य, टेंगरी प्रजापति, बाबूलाल राम,सुनील प्रजापति आदि रहे।अध्यक्षता पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सत्येंद्र मौर्य व संचालन जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने किया।
    user_नीरज अग्रहरि
    नीरज अग्रहरि
    Local News Reporter सकलडीहा, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    7 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.