गांडीव डिवीजन के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष में 27 सितंबर को मैराथन दौड़ का आगाज 27 सितंबर को पहली गांडीव मैराथन दौड़ कोटा मे गांडीव डिवीजन की 50वीं वर्षगांठ के आयोजनों के तहत 27 सितंबर को पहली बार गांडीव मैराथन का आयोजन किया गया । यह मैराथन सेना क्षेत्र में आयोजित हुई , जिसमें हाड़ौती सहित आसपास के क्षेत्रों के धावक ने हिस्सा लिया मैराथन में 21 किलोमीटर, 10 किलोमीटर और 3 किलोमीटर की दौड़ रखी गई. इंटरनेशनल धावक शक्ति सिंह हाड़ा ने बताया कि मैराथन के लिए रजिस्ट्रेशन करवाए गए थे उस के तहत हाड़ौती क्षेत्र से 1500 से अधिक धावकों ने मैराथन दौड़ में शामिल हुए. पहली बार सेना के क्षेत्र में शहर के लोगों के लिए इस तरह की मैराथन आयोजित की गईं । आयोजन के जरिए सेना और आमजन के बीच जुड़ाव को भी बढ़ावा मिला । साथ ही युवाओं और महिलाए बुजर्ग जन और खेलप्रेमियों को सेना के साथ जुड़कर दौड़ में हिस्सा लेने का अवसर मिला... कोटा गांडिव मैराथन-1.0 में दौड़ा कोटा, 1500 से अधिक धावकों ने लिया हिस्सा गांडिव डिवीजन के स्वर्ण जयंती समारोह के तहत आयोजित मैराथन ने दिया फिटनेस, अनुशासन और सैन्य-नागरिक एकजुटता का संदेश मैराथन का उद्देश्य फिटनेस, स्वस्थ जीवनशैली, अनुशासन और सामूहिकता की भावना को बढ़ावा देना रहा। विभिन्न पृष्ठभूमि से आए प्रतिभागियों ने दौड़ के माध्यम से धैर्य, दृढ़ संकल्प और टीम भावना का परिचय दिया। आयोजन ने सैन्य बलों और नागरिकों के बीच मजबूत होते संबंधों तथा सैन्य-नागरिक समन्वय को भी रेखांकित किया। कोटा गांडिव मैराथन के माध्यम से सशस्त्र बलों के फिटनेस, सौहार्द और सामाजिक सहभागिता के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश दिया गया। आयोजन में युवाओं की भागीदारी को भी प्रोत्साहित किया गया। कोटा मिलिट्री स्टेशन की ओर से बताया गया कि सैन्य-नागरिक संबंधों को मजबूत करने, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने और क्षेत्र के युवाओं की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े ऐसे आयोजन आगे भी किए जाते रहेंगे।
गांडीव डिवीजन के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष में 27 सितंबर को मैराथन दौड़ का आगाज 27 सितंबर को पहली गांडीव मैराथन दौड़ कोटा मे गांडीव डिवीजन की 50वीं वर्षगांठ के आयोजनों के तहत 27 सितंबर को पहली बार गांडीव मैराथन का आयोजन किया गया । यह मैराथन सेना क्षेत्र में आयोजित हुई , जिसमें हाड़ौती सहित आसपास के क्षेत्रों के धावक ने हिस्सा लिया मैराथन में 21 किलोमीटर, 10 किलोमीटर और 3 किलोमीटर की दौड़
रखी गई. इंटरनेशनल धावक शक्ति सिंह हाड़ा ने बताया कि मैराथन के लिए रजिस्ट्रेशन करवाए गए थे उस के तहत हाड़ौती क्षेत्र से 1500 से अधिक धावकों ने मैराथन दौड़ में शामिल हुए. पहली बार सेना के क्षेत्र में शहर के लोगों के लिए इस तरह की मैराथन आयोजित की गईं । आयोजन के जरिए सेना और आमजन के बीच जुड़ाव को भी बढ़ावा मिला । साथ ही युवाओं और महिलाए बुजर्ग जन और खेलप्रेमियों को सेना के
साथ जुड़कर दौड़ में हिस्सा लेने का अवसर मिला... कोटा गांडिव मैराथन-1.0 में दौड़ा कोटा, 1500 से अधिक धावकों ने लिया हिस्सा गांडिव डिवीजन के स्वर्ण जयंती समारोह के तहत आयोजित मैराथन ने दिया फिटनेस, अनुशासन और सैन्य-नागरिक एकजुटता का संदेश मैराथन का उद्देश्य फिटनेस, स्वस्थ जीवनशैली, अनुशासन और सामूहिकता की भावना को बढ़ावा देना रहा। विभिन्न पृष्ठभूमि से आए प्रतिभागियों ने दौड़ के माध्यम से धैर्य, दृढ़ संकल्प और टीम भावना का परिचय दिया। आयोजन ने सैन्य बलों और
नागरिकों के बीच मजबूत होते संबंधों तथा सैन्य-नागरिक समन्वय को भी रेखांकित किया। कोटा गांडिव मैराथन के माध्यम से सशस्त्र बलों के फिटनेस, सौहार्द और सामाजिक सहभागिता के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश दिया गया। आयोजन में युवाओं की भागीदारी को भी प्रोत्साहित किया गया। कोटा मिलिट्री स्टेशन की ओर से बताया गया कि सैन्य-नागरिक संबंधों को मजबूत करने, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने और क्षेत्र के युवाओं की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े ऐसे आयोजन आगे भी किए जाते रहेंगे।
- होटल पारस रॉयल, तलवंडी, कोटा में आयोजित Vidhi Pravah Institute के इनोग्रेशन कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर YGN Education Group के अध्यक्ष अरशद अंसारी ने संस्थान के उज्ज्वल भविष्य और सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम में सीआई शौकत खान भाई, राजस्थान बार काउंसिल के सदस्य कुलदीप जी, अंसारी वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष सिराज अहमद अंसारी, अनवर खान सहित शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। होटल पारस रॉयल, तलवंडी, कोटा में आयोजित Vidhi Pravah Institute के इनोग्रेशन कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर YGN Education Group के अध्यक्ष अरशद अंसारी ने संस्थान के उज्ज्वल भविष्य और सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम में सीआई शौकत खान भाई, राजस्थान बार काउंसिल के सदस्य कुलदीप जी, अंसारी वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष सिराज अहमद अंसारी, अनवर खान सहित शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।1
- श्री गणेश विसर्जन के बाद प्रतिमाओं का होता है दुखद हाल-हिम्मत सिंह सरकार और प्रशासन इस ओर दे ध्यान कोटा । 26 सितंबर श्री गणेश विसर्जन के अगले दिन #चंबल नदी के किनारों पर बड़ी संख्या में टूटी-फूटी हाथ पैर गर्दन अलग खंडित गणेश प्रतिमाएं बिखरी मिलीं । सवेरे ही हेल्पिंग हेंड संस्था एवं समाजसेवियों ने प्रतिमाओं को एकत्र कर सुरक्षित स्थान पर रखा । समाजसेवी हिम्मत सिंह 20 वर्षों से सरकार, प्रशासन एवं आमजन से POP की प्रतिमाओं पर प्रभावी रोक लगाने की सार्वजनिक अपील कर रहे हैं । POP की प्रतिमाओं के नदी में पड़े रहने से पर्यावरण और जलीय जीवों पर प्रभाव की चिंता के साथ-साथ खंडित प्रतिमाओं की भारी दुर्दशा के साथ धार्मिक भावनाएं भी आहत होती हैं। हिम्मत सिंह ने कहा कि कुछ जागरूकता बढ़ी है, लेकिन अभी बहुत बड़े स्तर पर सुधार की आवश्यकता है । उन्होंने नवरात्रि से पहले प्रशासन से अपील की कि सार्वजनिक स्थानों पर #POP की प्रतिमाओं के निर्माण और उपयोग को रोका जाए तथा पर्यावरण-अनुकूल मिट्टी की प्रतिमाओं को प्रोत्साहित किया जाए। उन्होंने कहा कि गणेश उत्सव की तरह नवरात्रि में भी प्रतिमाओं का विसर्जन होता है, इसलिए अभी से ठोस व्यवस्था जरूरी है। ईश्वर की बनाई प्रतिमाओं हमारी आस्था का सम्मान और हमारी नदियों की रक्षा—दोनों समाज की सामूहिक जिम्मेदारी हैं जिसे सबको मिलकर निभाना चाहिए ।1
- निर्धन रोगी उपचार प्रकल्प अनंत चतुर्दशी पर लगाया चिकित्सा शिविर प्रेस विज्ञप्ति अनंत चतुर्दशी जुलूस मार्ग पर निर्धन रोगी उपचार प्रकल्प द्वारा आयोजित चिकित्सा शिविर मैं 175 लोगो का सायः8 बजे तक उपचार किया गया कोटा आज दिनांक 25/9/ 26 शुक्रवार निर्धन रोगी उपचार प्रकल्प की ओर से हर वर्ष की भांति अनंत चतुर्दशी जुलूस मार्ग कैथूनीपोल पर स्वर्गीय प्रोफेसर ललित किशोर चतुर्वेदी पूर्व सांसद व पूर्व चिकित्सा मंत्री प्रकल्प के संस्थापक की प्रेरणा से प्रकल्प की ओर से दोपहर 12:00 से शिविर को प्रारंभ किया गया! शिविर का उद्घाटन पूर्व प्राचार्य डॉ विजय सरदाना व समाज सेविका श्रीमती पुष्पा मेहरा के द्वारा किया गया!प्रकल्प के संयोजक पंडित अनिल औदीच्य ने बताया कि चिकित्सा शिविर में अखाड़े व कर्तब दिखाते हुए व अन्य कारणो से चिकित्सा शिविर में घायल 180 लोगों का उपचार किया गया!बुखार सिर दर्द उल्टीअन्य कारणो से पीडित 220 लोगो को प्राथमिक उपचार किया गया ! चिकित्सा शिविर में कई गण्यमान्य लोग व चिकित्सक ,नर्सिंग स्टाफ उपस्थित थे!शिविर में सेवा देने वालों में प्रकल्प के महामंत्री संजय सुमन ,राजेश भाटिया, राणा मुजाहिद, प्रकुल सोरल , उमेश जोशी कैलाश औदीच्य प्रदीप सोरल , तेज प्रकाश जांगिड़, रविंद्र शर्मा, नरेंद्र लखारा, सूर्य प्रकाश औदीच्य, राजेंद्र औदीच्य, राजेंद्र दाधीच, अनंत दाधीच, ईश्वर सोनी, आकाश नरवाल, गौरव भाटिया प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे श्रीमान संपादक महोदय भवदीय पं अनिल औदीच्य 94143833431
- सीकर खाटूश्याम जी में कांग्रेस की बड़ी जीत अध्यक्ष चुनाव में एक वोट से कांग्रेस की हुई जीत, कांग्रेस विनीता पूनिया को 10 वोट और भाजपा की प्रेम देवी को 9 वोट मिले, हाई कोर्ट के दखल के बाद जारी हुए परिमाण में कांग्रेस जीत, रिटर्निंग अधिकारी कपिल उपाध्याय ने जारी किया परिणाम, खाटूश्याम जी में दूसरे नगर पालिका बोर्ड गठन में कांग्रेस जीती, कांग्रेस समर्थकों में भारी उत्साह, 20 वार्ड में से एक 19 वार्ड के पार्षदों ने किया था मतदान, वार्ड 10 की पार्षद लक्ष्मी देवी का वोट नहीं डला1
- मेयर पद की शपथ लेते ही अनुसुइया गोस्वामी पहुंची स्पीकर के घर, सीढ़ियों पर नवाया शीश जिस पार्टी के कार्यकर्ताओं की ट्रेनिंग ऐसे संगठन की तरफ से हुई हो जहां व्यक्ति से ऊपर संगठन को माना जाता हो, उस पार्टी के कार्यकर्ताओं में इस तरह की व्यक्ति पूजा दिखाती है कि 2014 के बाद से व्यक्ति संगठन और पार्टी से भी बड़े हो गए हैं: ये बीजेपी का नया कल्चर है: वीडियो कोटा की नव निर्वाचित मेयर अनुसुइया गोस्वामी जी का है जो मेयर पद की शपथ लेकर सीधे स्पीकर ओम बिरला के घर गईं और वहां सीढ़ियों पर शीश नवाने लगीं: याद हो तो पहली बार पीएम नरेंद्र मोदी जब संसद पहुंचे थे तो अंदर जाने से पहले उन्होंने भी सीढ़ियों पर शीश नवाया था: उसके बाद संसद का जो हाल हुआ है वो किसी से छुपा हुआ नहीं है...1
- कोटा के थेकड़ा का कचरा पॉइंट बना गौ-माता के लिए मौत का जाल पांच साल से कचरे के ढेर से परेशान स्थानीय लोग, पॉलिथीन खाने को मजबूर गौवंश कोटा। थेकड़ा पुलिया स्थित कोटा-केथून रोड पर बना कचरा पॉइंट इन दिनों गौवंश और आमजन के लिए गंभीर परेशानी का कारण बना हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर निगम की लापरवाही के चलते यहां पिछले करीब पांच वर्षों से लगातार कचरा जमा हो रहा है। कचरे के ढेर में पॉलिथीन और अन्य गंदगी के बीच गौवंश भोजन तलाशने को मजबूर है, जिससे उनके स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। यह कचरा पॉइंट विश्व प्रसिद्ध शिवपुरी धाम (525 शिवलिंग) के मुख्य मार्ग पर स्थित है। स्थानीय लोगों के अनुसार कचरे से निकलने वाली दुर्गंध करीब 500 मीटर तक फैल रही है। वहीं, गंदगी के कारण मच्छरों की समस्या भी बढ़ गई है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों को जनस्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी हुई है। स्थानीय निवासी महावीर मेघवाल एवं सार्वजनिक विकास समिति की ओर से इस समस्या को लेकर 30 जुलाई 2022 को जिला कलेक्टर को ज्ञापन भी दिया गया था। इसके अलावा इस समस्या को लेकर समाचार पत्रों में भी खबरें प्रकाशित हो चुकी हैं। इसके बावजूद स्थानीय लोगों का कहना है कि अब तक कचरा पॉइंट को हटाने के लिए प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और नगर निगम से मांग की है कि शिवपुरी धाम की धार्मिक एवं पवित्रता को ध्यान में रखते हुए कचरा पॉइंट को तत्काल हटाया जाए, नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा खुले में कचरा डालने पर रोक लगाई जाए, ताकि गौवंश और आमजन को राहत मिल सके।1
- उपमहापौर चुनाव में विवेक राजवंशी के निर्विरोध निर्वाचित होने पर जमकर लगाये ठुमके हुई नोटो की बारिश कोटा उपमहापौर चुनाव में विवेक राजवंशी के निर्विरोध निर्वाचित होने पर जमकर लगाये ठुमके हुई नोटो की बारिश कोटा1
- कोटा नगर निगम: विवेक राजवंशी निर्विरोध बने उप महापौर कोटा। नगर निगम में उप महापौर पद के लिए शनिवार को निर्वाचन प्रक्रिया शुरू हुई। नामांकन की समय सीमा तक भाजपा की ओर से वार्ड नंबर 54 के पार्षद विवेक राजवंशी ने ही अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान महापौर अनुसुइया गोस्वामी और पांच बार के पार्षद गोपाल राम मंडा भी मौजूद रहे। नामांकन पत्रों की जांच में विवेक राजवंशी का नामांकन वैध पाया गया। इसके बाद उन्हें उप महापौर पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। कांग्रेस ने पहले ही उप महापौर चुनाव के बहिष्कार का ऐलान किया था, जिसके चलते चुनाव में मुकाबला नहीं हुआ। विवेक राजवंशी नगर निगम के चार बार के पार्षद रह चुके हैं। पिछले बोर्ड में उन्होंने नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी संभाली थी। भाजपा शासन के दौरान उन्हें मेला समिति का अध्यक्ष भी बनाया गया था। नामांकन के दौरान महापौर अनुसुइया गोस्वामी ने कहा कि भाजपा पार्षद दल ने सर्वसम्मति से विवेक राजवंशी के नाम पर सहमति जताई है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने एक मजबूत प्रत्याशी को उप महापौर पद के लिए चुना है।1
- पहले कहासुनी... फिर देखते ही देखते हाथापाई और हंगामा, जुलूस में कुछ देर के लिए मची अफरा-तफरी । पहले कहासुनी... फिर देखते ही देखते हाथापाई और हंगामा, जुलूस में कुछ देर के लिए मची अफरा-तफरी ।1