Shuru
Apke Nagar Ki App…
5 साल का कार्यकाल पूरा, पर ग्राम प्रधान को लेटरपैड पर अपने ही गांव का नाम लिखना नहीं आया! हाफ़िज़पुर चिरैयाकोट(उत्तर प्रदेश): डिजिटल इंडिया और पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने के बड़े-बड़े दावों के बीच मऊ जिले के रानीपुर विकास खंड से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां ग्राम पंचायत हाफिजपुर में 5 साल तक प्रधानी चलाने के बावजूद लेटरपैड पर हाथ से गांव का नाम तक सही या पूरा नहीं लिखा जा सका।मामला ग्राम पंचायत हाफिजपुर (विकास खंड रानीपुर, तहसील मुहम्मदाबाद गोहना, जनपद मऊ) से जुड़ा है। वायरल लेटरपैड के मुताबिक, ग्राम प्रधान के आधिकारिक लेटरपैड पर एक चरित्र व निवास प्रमाण पत्र जैसा प्रारूप भरा गया हैहैरानी की बात यह है कि जहां ग्राम लिखने की जगह है, वहां "हाफिज" लिखकर ही छोड़ दिया गया है—पूरा नाम 'हाफिजपुर' तक नहीं लिखा गया।
Manish kumar
5 साल का कार्यकाल पूरा, पर ग्राम प्रधान को लेटरपैड पर अपने ही गांव का नाम लिखना नहीं आया! हाफ़िज़पुर चिरैयाकोट(उत्तर प्रदेश): डिजिटल इंडिया और पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने के बड़े-बड़े दावों के बीच मऊ जिले के रानीपुर विकास खंड से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां ग्राम पंचायत हाफिजपुर में 5 साल तक प्रधानी चलाने के बावजूद लेटरपैड पर हाथ से गांव का नाम तक सही या पूरा नहीं लिखा जा सका।मामला ग्राम पंचायत हाफिजपुर (विकास खंड रानीपुर, तहसील मुहम्मदाबाद गोहना, जनपद मऊ) से जुड़ा है। वायरल लेटरपैड के मुताबिक, ग्राम प्रधान के आधिकारिक लेटरपैड पर एक चरित्र व निवास प्रमाण पत्र जैसा प्रारूप भरा गया हैहैरानी की बात यह है कि जहां ग्राम लिखने की जगह है, वहां "हाफिज" लिखकर ही छोड़ दिया गया है—पूरा नाम 'हाफिजपुर' तक नहीं लिखा गया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अवैध कब्जे दारों ने घर में छोड़ रखा था विद्युत करेंट क्रिकेट बॉल लाने गए बच्चे को लगा करंट क्रिकेट बाल लाने गए 9 वर्षीय बच्चे को लगा करंट मकान मालिक का आरोप अवैध कब्जेदारों ने घर मे छोड़ रखा है विधुत करंट गली में मोहल्ले के बच्चे खेलते है क्रिकेट मकान मालिक पर भी किरायेदार ने किया जानलेवा हमला करेंट की चपेट में आए 9 वर्षिय मासूम को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में कराया भर्ती अवैध तरीके से विधुत कनेक्शन कर पूरे घर मे किराये दार ने दौड़ा रखा है करेंट दिनेश वर्मा ने दिया बयान पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के बललीपुरा इलाके का4
- पुलिस विभाग की 07 कर्मयोगियों को सम्मानपूर्ण विदाई, पुलिस लाइन में सेवा सम्मान समारोह आयोजित आजमगढ़। पुलिस लाइन आजमगढ़ में शुक्रवार को पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए सात पुलिसकर्मियों के सम्मान में सेवा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह ने सभी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को पुष्पमाला पहनाकर, मोमेंटो भेंट कर तथा मिठाई खिलाकर सम्मानपूर्वक विदाई दी। साथ ही उनके स्वस्थ, सुखमय एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपने संबोधन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने कहा कि पुलिस विभाग में लंबे समय तक निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ सेवाएं देने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी विभाग की अमूल्य धरोहर हैं। उनकी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और उत्कृष्ट सेवाएं आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगी। उन्होंने कहा कि सेवा से सेवानिवृत्ति केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया है, जबकि समाज और राष्ट्र के प्रति उनका अनुभव एवं योगदान सदैव अमूल्य बना रहता है। इस अवसर पर जिन पुलिसकर्मियों को सम्मानित कर विदाई दी गई, उनमें उपनिरीक्षक वासूदेव साहनी, वरुणेश कुमार मिश्रा, दयाकांत सिंह, करमुल्ला, अनिल कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी अयूब अली खां तथा लीडिंग फायरमैन लल्लन राम शामिल रहे। समारोह में प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। सभी ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों की दीर्घकालीन सेवाओं की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सम्मानपूर्ण एवं सुखद जीवन की शुभकामनाएं दीं।1
- माफिया मुख्तार के गढ़ गाजीपुर में पहुंचे सीएम योगी! मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजीपुर दौरे के दौरान मंच से हुंकार भरते हुए कृष्णानंद राय हत्याकांड का बड़ा जिक्र किया। सीएम योगी के इस तीखे बयान और राजनीतिक हलचल से जुड़ी इस वक्त की सबसे बड़ी खबर पर देखिए हमारी यह खास ग्राउंड रिपोर्ट। इस पूरे घटनाक्रम और सीएम के बयान पर आपकी क्या राय है? कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रिया जरूर दें और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। #CMYogi #YogiAdityanath #GhazipurNews #MukhtarAnsari #KrishnanandRai #BreakingNews #AbdulRahmanJournalist #UPPolitics1
- ICICI Bank personal loan ग्राहकों को उनकी जरूरतों के अनुसार पर्सनल, होम, कार और बिजनेस लोन प्रदान करता है। बैंक आकर्षक ब्याज दरें, आसान EMI विकल्प, तेज़ ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया और शीघ्र लोन स्वीकृति की सुविधा देता है। पात्रता और दस्तावेज़ पूरे होने पर लोन जल्दी प्राप्त किया जा सकता है। अजय कुमार सिंह कांटेक्ट नंबर 78277068952
- . के. आज़ाद ने सेक्टर अध्यक्षों के साथ की अहम बैठक, चुनावी तैयारियों का लिया जायजा बहुजन समाज पार्टी के मोहम्दाबाद गोहाना विधानसभा के विधायक प्रत्याशी जे. के. आज़ाद ने आज विधानसभा क्षेत्र के सभी सेक्टर अध्यक्षों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति, संगठन की मजबूती और बूथ स्तर तक पार्टी को सक्रिय करने पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान जे. के. आज़ाद ने सभी सेक्टर अध्यक्षों से पूरे जोश और समर्पण के साथ चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि "आप सभी पार्टी की सबसे महत्वपूर्ण ताकत हैं। संगठन ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है और आपकी मेहनत से ही बहुजन समाज पार्टी को सफलता मिलेगी।" बैठक में चुनावी तैयारियों को लेकर संगठन को और मजबूत बनाने तथा कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। जे. के. आज़ाद ने सभी पदाधिकारियों से जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों और विचारों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की।1
- मऊ के सोहराबपुर ग्राम सभा मे 20 वर्षीय युवक की पोखरे में डूबने से मौत मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। कोतवाली क्षेत्र के सोहराबपुर ग्राम सभा में शुक्रवार को पोखर में डूबने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार सोहराबपुर निवासी बृजभान (20) पुत्र पारसराम शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे बकरी चराने के लिए घर से निकला था। देर शाम तक उसके वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान गांव के बाहर स्थित पोखर के पास बकरी दिखाई दी। जब उसकी मां पोखर के किनारे पहुंची तो पानी में बेटे का शव उतराता देख चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और काफी मशक्कत के बाद शव को पोखर से बाहर निकाला गया।1