राखी बांधने पहुंचीं छात्राएं, डीएम-एसएसपी ने दिया सुरक्षा और उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद मुजफ्फरनगर। रक्षाबंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में श्री गिरधारी लाल जैन मेमोरियल पब्लिक स्कूल एवं द लर्निंग ट्री प्ले स्कूल की छात्राओं ने अनूठी पहल करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों को राखी बांधी। बच्चों ने जिलाधिकारी उमेश मिश्रा,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा समेत कार्यालय के कर्मचारियों को रुद्राक्ष से निर्मित राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और मिठाई खिलाई।इस दौरान बच्चों ने अपने हाथों से तैयार किए गए शुभकामना कार्ड,रक्षाबंधन संदेशों वाले स्क्रोलर और सुंदर हैंडराइटिंग के नमूने भी अधिकारियों को भेंट किए।विद्यार्थियों की इस रचनात्मक और आत्मीय पहल की जिलाधिकारी एवं एसएसपी सहित कार्यालय स्टाफ ने सराहना की।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने छात्राओं का स्नेहपूर्वक स्वागत करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।नन्हीं बहनों द्वारा राखी बांधे जाने पर उन्होंने बच्चों को स्नेह एवं आशीर्वाद दिया तथा चॉकलेट और उपहार भेंट किए।उन्होंने छात्राओं को बालिका सुरक्षा,महिला सुरक्षा और साइबर सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी।एसएसपी ने बच्चों को महिला हेल्पलाइन 1090, यूपी-112 सहित अन्य आवश्यक हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए किसी भी परेशानी की स्थिति में बिना घबराए पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने बच्चों से जीवन में मेहनत,लगन और आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का आह्वान किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने कहा कि मुजफ्फरनगर पुलिस बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा,सम्मान एवं स्वाभिमान की रक्षा के लिए सदैव तत्पर है।रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं,बल्कि बहनों की सुरक्षा और उनके प्रति जिम्मेदारी का संकल्प लेने का भी अवसर है।विद्यार्थियों ने जिलाधिकारी एवं एसएसपी कार्यालय में तैनात अन्य कर्मचारियों को भी राखी बांधी और मिठाई खिलाई।जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय कुमार वर्मा सहित कार्यालय स्टाफ ने बच्चों के इस आत्मीय प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया।विद्यालय की ओर से शुभि,फारिया सुहैल,वान्या त्यागी,परी मलिक,श्रुति शर्मा और अनुष्का ने कार्यक्रम में सहभागिता की।स्टाफ सदस्य नीतू सिंगल और विनीत शर्मा भी मौजूद रहे।विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रेम,सम्मान,कृतज्ञता,संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ रक्षाबंधन मनाना बच्चों के लिए प्रेरणादायक अनुभव रहा।
राखी बांधने पहुंचीं छात्राएं, डीएम-एसएसपी ने दिया सुरक्षा और उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद मुजफ्फरनगर। रक्षाबंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में श्री गिरधारी लाल जैन मेमोरियल पब्लिक स्कूल एवं द लर्निंग ट्री प्ले स्कूल की छात्राओं ने अनूठी पहल करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों को राखी बांधी। बच्चों ने जिलाधिकारी उमेश मिश्रा,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा समेत कार्यालय के कर्मचारियों को रुद्राक्ष से निर्मित राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और मिठाई खिलाई।इस दौरान बच्चों ने अपने हाथों से तैयार किए गए शुभकामना कार्ड,रक्षाबंधन संदेशों वाले
स्क्रोलर और सुंदर हैंडराइटिंग के नमूने भी अधिकारियों को भेंट किए।विद्यार्थियों की इस रचनात्मक और आत्मीय पहल की जिलाधिकारी एवं एसएसपी सहित कार्यालय स्टाफ ने सराहना की।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने छात्राओं का स्नेहपूर्वक स्वागत करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।नन्हीं बहनों द्वारा राखी बांधे जाने पर उन्होंने बच्चों को स्नेह एवं आशीर्वाद दिया तथा चॉकलेट और उपहार भेंट किए।उन्होंने छात्राओं को बालिका सुरक्षा,महिला सुरक्षा और साइबर सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी।एसएसपी ने बच्चों को महिला हेल्पलाइन 1090, यूपी-112 सहित अन्य आवश्यक हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए किसी
भी परेशानी की स्थिति में बिना घबराए पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने बच्चों से जीवन में मेहनत,लगन और आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का आह्वान किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने कहा कि मुजफ्फरनगर पुलिस बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा,सम्मान एवं स्वाभिमान की रक्षा के लिए सदैव तत्पर है।रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं,बल्कि बहनों की सुरक्षा और उनके प्रति जिम्मेदारी का संकल्प लेने का भी अवसर है।विद्यार्थियों ने जिलाधिकारी एवं एसएसपी कार्यालय में
तैनात अन्य कर्मचारियों को भी राखी बांधी और मिठाई खिलाई।जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय कुमार वर्मा सहित कार्यालय स्टाफ ने बच्चों के इस आत्मीय प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया।विद्यालय की ओर से शुभि,फारिया सुहैल,वान्या त्यागी,परी मलिक,श्रुति शर्मा और अनुष्का ने कार्यक्रम में सहभागिता की।स्टाफ सदस्य नीतू सिंगल और विनीत शर्मा भी मौजूद रहे।विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रेम,सम्मान,कृतज्ञता,संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ रक्षाबंधन मनाना बच्चों के लिए प्रेरणादायक अनुभव रहा।
- यूपी पुलिस में भर्ती के नाम पर ₹3 लाख की ठगी का आरोप, भर्ती नहीं हुई तो पैसे मांगने पर धमकी देने का दावा मुजफ्फरनगर में यूपी पुलिस में भर्ती कराने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का आरोप सामने आया है। दिल्ली निवासी अफसर ने एसएसपी मुजफ्फरनगर को शिकायत देकर कसेरवा निवासी काला उर्फ ताहिर पर अपने भांजे की यूपी पुलिस में भर्ती कराने के नाम पर 3 लाख रुपये लेने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, साढ़े 7 लाख रुपये में भर्ती कराने की बात तय हुई थी, जिसके बाद अलग-अलग तारीखों में रकम दी गई। लेकिन भर्ती नहीं हुई तो पैसे वापस मांगने पर आरोपी कथित तौर पर लखनऊ और भर्ती बोर्ड में रकम फंसी होने की बात कहकर उसे टालता रहा। पीड़ित का आरोप है कि पैसे वापस मांगने पर उसे जान से मरवाने और एनकाउंटर कराने की धमकी तक दी गई। शिकायतकर्ता ने आरोपी के साथ हुई बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग और अन्य साक्ष्य पुलिस को सौंपने की बात कही है। अब पीड़ित ने एसएसपी से मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, लगाए गए आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। बाइट = अफसर (पीड़ित)4
- रक्षाबंधन पर पुलिस अलर्ट, बाजारों में पैदल गश्त मुजफ्फरनगर में रक्षाबंधन पर्व की पूर्व संध्या पर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। एसपी सिटी अमृत जैन और सीओ सिटी सिद्धार्थ के. मिश्रा ने भारी पुलिस बल के साथ भगत सिंह रोड, रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टेशन समेत प्रमुख बाजारों में पैदल गश्त की। बाजारों में राखी और उपहारों की खरीदारी के लिए उमड़ रही भीड़ को देखते हुए पुलिस ने व्यापारियों और दुकानदारों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए। पुलिस की सक्रियता से बाजारों में सुरक्षा का संदेश गया। रक्षाबंधन पर पुलिस अलर्ट, बाजारों में पैदल गश्त मुजफ्फरनगर में रक्षाबंधन पर्व की पूर्व संध्या पर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। एसपी सिटी अमृत जैन और सीओ सिटी सिद्धार्थ के. मिश्रा ने भारी पुलिस बल के साथ भगत सिंह रोड, रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टेशन समेत प्रमुख बाजारों में पैदल गश्त की। बाजारों में राखी और उपहारों की खरीदारी के लिए उमड़ रही भीड़ को देखते हुए पुलिस ने व्यापारियों और दुकानदारों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए। पुलिस की सक्रियता से बाजारों में सुरक्षा का संदेश गया।1
- मेरठ कचहरी में प्रदर्शन के दौरान हंगामा, जलती तस्वीर को दरोगा ने बचाया मेरठ कचहरी परिसर में प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर जलाए जाने का मामला सामने आया। प्रदर्शन के दौरान कुछ अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री की तस्वीर हाथ में लेकर विरोध जताया और बाद में तस्वीर को आग के हवाले कर दिया। वायरल वीडियो में एक युवा दरोगा जलती हुई तस्वीर को अपने हाथों की परवाह किए बिना हटाकर बचाते नजर आ रहा है। प्रदर्शनकारी अधिवक्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी भेजा है घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है मेरठ कचहरी में प्रदर्शन के दौरान हंगामा, जलती तस्वीर को दरोगा ने बचाया मेरठ कचहरी परिसर में प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर जलाए जाने का मामला सामने आया। प्रदर्शन के दौरान कुछ अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री की तस्वीर हाथ में लेकर विरोध जताया और बाद में तस्वीर को आग के हवाले कर दिया। वायरल वीडियो में एक युवा दरोगा जलती हुई तस्वीर को अपने हाथों की परवाह किए बिना हटाकर बचाते नजर आ रहा है। प्रदर्शनकारी अधिवक्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी भेजा है घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है1
- महिला की मौत के बाद इंडियन हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,बेसमेंट में चल रहा ओटी सील। *मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन क्षेत्र स्थित इंडियन हॉस्पिटल में देर रात डिलीवरी के दौरान महिला की मौत के बाद हुए हंगामे के बीच स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। अस्पताल के बेसमेंट में संचालित ऑपरेशन थिएटर (OT) को सील कर दिया गया है।* *मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार तेवतिया के अनुसार, इंडियन हॉस्पिटल की दो यूनिट/संचालन स्थलों को सील किया गया है। वहीं डॉक्टर सुभाष मिश्रा के संबंध में सीएमओ ने स्पष्ट किया कि वह मुजफ्फरनगर जनपद में किसी भी प्रकार की प्रैक्टिस या चिकित्सकीय गतिविधि नहीं कर सकते।* *सीएमओ ने कहा कि यदि डॉक्टर सुभाष मिश्रा द्वारा जिले में किसी भी प्रकार की प्रैक्टिस या गतिविधि किए जाने की जानकारी मिलती है तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।*1
- *75 किलो का विशाल अजगर पकड़कर वन विभाग ने जंगल में छोड़ा।।* *75 किलो का विशाल अजगर पकड़कर वन विभाग ने जंगल में छोड़ा।।* *वन क्षेत्र अधिकारी आदित्य सोनकर की लगातार जनता से अपील कहा ताकि वन्यजीव को सुरक्षित रेस्क्यू कर उनको प्राकृतिक आवास में छोड़ा जा सके* *मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के बिहार गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने एक विशालकाय अजगर को देखा। अजगर की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद करीब 75 किलो वजनी विशाल अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया।* *विशाल अजगर को देखने के लिए मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। वन विभाग की टीम ने अजगर को सुरक्षित कब्जे में लेने के बाद उसे प्राकृतिक वातावरण में जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया।* *अजगर के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।* *इस कार्रवाई में वन विभाग के क्षेत्राधिकारी आदित्य सोनकर के नेतृत्व में कुलदीप कुमार, संजीव कुमार, राहुल शर्मा, सागर कुमार और प्रदीप कुमार समेत टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।* *वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि आबादी क्षेत्र में सांप या अन्य वन्यजीव दिखाई देने पर उसे पकड़ने या नुकसान पहुंचाने का प्रयास न करें।* *तत्काल वन विभाग को सूचना दें, ताकि वन्यजीव को सुरक्षित रेस्क्यू कर उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जा सके।*1
- महिला की मौत के बाद इंडियन हॉस्पिटल पर कार्रवाई मुजफ्फरनगर के इंडियन हॉस्पिटल में डिलीवरी के दौरान महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए बेसमेंट में संचालित ऑपरेशन थिएटर (OT) को सील कर दिया। सीएमओ डॉ. सुनील कुमार तेवतिया के अनुसार अस्पताल की दो यूनिट/संचालन स्थलों को सील किया गया है। वहीं डॉक्टर सुभाष मिश्रा के जिले में किसी भी प्रकार की प्रैक्टिस पर रोक की बात कही गई है। महिला की मौत के बाद इंडियन हॉस्पिटल पर कार्रवाई मुजफ्फरनगर के इंडियन हॉस्पिटल में डिलीवरी के दौरान महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए बेसमेंट में संचालित ऑपरेशन थिएटर (OT) को सील कर दिया। सीएमओ डॉ. सुनील कुमार तेवतिया के अनुसार अस्पताल की दो यूनिट/संचालन स्थलों को सील किया गया है। वहीं डॉक्टर सुभाष मिश्रा के जिले में किसी भी प्रकार की प्रैक्टिस पर रोक की बात कही गई है।1
- मुजफ्फरनगर पुलिस ने नाबालिक के साथ दुष्कर्म और अपहरण करने के आरोप में डॉक्टर सम्राट को भी किया गिरफ्तार,चार आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी पुलिस1
- कोतवाली नगर पुलिस का बड़ा एक्शन: किशोरी अपहरण-दुष्कर्म मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार । मुजफ्फरनगर: थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में 18 अगस्त 2026 को नाबालिग किशोरी के अपहरण एवं दुष्कर्म की सूचना पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी। मामले में मु0अ0सं0-360/2026 के तहत धारा 137(2), 64(1), 70(1) बीएनएस, 3/4, 5जी/6 पोक्सो अधिनियम तथा 3(2)/5 एससी/एसटी एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया। उच्चाधिकारियों के निर्देशन में किशोरी की सकुशल बरामदगी एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज दो दिन में किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद किशोरी का चिकित्सकीय परीक्षण एवं बयान कराया गया। मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के घायल होने सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं, 27 अगस्त 2026 को थाना कोतवाली नगर पुलिस ने उक्त मुकदमे में वांछित एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान इरशाद अली खान उर्फ डॉ. सम्राट पुत्र सद्दीक अहमद, निवासी 515 लद्दावाला, थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार मामले में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर गुणवत्तापूर्ण विवेचना की जा रही है। अभियुक्तगण के संगठित अपराध में संलिप्त होने के दृष्टिगत उनके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट सहित कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन ने बाइट के माध्यम से मामले में की गई पुलिस कार्रवाई और आगे की कानूनी कार्रवाई की जानकारी दी।1