Shuru
Apke Nagar Ki App…
लखनऊ: इंदिरा नगर थाना क्षेत्र में मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर थाना क्षेत्र में मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोगों के बीच विवाद और मारपीट होती दिखाई दे रही है, जिसे आसपास मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। बताया जा रहा है कि इस मामले में पीड़ित पक्ष ने इंदिरा नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।
NATIONAL INDIA TV

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- लखनऊ: दुबग्गा थाने से कुछ कदम दूर महिला से लूट, कार्रवाई न होने का आरोप राजधानी लखनऊ के दुबग्गा थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार दुबग्गा थाने से महज कुछ कदम की दूरी पर एक महिला के साथ लूट की घटना हो गई। पीड़ित महिला का आरोप है कि घटना के बाद उसने थाने में शिकायत की, लेकिन अब तक उसकी तहरीर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। महिला ने बताया कि उसके साथ हुई लूट के बाद वह न्याय की उम्मीद लेकर थाने पहुंची थी, लेकिन पुलिस की ओर से मामला दर्ज करने या कार्रवाई करने में लापरवाही बरती जा रही है। इस पूरे मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें महिला अपनी आपबीती बताते हुए नजर आ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि थाना के पास ही इस तरह की घटना होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। वहीं अब लोग इस मामले में पुलिस प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस की ओर से इस मामले में आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। यदि महिला की शिकायत सही पाई जाती है तो आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।1
- Post by Dharmendra Kumar1
- यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग की गई। वो लखनऊ से कौशांबी जा रहे थे। जैसे ही लॉ मार्टिनियर ग्राउंड से हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी, उसमें धुआं निकलने लगा और फिर डिस्पले बंद हो गया। पायलट ने अमौसी एयरपोर्ट पर लैंडिंग की अनुमति मांगी और फिर हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उतार लिया गया। #lucknow #airport1
- Post by Mahesh media Patrkaar1
- मे एक ऐसा संगठन, जो केवल आंदोलन और प्रदर्शन तक सीमित नहीं — बल्कि संघर्ष की सजीव पाठशाला है। यहाँ धूप में तपकर, मुश्किलों को सहकर, अन्याय के सामने अडिग खड़े रहकर जनता के असली मुद्दों पर आवाज़ बुलंद करना सिखाया जाता है। यह एक ऐसी राजनीतिक स्कूल है, जहाँ कुर्सी नहीं — कर्तव्य का पाठ पढ़ाया जाता है, पद नहीं — सिद्धांतों की नींव मजबूत की जाती है, और स्वार्थ नहीं — समाज हित सर्वोपरि रखा जाता है। ✊🌾 संघर्ष ही यहाँ की शिक्षा है, और किसान ही इस राष्ट्र की असली शक्ति है। #भारतीय_किसान_यूनियन_श्रमिक_जनशक्ती1
- 15 Sal se Road per Kuchh Bhi Nahin Hua Hai Vimal Nagar near santpura Tak Roi Chetna Mandir near3
- कृपया सभी अपने अपने बेटों के पास अवश्य भेजें। सीधा नहीं तो किसी भी माध्यम से भेजें। भेजें अवश्य🙏🙏1
- सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड को मनाने के लिए उसके पैरों में गिरकर माफी मांगता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक लड़की के जूते पर नाक रगड़कर अपनी गलती के लिए माफी मांग रहा है और उसे मनाने की कोशिश कर रहा है। हालांकि, युवक की इस हरकत के बावजूद लड़की का गुस्सा शांत नहीं हुआ। वीडियो में लड़की युवक को लात मारकर वहां से भगा देती है और उसे माफ करने से साफ इनकार कर देती है। यह पूरा घटनाक्रम किसी सार्वजनिक जगह का बताया जा रहा है, जहां मौजूद लोगों में से किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह वीडियो कहां का है, लेकिन इसे लेकर लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।1