तरियानी में कार–मोटरसाइकिल की भीषण टक्कर, दो घायल; एक की हालत नाजुक शिवहर। शिवहर जिले के तरियानी प्रखंड अंतर्गत किशनपुर चौक और नरवारा गांव के बीच गुरुवार सुबह कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। घायलों की पहचान विशाल कुमार (30 वर्ष), पिता योगेंद्र शाह, निवासी अभंडा, लहेरियासराय, दरभंगा तथा रंजीत कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि दोनों अपने किसी संबंधी के यहां आए हुए थे और लौटने के क्रम में मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान मुजफ्फरपुर से शिवहर की ओर जा रही एक कार ने उनकी मोटरसाइकिल में जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल सवार दोनों व्यक्ति सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए घायलों को उठाकर तरियानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार, घायलों में से एक की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है, जबकि दूसरे का इलाज जारी है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है द वॉयस ऑफ़ बिहार न्यूज़ डेस्क के लिए जिला #संवाददाता विनोद सिंह #राजपूत की रिपोर्ट #ViralvideoshivharSitamarhi #BiharJanatakiawaazthe #voiceofBiharnews

- #Breakingnews- शिवहर जिले के तरियानी प्रखंड के गंगा धर्मपुर गांव वार्ड नंबर 7 में एक 35 वर्षीय नौजवान की चा#कू मार कर हत्या। द वॉयस ऑफ़ बिहार न्यूज़ डेस्क के लिए जिला #संवाददाता विनोद सिंह #राजपूत की रिपोर्ट #Viralvideoshivharbelsand #Sitamarhi1
- Post by Vishwanath Sahni1
- 10 साल की रंजिश बनी खूनी साजिश: शिवहर में युवक की चाकू मारकर हत्या1
- Post by मुकेश रामनगरा4
- राधा का संग और कान्हा की पिचकारी, प्यार के रंग से रंग दो दुनिया सारी। यह रंग न जाने कोई जात न कोई बोली, मुबारक हो आपको खुशियां और रंग भरी होली। RBNबिहार-झारखंड न्यूज़ चैनल के बिहार स्टेट हेड और द जर्नलिस्ट एसोसिएशन( पत्रकार संगठन) का बिहार प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार अंजना की ओर से समस्त बिहार वासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं1
- dhoom dham se Holi khele1
- Post by Expose sitamarhi3
- 🚨 गंगा धर्मपुर में युवक की बेरहमी से हत्या, इलाके में मचा हड़कंप1