Shuru
Apke Nagar Ki App…
आयुर्वेद चिकित्सालय एसी मार्केट मटकुरिया रोड बैंक मोड़ में लगा फ्री हेल्थ चेकअप कैंप.... धनबाद के हृदय स्थली बैंक मोड. स्थित एसी मार्केट में राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत धनबाद जिला के सौजन्य से नि:शुल्क हेल्थ चेकअप कैंप लगाया गया । इस कैंप में धनबाद के कई पत्रकारों ने भी हेल्थ चेकअप कराया और अपनी बीमारियों की पहचान की । चेकअप के बाद दवाईयां भी दी गई । इस मौके पर हेल्थ चेकअप करने वाले आयुर्वेद 🏥चिकित्सक👷 एम. जेड.खान ने कहा कि प्रत्येक रविवार को फ्री हेल्थ चेकअप कैंप की सुविधा प्रदान की जाएगी ताकि मुख्य रूप से गरीबों को इसका फायदा मिल सके । जिसकी अवधि प्रातः 11:00 बजे से 2:00 बजे दोपहर तक रहेगी । संपर्क सूत्र 8789366223.
JH Media Dhn Zahir Khan Kcn Tv News
आयुर्वेद चिकित्सालय एसी मार्केट मटकुरिया रोड बैंक मोड़ में लगा फ्री हेल्थ चेकअप कैंप.... धनबाद के हृदय स्थली बैंक मोड. स्थित एसी मार्केट में राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत धनबाद जिला के सौजन्य से नि:शुल्क हेल्थ चेकअप कैंप लगाया गया । इस कैंप में धनबाद के कई पत्रकारों ने भी हेल्थ चेकअप कराया और अपनी बीमारियों की पहचान की । चेकअप के बाद दवाईयां भी दी गई । इस मौके पर हेल्थ चेकअप करने वाले आयुर्वेद 🏥चिकित्सक👷 एम. जेड.खान ने कहा कि प्रत्येक रविवार को फ्री हेल्थ चेकअप कैंप की सुविधा प्रदान की जाएगी ताकि मुख्य रूप से गरीबों को इसका फायदा मिल सके । जिसकी अवधि प्रातः 11:00 बजे से 2:00 बजे दोपहर तक रहेगी । संपर्क सूत्र 8789366223.
More news from झारखंड and nearby areas
- Post by Niraj Kumar1
- राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत का आगामी 3 मई 2026 दिन रविवार को धनबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक हुई । धनबाद के मटकुरिया रोड स्थित बैंक मोड़ कार्यालय में संघ के पदाधिकारी ने अपने-अपने विचार रखे। साथ ही तन - मन और धन से सभी पत्रकारों को एकजुट होकर सम्मेलन को सफल बनाने की बात कही। आपको बताते चलें कि राष्ट्रीय सम्मेलन में राष्ट्रीय स्तर से संघ के पदाधिकारी आएंगे । मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह , महिला सेल की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम सिंह की उपस्थिति रहेगी ।1
- Post by मो० फारुख (पत्रकार)1
- पुटकी. (प्रेम कुमार). मुनीडीह में शनिवार की रात्रि गैस कटर सिलेंडर फटने से यहाँ काफ़ी अफरा -तफरी का माहौल रहा. जानकारी के अनुसार घटना के समय मौके पर 8 से 10 लोग वहाँ मौजूद थे. जैसे ही सिलेंडर फटा, उसकी गैस बेहद तेजी और भयावह तरीके से बाहर निकलने लगी, जिससे आसपास मौजूद लोगों की स्थिति गंभीर हो गई. मौजूद लोगो का दम घुटने लगा. घटना बाद सभी घायलों को इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दो लोग संजय यादव और मोहम्मद अजहरुद्दीन की मृत्यु हो गई..1
- Post by संतोष कुमार दे1
- एग्यारकुंड में उमड़ा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हुजूम, BLA-2 को सौंपी गई बूथ विजय की जिम्मेदारी। एग्यारकुंड प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा रविवार को मुगमा डाक बंगला परिसर में भव्य 'कार्यकर्ता सम्मेलन एवं संवाद सह प्रशिक्षण शिविर' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित धनबाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने केंद्र सरकार की नीतियों को श्रमिक विरोधी बताते हुए संगठन की मजबूती पर जोर दिया। मजदूरों और आदिवासियों के अधिकारों की हत्या: संतोष सिंह1
- निरसा गुरुद्वारा में योग साधकों का सम्मान: 30 दिवसीय कार्यशाला का भव्य समापन निरसा गुरुद्वारा पंजाबी मिलन प्रांगण में योग गुरु मनोज सिंह के नेतृत्व में चल रही नियमित निशुल्क योग कार्यशाला मैं आज उन समर्पित योग साधकों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिन्होंने पिछले 30 दिनों तक अनुशासन के साथ सुबह 5:30 बजे 'प्रणाम मंत्र' से लेकर 7:30 बजे 'शांति पाठ' तक अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में पतंजलि योगपीठ के जिला प्रभारी रविंद्र प्रधान मुख्य रूप से उपस्थित रहे, जिन्होंने योग को हमारी प्राचीन संस्कृति का आधार बताते हुए कहा कि अपनी जड़ों से जुड़े रहना ही सच्चा मानव धर्म है। उन्होंने पूरे देशवासियों से योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।इस दौरान 'मुस्कान एक पहल' की संस्थापिका ललिता चौहान ने योग के माध्यम से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में होने वाले क्रांतिकारी सुधारों पर प्रकाश डाला। मंच पर कई साधकों ने अपने अनुभव साझा किए और बताया कि कैसे नियमित योगाभ्यास से उन्हें पुरानी बीमारियों से छुटकारा मिला। कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण उन वरिष्ठ साधकों का विदाई सम्मान रहा, जो पिछले 5 वर्षों से इस केंद्र से जुड़े थे और अब रामगढ़ क्षेत्र में योग साधना का विस्तार करने की जिम्मेदारी संभालेंगे। उपस्थित जनों ने योग गुरु मनोज सिंह के प्रयासों की सराहना करते हुए संकल्प लिया कि वे "स्वस्थ शरीर, सुखी मन" के इस अभियान को निरंतर आगे बढ़ाएंगे।7
- Post by Niraj Kumar1