logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मांगें पूरी न होने पर 5 अगस्त से अतिरिक्त कार्यों का बहिष्कार करेंगे लेखपाल, पदोन्नति, परीक्षा परिणाम, भत्तों में वृद्धि और ग्राम सचिवालय रोस्टर समेत लंबित मांगों पर सरकार से तत्काल निर्णय की मांग बिलासपुर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों के समाधान को लेकर शासन को अंतिम चेतावनी दी है।संघ द्वारा जारी ज्ञापन में कहा गया है कि यदि सरकार और राजस्व परिषद ने लंबित एवं न्यायोचित मांगों पर तत्काल सकारात्मक निर्णय नहीं लिया,तो प्रदेश के सभी लेखपाल 5 अगस्त 2026 से अतिरिक्त कार्यों का बहिष्कार करेंगे।शनिवार को संघ के तहसील अध्यक्ष नीरज कुमार और तहसील मंत्री बबलू गंगवार के नेतृत्व में पहुंचें लेखपालों ने एसडीएम आंनद कुमार कनौजिया को सौंपे ज्ञापन में प्रमुख मांगों में चयन वर्ष 2025-26 की लंबित पदोन्नति सूची तत्काल जारी करना,चयन वर्ष 2024 की विभागीय परीक्षा का परिणाम एवं प्रशिक्षण प्रमाणपत्र घोषित करना तथा वर्षों से अपरिवर्तित भत्तों में वृद्धि शामिल है।संघ ने स्टेशनरी भत्ता 100 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये प्रतिमाह, वाहन भत्ता 1500 रुपये प्रतिमाह तथा विशेष भत्ता 100 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये किए जाने की मांग उठाई है।संघ ने यह भी कहा कि भूलेख कार्यालयों एवं अन्य सहायक पटलों से संबद्ध लेखपालों को अवमुक्त किया जाए, क्योंकि इससे राजस्व कार्य प्रभावित हो रहे हैं।ग्राम सचिवालयों में पर्याप्त कक्ष, फर्नीचर, कंप्यूटर, इंटरनेट, बिजली, पेयजल,शौचालय और सुरक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी मांग की गई है।पंचायत सचिवालय रोस्टर व्यवस्था को व्यवहारिक न बताते हुए इसे समाप्त करने की मांग दोहराई गई है।संघ के अनुसार 5 अगस्त से लेखपाल केवल अपने मूल हल्के में ही कार्य करेंगे तथा अतिरिक्त हल्कों का कार्य नहीं करेंगे। अतिरिक्त हल्कों की फाइलें संबंधित तहसील एवं राजस्व निरीक्षक कार्यालय में जमा कर दी जाएंगी।साथ ही भविष्य में ऑनलाइन कार्यों के बहिष्कार की भी चेतावनी दी गई है।संघ का कहना है कि उनका उद्देश्य जनहित को प्रभावित करना नहीं, बल्कि वर्षों से लंबित मांगों के समाधान की ओर शासन का ध्यान आकर्षित करना है।

1 hr ago
user_कामरान खांन कम्मु
कामरान खांन कम्मु
बिलासपुर, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
f8f3374e-372c-4ae2-a16b-74fe8bb42503

मांगें पूरी न होने पर 5 अगस्त से अतिरिक्त कार्यों का बहिष्कार करेंगे लेखपाल, पदोन्नति, परीक्षा परिणाम, भत्तों में वृद्धि और ग्राम सचिवालय रोस्टर समेत लंबित मांगों पर सरकार से तत्काल निर्णय की मांग बिलासपुर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों के समाधान को लेकर शासन को अंतिम चेतावनी दी है।संघ द्वारा जारी ज्ञापन में कहा गया है कि यदि सरकार और राजस्व परिषद ने लंबित एवं न्यायोचित मांगों पर तत्काल सकारात्मक निर्णय नहीं लिया,तो प्रदेश के सभी लेखपाल 5 अगस्त 2026 से अतिरिक्त कार्यों का बहिष्कार करेंगे।शनिवार को संघ के तहसील अध्यक्ष नीरज कुमार और तहसील मंत्री बबलू गंगवार के नेतृत्व में पहुंचें लेखपालों ने एसडीएम आंनद कुमार कनौजिया को सौंपे ज्ञापन में प्रमुख मांगों में चयन वर्ष 2025-26 की लंबित पदोन्नति सूची तत्काल जारी करना,चयन वर्ष 2024 की विभागीय परीक्षा का परिणाम एवं प्रशिक्षण प्रमाणपत्र घोषित करना तथा वर्षों से अपरिवर्तित भत्तों में वृद्धि शामिल है।संघ ने स्टेशनरी भत्ता 100 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये प्रतिमाह,

c16b0217-a9c4-4f6c-adb6-2470906988fb

वाहन भत्ता 1500 रुपये प्रतिमाह तथा विशेष भत्ता 100 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये किए जाने की मांग उठाई है।संघ ने यह भी कहा कि भूलेख कार्यालयों एवं अन्य सहायक पटलों से संबद्ध लेखपालों को अवमुक्त किया जाए, क्योंकि इससे राजस्व कार्य प्रभावित हो रहे हैं।ग्राम सचिवालयों में पर्याप्त कक्ष, फर्नीचर, कंप्यूटर, इंटरनेट, बिजली, पेयजल,शौचालय और सुरक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी मांग की गई है।पंचायत सचिवालय रोस्टर व्यवस्था को व्यवहारिक न बताते हुए इसे समाप्त करने की मांग दोहराई गई है।संघ के अनुसार 5 अगस्त से लेखपाल केवल अपने मूल हल्के में ही कार्य करेंगे तथा अतिरिक्त हल्कों का कार्य नहीं करेंगे। अतिरिक्त हल्कों की फाइलें संबंधित तहसील एवं राजस्व निरीक्षक कार्यालय में जमा कर दी जाएंगी।साथ ही भविष्य में ऑनलाइन कार्यों के बहिष्कार की भी चेतावनी दी गई है।संघ का कहना है कि उनका उद्देश्य जनहित को प्रभावित करना नहीं, बल्कि वर्षों से लंबित मांगों के समाधान की ओर शासन का ध्यान आकर्षित करना है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बरेली l इज्जतनगर, भमोरा की संयुक्त टीम द्वारा फर्जी फर्मों के माध्यम से करोड़ो रुपये की जीएसटी धोखाधड़ी करने वाले 02 अभियुक्तों को किया *थाना कैंट, इज्जतनगर, भमोरा की संयुक्त टीम द्वारा फर्जी फर्मों के माध्यम से करोड़ो रुपये की जीएसटी धोखाधड़ी करने वाले 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार कर भारी मात्रा में बैंकिंग दस्तावेज, एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन, कार एवं अन्य सामान बरामदगी के सम्बन्ध मेंं #SPCrime की बाइट।*
    1
    बरेली l इज्जतनगर, भमोरा की संयुक्त टीम द्वारा फर्जी फर्मों के माध्यम से करोड़ो रुपये की जीएसटी धोखाधड़ी करने वाले 02 अभियुक्तों को किया
*थाना कैंट, इज्जतनगर, भमोरा की संयुक्त टीम द्वारा फर्जी फर्मों के माध्यम से करोड़ो रुपये की जीएसटी धोखाधड़ी करने वाले 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार कर भारी मात्रा में बैंकिंग दस्तावेज, एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन, कार एवं अन्य सामान बरामदगी के सम्बन्ध मेंं #SPCrime की बाइट।*
    user_BREAKING RV NEWS , Vimal Singh
    BREAKING RV NEWS , Vimal Singh
    Media and information sciences faculty बहेड़ी, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • रामपुर में हनी तोमर का भव्य स्वागत, युवा जोड़ने का संकल्प
    1
    रामपुर में हनी तोमर का भव्य स्वागत, युवा जोड़ने का संकल्प
    user_Dharmendra Kasaudhan
    Dharmendra Kasaudhan
    Local News Reporter Rampur, Uttar Pradesh•
    23 hrs ago
  • भगवा वस्त्र और सनातन धर्म का अपमान स्वीकार्य नहीं होगा : अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार । मिलक। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने कहा है कि संसद भवन के बाहर कुछ सांसदों के द्वारा एक सांसद को भगवा वस्त्र पहना कर उसे धन की चोरी करते हुए दिखाया गया है। इनके इस कृत्य से हमारे देश में भगवा वस्त्रों, पूज्य संतों और सनातन धर्म का खुलेआम अपमान किया गया है। जिसे हम किसी भी दशा में स्वीकार नहीं करेंगे। वर्तमान समय में हमारे जनपद रामपुर में धारा 163 प्रभावी है इसीलिए आज सांकेतिक विरोध के रूप में पप्पू यादव के चित्र को आग के हवाले करके अपना अवैधानिक विरोध दर्ज़ कराया है। क्योंकि जिन पप्पू यादव के द्वारा भगवा वस्त्र पहनकर पूज्य संतों का अपमान किया गया है उन पर हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण, डकैती और रंगदारी जैसे अनेकों आरोप लग चुके है, उसके बाद भी इनके द्वारा इस प्रकार का कृत्य किया जाना अनुचित और अशोभनीय है। हम इसकी घोर निन्दा करते हैं। देश की जनता सब कुछ समझ चुकी है ऐसे लोगों को जनता ने नकार दिया है और आने चुनाव में इनको करारा ज़बाब मिलेगा इसीलिए तरह तरह के हथकंडे अपना रहे हैं।
    1
    भगवा वस्त्र और सनातन धर्म का अपमान स्वीकार्य नहीं होगा : अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ।
मिलक। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने कहा है कि संसद भवन के बाहर कुछ सांसदों के द्वारा एक सांसद को भगवा वस्त्र पहना कर उसे धन की चोरी करते हुए दिखाया गया है। इनके इस कृत्य से हमारे देश में भगवा वस्त्रों, पूज्य संतों और सनातन धर्म का खुलेआम अपमान किया गया है। जिसे हम किसी भी दशा में स्वीकार नहीं करेंगे। वर्तमान समय में हमारे जनपद रामपुर में धारा 163 प्रभावी है इसीलिए आज सांकेतिक विरोध के रूप में पप्पू यादव के चित्र को आग के हवाले करके अपना अवैधानिक विरोध दर्ज़ कराया है। क्योंकि जिन पप्पू यादव के द्वारा भगवा वस्त्र पहनकर पूज्य संतों का अपमान किया गया है उन पर हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण, डकैती और रंगदारी जैसे अनेकों आरोप लग चुके है, उसके बाद भी इनके द्वारा इस प्रकार का कृत्य किया जाना अनुचित और अशोभनीय है। हम इसकी घोर निन्दा करते हैं। देश की जनता सब कुछ समझ चुकी है ऐसे लोगों को जनता ने नकार दिया है और आने चुनाव में इनको करारा ज़बाब मिलेगा इसीलिए तरह तरह के हथकंडे अपना रहे हैं।
    user_चन्दपाल मौर्य
    चन्दपाल मौर्य
    मिलक, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मुरादाबाद बुध बाजार सागर सराय कुटिया वाली गली मोमबत्ती फैक्ट्री मे लगी भीषण आग पुलिस के आल अधिकारि मौके पर पहुंचे दमकल की गाड़ियां भी आग बुझाने पहुंची
    1
    मुरादाबाद  बुध बाजार  सागर सराय कुटिया वाली गली  मोमबत्ती फैक्ट्री मे लगी भीषण आग पुलिस के आल अधिकारि मौके पर पहुंचे दमकल की गाड़ियां भी आग बुझाने पहुंची
    user_24x7NEWS TIME CHANNEL
    24x7NEWS TIME CHANNEL
    मुरादाबाद, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी कांवड़ियों के लिए प्रशासन को दिया आदेश
    1
    मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी कांवड़ियों के लिए प्रशासन को दिया आदेश
    user_SonuKumar Gautam midia
    SonuKumar Gautam midia
    Local News Reporter टांडा, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.