logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

होलिका दहन के पश्चात शोकाकुल परिवार में पहुंचा सकल हिंदू समाज, रंग-गुलाल कर दी सांत्वना होलिका दहन के पश्चात शोकाकुल परिवार में पहुंचा सकल हिंदू समाज, रंग-गुलाल कर दी सांत्वना आष्टा। नगर में होलिका दहन के उपरांत सकल हिंदू समाज के पदाधिकारी एवं समाजजन शोकाकुल परिवार के यहां पहुंचे। परंपरा अनुसार गेर एवं रंग-गुलाल कर गमी का कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। ढोल-नगाड़ों एवं होली गीतों के साथ बड़ी संख्या में पुरुष वर्ग एवं मातृशक्ति उपस्थित रही। सभी ने मिलकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए होली पर्व की सामाजिक एकता एवं समरसता का संदेश दिया। इस अवसर पर सकल हिंदू समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा (पूर्व पार्षद) अपने समाजजनों के साथ उपस्थित रहे। उनके साथ प्रमुख रूप से पटेल जगदीश कुशवाहा, पटेल दलकिशोरी कुशवाहा, सकल हिंदू समाज संयोजक मुकेश नामदेव, सचिव मनीष डोंगरे,कौरी समाज अध्यक्ष मोंटू कौरी,रेकवाल समाज अध्यक्ष अरविंद रैकवार, शैलेश राठौर (पूर्व पार्षद), सुनील प्रगति, दिनेश सोनी, पूर्व पटेल किशोरीलाल कुशवाहा, राहुल कुशवाहा, अनिल कुशवाहा, गब्बू कुशवाहा, मनोज कुशवाहा, अमरचंद कुशवाहा पटेल, शुभम कुशवाहा, जितेंद्र कुशवाहा, ऋषि कुशवाहा, गोलू कुशवाहा, आनंद कुशवाहा, हीरा कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान महिला एवं पुरुष होली के पारंपरिक गीतों पर नृत्य करते नजर आए। समाज के वरिष्ठजनों ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और दुख-सुख में साथ खड़े रहने की परंपरा का प्रतीक है। सकल हिंदू समाज द्वारा शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए नगर में सामाजिक समरसता का प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किया गया।

10 hrs ago
user_Rajendra Gangwal
Rajendra Gangwal
Ashta, Sehore•
10 hrs ago

होलिका दहन के पश्चात शोकाकुल परिवार में पहुंचा सकल हिंदू समाज, रंग-गुलाल कर दी सांत्वना होलिका दहन के पश्चात शोकाकुल परिवार में पहुंचा सकल हिंदू समाज, रंग-गुलाल कर दी सांत्वना आष्टा। नगर में होलिका दहन के उपरांत सकल हिंदू समाज के पदाधिकारी एवं समाजजन शोकाकुल परिवार के यहां पहुंचे। परंपरा अनुसार गेर एवं रंग-गुलाल कर गमी का कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। ढोल-नगाड़ों एवं होली गीतों के साथ बड़ी संख्या में पुरुष वर्ग एवं मातृशक्ति उपस्थित रही। सभी ने मिलकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए होली पर्व की सामाजिक एकता एवं समरसता का संदेश दिया। इस अवसर पर सकल हिंदू समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा (पूर्व पार्षद) अपने समाजजनों के साथ उपस्थित रहे। उनके साथ प्रमुख रूप से पटेल जगदीश कुशवाहा, पटेल दलकिशोरी कुशवाहा, सकल

हिंदू समाज संयोजक मुकेश नामदेव, सचिव मनीष डोंगरे,कौरी समाज अध्यक्ष मोंटू कौरी,रेकवाल समाज अध्यक्ष अरविंद रैकवार, शैलेश राठौर (पूर्व पार्षद), सुनील प्रगति, दिनेश सोनी, पूर्व पटेल किशोरीलाल कुशवाहा, राहुल कुशवाहा, अनिल कुशवाहा, गब्बू कुशवाहा, मनोज कुशवाहा, अमरचंद कुशवाहा पटेल, शुभम कुशवाहा, जितेंद्र कुशवाहा, ऋषि कुशवाहा, गोलू कुशवाहा, आनंद कुशवाहा, हीरा कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान महिला एवं पुरुष होली के पारंपरिक गीतों पर नृत्य करते नजर आए। समाज के वरिष्ठजनों ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और दुख-सुख में साथ खड़े रहने की परंपरा का प्रतीक है। सकल हिंदू समाज द्वारा शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए नगर में सामाजिक समरसता का प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किया गया।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • कन्नौद के पास पिपल्दा बरखेडी मे रेलवे विभाग के ठेकेदार ने काट दिए हरे भरे पेड . कन्नौद विकास खंड के कई ग्रामो से इन्दौर बुधनी रेलवे लाइन निकल रही है उस रेल लाईन का कार्य ठेकेदार व्दारा किया जा रहा है यहां रेल विभाग तथा ठेकेदार की कार्य प्रणाली प्रारंभ से ही विवादित रही है . पहले किसानो की भूमि को गलत तरिके से अधिगृहण करने तथा मारपीट दुर्व्यवहार की घटना हो चुकी है बिजवाड कलवार देवली आदि गांवो मे और अब कन्नौद के पास पिपल्दा . बरखेडी गांवो से जो रेल लाईन निकालना प्रस्तावित है वहां सेकडो सागवान महुआ तथा अन्य प्रजातियो के हरे भरे पेड काट दिये गये वही इस क्षेत्र मे मूरम पत्थर की खुदाई करके अन्यत्र परिवहन करा दिया गया, ग्राम पीपल्दा बरखेड़ी के किसानों ने जानकारी देते हुऐ बताया कि यहा मूरम पत्थर ठेकेदार ने बिक्री कर दिये यहां हरे भरे पेड काटकर पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचाया गया है . पेडो की संख्या बढाने के लिये सरकार करोडो रुपयो की राशी खर्च कर रही है लेकिन यहां हरे भरे पेड काटकर ठेकेदार ने साबित कर दिया है कि हमारी मर्जी से हम कुछ भी अनीति करके हमे कोई रोकने वाला नही है ग्रामीणो ने बताया कि इस क्षेत्र मे जो पेड काट दिये गये उसकी कोई मंजूरी नही ली गयी है इस प्रकार मामले की उच्च स्तरिय जांच की जाये इस सम्बंध मे देवास कलेक्टर रितु राज सिंह तथा कन्नौद एसडी एम कन्हैया लाल तिलवारी से संपर्क करने का प्रयास किया तो सम्पर्क नही हो पाया तेहसीलदार अंजली गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच कर उचित कार्यवाही की जायेगी . वही पिपलदा सरपंच प्रतिनिधि राजेश टाण्डी ने बताया कि हरे भरे कई पेड काटने की सूचना मिली है हमारे व्दारा कोई मंजुरी नही दी गयी है .
    1
    कन्नौद के पास पिपल्दा बरखेडी मे रेलवे विभाग के ठेकेदार ने काट दिए हरे भरे पेड .
कन्नौद विकास खंड के कई ग्रामो से इन्दौर बुधनी रेलवे लाइन निकल रही है उस रेल लाईन का कार्य ठेकेदार व्दारा किया जा रहा है यहां रेल विभाग तथा ठेकेदार की कार्य प्रणाली प्रारंभ से ही विवादित रही है .
पहले किसानो की भूमि को गलत तरिके से अधिगृहण करने तथा मारपीट दुर्व्यवहार की घटना हो चुकी है बिजवाड कलवार देवली आदि गांवो मे और अब कन्नौद के पास पिपल्दा . बरखेडी गांवो से जो रेल लाईन निकालना प्रस्तावित है वहां सेकडो सागवान महुआ तथा अन्य प्रजातियो के हरे भरे पेड काट दिये गये वही इस क्षेत्र मे मूरम पत्थर की खुदाई करके अन्यत्र परिवहन करा दिया गया, ग्राम पीपल्दा बरखेड़ी के किसानों ने जानकारी देते हुऐ बताया कि यहा मूरम पत्थर ठेकेदार ने बिक्री कर दिये यहां हरे भरे पेड काटकर पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचाया गया है . पेडो की संख्या बढाने के लिये सरकार करोडो रुपयो की राशी खर्च कर रही है लेकिन यहां हरे भरे पेड काटकर ठेकेदार ने साबित कर दिया है कि हमारी मर्जी से हम कुछ भी अनीति करके हमे कोई रोकने वाला नही है ग्रामीणो ने बताया कि इस क्षेत्र मे जो पेड काट दिये गये उसकी कोई मंजूरी नही 
ली गयी है इस प्रकार मामले की उच्च स्तरिय जांच की जाये
इस सम्बंध मे देवास कलेक्टर रितु राज सिंह तथा कन्नौद एसडी एम कन्हैया लाल तिलवारी से संपर्क करने का प्रयास किया तो सम्पर्क नही हो पाया तेहसीलदार अंजली गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच कर उचित कार्यवाही की जायेगी .
वही पिपलदा सरपंच प्रतिनिधि राजेश टाण्डी ने बताया कि हरे भरे कई पेड काटने की सूचना मिली है हमारे व्दारा कोई मंजुरी नही दी गयी है .
    user_Rajendra shreevas
    Rajendra shreevas
    Local News Reporter कन्नौद, देवास, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • *मध्य प्रदेश राजधानी भोपाल के वार्ड नंबर 19 के पूर्व पार्षद शवार मंसूरी की ओर से होली रंग पंचमी की शुभकामनाएं* होली के पावन पर्व पर आप सभी को बहुत-बहुत बधाइयां शुभकामनाएं रंगों के त्यौहार होली पर आप सभी के जीवन में ढेर सारी खुशियां आए आप अपने जीवन में ऐसे ही हर हमेशा खुश और मस्त रहें रंगों के त्योहार होली की एक बार पुनः बधाई और शुभकामनाएं
    1
    *मध्य प्रदेश राजधानी भोपाल के वार्ड नंबर 19 के पूर्व पार्षद शवार मंसूरी की ओर से होली रंग पंचमी की शुभकामनाएं*        होली के पावन पर्व पर आप सभी को बहुत-बहुत बधाइयां शुभकामनाएं  रंगों के त्यौहार होली पर आप सभी के जीवन में ढेर सारी खुशियां आए  आप अपने जीवन में ऐसे ही हर हमेशा खुश और मस्त रहें  रंगों के त्योहार होली की एक बार पुनः बधाई और शुभकामनाएं
    user_K K D NEWS MP/CG
    K K D NEWS MP/CG
    TV News Anchor हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • ईरान ने दुबई के अमेरिकी दूतावास पर मिसाइल से किया हमला
    1
    ईरान ने दुबई के अमेरिकी दूतावास पर मिसाइल से किया हमला
    user_अटल प्रदेश न्यूज़
    अटल प्रदेश न्यूज़
    Huzur, Bhopal•
    6 hrs ago
  • *अमलतास विशेष विद्यालय में दिव्यांग बच्चों ने मनाया रंगारंग होली महोत्सव* देवास - रंगों का त्योहार होली जब खुशियों की बयार बनकर हर मन को रंग देता है, तब दिव्यांग बच्चों की मुस्कान और उमंग इसे और खास बना देती है। अमलतास विशेष विद्यालय में इस बार की होली कुछ अलग रही यह सिर्फ रंगों का नहीं, बल्कि उम्मीदों, प्रेरणाओं और समाज सुधार के संकल्पों का उत्सव बना। अमलतास विशेष विद्यालय के प्रांगण में जब रंग-बिरंगे फूलों और गुलाल से होली खेली गई, तो वहां मौजूद हर व्यक्ति भावविभोर हो गया। इन बच्चों ने अपनी मासूमियत और उत्साह से यह साबित कर दिया, कि सच्ची खुशी किसी भी शारीरिक सीमाओं की मोहताज नहीं होती। उनका उल्लास देखकर कार्यक्रम में मौजूद हर व्यक्ति मंत्रमुग्ध हो गया। विद्यालय की प्रिंसिपल डॉ. भारती लाहोरिया ने कहा, कि रंगों का यह पर्व हमें प्रेम, समानता और समावेशिता का संदेश देता है। हमारे विशेष बच्चे अपनी अनोखी प्रतिभा से इस दुनिया को और खूबसूरत बनाते हैं, और हमें उन पर गर्व है।आइए, इस होली पर हम प्रेम, संवेदनशीलता और समझ के रंग भरें। इस आयोजन में अमलतास विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. शरदचन्द्र वानखेड़े, अस्पताल निदेशक डॉ. प्रशांत, कुलसचिव संजय रामबोले, प्रबंधक डॉ. मनीष शर्मा, विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्यगण एवं मनोरोग विभाग के वरिष्ठ डॉक्टरों ने भाग लिया। सभी ने दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा की सराहना की और किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। अमलतास वेलफेयर सोसायटी के चेयरमैन महोदय ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा, यह उत्सव सिर्फ रंगों का नहीं, बल्कि दिव्यांग बच्चों की रचनात्मकता और उत्साह का भी प्रतीक है।
    1
    *अमलतास विशेष विद्यालय में दिव्यांग बच्चों ने मनाया रंगारंग होली महोत्सव*
देवास - रंगों का त्योहार होली जब खुशियों की बयार बनकर हर मन को रंग देता है, तब दिव्यांग बच्चों की मुस्कान और उमंग इसे और खास बना देती है। अमलतास विशेष विद्यालय में इस बार की होली कुछ अलग रही यह सिर्फ रंगों का नहीं, बल्कि उम्मीदों, प्रेरणाओं और समाज सुधार के संकल्पों का उत्सव बना। 
अमलतास विशेष विद्यालय के प्रांगण में जब रंग-बिरंगे फूलों और गुलाल से होली खेली गई, तो वहां मौजूद हर व्यक्ति भावविभोर हो गया। इन बच्चों ने अपनी मासूमियत और उत्साह से यह साबित कर दिया, कि सच्ची खुशी किसी भी शारीरिक सीमाओं की मोहताज नहीं होती। उनका उल्लास देखकर कार्यक्रम में मौजूद हर व्यक्ति मंत्रमुग्ध हो गया।
विद्यालय की प्रिंसिपल डॉ. भारती लाहोरिया ने कहा, कि रंगों का यह पर्व हमें प्रेम, समानता और समावेशिता का संदेश देता है। हमारे विशेष बच्चे अपनी अनोखी प्रतिभा से इस दुनिया को और खूबसूरत बनाते हैं, और हमें उन पर गर्व है।आइए, इस होली पर हम प्रेम, संवेदनशीलता और समझ के रंग भरें।
इस आयोजन में अमलतास विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. शरदचन्द्र वानखेड़े, अस्पताल निदेशक डॉ. प्रशांत, कुलसचिव संजय रामबोले,   प्रबंधक डॉ. मनीष शर्मा, विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्यगण एवं मनोरोग विभाग के वरिष्ठ डॉक्टरों ने भाग लिया। सभी ने दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा की सराहना की और किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया।
अमलतास वेलफेयर सोसायटी के चेयरमैन महोदय ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा, यह उत्सव सिर्फ रंगों का नहीं, बल्कि दिव्यांग बच्चों की रचनात्मकता और उत्साह का भी प्रतीक है।
    user_Mms news24
    Mms news24
    Dewas, Indore•
    6 hrs ago
  • Post by Naved khan
    1
    Post by Naved khan
    user_Naved khan
    Naved khan
    रिपोर्टर हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by राजेश माल्या
    1
    Post by राजेश माल्या
    user_राजेश माल्या
    राजेश माल्या
    Dewas, Madhya Pradesh•
    9 hrs ago
  • Post by K K D NEWS MP/CG
    1
    Post by K K D NEWS MP/CG
    user_K K D NEWS MP/CG
    K K D NEWS MP/CG
    TV News Anchor हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Naved khan
    1
    Post by Naved khan
    user_Naved khan
    Naved khan
    रिपोर्टर हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by शाहिद खान रिपोर्टर
    1
    Post by शाहिद खान रिपोर्टर
    user_शाहिद खान रिपोर्टर
    शाहिद खान रिपोर्टर
    Journalist हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.