Shuru
Apke Nagar Ki App…
दतिया के सेवढ़ा में एसबीआई में एक महिला के साथ फ्रॉड होने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद पीड़ित महिला ने न्याय की गुहार लगाई है। जब बैंक संचालक ही फ्रॉड करने लगेंगे तो आखिर जनता कहां जाए और किससे आशा रखे। अब देखना यह है कि पीड़ित महिला को न्याय मिलता है या नहीं।
राम बाबू
दतिया के सेवढ़ा में एसबीआई में एक महिला के साथ फ्रॉड होने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद पीड़ित महिला ने न्याय की गुहार लगाई है। जब बैंक संचालक ही फ्रॉड करने लगेंगे तो आखिर जनता कहां जाए और किससे आशा रखे। अब देखना यह है कि पीड़ित महिला को न्याय मिलता है या नहीं।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- दतिया के सेवढ़ा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जीतू पटवारी ने अयोध्या के राम मंदिर का चंदा चोरी होने का मुद्दा उठाया। कार्यकर्ताओं के बीच अपनी बात रखते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि राम मंदिर का चंदा चोरी हुआ है, लेकिन इस तरह की मानसिकता कांग्रेस की नहीं है।1
- भिंड के मौ नगर परिषद् अध्यक्ष प्रतिनिधि सज्जन सिंह यादव ने अपने सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर प्रदेश के मुखिया आदरणीय श्री डॉ. मोहन यादव जी का भव्य स्वागत और सम्मान किया। लहार विधानसभा क्षेत्र में आयोजित सभा स्थल पर पहुंचने से पहले सज्जन सिंह यादव और उनके कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के मुखिया को पुष्प गुच्छ और तलवार भेंट कर उनका आदर सत्कार किया।1
- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज भिंड के लहार पहुंचेंगे। इस कार्यक्रम के संबंध में लहार विधायक अंबरीश शर्मा (गुड्डू भैया) ने एक प्रेस वार्ता आयोजित कर जानकारी साझा की है।1
- भिंड जिले की मालनपुर नगर परिषद के अंतर्गत सब्जी मंडी मार्ग पर चल रहे नवनिर्मित नाले के निर्माण कार्य में गंभीर लापरवाही को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। आरोप है कि ठेकेदार द्वारा पानी की निकासी की कोई व्यवस्था किए बिना ही, पानी से भरे नाले के भीतर सीधे निर्माण कार्य कराया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाले में पानी भरा होने के बावजूद उसमें सीमेंट, रेत, बजरी सहित अन्य निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है और सामग्री भी खराब हो रही है। लोगों ने आशंका जताई है कि इस तरह पानी में निर्माण करने से नाले की मजबूती और गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े होंगे। वहीं, स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया है कि नगर परिषद मालनपुर के संबंधित अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिससे काम की गुणवत्ता लगातार प्रभावित हो रही है। इस मामले को लेकर नागरिकों ने मांग की है कि इस पूरे निर्माण कार्य की निष्पक्ष तकनीकी जांच कराई जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि काम में लापरवाही पाई जाती है, तो संबंधित ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए ताकि सार्वजनिक धन का सही उपयोग सुनिश्चित हो सके।1
- भिण्ड प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन सिंह यादव ने लहार विधायक अम्बरीश शर्मा के पैतृक गाँव सीकरी जागीर पहुंचकर उनकी दिवंगत माता अरुणा देवी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने यहाँ शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढाँढ़स बंधाया। विधायक की माता अरुणा देवी का निधन बीते 9 जून को लंबी बीमारी के बाद हो गया था। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।1
- ग्वालियर के डबरा की दीदार कॉलोनी में देर रात फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले चारों बदमाशों को पुलिस ने चंद घंटों के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी संजय शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया और आरोपियों को धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों का शहर में जुलूस निकाला। जो बदमाश रात के अंधेरे में गोलियां चलाकर दहशत फैला रहे थे, वही दिन में पुलिस के आगे हाथ जोड़कर बोलते नजर आए कि "अब कभी फायरिंग नहीं करेंगे।" पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध देसी कट्टा भी बरामद किया है।1
- दतिया के सरसई थाना पुलिस ने गैरइरादतन हत्या के प्रयास के प्रकरण में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई 12 बोर की बंदूक और कारतूस भी बरामद कर लिए हैं।1
- मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बड़ा बयान दिया है। कार्यकर्ताओं के बीच अपने संबोधन में जीतू पटवारी ने कहा कि भाजपा कहती है कि कट्टर हिंदू बनो। उन्होंने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से बातचीत में इसी बात को दोहराते हुए कहा कि भाजपा का कहना है कि कट्टर हिंदू बनना होगा।1
- भिंड जिले के लहार में विधायक अम्बरीष शर्मा ने लहार विश्राम गृह पर एक प्रेस वार्ता आयोजित कर मुख्यमंत्री मोहन यादव के आगमन की विस्तृत जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि कल यशस्वी मुख्यमंत्री मोहन यादव जी लहार पधार रहे हैं। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर लहार के नई गल्ला मंडी हेलीपेड पर उतरेगा, जहां से वे सडक़ मार्ग द्वारा महंत पेट्रोल पंप, न्यू बाईपास, श्यामपुरा और महाराणा प्रताप चौराहा होते हुए विधायक के गृह ग्राम सिकरी जागीर पहुंचेंगे। सिकरी जागीर पहुंचकर मुख्यमंत्री मोहन यादव जी विधायक अम्बरीष शर्मा की माता जी के स्वर्गवास पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। इसके बाद, वे वापस सिकरी जागीर से प्रस्थान कर महाराणा प्रताप चौराहा, न्यू बस स्टैंड भिंड भांडेर रोड, बरुअनपुरा पूरा, मझतोरा चौराहा, पीली कोठी, मंगला देवी, तहसील, रेस्ट हाऊस और पचपेड़ा तिराहा से होते हुए भाटन ताल मैदान सभा स्थल पहुंचेंगे। लहार विधायक अम्बरीष शर्मा ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में सही समय पर पधारकर मुख्यमंत्री जी का मार्गदर्शन प्राप्त करें।1