डोमचांच टैक्सी स्टैंड में आतिशबाजी व मिठाई बांटकर भाजपाइयों ने मनाया जश्न कोडरमा। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के शानदार प्रदर्शन के बाद कोडरमा में भी उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस जीत की खुशी में देर शाम भाजपा कार्यालय डोमचांच एवं टैक्सी स्टैंड पर भव्य जश्न का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने मिलकर जश्न मनाया। इस दौरान आतिशबाज़ी कर मिठाई वितरण किया गया, वहीं आतिशबाजी से पूरा क्षेत्र रोशन हो उठा। कार्यकर्ताओं ने एक. दूसरे को बधाई दी और नारेबाजी करते हुए जीत का जश्न मनाया। मीडिया से बातचीत में मंडल अध्यक्ष सुजीत कुमार ने कहा कि बंगाल की जनता ने सत्ता परिवर्तन के माध्यम से बड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि जनता ने तुष्टिकरण की राजनीति के खिलाफ मतदान कर विकास और सुरक्षा को प्राथमिकता दी है। साथ ही उन्होंने कहा कि अवैध घुसपैठ पर रोक लगाना प्रमुख एजेंडा रहेगा और इस दिशा में आगे भी ठोस कदम उठाए जाएंगे। मौके पर सुजीत कुमार, सुनील भारती, सुनील सिन्हा, महेंद्र वर्मा, महेश वर्मा, राजेश सिंह, सुनील मेहता के साथ अन्य मौजूद थे।

- Post by Sunil Kumar journalist1
- आंधी-तूफान के बाद खांडी में लटका बिजली तार बना खतरा, ग्रामीणों ने हटाने की लगाई गुहार1
- Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज1
- Post by Sunil Kumar paswan1
- पहरैठा में शिक्षकों ने घर-घर जाकर किया जनगणना, ग्रामीणों ने दिया सहयोग पहरैठा: सोमवार को पहरैठा गांव में जनगणना कार्य को लेकर विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें स्थानीय शिक्षकों ने सक्रिय भूमिका निभाई। शिक्षकों की टीम ने घर-घर जाकर लोगों की जानकारी एकत्रित की और परिवार के सदस्यों की संख्या, शिक्षा, रोजगार समेत अन्य आवश्यक विवरण दर्ज किए। इस दौरान शिक्षकों ने ग्रामीणों को जनगणना के महत्व के बारे में भी जागरूक किया। उन्होंने बताया कि जनगणना से सरकार को क्षेत्र की वास्तविक स्थिति का आंकलन करने में मदद मिलती है, जिससे विकास योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू किया जा सकता है। गांव के लोगों ने भी इस कार्य में पूरा सहयोग किया और अपनी सही जानकारी उपलब्ध कराई। कई जगहों पर शिक्षकों को लोगों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया और जनगणना प्रक्रिया को सफल बनाने में योगदान दिया। शिक्षकों ने बताया कि यह कार्य पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ किया जा रहा है ताकि किसी भी व्यक्ति या परिवार की जानकारी छूट न जाए। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भी यह अभियान जारी रहेगा, जिससे सभी घरों का सर्वेक्षण पूरा किया जा सके।1
- सिंगरौली में आदिवासी समाज के साथ सिर्फ उनकी ज़मीन छीनकर ही अन्याय नहीं किया जा रहा है, बल्कि उनके साथ अमानवीय व्यवहार भी किया जा रहा है। आप इस वीडियो में देख सकते हैं कि स्थानीय बैगा जनजाति के आदिवासी भाई के साथ किस तरह बर्बरतापूर्वक बर्ताव हो रहा है। सिंगरौली 📍1
- कोडरमा। चंदवारा: खांडी - आंधी-तूफान से चंदवारा के खांड़ी गांव में भारी तबाही, कई घर ध्वस्त, लाखों का नुकसान1
- Post by Sunil Kumar journalist2
- Post by Om Singh1