शिव भक्तों की सेवा में जुटी जलालाबाद पुलिस, सीओ व कोतवाल ने कराया जलपान जलालाबाद/परशुरामपुरी। पवित्र सावन माह में पांचाल घाट, फर्रुखाबाद से गंगाजल लेकर छोटी काशी के नाम से विख्यात गोला गोकर्णनाथ में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने जा रहे शिव भक्तों और कांवड़ियों की सेवा-सत्कार में जलालाबाद पुलिस भी जुटी नजर आई। मंगलवार को महाराणा प्रताप चौक पर जलालाबाद पुलिस की ओर से शिव भक्तों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपक कुमार सिंह एवं कोतवाल अरविंद सिंह चौहान ने स्वयं शिव भक्तों को जलपान कराया और उनकी यात्रा के बारे में जानकारी लेते हुए कुशलक्षेम पूछा। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने कांवड़ियों से यात्रा के दौरान सावधानी बरतने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की। पुलिस की ओर से की गई सेवा से शिव भक्तों में भी उत्साह दिखाई दिया। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा।
शिव भक्तों की सेवा में जुटी जलालाबाद पुलिस, सीओ व कोतवाल ने कराया जलपान जलालाबाद/परशुरामपुरी। पवित्र सावन माह में पांचाल घाट, फर्रुखाबाद से गंगाजल लेकर छोटी काशी के नाम से विख्यात गोला गोकर्णनाथ में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने जा रहे शिव भक्तों और कांवड़ियों की सेवा-सत्कार में जलालाबाद पुलिस भी जुटी नजर आई। मंगलवार को महाराणा प्रताप चौक पर जलालाबाद पुलिस की ओर से शिव भक्तों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपक कुमार सिंह एवं कोतवाल अरविंद सिंह चौहान ने स्वयं शिव भक्तों को जलपान कराया और उनकी यात्रा के बारे में जानकारी लेते हुए कुशलक्षेम पूछा। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने कांवड़ियों से यात्रा के दौरान सावधानी बरतने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की। पुलिस की ओर से की गई सेवा से शिव भक्तों में भी उत्साह दिखाई दिया। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा।
- पाली में विधायक रानू सिंह की अगुवाई में भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंजा पाली पाली में विधायक रानू सिंह की अगुवाई में भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंजा पाली1
- शाहजहांपुर के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल यादव का निधन, शोक की लहर शाहजहांपुर: शाहजहांपुर के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल यादव का दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। वह पिछले चार महीने से किडनी संबंधी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और एम्स में उनका इलाज चल रहा था। वर्ष 2000 में जिला पंचायत अध्यक्ष रहे वीरेंद्र पाल यादव का राजनीतिक सफर बेहद निष्कलंक रहा। उनके परिवार का राजनीति में मजबूत प्रभाव है; उनके बेटे अजय प्रताप सिंह और वर्तमान में बहू ममता यादव इस पद पर रह चुके हैं।1
- महिला जिंदा बैठी आधार कार्ड बैनामा दिखा रही मरा घोषित करके बेच दी जमीन थाना कांट1
- विकास खण्ड टड़ियावां के प्राथमिक विद्यालय कोटरा के सम्बन्ध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, हरदोई 11 अगस्त 2026 02. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रभात मिश्र ने बताया है, कि प्रा०वि० कोटरा विकास खण्ड टडियावां में गुणवत्ताविहीन भोजन ग्रहण करते हुए छात्राओं की वीडियो वायरल होने की सूचना प्राप्त होने पर अधोहस्ताक्षरी द्वारा उक्त विद्यालय का 11 अगस्त 2026 02. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रभात मिश्र ने बताया है, कि प्रा०वि० कोटरा विकास खण्ड टडियावां में गुणवत्ताविहीन भोजन ग्रहण करते हुए छात्राओं की वीडियो वायरल होने की सूचना प्राप्त होने पर अधोहस्ताक्षरी द्वारा उक्त विद्यालय का दिनांक 11.08.2026 को निरीक्षण किया गया। विद्यालय में दो अध्यापक श्री राजेश कुमार प्र०अ०, श्री विनोद कुमार स०अ० व दो शिक्षा मित्र श्री सतेन्द्र कुमार, श्री सन्तराम पाल कार्यरत् है। विद्यालय में कुल 232 छात्र/छात्राएं पंजीकृत है। निरीक्षण के दौरान उक्त दोनों अध्यापक, समस्त रसोईयां, विद्यालय प्रबन्ध समिति की अध्यक्ष एवं छात्र/छात्राएं उपस्थित थीं। जिनसे वायरल वीडियों के सम्बन्ध में पूँछताछ की गई। निरीक्षण के दौरान विद्यालय स्टाफ द्वारा दिए गए बयान, एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर स्पष्ट हुआ कि कुछ छात्राओं द्वारा बताया गया कि उनको बुलाकर वीडियो बनाई गई। जांच में पाया गया कि श्री विनोद कुमार स०अ० व श्री राजेश कुमार प्र०अ० के मध्य विवाद है, जिससे उक्त घटना घटित हुई है। निरीक्षण में पाया गया कि विद्यालय में दिव्यांग बच्चों हेतु निर्मित शौचालय की साफ-सफाई सन्तोषजनक नही है, जिससे बच्चों के बीमार होने की आशंका बनी रहती है। छात्राओं द्वारा अवगत कराया गया कि मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता सन्तोषजनक नही है। दोनों अध्यापकों के उक्त कृत्य से विद्यालय का शैक्षिक एवं भौतिक वातावरण दूषित हो रहा है। दोनों का उक्त कृत्य कर्मचारी आचरण नियमावली 1956 के विपरीत पाया गया। जिसके दृष्टिगत् दोनों अध्यापकों को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है। समस्त रसोईयों को इस प्रतिबन्ध के साथ नोटिस दी गई है कि यदि भविष्य में लापरवाही परिलक्षित होती है तो सेवाएं समाप्त कर दी जायेगी। खण्ड शिक्षा अधिकारी टडियावां व जिला समन्वयक एम०डी०एम० को शिथिल पर्यवेक्षण हेतु नोटिस निर्गत की गई है।1
- नाबालिग के अपहरण मामले में जबरन समझौते का आरोप, अंतर्राष्ट्रीय हिंदू सेना ने नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन। ब्यूरो रिपोर्ट गौरव शुक्ला फर्रुखाबाद। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू सेना उत्तर प्रदेश के युवा प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश पाण्डेय एवं प्रदेश महामंत्री शिवम् त्रिपाठी के नेतृत्व में मंगलवार को नगर मजिस्ट्रेट को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से जहानगंज थाना क्षेत्र के महमूदपुर निवासी सरोजनी देवी की नाबालिग पुत्री के अपहरण के मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि नाबालिग युवती को जलालाबाद, शाहजहांपुर निवासी फहीम पुत्र अक्षन द्वारा कथित रूप से अगवा किया गया था। संगठन का आरोप है कि मामले में जहानगंज थाने के स्तर से पीड़ित परिवार पर जबरन समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। बताया गया कि 8 अगस्त को युवक और युवती दोनों को बरामद कर लिया गया था, लेकिन 11 अगस्त तक युवती को वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है और आरोप है कि अभी तक उसे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश नहीं किया गया। संगठन ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और नियमानुसार कार्रवाई की मांग उठाई है। परिजनों का आरोप है कि नाबालिग की मां को भी धमकाकर समझौता कराने का प्रयास किया जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू सेना ने प्रशासन से मांग की कि मामले में किसी भी प्रकार के दबाव या समझौते के बजाय कानून के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा नाबालिग के बयान और सुरक्षा से जुड़े सभी कानूनी प्रावधानों का पालन किया जाए। संगठन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन आगे आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। ज्ञापन के दौरान संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे1
- लव जिहाद का मास्टरमाइंड गिरफ्तार शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध जलालाबाद। थाना जलालाबाद पुलिस ने शादी का झांसा देकर बार-बार शारीरिक संबंध बनाने के मामले में वांछित आरोपी साहिल निवासी नवीन नगर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 9 अगस्त को महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 373/2026, धारा 69 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया1