Breaking भोपाल में नायब शहर काजी मौलाना अली कदर ने अयातुल्लाह अली खामेनेई के निधन पर प्रतिक्रिया दी। Breaking भोपाल में नायब शहर काजी मौलाना अली कदर ने अयातुल्लाह अली खामेनेई के निधन पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने साफ़ कहा कि सिद्धांतों के लिए जान देने वाले लोग अमर हो जाते हैं। मौलाना के अनुसार, शहादत तहरीकों को जिंदा रखने का जरिया बनती है। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है, कुर्बानियां मज़ाहमत की क्यारी में खाद का काम करती हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए भगत सिंह और टीपू सुल्तान का जिक्र किया। मौलाना ने कहा कि इन शख्सियतों ने अपने सिद्धांतों के लिए जान दी और आज भी इतिहास में जिंदा हैं। उन्होंने महात्मा गांधी के उस कथन का भी हवाला दिया जिसमें 72 साथियों की मिसाल दी गई थी। मौलाना ने कहा कि नजरियात में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन कुर्बानी देने वालों को मंजिल मिलती है। उन्होंने कहा कि शेर जैसी जिंदगी और शेर जैसी मौत काबिल-ए-रश्क होती है। मौलाना ने कर्बला की विरासत का जिक्र करते हुए कहा कि शहादतें समाज को संघर्ष की राह दिखाती रही हैं।

- Post by Naved khan4
- न्यू आरिफ नगर में हुआ खूनी संघर्ष सूत्रों के हवाले से मालूम पड़ा हे आदिल ओर एक अन्य पर तलवार से हमला hua हे हमला करने वाले आरोपी बताए जा रहे हैं फरार आरोपी जावेद अदनान1
- *मध्यप्रदेश की प्रतिष्ठित कंपनी दिलीप बिल्डकॉन के 50 लाख के चेक क्लोनिंग मामले में आरोपी बरी* मध्यप्रदेश की प्रसिद्ध इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी Dilip Buildcon द्वारा विशेष कार्य बल (STF) थाने में विकास त्रिपाठी के खिलाफ 50 लाख रुपये के चेक की क्लोनिंग कर अवैध रूप से राशि निकासी के लिए फर्जी चैक के उपयोग के सम्बंध में शिकायत दर्ज कराई गई थी। कंपनी का आरोप था कि उनके चेक को क्लोन किया जबकि असली चैक से पूर्व में ही भुगतान हो चुका है मामले की सुनवाई के दौरान आरोपी की ओर से अधिवक्ता अरपित सक्सेना ने प्रभावी पैरवी की। विस्तृत जिरह एवं प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने संदेह का लाभ देते हुए आरोपी विकास त्रिपाठी को आरोपों से बरी कर दिया।1
- Post by शाहिद खान रिपोर्टर1
- Breaking ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन पर भोपाल में भी शोक करौंद स्थित शिया मस्जिद में जोहर की नमाज के बाद श्रद्धांजलि सभा आयोजित।सभा में अमेरिका-इजराइल मुर्दाबाद के लगे जोरदार नारे। इमामों ने खामेनेई को जुल्म के खिलाफ लड़ने वाला निडर नेता बताया। वक्ताओं ने कहा— शहादत से विचारधारा खत्म नहीं होती। मस्जिद परिसर अल्लाह हू अकबर और या हुसैन के नारों से गूंजा।1
- भोपाल एंकर... होली पर्व को लेकर के आज भोपाल पुलिस कमिश्नर कार्यालय में हिंदू उत्सव समिति की बैठक आयोजित की गई । इस बैठक में भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार सिंह समेत कई पुलिस अधिकारी शामिल हुए। भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार सिंह ने बताया कि किसी भी तरह का कोई बाद विवाद नहीं होना चाहिए और होली पर्व को सौहार्द के साथ बड़ी शांति से और हर उल्लास के साथ मनाया जाना चाहिए। हमने पूरे शहर में बैठक व्यवस्थाएं करके तैयारी कर ली है और कहीं भी किसी तरह की कोई स्थिति ना बिगड़े लाइन ऑर्डर ना टूटे इसको लेकर के भी हमारी पूरी तैयारी हो चुकी है। वही हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि पहले होली पर्व को लेकर के शांति समिति की बैठक हुई थी मगर हिंदू उत्सव समिति के लोगों को नहीं बुलाया था जिसके कारण हमने कलेक्टर महोदय और पुलिस कमिश्नर को अपनी आपत्ति दर्ज कराई थी, हिंदुओं के पर्व पर हिंदू उत्सव समिति को ही जानकारी नहीं है और ना ही उन्हें बैठक में बुलाया गया है तो फिर कैसी यह शांति समिति की बैठक। हालांकि पुलिस कमिश्नर ने उस आपत्ति को संज्ञान में लेते हुए आज बैठक की है और बैठक में यह कहा गया है कि हिंदू उत्सव समिति की तरफ से किसी तरह की कोई गलती नहीं होगी । हमारा जुलूस जहां जहां से निकलेगा और वहां वहां अन्य धर्म के स्थान है उन्हें पानी से ढक दिया जाए जिससे किसी भी तरह की कोई बाद विवाद वाली चीज ना हो । हालांकि सभी से अपील भी की जाती है कि लोग साल भर पानी को बचाएं और होली के दिन खूब रंग, गुलाल के साथ होली खेलें , मगर रंग में भंग का काम न करें यही सभी से अपील है। बाइट, संजय कुमार सिंह, पुलिस कमिश्नर बाइट, चंद्रशेखर तिवारी, हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष1
- भोपाल नगर निगम ने राजस्व वसूली को लेकर सख्ती शुरू कर दी है। कम वसूली की छवि बदलने के लिए रविवार को भी वार्ड कार्यालयों में विशेष अभियान चलाया गया। राजस्व MIC सदस्य जगदीश यादव ने वार्ड 26 में औचक निरीक्षण कर बड़े बकायेदारों को नोटिस जारी करने और संपत्तियों पर जाकर वसूली के निर्देश दिए। उन्होंने पुराने भोपाल के सभी वार्डों में समीक्षा का ऐलान करते हुए इस बार 95% वसूली का लक्ष्य हासिल करने का दावा किया है।1
- 🚨 भोपाल ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨 राजधानी भोपाल के वीआईपी रोड स्थित बड़ा तालाब पर आज एक महिला ने तालाब में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही नगर निगम के गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। गोताखोर मोहम्मद मदर फेस खान और शेख आसिफ खान (तलैया) की सतर्कता और बहादुरी से महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।1