बाराबंकी के जिला अस्पताल में भर्ती टीबी से पीड़ित महिला सावित्री अपने बीमार बच्चे को दिखाने आई थीं, जहां जांच के दौरान बच्चे की हालत अचानक गंभीर हो गई। डॉक्टरों के अनुसार, बच्चा टीबी, निमोनिया और तेज बुखार से पीड़ित था और उसका ऑक्सीजन स्तर (SpO2) तेजी से गिर रहा था, जिसके चलते उसे तुरंत किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU), लखनऊ रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस (संख्या UP32BG8692) के ईएमटी आकाश पांडेय और पायलट पवन मौके पर पहुंचे। ईएमटी ने बच्चे को तत्काल ऑक्सीजन सपोर्ट और आवश्यक प्री-हॉस्पिटल केयर प्रदान की और पूरे रास्ते उसकी लगातार निगरानी करते हुए सुरक्षित रूप से KGMU पहुंचाया। वहां गंभीर स्थिति के कारण बच्चे के दाखिले में आई शुरुआती दिक्कतों को भी ईएमटी आकाश पांडेय ने डॉक्टरों से लगातार समन्वय बनाकर दूर किया, जिससे बच्चे का समय पर उपचार शुरू हो सका। ईएमटी आकाश पांडेय और पायलट पवन की इस तत्परता, सूझबूझ और समय पर दी गई चिकित्सा सेवा की परिजनों और स्थानीय लोगों ने सराहना की है।
बाराबंकी के जिला अस्पताल में भर्ती टीबी से पीड़ित महिला सावित्री अपने बीमार बच्चे को दिखाने आई थीं, जहां जांच के दौरान बच्चे की हालत अचानक गंभीर हो गई। डॉक्टरों के अनुसार, बच्चा टीबी, निमोनिया और तेज बुखार से पीड़ित था और उसका ऑक्सीजन स्तर (SpO2) तेजी से गिर रहा था, जिसके चलते उसे तुरंत किंग
जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU), लखनऊ रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस (संख्या UP32BG8692) के ईएमटी आकाश पांडेय और पायलट पवन मौके पर पहुंचे। ईएमटी ने बच्चे को तत्काल ऑक्सीजन सपोर्ट और आवश्यक प्री-हॉस्पिटल केयर प्रदान की और पूरे रास्ते उसकी लगातार निगरानी करते हुए सुरक्षित रूप से KGMU पहुंचाया। वहां गंभीर स्थिति के कारण
बच्चे के दाखिले में आई शुरुआती दिक्कतों को भी ईएमटी आकाश पांडेय ने डॉक्टरों से लगातार समन्वय बनाकर दूर किया, जिससे बच्चे का समय पर उपचार शुरू हो सका। ईएमटी आकाश पांडेय और पायलट पवन की इस तत्परता, सूझबूझ और समय पर दी गई चिकित्सा सेवा की परिजनों और स्थानीय लोगों ने सराहना की है।
- बाराबंकी जिले की रामसनेहीघाट तहसील के अंतर्गत ग्राम पुरड़ी, पोस्ट मलहरा में इंटरलॉकिंग के संबंध में विषय सामने आया है।1
- बाराबंकी के सिरौली गौसपुर में जहाज के साथ एक ऐसा पौधा देखने को मिल रहा है, जो बुजुर्गों के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है। इस पौधे की विशेषता को रेखांकित करते हुए लोगों से इसका नाम बताने के लिए कहा गया है।1
- बाराबंकी जनपद के तहसील व ब्लॉक सिरौली गौसपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बिरौली में नाली जलभराव की समस्या को लेकर किसान कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया है। इस समस्या से परेशान किसान कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रशासन से जलभराव की समस्या के जल्द से जल्द समाधान की मांग उठाई है।1
- बाराबंकी के रामनगर-बाराबंकी हाईवे पर बहराइच जाने वाले मार्ग पर बने बस स्टॉप पर बसों का ठहराव न होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इतना बड़ा बस स्टैंड बनवाने का कोई फायदा नहीं है जब यहाँ गाड़ियां ही नहीं रुकती हैं। इस बस स्टॉप पर ऑटो के अलावा अन्य कोई भी साधन नहीं रुकता है। लोगों ने सरकार से निवेदन किया है कि यहाँ बसों का रुकना सुनिश्चित किया जाए, जिससे यात्रियों को राहत मिल सके।1
- बाराबंकी के त्रिवेदीगंज में रौनी पंचायत स्थित महाभारत कालीन पौराणिक अवसानेश्वर मंदिर में आगामी त्योहार के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय पहुंचे। शनिवार को अधिकारियों ने मंदिर और मेला परिसर का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान मंदिर कमेटी के सदस्यों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए मंदिर के मुख्य द्वार के पास एक खोया-पाया केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया गया है, ताकि भीड़ में बिछड़े लोगों की मदद की जा सके। इसके साथ ही पूरे मेला परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिनकी निगरानी एक केंद्रीय कंट्रोल रूम से की जाएगी। भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए पार्किंग स्थल और बैरिकेड्स की उचित व्यवस्था की जाएगी। अधिकारियों ने मंदिर के घाट का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने आचार्य शैलेन्द्र शास्त्री की मौजूदगी में मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह, सीओ समीर कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी मधुमिता सिंह, खंड विकास अधिकारी पूजा सिंह, सीएचसी अधीक्षक प्रियंका सिंह, जयशंकर पाण्डेय, मुकुल पटेल सहित मंदिर समिति के पदाधिकारी और सभी विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।4
- उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जनपद में थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के अंतर्गत जहांगीराबाद कस्बे में स्थित कुटी मोड़ पर ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस 'श्री श्याम लाइब्रेरी' की शुरुआत की गई है। इस नई डिजिटल लाइब्रेरी का भव्य उद्घाटन मुख्य अतिथि व संचालक के पिता श्री प्रदीप सिंह और माता श्रीमती सावित्री सिंह के कर-कमलों द्वारा फीता काटकर किया गया। माता-पिता के आशीर्वाद से शुरू हुई इस प्रेरणादायक लाइब्रेरी का पूरा संचालन उनके सुपुत्र प्रफुल्ल सिंह द्वारा किया जाएगा। उद्घाटन समारोह के इस शुभ अवसर पर 'न्यू राजा इलेक्ट्रॉनिक' के संचालक लवकुश वर्मा और उनके सुपुत्र निलेश वर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। इसके साथ ही कार्यक्रम में भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों और प्रबुद्ध जनों का जनसैलाब उमड़ा, जिन्होंने इस शैक्षिक पहल की जमकर सराहना की। लाइब्रेरी का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अंचल के बच्चों को शहरों जैसी बेहतरीन शैक्षिक सुविधाएं और शांत माहौल उपलब्ध कराना है ताकि वे बिना किसी बाधा के आगे बढ़ सकें। संचालक प्रफुल्ल सिंह ने बताया कि उनका सपना है कि क्षेत्र के बच्चे उचित संसाधनों से खूब पढ़ाई करें, उच्च पदों पर आसीन हों और अपने माता-पिता व गांव का नाम रोशन करें। इस लाइब्रेरी में बच्चों के लिए फुल ए.सी., मुफ्त हाई-स्पीड वाई-फाई, शांत व अनुशासित वातावरण, सीसीटीवी कैमरों से 24/7 निगरानी, स्वच्छता और उत्कृष्ट पार्किंग जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जो विद्यार्थियों के लिए वरदान साबित होंगी।4
- सूरत शहर से प्रत्येक घंटे में फ्लाइट निकलती रहती है और ऐसे में यह सवाल पूछा गया है कि आपको कहाँ घूमना है।1
- वियतनाम में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां कई भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक स्पीडबोट पलट गई। हनोई में भारतीय दूतावास ने बताया कि यह दुर्घटना वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास हुई है। इस हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। भारतीय मिशन ने हादसे की जानकारी देने और सहायता के लिए कंट्रोल रूम स्थापित कर दिए हैं। दक्षिणी वियतनाम के अधिकारियों के अनुसार, जब यह नाव फु क्वोक के पास स्थित 'होन मे रुट न्गोई' द्वीप के पास पलटी, तो उस पर कुल 32 भारतीय पर्यटक और चार क्रू मेंबर सवार थे। हादसे के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए 21 लोगों को सुरक्षित बचाकर अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से दो की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। अधिकारियों ने बताया कि हादसे का शिकार हुए सभी 15 मृतकों के शवों को भी किनारे पर लाया जा चुका है।1