Shuru
Apke Nagar Ki App…
*8 साल में अगर 8 रुपए का काम हुआ हो तो बता दो.....* UP: आगरा में भाजपा विधायक बाबूलाल के बेटे चौधरी रामेश्वर ने भाजपा सांसद राजकुमार चाहर पर सांसद निधि और हर घर नल योजना को लेकर कहा कि 8 साल में सांसद निधि से 8 रुपये का काम हुआ हो तो बता दें। 2026 में भी गांवों की टोंटी से पानी नहीं आया। फिरोजाबाद से आगरा पानी लाने वाली पाइपलाइन अधूरी बताई गई। कमीशन के चक्कर में पहले पाइपलाइन डालने का आरोप लगाया। गली-गली खुदाई से माताएं, बहनें, बच्चे और बुजुर्ग परेशान हुए।
Star ToDay Samachar
*8 साल में अगर 8 रुपए का काम हुआ हो तो बता दो.....* UP: आगरा में भाजपा विधायक बाबूलाल के बेटे चौधरी रामेश्वर ने भाजपा सांसद राजकुमार चाहर पर सांसद निधि और हर घर नल योजना को लेकर कहा कि 8 साल में सांसद निधि से 8 रुपये का काम हुआ हो तो बता दें। 2026 में भी गांवों की टोंटी से पानी नहीं आया। फिरोजाबाद से आगरा पानी लाने वाली पाइपलाइन अधूरी बताई गई। कमीशन के चक्कर में पहले पाइपलाइन डालने का आरोप लगाया। गली-गली खुदाई से माताएं, बहनें, बच्चे और बुजुर्ग परेशान हुए।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कानपुर- कुछ ही पलों में हो सकता था बड़ा हादसा, पुलिस की मुस्तैदी से बची जान1
- साँपों में किसी भी प्रकार की नागमणि नहीं होती है। नागमणि के नाम पर फैली बातें केवल अंधविश्वास और भ्रम हैं। इसलिए किसी भी लालच में आकर साँपों की हत्या न करें। साँप प्रकृति और पर्यावरण के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। वे चूहों तथा अन्य हानिकारक जीवों की संख्या नियंत्रित करने में मदद करते हैं और पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखते हैं। यदि घर या आसपास साँप दिखाई दे, तो उसे मारने के बजाय सुरक्षित दूरी बनाए रखें और प्रशिक्षित सर्प-रक्षक या वन विभाग की सहायता लें। आइए, अंधविश्वास और लालच छोड़कर साँपों की रक्षा करें तथा प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने में अपना योगदान दें।1
- पिसावा के गांव सुजावलगढ़ के गुड्डू स्वर्गीय देवेंद्र सिंह के पुत्र चार धाम 12 ज्योति शिवलिंग की यात्रा पूर्ण करके आज अपने गांव आ रहे हैं जिनका स्वागत अलीगढ़ के नगर पंचायत पिसावा के गांव सुजावलगढ़ के गुड्डू स्वर्गीय देवेंद्र सिंह के पुत्र चार धाम 12 ज्योति शिवलिंग की यात्रा पूर्ण करके आज अपने गांव आ रहे हैं जिनका स्वागत पिसावा में जगबीर विधायक साथ में गुलजार सिंह बापू किसान यूनियन के प्रदेश सचिव ने माला पहनकर भाई स्वागत किया जिसमें हजारों ग्राम वासियों ने कुछ साहसी डीजे द्वारा जत्ताई रोड पर निकल गया शिव भोले की कृपा से उनकी यात्रा संपन्न हुई उनकी आस्था शिव भोले की कृपा से संपन्न हुई तथा अनेक गम वीडियो ने गुललों की वह फूलों की बरसात की जिसमें उपस्थित भूतपूर्व प्रधान सतपाल सिंह रिटायर्ड दरोगा उदयवीर सिंह सुजावलगढ़ की सुभाष सिंह कहां का फौजी टेकचंद जितेंद्र सिंह राकेश मुकेश तेजवीर सिंह इन सभी ने उनका आशीर्वाद दिया की शिवा भोले की भक्ति गुड्डू कहे जाते हैं रामकुमार शर्मा भारत टीवी न्यूज़ 24 मीडिया मंडल प्रभारी1
- टूण्डला मे यूजीसी के विरोध मे सवर्ण समाज उतरा सड़क पर निकाली आक्रोश यात्रा आज जनपद फिरोजाबाद के टूंडला में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के विरोध में सवर्ण समाज के द्वारा एक आक्रोश यात्रा निकाली गई | यह आक्रोश यात्रा नगर के दीप चौराहे से शुरू होते हुए मुख्य बाजार से गुजरते हुए सब्जी मंडी से सुभाष चौराहे पर पहुंची | जैसा कि सवर्ण समाज के द्वारा आज 13 सितंबर 2026 दिन रविवार को जन आक्रोश रैली होना तय किया गया था इस परिपेक्ष में आज नगर में विशाल आक्रोश यात्रा देखने को मिली जिसमें नगर के सभी सवर्ण समाज के लोगों ने इसमें शामिल होकर यूजीसी के खिलाफ हाथों में काली पट्टी बांधकर इसे काला कानून बताते हुए सवर्ण समाज विरोधी बताया | यूजीसी रोलबैक के नारे लगाए गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद के नारे लगाए गए गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ मुरादाबाद के नारे लगाए गए और सवर्ण समाज ने स्पष्ट शब्दों में केंद्र सरकार यह चेतावनी दी है कि अगर इस काले कानून को सरकार ने वापस नहीं लिया तो 2027 व 2029 के चुनाव में इसका सीधा असर भाजपा सरकार पर देखने को मिलेगा | सवर्ण समाज भारतीय जनता पार्टी की सरकार का बहिष्कार करेगा | इस आक्रोश यात्रा में प्रशासन थाना प्रभारी टूंडला बैजनाथ सिंह के नेतृत्व में पूरी मुस्तादी से तैनात रहा | लोकहित संघर्ष संगठन के संरक्षक एडवोकेट संजय प्रताप सिंह ने एसडीएम टूंडला को यूजीसी के विरोध में ज्ञापन सौंपा | संजय सिंह ने साफ कहा है कि अगर सवर्ण विरोधी इस काले कानून को सरकार वापस नहीं लेती है तो सवर्ण समाज भारतीय जनता पार्टी को वोट की चोट करेगा | यूजीसी काला कानून के खिलाफ यह जन आक्रोश यात्रा शांतिपूर्ण तरीके से सुभाष चौराहे पर संपन्न हुई | Updated News - 13/सितम्बर/26- AIN नेटवर्क से प्रधान संपादक अनुज रावत नये youtube चैनल के साथ एक बार फिर से उसी नाम के साथ सोशल मीडिया मित्रों और शुभचिंतको से चैनल सब्सक्राइब करने की अपील🙏| अपने देश व आसपास की खबरों को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना बिल्कुल भी ना भूले | अब सभी खबरों को देखिये 4K के साथ | AIN नेटवर्क को उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों से जिला संवाददाता, तहसील रिपोर्टर, ब्लॉक रिपोर्टर के लिए शीघ्र सम्पर्क करें |1
- खेत पर जा रहे 2 भाइयों पर आवारा गौवंशों ने किया हमला, गंभीर घायल दोनों भाइयों को कराया गया अस्पताल में भर्ती जनपद हाथरस की चंदपा कोतवाली क्षेत्र के गांव पापरी में खेत पर जा रहे दो भाइयों के ऊपर रास्ते में लड़ रहे आवारा गौवंशों ने हमला कर दिया। आवारा गौवंशों के हमले से दोनों भाई विपिन व रिंकू गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को परिजन तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा घायल दोनों भाइयों का उपचार किया गया। घायल विपिन ने बताया कि दोनों भाई खेत पर जा रहे थे तभी गोवंशों ने हमला कर दिया।1
- *जिला हाथरस के तहसील सादाबाद के क्षेत्र कोंकना कला में बाबा जाहरवीर गोगाजी मेले का भव्य शुभारंभ*। *रिपोर्टर -विजय देव* कोंकना कला में बाबा जाहरवीर गोगाजी मेले का भव्य शुभारंभ सीमा उपाध्याय ने फीता काटकर किया मेले का उद्घाटन, श्रद्धालुओं ने लिया बाबा का आशीर्वाद सहपऊ/हाथरस। क्षेत्र के गांव कोंकना कला में करीब 150 वर्ष पुराने प्रसिद्ध बाबा जाहरवीर गोगाजी मेले का आयोजन रविवार सुबह श्रद्धा और उत्साह के साथ शुरू हुआ। मेले में क्षेत्र के अलावा आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने बाबा जाहरवीर गोगाजी के मठ पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और बाबा का आशीर्वाद लिया। मेले में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मेले का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने बाबा जाहरवीर गोगाजी के मठ पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा कोध्यान में रखते हुए बाबा के मठ पर एक स्ट्रीट लाइट लगवाने की घोषणा भी की। मेले में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखा गया। शनिवार को कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी ने पुलिस टीम के साथ मेला स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को मेले के दौरान पूरी तरह सतर्क रहने, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा भीड़ को नियंत्रित रखने के निर्देश दिए। वहीं, मेला समिति की ओर से भी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। आयोजकों द्वारा दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखी जा रही है। करीब डेढ़ सौ वर्ष पुराने इस ऐतिहासिक मेले को लेकर ग्रामीणों और क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की लम्बी कतार लगी4
- *8 साल में अगर 8 रुपए का काम हुआ हो तो बता दो.....* UP: आगरा में भाजपा विधायक बाबूलाल के बेटे चौधरी रामेश्वर ने भाजपा सांसद राजकुमार चाहर पर सांसद निधि और हर घर नल योजना को लेकर कहा कि 8 साल में सांसद निधि से 8 रुपये का काम हुआ हो तो बता दें। 2026 में भी गांवों की टोंटी से पानी नहीं आया। फिरोजाबाद से आगरा पानी लाने वाली पाइपलाइन अधूरी बताई गई। कमीशन के चक्कर में पहले पाइपलाइन डालने का आरोप लगाया। गली-गली खुदाई से माताएं, बहनें, बच्चे और बुजुर्ग परेशान हुए।1
- हाथरस में जेसीबी की चपेट में 11 साल की बच्ची की हुई मौत हाथरस। आदर्श नगर इलाके में नगर पालिका की लापरवाही का आरोप लगाते हुए एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। गाय को दफनाने के लिए पहुंची नगर पालिका की जेसीबी की चपेट में आने से 11 साल की मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद बच्ची को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और लोगों में आक्रोश फैल गया। स्थानीय लोगों ने जेसीबी चालक पर शराब के नशे में वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए उसे बंधक बना लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए चालक को हिरासत में ले लिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नगर पालिका की कार्यप्रणाली और जेसीबी संचालन को लेकर सवाल उठाए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।1