*नानपारा में गैस एजेंसी का निरीक्षण करती एसडीएम मोनालिसा जौहरी* बहराइच | नानपारा। आज तहसील नानपारा क्षेत्र में घरेलू एलपीजी गैस की उपलब्धता का जायजा लेने के लिए एसडीएम नानपारा मोनालिसा जौहरी ने जिला पूर्ति अधिकारी नरेंद्र तिवारी, पूर्ति निरीक्षक बलहा, नबाबगंज के साथ विभिन्न गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गैस गोदाम, वितरण व्यवस्था तथा उपभोक्ताओं को दी जा रही आपूर्ति की स्थिति की जांच की गई। एसडीएम ने एजेंसी संचालकों को स्पष्ट सख्त निर्देश दिए कि सभी उपभोक्ताओं को समय से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि नानपारा क्षेत्र में गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और किसी प्रकार की कमी नहीं है। इस दौरान एसडीएम ने एक नई पहल करते हुए एक व्हाट्सएप का ग्रुप बनाते हुए उस पर सभी पूर्ति निरीक्षक व सभी गैस एजेंसी के सेल्स ऑफिसर के नंबर सार्वजनिक किए हैं तथा कंट्रोल रूम का नंबर भी दिया, एसडीएम ने सभी से अपील करते हुए कहा है कि किसी को भी कोई समस्या हो तो वह इन नंबरों पर संपर्क करके बात कर सकता है तत्काल ही समस्या का समाधान कराया जाएगा। एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि गैस की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक भीड़ न लगाएं। सभी उपभोक्ताओं को नियमानुसार गैस उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी उपभोक्ता को गैस से संबंधित कोई अन्य समस्या है या कोई जानकारी लेनी है तो वह तहसील में पूर्ति निरीक्षक से अथवा संबंधित गैस एजेंसी के सेल्स ऑफिसर से वार्ता कर सकते हैं तथा टोल फ्री नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं। तहसील प्रशासन नानपारा द्वारा स्पष्ट किया गया है कि क्षेत्र में गैस की आपूर्ति सुचारु रूप से चल रही है और आमजन को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। कृपया अफवाहो पर ध्यान ना दें।
*नानपारा में गैस एजेंसी का निरीक्षण करती एसडीएम मोनालिसा जौहरी* बहराइच | नानपारा। आज तहसील नानपारा क्षेत्र में घरेलू एलपीजी गैस की उपलब्धता का जायजा लेने के लिए एसडीएम नानपारा मोनालिसा जौहरी ने जिला पूर्ति अधिकारी नरेंद्र तिवारी, पूर्ति निरीक्षक बलहा, नबाबगंज के साथ विभिन्न गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गैस गोदाम, वितरण व्यवस्था तथा उपभोक्ताओं को दी जा रही आपूर्ति की स्थिति की जांच की गई। एसडीएम ने एजेंसी संचालकों को स्पष्ट सख्त निर्देश दिए कि सभी
उपभोक्ताओं को समय से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि नानपारा क्षेत्र में गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और किसी प्रकार की कमी नहीं है। इस दौरान एसडीएम ने एक नई पहल करते हुए एक व्हाट्सएप का ग्रुप बनाते हुए उस पर सभी पूर्ति निरीक्षक व सभी गैस एजेंसी के सेल्स ऑफिसर के नंबर सार्वजनिक किए हैं तथा कंट्रोल रूम का नंबर
भी दिया, एसडीएम ने सभी से अपील करते हुए कहा है कि किसी को भी कोई समस्या हो तो वह इन नंबरों पर संपर्क करके बात कर सकता है तत्काल ही समस्या का समाधान कराया जाएगा। एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि गैस की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक भीड़ न लगाएं। सभी उपभोक्ताओं को नियमानुसार गैस उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी उपभोक्ता
को गैस से संबंधित कोई अन्य समस्या है या कोई जानकारी लेनी है तो वह तहसील में पूर्ति निरीक्षक से अथवा संबंधित गैस एजेंसी के सेल्स ऑफिसर से वार्ता कर सकते हैं तथा टोल फ्री नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं। तहसील प्रशासन नानपारा द्वारा स्पष्ट किया गया है कि क्षेत्र में गैस की आपूर्ति सुचारु रूप से चल रही है और आमजन को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। कृपया अफवाहो पर ध्यान ना दें।
- Post by Latest news india1
- बहराइच-:संघ स्वयंसेवकों ने निकाला पथ संचलन,,,नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर किया भव्य स्वागत नगर का वातावरण रहा उत्सवमय,,,,,भारतीय संस्कृति का संदेश चरैवेति चलते रहना आगे बढ़ना : सुभाष,,,,,शांति के लिए शक्ति आवश्यक: सुभाष,,, बहराइच। संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव रामजी अंबेडकर जी की पावन जन्म जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में विशाल पथ संचलन निकाला गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र प्रचार प्रमुख श्रीमान सुभाष जी स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहां की बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी ने संविधान निर्माण में अपनी महती भूमिका निभाई। बंधुता जब जीवित होती है तो स्वतंत्रता क्षमता आदि स्वयं में प्रभावित रहती है भारतीय संस्कृति के द्वारा ही मानव का कल्याण है इसलिए बंधुता सभी के अंदर जीवित होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सभी लोग विक्रम संवत 2083 मे प्रवेश कर चुके हैं। प्रतिपदा का अर्थ है निरंतर आगे बढ़ते जाना। निरंतर आगे बढ़ने का संदेश भारतीय संस्कृति देती है। हमारे यहां माह का निर्धारण किसी राजा महाराजा के नाम पर नहीं बल्कि नक्षत्र के आधार पर है। उन्होंने कहा की कमजोर की बात दुनिया नहीं सुनती है इसलिए हमें मजबूत रहना चाहिए एक रहना चाहिए। अनेक महापुरुषों ने संगठन शक्ति के आधार पर ही देश की रक्षा की है, कलयुग में संगठन ही शक्ति का आधार है। दुनिया हमारा परिवार है हमें सभी को साथ लेकर आगे बढ़ाना है उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम 16 कलाओं से युक्त भगवान श्री कृष्ण, विश्व के कल्याण के लिए विष पीने वाले वाले महादेव और मातृशक्ति के सम्मान में लंका लाघने वाले महाबली हनुमान हमारे पास है। उन्होंने कहा कि समाज की स्थिति को देखते हुए संघ संस्थापक डॉ हेडगेवार जी ने संघ की स्थापना की थी। उन्होंने कहा कि डॉ साहब जन्मजात देशभक्त थे और उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए निरंतर कार्य किया। संघ की स्थापना के समय पूज्य डॉक्टर साहब ने कहा था कि हमें देश,समाज,धर्म, संस्कृति लिए जीने वाले लोग चाहिए। संघ संस्थापक डॉक्टर हेडगेवार कभी नकारात्मक भाव नहीं रखते थे उनकी सोच सकारात्मक थी वह हमेशा कहा करते थे कि हिंदुओं को सद्गुणों से पूर्ण कीजिए। संघ शाखा के माध्यम से सद्गुणों से युक्त स्वयंसेवकों के निर्माण का कार्य कर रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की कार्य पद्धति हमें जीना सिखाती है। संघ के स्वयंसेवक राष्ट्रीय एवं समाज हित में निरंतर कार्य कर रहे हैं। पथ संचलन महाराज सिंह इंटर कॉलेज से दो दिशाओं में एक साथ निकाला गया। प्रथम संचलन दल महाराज सिंह इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर गुरु नानक चौक, डिगिहा चौराहा, छावनी चौराहा, घंटाघर एवं छोटी बाजार होते हुए महाराज सिंह इंटर कॉलेज मे पहुंचा। द्वितीय संचलन दल भी महाराज सिंह इंटर कॉलेज से होकर पानी टंकी तिराहा, डीएम तिराहा ,पीपल तिराहा, घंटाघर, छोटी बाजार होते हुए महराज सिंह इंटर कॉलेज पहुंचा। कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यवाह भूपेंद्र ने किया। कार्यक्रम में सह विभाग संचालक कृष्णानंद, वरिष्ठ प्रचारक प्रांत सामाजिक समरसता संयोजक राज किशोर जी, विभाग कार्यवाह अंबिका प्रसाद, विभाग प्रचारक कृष्ण कुमार जिला प्रचारक अजय विभाग संपर्क का प्रमुख धर्मेंद्र सिंह, विभाग प्रचार प्रमुख अतुल गौड़, आलोक पाठक, विपिन जिला प्रचार प्रमुख ,श्रवण द्विवेदी, डॉ देवेंद्र , बांकेलाल जी, शिवम द्विवेदी, नगर कार्यवाह शिवम नारायण, राम सकल, कृष्ण कुमार नंदन,इंद्रेश, अभिषेक, उत्तम , अमरसिंह, रमेश पाठक व विचार परिवार के लोग एवं सैकड़ो की संख्या में स्वयंसेवक बंधु सहित समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।1
- बहराइच1
- उत्तर प्रदेश बहराइच महसी ग्राम रायपुर में बजरंग दल की टीम द्वारा निरीक्षण किया गया जिनमें आशीष कुमार मिश्र विश्व हिंदू परिषद महासी सह मंत्री मौजूद रहे1
- नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार थाना सिरसिया, श्रावस्ती की पुलिस टीम थाना सरसिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0 97/26 धारा 137(2), 64, 87 बीएनएस व 5L/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित प्रकरण में वांछित अभियुक्त अतुल पुत्र रणधीर निवासी बरसिया थाना बीसलपुर जनपद पीलीभीत को मुखबिर की सूचना पर दिनांक 14.04.2026 को बभनी के पास नहर पुलिया से गिरफ्तार किया गया तथा नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गई। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता अतुल पुत्र रणधीर निवासी बरसिया थाना बीसलपुर जनपद पीलीभीत1
- *अंबेडकर जयंती पर निकली भव्य रैली, शहर में दिखा उत्साह का माहौल बहराइच, संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर सोमवार को शहर में भव्य रैली का आयोजन किया गया। रैली बहराइच नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने बाबा साहब के विचारों और उनके द्वारा दिए गए समानता, शिक्षा और अधिकारों के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया। हाथों में बैनर और झंडे लिए लोग “जय भीम” के नारों के साथ आगे बढ़ते रहे, जिससे पूरे शहर का माहौल उत्साह और जोश से भर गया। #UPPolice #BahraichPolice #loqnews_new #live_official_qadri_news_ #official_qadri_news_ #DMBahraich #babasahebambedkar #bheemraoambedkar1
- उत्तर प्रदेश बहराइच महसी ग्राम रायपुर में बजरंग दल की टीम द्वारा निरीक्षण किया गया जिनमें बजरंग दल के अध्यक्ष आलोक मिश्रा ने बताया की गौशाला का हालत अभी तक सही चल रहा है1
- Post by आशीष मिश्र बहराइच1
- जिला चिकित्सालय भिनगा द्वारा थाना कोतवाली भिनगा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अकबरपुर निवासी विजय कुमार वर्मा (उम्र 23 वर्ष) द्वारा खेत में फांसी लगाकर की आत्महत्या परिजन द्वारा उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित बताया। CO भिनगा शभरत पासवान ने दी जानकारी 👇👇1