रूपया, धडाम! डॉलर के मुकाबले 1.39 पैसे की बड़ी गिरावट... रूपया, धडाम! डॉलर के मुकाबले 1.39 पैसे की बड़ी गिरावट... *USD Vs INR: ईरान संकट गहराने का असर आज रुपये पर हुआ है। अमेरिकी डॉलर के सामने रुपये में बड़ी गिरावट आई है। बता दें कि रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में 139 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.90 पर पहुंच गया। अमेरिका के शांति प्रस्ताव पर ईरान की प्रतिक्रिया को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खारिज करने के बाद कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से घरेलू मुद्रा पर दबाव है। करेंसी एक्सपर्ट ने बताया कि अमेरिकी डॉलर के मजबूत रुख और विदेशी पूंजी की भारी निकासी ने रुपये पर और दबाव डाला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.97 पर खुला। फिर मामूली बढ़त के साथ 94.90 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव से 139 पैसे की भारी गिरावट है। ईरान युद्ध फिर शुरू होने की आशंका ईरान युद्ध फिर शुरू होने की आशंका और अमेरिका द्वारा ईरान के शांति प्रस्ताव को खारिज किए जाने के बाद वैश्विक बाजारों में हड़कंप मच गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमतें 4.17% की भारी उछाल के साथ 105.5 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गईं। वहीं, भारतीय शेयर बाजार में भी बड़ी गिरावट है। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) ने शुक्रवार को बाजार से 4,110.60 करोड़ रुपये की भारी निकासी की। शुक्रवार को मजबूत बंद हुआ था रुपया रुपया शुक्रवार को 71 पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 93.51 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 98.20 पर रहा। घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 810.35 अंक या 1.05 प्रतिशत टूटकर 76,517.84 अंक पर जबकि निफ्टी 225.40 अंक या 0.93 प्रतिशत फिसलकर 23,950.75 अंक पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 4.17 प्रतिशत की तेजी के साथ 105.5 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने 4,110.60 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

- बिहार में थाने के सामने श*राब माफिया ने चौकीदार को मा*र डाला, परिजनों का आरोप कोई पुलिस वाला नहीं आया बचाने। बिहार में थाने के सामने श*राब माफिया ने चौकीदार को मा*र डाला, परिजनों का आरोप कोई पुलिस वाला नहीं आया बचाने।1
- औरंगाबाद जिलाधिकारी के निर्देश पर औरंगाबाद नगर पालिका क्षेत्र में में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर औरंगाबाद में चला सम्राट का बोल्डोजर ,डीएम अभिलाषा शर्मा के निर्देश पर ही कार्रवाई, शहर को किया जाएगा अतिक्रमण मुक्त, तीन फेज में होगी करवाई औरंगाबाद जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा के निर्देशा पर आजौरंगाबाद नगरपालिका के द्वारा औरंगाबाद रमेश चौक से लेकर सब्जी मंडी तक अतिक्रमण मुक्त करने हेतु बुलडोजर चलाया गया ताकि किसी प्रकार की परेशानी आम लोगों को ना हो सके. हालांकि जिला पदाधिकारी के निर्देश पर औरंगाबाद के पुरानी जीटी रोड स्थानीय शहर में अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर पुलिस की तैनाती एवं दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति करते हुए कार्य प्रारंभ कर दिया गया है. वही बुलडोजर के माध्यम से अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी है.इस मामले की जानकारी देते हुए नगरपालिका के जई लव कुमार सिंह ने मीडिया द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए कहा कि जिला पदाधिकारी एवं बिहार सरकार के दिशा -निर्देश के आलोक में बुलडोजर के माध्यम से नियमानुकूल अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया तेज कर दिया गया है. जिससे आम लोगों को सड़क जाम से निजात मिल पाएगी. वहीं लोगों को सरकारी जमीन पर दुकान बनाकर निर्माण कर रोजगार करने हेतु आवंटित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाने का पहला फेज औरंगाबाद शहर के रमेश चौक से प्रारंभ होते हुए सब्जी मंडी तक चलाया का रहा है वही दूसरे फेज नावाडीह रोड एवं तीसरे फेज में धर्मशाला एवं अन्य स्थानों पर अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा. जिससे वाहन चालको, सब्जी विक्रेता एवं आम लोगों को परेशानी नहीं हो सकेगा. उन्होंने कहा कि अतिक्रमण मुक्त होने से कई समस्याओं से आम लोगों को राहत मिलेगी. अब देखना है कि जिला पदाधिकारी एवं बिहार सरकार के दिशा- निर्देश के आलोक में शहर को कितने दिनों में अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा, यह तो आने वाला वक्त बताएगा. लेकिन सच तो है कि शहर को अतिक्रमण नहीं होने से कई जटिल समस्याएं अवश्य उत्पन्न हो जाती है. जिससे निजात दिलाने की आवश्यकता है. बाइट:- लव कुमार सिंह जेई नगरपालिका औरंगाबाद1
- पटना की दीदारगंज पुलिस ने रामप्रवेश सिंह हत्याकांड में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इन गिरफ्तारियों से मामले की गुत्थी सुलझने की उम्मीद जगी है।1
- बिहार के शिक्षा मंत्री मिथलेश कुमार तिवारी को काल भैरव मंदिर में झारफुक करवाते हुए देखा गया है। इस घटना के बाद प्रदेश की सियासत में हलचल तेज हो गई है और मंत्री जी की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।1
- पटना में गायों पर लगातार अत्याचार की घटनाएँ सामने आ रही हैं। स्थानीय नागरिक सरकार की उदासीनता पर सवाल उठा रहे हैं, जिससे इस मुद्दे पर तत्काल ध्यान देने की मांग तेज़ हो गई है।1
- राजधानी पटना के दानापुर स्थित MANNAT IVF की डॉ. खुशबू ने मदर्स डे के अवसर पर अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने बताया कि यह केंद्र माँ बनने की चाह रखने वाली महिलाओं के लिए अपने आप में क्यों विशेष है।1
- बिहार के सरकारी दफ्तर में ही मिल रहा है शराब की बोतल : पटना विकास भवन में शराब की बोतल मिलते ही पूरे सिस्टम में मचा हड़कम! जहां से बिहार का विकास होता है वहां ही शराबबंदी कानून के उड़ रहे हैं धज्जियां !1
- हाजीपुर स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस में बिना टिकट सफर कराने और बदले में पैसे मांगने का मामला सामने आया है। दैनिक भास्कर की टीम ने जब जोगबनी-दानापुर वंदे भारत में यात्रा को लेकर पड़ताल की, तो बातचीत के दौरान कई चौंकाने वाली बातें सामने आईं। #Hajipur #Dtw24News हाजीपुर स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस में बिना टिकट सफर कराने और बदले में पैसे मांगने का मामला सामने आया है। दैनिक भास्कर की टीम ने जब जोगबनी-दानापुर वंदे भारत में यात्रा को लेकर पड़ताल की, तो बातचीत के दौरान कई चौंकाने वाली बातें सामने आईं। #Hajipur #Dtw24News1