logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पथरिया लूटकांड का फरार मुख्य आरोपी भोला आदिवासी गिरफ्तार, मालथौन से पुलिस ने दबोचा...... पथरिया में डायमंड सिटी के पास बिहारी सेन के साथ हुई लूट के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी भोला आदिवासी को पुलिस ने सागर जिले के मालथौन स्थित बरोदिया से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी 9 सितंबर को पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था। इसके बाद एसडीओपी प्रिया सिंधी और टीआई महेंद्र जगेत के नेतृत्व में विशेष टीम ने राजस्थान के फलौदी सहित कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी। मुखबिर की सूचना पर बरोदिया में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

15 hrs ago
user_Shubham soni
Shubham soni
Court reporter लटेरी, विदिशा, मध्य प्रदेश•
15 hrs ago

पथरिया लूटकांड का फरार मुख्य आरोपी भोला आदिवासी गिरफ्तार, मालथौन से पुलिस ने दबोचा...... पथरिया में डायमंड सिटी के पास बिहारी सेन के साथ हुई लूट के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी भोला आदिवासी को पुलिस ने सागर जिले के मालथौन स्थित बरोदिया से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी 9 सितंबर को पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था। इसके बाद एसडीओपी प्रिया सिंधी और टीआई महेंद्र जगेत के नेतृत्व में विशेष टीम ने राजस्थान के फलौदी सहित कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी। मुखबिर की सूचना पर बरोदिया में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • किसान का दर्द: भीड़ में खड़े किसान ने हाथ जोड़कर भावुक होते हुए कहा, "महाराज, जिंदगी निकल गई माला पहनाते-पहनाते, लेकिन खाद नहीं मिल रही।" केंद्रीय मंत्री और गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के गुना एवं बामौरी दौरे के दौरान का है, जहाँ खाद वितरण को लेकर एक किसान ने सीधे अपनी पीड़ा जाहिर की। किसान का दर्द: भीड़ में खड़े किसान ने हाथ जोड़कर भावुक होते हुए कहा, "महाराज, जिंदगी निकल गई माला पहनाते-पहनाते, लेकिन खाद नहीं मिल रही।" किसान का यह कहना क्षेत्र में लंबे समय से खाद की किल्लत और वितरण केंद्रों पर लगने वाली लंबी कतारों की परेशानी को दर्शाता है। साथ ही खाद की कालाबाजारी बड़ी मात्रा में हो रही हैं। ई पोर्टल खाद की पारदर्शिता होनी चाहिए, साथ ई पोर्टल पर खाद का स्टोक दिखाई देता हैं पर बुक नहीं हो पा रहा हैं। जिले में DAP खाद के लिए की स्थिति बेहद गंभीर है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किसान की समस्या को गंभीरता से सुना, आवेदन लिया और मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों को खाद वितरण की व्यवस्था दुरुस्त करने और किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बुवाई के सीजन (विशेषकर रवि और खरीफ के दौरान) जिले में डीएपी और यूरिया की मांग बढ़ जाती है, जिसको लेकर किसानों में समय-समय पर इस तरह का आक्रोश देखने को मिलता रहता है।
    1
    किसान का दर्द: भीड़ में खड़े किसान ने हाथ जोड़कर भावुक होते हुए कहा, "महाराज, जिंदगी निकल गई माला पहनाते-पहनाते, लेकिन खाद नहीं मिल रही।"
केंद्रीय मंत्री और गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के गुना एवं बामौरी दौरे के दौरान का है, जहाँ खाद वितरण को लेकर एक किसान ने सीधे अपनी पीड़ा जाहिर की।
किसान का दर्द: भीड़ में खड़े किसान ने हाथ जोड़कर भावुक होते हुए कहा, "महाराज, जिंदगी निकल गई माला पहनाते-पहनाते, लेकिन खाद नहीं मिल रही।" किसान का यह कहना क्षेत्र में लंबे समय से खाद की किल्लत और वितरण केंद्रों पर लगने वाली लंबी कतारों की परेशानी को दर्शाता है। साथ ही खाद की कालाबाजारी बड़ी मात्रा में हो रही हैं। ई पोर्टल खाद की पारदर्शिता होनी चाहिए, साथ ई पोर्टल पर खाद का स्टोक दिखाई देता हैं पर बुक नहीं हो पा रहा हैं।
जिले में DAP खाद के लिए की स्थिति बेहद गंभीर है।
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किसान की समस्या को गंभीरता से सुना, आवेदन लिया और मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों को खाद वितरण की व्यवस्था दुरुस्त करने और किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
बुवाई के सीजन (विशेषकर रवि और खरीफ के दौरान) जिले में डीएपी और यूरिया की मांग बढ़ जाती है, जिसको लेकर किसानों में समय-समय पर इस तरह का आक्रोश देखने को मिलता रहता है।
    user_Bamori Times News
    Bamori Times News
    Local News Reporter बामोरी, गुना, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • महाराष्ट्र के नासिक में आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर प्रदर्शनकारियों ने अनोखा विरोध किया। युवा सेना के कार्यकर्ता बोरियों में कुत्तों को भरकर मुख्य अधिकारी के ऑफिस पहुंचे और अफसर की टेबल पर छोड़ दिया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन पर शिकायतों के बावजूद आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया और हंगामा भी किया। महाराष्ट्र के नासिक में आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर प्रदर्शनकारियों ने अनोखा विरोध किया। युवा सेना के कार्यकर्ता बोरियों में कुत्तों को भरकर मुख्य अधिकारी के ऑफिस पहुंचे और अफसर की टेबल पर छोड़ दिया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन पर शिकायतों के बावजूद आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया और हंगामा भी किया।
    1
    महाराष्ट्र के नासिक में आवारा कुत्तों की समस्या

को लेकर प्रदर्शनकारियों ने अनोखा विरोध किया। युवा सेना के कार्यकर्ता बोरियों में कुत्तों को भरकर मुख्य अधिकारी के ऑफिस पहुंचे और अफसर की टेबल पर छोड़ दिया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन पर शिकायतों के बावजूद आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया और हंगामा भी किया।
महाराष्ट्र के नासिक में आवारा कुत्तों की समस्या
को लेकर प्रदर्शनकारियों ने अनोखा विरोध किया। युवा सेना के कार्यकर्ता बोरियों में कुत्तों को भरकर मुख्य अधिकारी के ऑफिस पहुंचे और अफसर की टेबल पर छोड़ दिया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन पर शिकायतों के बावजूद आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया और हंगामा भी किया।
    user_Rahul Goswami journalist
    Rahul Goswami journalist
    Local News Reporter Berasia, Bhopal•
    17 hrs ago
  • राधेश्याम जमुना देवी बालिका इंटर कॉलेज पर पढ़ाई को लेकर लगाए छात्राओं ने आरोप दिया विद्यालय के गेट पर धरना
    1
    राधेश्याम जमुना देवी बालिका इंटर कॉलेज पर पढ़ाई को लेकर लगाए छात्राओं ने आरोप दिया विद्यालय के गेट पर धरना
    user_SHAMBHU DAYAL KUSHWAH
    SHAMBHU DAYAL KUSHWAH
    Grain Trader कुंभराज, गुना, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • *जन्मदिन पर मोदी के नाम जगमगाया बोड़ा, माता मंदिर से श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर तक दीपों की रोशनी* *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सुंदरकांड पाठ एवं सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित, दो लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की* *जन्मदिन पर मोदी के नाम जगमगाया बोड़ा, माता मंदिर से श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर तक दीपों की रोशनी* *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सुंदरकांड पाठ एवं सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित, दो लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की* बोड़ा ब्यूरो (ओमप्रकाश राठौर) बोड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा, समर्पण एवं संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को नगर बोड़ा में विभिन्न धार्मिक स्थलों पर सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान बस स्टैंड स्थित माता मंदिर, जाटव मोहल्ला स्थित श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर तथा श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर बगीची दीपों की रोशनी से जगमगा उठे। कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 6 बजे बस स्टैंड स्थित माता मंदिर से हुआ, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित किए। इसके बाद शाम 6:30 बजे जाटव मोहल्ला स्थित श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर में दीप प्रज्ज्वलन किया गया। बड़ी संख्या में दीप जलने से मंदिर परिसर रोशनी से आलोकित हो उठा। इसी क्रम में रात 7:30 बजे श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर बगीची में सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। सुंदरकांड पाठ के बाद विधिवत पूजा-अर्चना की गई और परिसर में दीप प्रज्ज्वलित किए गए। इस दौरान धार्मिक आस्था एवं उत्साह का वातावरण देखने को मिला। दो लोगों ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों एवं विचारों से प्रेरित होकर सतीश शर्मा एवं गोविंद यादव ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। विधायक प्रतिनिधि सुदीप शर्मा 'बबलू भैया' ने दोनों का अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि सुदीप शर्मा 'बबलू भैया', भाजपा मंडल अध्यक्ष सरजन सिंह राजपूत, पूर्व मंडल अध्यक्ष राधेश्याम राजपूत, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि करण जायसवाल, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष द्वारका प्रसाद 'बंटी सोनी', नगर परिषद उपाध्यक्ष सतीश पाटीदार, पार्षद राजू भिलाला, पार्षद जशरथ सिंह राजपूत, पार्षद महेश नाथ, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष चंद्र रुहेला, भाजपा नेता गिरिराज राठौर, विजय सिंह खींची, रामस्वरूप पाटीदार, कैलाश गुप्ता 'काका', मोहन गुप्ता 'नगर सेठ', अशोक गुप्ता, ब्रह्मानंद पाटीदार, घनश्याम गोवा, लखमीचंद गुप्ता, मोहन यादव, रमेश पुष्पद, महेश पाटीदार, रामकृष्ण पाटीदार, दुर्गेश बागड़ी, द्वारका प्रसाद राठौर, माखन जाटव, राधेश्याम वर्मा, रामसिंह भिलाला, राजू बुंदेला, राधेश्याम मालवीय, जीतू राठौर, सुमेर राजपूत, शिवपाल सिंह राजपूत,राम सिंह सोनगरा, जगजराज सिंह,एवं ओमप्रकाश राठौर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में नगर के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलन कर सेवा एवं समर्पण का संदेश दिया गया। सुंदरकांड पाठ के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
    1
    *जन्मदिन पर मोदी के नाम जगमगाया बोड़ा, माता मंदिर से श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर तक दीपों की रोशनी*

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सुंदरकांड पाठ एवं सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित, दो लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की*
*जन्मदिन पर मोदी के नाम जगमगाया बोड़ा, माता मंदिर से श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर तक दीपों की रोशनी*
*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सुंदरकांड पाठ एवं सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित, दो लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की*
बोड़ा ब्यूरो (ओमप्रकाश राठौर) 
बोड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा, समर्पण एवं संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को नगर बोड़ा में विभिन्न धार्मिक स्थलों पर सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान बस स्टैंड स्थित माता मंदिर, जाटव मोहल्ला स्थित श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर तथा श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर बगीची दीपों की रोशनी से जगमगा उठे।
कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 6 बजे बस स्टैंड स्थित माता मंदिर से हुआ, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित किए। इसके बाद शाम 6:30 बजे जाटव मोहल्ला स्थित श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर में दीप प्रज्ज्वलन किया गया। बड़ी संख्या में दीप जलने से मंदिर परिसर रोशनी से आलोकित हो उठा।
इसी क्रम में रात 7:30 बजे श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर बगीची में सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। सुंदरकांड पाठ के बाद विधिवत पूजा-अर्चना की गई और परिसर में दीप प्रज्ज्वलित किए गए। इस दौरान धार्मिक आस्था एवं उत्साह का वातावरण देखने को मिला।
दो लोगों ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों एवं विचारों से प्रेरित होकर सतीश शर्मा एवं गोविंद यादव ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। विधायक प्रतिनिधि सुदीप शर्मा 'बबलू भैया' ने दोनों का अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया।
कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि सुदीप शर्मा 'बबलू भैया', भाजपा मंडल अध्यक्ष सरजन सिंह राजपूत, पूर्व मंडल अध्यक्ष राधेश्याम राजपूत, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि करण जायसवाल, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष द्वारका प्रसाद 'बंटी सोनी', नगर परिषद उपाध्यक्ष सतीश पाटीदार, पार्षद राजू भिलाला, पार्षद जशरथ सिंह राजपूत, पार्षद महेश नाथ, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष चंद्र रुहेला, भाजपा नेता गिरिराज राठौर, विजय सिंह खींची, रामस्वरूप पाटीदार, कैलाश गुप्ता 'काका', मोहन गुप्ता 'नगर सेठ', अशोक गुप्ता, ब्रह्मानंद पाटीदार, घनश्याम गोवा, लखमीचंद गुप्ता, मोहन यादव, रमेश पुष्पद, महेश पाटीदार, रामकृष्ण पाटीदार, दुर्गेश बागड़ी, द्वारका प्रसाद राठौर, माखन जाटव, राधेश्याम वर्मा, रामसिंह भिलाला, राजू बुंदेला, राधेश्याम मालवीय, जीतू राठौर, सुमेर राजपूत, शिवपाल सिंह राजपूत,राम सिंह सोनगरा, जगजराज सिंह,एवं ओमप्रकाश राठौर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में नगर के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलन कर सेवा एवं समर्पण का संदेश दिया गया। सुंदरकांड पाठ के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
    user_ओमप्रकाश राठौर पत्रकार
    ओमप्रकाश राठौर पत्रकार
    Photographer नरसिंहगढ़, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • “वोट नहीं देंगे” सुनते ही भड़के सिंधिया! आवेदक से बोले- मुझसे इस भाषा का इस्तेमाल न करें गुना। केंद्रीय मंत्री एवं गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के गुना दौरे के दौरान खेजरा रोड की समस्या को लेकर युवाओं ने उन्हें आवेदन सौंपकर सड़क निर्माण/मरम्मत की समस्या दूर कराने की मांग की। बताया जा रहा है कि आवेदन देने के दौरान युवाओं ने सिंधिया से कहा कि यदि सड़क की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो “हम वोट नहीं देंगे।” यह बात सुनते ही सिंधिया के तेवर सख्त हो गए। वायरल वीडियो में सिंधिया आवेदक को यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि “इस भाषा का इस्तेमाल मुझसे न करें, सिर्फ निवेदन करें।” इसके बाद उन्होंने सड़क की समस्या को लेकर आवेदन लेने और मामले को देखने की बात कही। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद सिंधिया के तेवरों की चर्चा हो रही है। हालांकि, वीडियो के आधार पर पूरे संवाद और घटना के संदर्भ की स्वतंत्र पुष्टि आवश्यक है।
    1
    “वोट नहीं देंगे” सुनते ही भड़के सिंधिया! आवेदक से बोले- मुझसे इस भाषा का इस्तेमाल न करें
गुना। केंद्रीय मंत्री एवं गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के गुना दौरे के दौरान खेजरा रोड की समस्या को लेकर युवाओं ने उन्हें आवेदन सौंपकर सड़क निर्माण/मरम्मत की समस्या दूर कराने की मांग की।
बताया जा रहा है कि आवेदन देने के दौरान युवाओं ने सिंधिया से कहा कि यदि सड़क की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो “हम वोट नहीं देंगे।” यह बात सुनते ही सिंधिया के तेवर सख्त हो गए।
वायरल वीडियो में सिंधिया आवेदक को यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि “इस भाषा का इस्तेमाल मुझसे न करें, सिर्फ निवेदन करें।” इसके बाद उन्होंने सड़क की समस्या को लेकर आवेदन लेने और मामले को देखने की बात कही।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद सिंधिया के तेवरों की चर्चा हो रही है। हालांकि, वीडियो के आधार पर पूरे संवाद और घटना के संदर्भ की स्वतंत्र पुष्टि आवश्यक है।
    user_Deepak ojha
    Deepak ojha
    Local News Reporter गुना नगर, गुना, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • असनावर तहसीलदार के विरोध में राजपूत समाज के साथ पक्षपात पुर्ण कार्यवाही का विरोध में उतरे राजपूत समाज के संगठन दिया ज्ञापन मनोहरथाना विधानसभा के असनावर तहसीलदार द्वारा एक मामला सामने आया जहां 600बीघा से अधिक जमीन पर अतिक्रमण हुआ है गौ सेवक खांडिया मील चौराया असनावर तहसीलदार दार दुसरी बार एक ही व्यक्ति पर कार्यवाई की जा रही है आप सभी भाइयो से निवेदन है समाज राजपूत से होने के कारण समुचित षड्यंत्र कर रहे हैं,भुमाफियाओ द्वारा रोज नए-नए हथकंडे अपनाए जा रहे हैं मामला मान सिंह गांव आंदा खांडिया मिल पंचायत बडोदिया तहसील असनावर जिला झालावाड़ राजस्थान विधानसभा क्षेत्र मनोहरथाना विधानसभा से आया हैअखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि अगर परिवार से पक्षपात किया तो उपखंड कार्यालय में ओर बड़े स्तर पर धरना प्रदर्शन किया जायेगा आंदा बड़ोदिया गांव में केवल चंद पाटीदार द्वारा सबसे अधिक गोचर भूमि पर कब्जा कर अवैध निर्माण कार्य कर बड़े बड़े मकान बनाए गए वहीं 70साल से अधिक समय से गौवंश व्यवस्था हेतु गौ शाला निर्माण के लिए गोचर भूमि सुरक्षित कर संरक्षित कर रखा था गाय के रोज चारा प्रबंधन व्यवस्था चल रही थी उसका जुर्माना भी दिया जा रहा था राजनीति का ग़लत इस्तेमाल कर कार्यवाही करवाई गई जबकि पुरे गांव में एक हि व्यक्ति पर दुसरी बार कार्यवाही से राजपूत समाज के प्रमुख संगठनों द्वारा आज तहसीलदार के पक्षपात पूर्ण कार्य के कारण नारेबाजी कर प्रदर्शन किया गया जल्द ही सभी गौभक्त जनों ने गांव कि सभी का अतिक्रमण मुक्त कर गौ शाला निर्माण कि उस भुमि पर मांग रखी गई जल्द ही गौ शाला समिति का निर्माण किया जाएगा
    1
    असनावर तहसीलदार के विरोध में राजपूत समाज के साथ पक्षपात पुर्ण कार्यवाही का विरोध में उतरे राजपूत समाज के संगठन दिया ज्ञापन 
मनोहरथाना विधानसभा के      असनावर तहसीलदार द्वारा एक मामला सामने आया जहां 600बीघा से अधिक जमीन पर अतिक्रमण हुआ है गौ सेवक खांडिया मील चौराया असनावर तहसीलदार दार दुसरी बार एक ही व्यक्ति पर कार्यवाई की जा रही है आप सभी भाइयो से निवेदन है समाज राजपूत से होने के कारण समुचित षड्यंत्र कर रहे हैं,भुमाफियाओ द्वारा रोज नए-नए हथकंडे अपनाए जा रहे हैं मामला मान सिंह  गांव आंदा खांडिया मिल पंचायत बडोदिया  तहसील असनावर जिला झालावाड़ राजस्थान विधानसभा क्षेत्र मनोहरथाना विधानसभा से आया हैअखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि अगर परिवार से पक्षपात किया तो उपखंड कार्यालय में ओर बड़े स्तर पर धरना प्रदर्शन किया जायेगा आंदा बड़ोदिया गांव में केवल चंद पाटीदार द्वारा सबसे अधिक गोचर भूमि पर कब्जा कर अवैध निर्माण कार्य कर बड़े बड़े मकान बनाए गए वहीं 70साल से अधिक समय से गौवंश व्यवस्था हेतु गौ शाला निर्माण के लिए गोचर भूमि सुरक्षित कर संरक्षित कर रखा था गाय के रोज चारा प्रबंधन व्यवस्था चल रही थी उसका जुर्माना भी दिया जा रहा था राजनीति का ग़लत इस्तेमाल कर कार्यवाही करवाई गई जबकि पुरे गांव में एक हि व्यक्ति पर दुसरी बार कार्यवाही से राजपूत समाज के प्रमुख संगठनों द्वारा आज तहसीलदार के पक्षपात पूर्ण कार्य के कारण नारेबाजी कर प्रदर्शन किया गया जल्द ही सभी गौभक्त जनों ने गांव कि सभी का अतिक्रमण मुक्त कर गौ शाला निर्माण कि उस भुमि पर मांग रखी गई जल्द ही गौ शाला समिति का निर्माण किया जाएगा
    user_जितेंद्र सिंह (पंवार)राजपूत
    जितेंद्र सिंह (पंवार)राजपूत
    मनोहर थाना, झालावाड़, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • ब्रेकिंग-न्यूज़ -शमशाबाद-पीलूखेड़ी में आकाशीय बिजली का कहर,4 मोरों समेत अन्य पक्षियों की मौत ब्रेकिंग-न्यूज़ -शमशाबाद-पीलूखेड़ी में आकाशीय बिजली का कहर,4 मोरों समेत अन्य पक्षियों की मौत
    1
    ब्रेकिंग-न्यूज़ -शमशाबाद-पीलूखेड़ी में आकाशीय बिजली का कहर,4 मोरों समेत अन्य पक्षियों की मौत
ब्रेकिंग-न्यूज़ -शमशाबाद-पीलूखेड़ी में आकाशीय बिजली का कहर,4 मोरों समेत अन्य पक्षियों की मौत
    user_VIMAL KUMAR VISHWAKARMA
    VIMAL KUMAR VISHWAKARMA
    शमशाबाद, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • ‘बुलाओ, कहां है कलेक्टर?’ सिंधिया के तेवर देख अफसरों में मची खलबली गुना। केंद्रीय मंत्री एवं गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के गुना दौरे के दौरान सर्किट हाउस में जनसुनवाई के बीच उस समय प्रशासनिक अमले में हलचल मच गई, जब उन्होंने कलेक्टर की मौजूदगी को लेकर सीधे पूछा— “कलेक्टर कहां है, बुलाओ जल्दी।” मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल उस समय मौके पर मौजूद नहीं थे। सिंधिया के निर्देश के बाद उन्हें बुलाया गया और कलेक्टर के पहुंचने पर सिंधिया ने उन्हें याद दिलाया कि उनकी ड्यूटी उनके साथ लगाई गई है। खाद की शिकायत पर भी दिखे सख्त तेवर इसी जनसुनवाई के दौरान किसानों ने खाद की उपलब्धता को लेकर अपनी परेशानी बताई। एक किसान ने कहा— “महाराज, जिंदगी हो गई माला पहनाते-पहनाते, लेकिन खेत के लिए दो बोरी खाद नहीं मिल पा रहा है।” रिपोर्ट के अनुसार, किसान की शिकायत पर सिंधिया ने कलेक्टर को सिर्फ “ठीक है” कहने के बजाय पेन-पैड निकालकर किसानों के नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मौके पर किसानों की जानकारी दर्ज की। किसानों ने खाद के ऑनलाइन टोकन कुछ ही समय में खत्म होने और कथित कालाबाजारी की आशंका भी जताई। इन आरोपों की जांच और कार्रवाई का भरोसा दिए जाने की बात रिपोर्ट में कही गई है।
    1
    ‘बुलाओ, कहां है कलेक्टर?’ सिंधिया के तेवर देख अफसरों में मची खलबली
गुना। केंद्रीय मंत्री एवं गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के गुना दौरे के दौरान सर्किट हाउस में जनसुनवाई के बीच उस समय प्रशासनिक अमले में हलचल मच गई, जब उन्होंने कलेक्टर की मौजूदगी को लेकर सीधे पूछा— “कलेक्टर कहां है, बुलाओ जल्दी।”
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल उस समय मौके पर मौजूद नहीं थे। सिंधिया के निर्देश के बाद उन्हें बुलाया गया और कलेक्टर के पहुंचने पर सिंधिया ने उन्हें याद दिलाया कि उनकी ड्यूटी उनके साथ लगाई गई है। 
खाद की शिकायत पर भी दिखे सख्त तेवर
इसी जनसुनवाई के दौरान किसानों ने खाद की उपलब्धता को लेकर अपनी परेशानी बताई। एक किसान ने कहा— “महाराज, जिंदगी हो गई माला पहनाते-पहनाते, लेकिन खेत के लिए दो बोरी खाद नहीं मिल पा रहा है।”
रिपोर्ट के अनुसार, किसान की शिकायत पर सिंधिया ने कलेक्टर को सिर्फ “ठीक है” कहने के बजाय पेन-पैड निकालकर किसानों के नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मौके पर किसानों की जानकारी दर्ज की। 
किसानों ने खाद के ऑनलाइन टोकन कुछ ही समय में खत्म होने और कथित कालाबाजारी की आशंका भी जताई। इन आरोपों की जांच और कार्रवाई का भरोसा दिए जाने की बात रिपोर्ट में कही गई है।
    user_Deepak ojha
    Deepak ojha
    Local News Reporter गुना नगर, गुना, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • अशोकनगर नेहरू महाविद्यालय में टीचर्स की भर्ती करने पुस्तकें उपलब्ध कराने प्रवेश फीस में वृध्दि वा अन्य शैक्षणिक समस्याओं के खिलाफ छात्रों ने प्रदर्शन कर प्राचार्य को सोंपा ज्ञापन नेहरू महाविद्यालय में टीचर्स की भर्ती करने, पुस्तकें उपलब्ध कराने, प्रवेश फीस में वृद्धि व अन्य शैक्षणिक समस्याओं के खिलाफ छात्रों ने प्रदर्शन कर प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन अशोकनगर। आज छात्र संगठन ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन (AIDSO) ने नेहरू महाविद्यालय में व्याप्त विभिन्न शैक्षणिक समस्याओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। इस प्रदर्शन को संबोधित करते हुए छात्र संगठन AIDSO की कॉलेज इकाई अध्यक्ष विश्वीर भंडारी ने बताया कि एक शिक्षण संस्थान का उद्देश्य छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना होता है, जिससे वे अपने भविष्य का निर्माण कर सकें और समाज के विकास में योगदान दे सकें। किंतु वर्तमान समय में हमारे महाविद्यालय में कई ऐसी समस्याएँ मौजूद हैं, जिनके कारण छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। न तो कॉलेज में विभिन्न कोर्सेज के पर्याप्त प्रोफेसर्स हैं और न ही महाविद्यालय में नियमित कक्षाओं का संचालन हो पा रहा है, कॉलेज में संचालित होने वाले विभिन्न कोर्सेज की लाइब्रेरी में पर्याप्त पुस्तकें नहीं है। इतनी सारी अव्यवस्थाओं के बीच छात्र पढ़ाई करने को मजबूर हैं। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि नियमित कक्षाएं संचालित की जाएं, लाइब्रेरी में पर्याप्त पुस्तकें उपलब्ध कराई जाए, पर्याप्त प्रोफेसर्स की भर्ती की जाए,पीने के लिए साफ पानी उपलब्ध कराने, लैब चालू करने, एक्सपेरीमेंटल मटेरियल उपलब्ध कराने, लैब टेक्नीशियन की भर्ती करने,स्पोर्ट्स मटेरियल उपलब्ध कराने,नियमित साफ- सफाई करने, समय पर छात्रवृत्ति उपलब्ध कराने, पीजी में मनोविज्ञान, दर्शनशास्त्र, भूगोल, जूलॉजी, फिजिक्स, केमिस्ट्री विषयों को शुरू किए जाने सहित 12 सूत्रीय मांगे की गई। उन्होंने कहा कि बस सुविधा के नाम पर छात्रों से ली जा रही ₹360 की फीस छात्रों के ऊपर अतिरिक्त बोझ है। हर साल एडमिशन फीस में वृद्धि करना छात्रों को शिक्षा से दूर करने की साजिश है छात्र संगठन AIDSO महाविद्यालय के अंदर छात्र-छात्राओं के बीच बेहतर पठन-पाठन का माहौल तैयार करने का प्रयास कर रहा है। ज्ञापन के माध्यम से छात्रों की समस्याओं को कॉलेज प्रशासन को सूचित किया गया है प्रशासन की ओर से शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया गया है। साथ ही माननीय उच्च शिक्षा मंत्री ,उच्च शिक्षा आयुक्त महोदय और अशोकनगर जिलाधीश महोदय को प्रेषित किया। छात्र हित में जहां भी जरूरत पड़ेगी छात्र संगठन AIDSO छात्रों के साथ हमेशा खड़ा है। आगे भी आंदोलन जारी रहेगा। आज के प्रदर्शन को छात्र नीलेश भंडारी, AIDSO कॉलेज कमिटी के सदस्य विकास राय, कॉलेज उपाध्यक्ष आरती केवट ने भी छात्रों को संबोधित किया प्रदर्शन का संचालन कार्यालय सचिव रेखा केवट ने किया
    1
    अशोकनगर नेहरू महाविद्यालय में टीचर्स की भर्ती करने पुस्तकें उपलब्ध कराने प्रवेश फीस में वृध्दि वा अन्य शैक्षणिक समस्याओं के खिलाफ छात्रों ने प्रदर्शन कर प्राचार्य को सोंपा ज्ञापन 
नेहरू महाविद्यालय में टीचर्स की भर्ती करने, पुस्तकें उपलब्ध कराने, प्रवेश फीस में वृद्धि व अन्य शैक्षणिक समस्याओं के खिलाफ छात्रों ने प्रदर्शन कर प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन
अशोकनगर। आज छात्र संगठन ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन (AIDSO) ने नेहरू महाविद्यालय में व्याप्त विभिन्न शैक्षणिक समस्याओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा।
इस प्रदर्शन को संबोधित करते हुए छात्र संगठन AIDSO की कॉलेज इकाई अध्यक्ष विश्वीर भंडारी ने बताया कि एक शिक्षण संस्थान का उद्देश्य छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना होता है, जिससे वे अपने भविष्य का निर्माण कर सकें और समाज के विकास में योगदान दे सकें। किंतु वर्तमान समय में हमारे महाविद्यालय में कई ऐसी समस्याएँ मौजूद हैं, जिनके कारण छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। न तो कॉलेज में विभिन्न कोर्सेज के पर्याप्त प्रोफेसर्स हैं और न ही महाविद्यालय में नियमित कक्षाओं का संचालन हो पा रहा है, कॉलेज में संचालित होने वाले विभिन्न कोर्सेज की लाइब्रेरी में पर्याप्त पुस्तकें नहीं है। इतनी सारी अव्यवस्थाओं के बीच छात्र पढ़ाई करने को मजबूर हैं। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि नियमित कक्षाएं संचालित की जाएं, लाइब्रेरी में पर्याप्त पुस्तकें उपलब्ध कराई जाए, पर्याप्त प्रोफेसर्स की भर्ती की जाए,पीने के लिए साफ पानी उपलब्ध कराने, लैब चालू करने, एक्सपेरीमेंटल मटेरियल उपलब्ध कराने, लैब टेक्नीशियन की भर्ती करने,स्पोर्ट्स मटेरियल उपलब्ध कराने,नियमित साफ- सफाई करने, समय पर छात्रवृत्ति उपलब्ध कराने, पीजी में मनोविज्ञान, दर्शनशास्त्र, भूगोल, जूलॉजी, फिजिक्स, केमिस्ट्री विषयों को शुरू किए जाने सहित 12 सूत्रीय मांगे की गई। 
उन्होंने कहा कि बस सुविधा के नाम पर छात्रों से ली जा रही ₹360 की फीस छात्रों के ऊपर अतिरिक्त बोझ है। हर साल एडमिशन फीस में वृद्धि करना छात्रों को शिक्षा से दूर करने की साजिश है
छात्र संगठन AIDSO महाविद्यालय के अंदर छात्र-छात्राओं  के बीच बेहतर पठन-पाठन का माहौल तैयार करने का प्रयास कर रहा है। ज्ञापन के माध्यम से छात्रों की समस्याओं को कॉलेज प्रशासन को सूचित किया गया है प्रशासन की ओर से शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया गया है। साथ ही माननीय उच्च शिक्षा मंत्री ,उच्च शिक्षा आयुक्त महोदय और 
अशोकनगर जिलाधीश महोदय को प्रेषित किया। 
छात्र हित में जहां भी जरूरत पड़ेगी छात्र संगठन AIDSO छात्रों के साथ हमेशा खड़ा है। आगे भी आंदोलन जारी रहेगा। आज के प्रदर्शन को छात्र नीलेश भंडारी, AIDSO कॉलेज कमिटी के सदस्य विकास राय,  कॉलेज उपाध्यक्ष आरती केवट ने भी छात्रों को संबोधित किया प्रदर्शन का संचालन कार्यालय सचिव रेखा केवट ने किया
    user_रीड न्यूज मीडिया एजेंसी
    रीड न्यूज मीडिया एजेंसी
    पत्रकार अशोकनगर, अशोकनगर, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.