logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दतिया पुलिस ने कॉम्बिंग गश्त के दौरान एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 17 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दतिया मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे के मार्गदर्शन और एसडीओपी भाण्डेर पूनमचंद्र यादव के नेतृत्व में की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम खैरी स्थित एक फार्म हाउस में जुए का फड़ संचालित हो रहा है, जिस पर भाण्डेर अनुभाग के थाना उनाव, भाण्डेर, सरसई और गोदन की संयुक्त पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी। कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी उनाव उनि यतेंद्र सिंह भदौरिया, थाना प्रभारी भाण्डेर निरीक्षक कोमल परिहार, थाना प्रभारी सरसई उनि आकाश संससिया और थाना प्रभारी गोदन उनि प्रदीप शर्मा सहित पुलिस बल ने मौके पर घेराबंदी कर जुआ खेलते बड़ी संख्या में लोगों को पकड़ा। पुलिस ने मौके से 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि जुआ फड़ संचालक बृजेन्द्र कमरिया और उसका साथी अरुण यादव मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस ने मौके से ₹2,80,000/- नगद राशि, 6 ताश की गड्डियां और 13 मोबाइल फोन जब्त किए। जब्त किए गए इस मशरूका की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹6,80,000/- है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपियों में गजेंद्र कमरिया, रामकुमार कमरिया (दोनों खैरी, दतिया), जवाहर सिंह यादव (महाराजपुरा, दतिया), अरुण ठाकुर (इंदरगढ़, दतिया), जितेंद्र उर्फ पपीते (देवरा, भांडेर), आकाश यादव (उडीना, गोदन), गिरवर साहू (उनाव रोड, दतिया), महेंद्र पांचाल (भांडेरी फाटक, दतिया), कपिल बंशकार (इंदरगढ़, दतिया), अविनाश राजावत (लहार, भिंड), विष्णु यादव (पठ्ठापुरा, दतिया), शेखर कमरिया (खैरी, दतिया), हृदेश यादव (कमथरा, बड़ौनी), नंदकिशोर कुशवाह (सिरकाबाग, दतिया), जगदीश कुशवाह (ठंडी सड़क, दतिया), जयपाल पालिया (समूदन, ग्वालियर) और मुकेश यादव (जौरासी, ग्वालियर) शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार, पकड़े गए जुआरियों में दो लोग पुलिस के जवान हैं। दतिया जिला पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है।

21 hrs ago
user_प्रवीण कुमार श्रीवास्तव
प्रवीण कुमार श्रीवास्तव
पत्रकार Indergarh, Datia•
21 hrs ago
27069bc9-aec7-4b2d-82ec-4ae95ca5a910

More news from Datia and nearby areas
  • दतिया पुलिस ने जुआ के एक फड़ पर दबिश दी है। इस कार्रवाई के दौरान कुल 15 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें दो आरक्षक भी शामिल हैं।
    1
    दतिया पुलिस ने जुआ के एक फड़ पर दबिश दी है। इस कार्रवाई के दौरान कुल 15 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें दो आरक्षक भी शामिल हैं।
    user_प्रवीण कुमार श्रीवास्तव
    प्रवीण कुमार श्रीवास्तव
    पत्रकार Indergarh, Datia•
    47 min ago
  • इंदरगढ़ में कमल को अनुसूचित जाति मोर्चा का ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदरगढ़ में उनका स्वागत किया।
    1
    इंदरगढ़ में कमल को अनुसूचित जाति मोर्चा का ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदरगढ़ में उनका स्वागत किया।
    user_Patrkar Rajesh Vyas News hour
    Patrkar Rajesh Vyas News hour
    इंदरगढ़, दतिया, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • ग्वालियर कलेक्टर रुचिका सिंह डबरा क्षेत्र के अजयगढ़ में आयोजित रात्रि चौपाल कार्यक्रम में बस से पहुंचीं। अजयगढ़ पहुंचकर कलेक्टर ने ग्रामीणों की जन समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाए। इस जन चौपाल कार्यक्रम में ग्रामीणों का काफी उत्साह देखने को मिला, जहाँ वे अपनी-अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। कलेक्टर ने विशेष रूप से बिजली की समस्या को लेकर विद्युत विभाग के अधिकारियों को भी समाधान के निर्देश दिए।
    4
    ग्वालियर कलेक्टर रुचिका सिंह डबरा क्षेत्र के अजयगढ़ में आयोजित रात्रि चौपाल कार्यक्रम में बस से पहुंचीं। अजयगढ़ पहुंचकर कलेक्टर ने ग्रामीणों की जन समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाए। इस जन चौपाल कार्यक्रम में ग्रामीणों का काफी उत्साह देखने को मिला, जहाँ वे अपनी-अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। कलेक्टर ने विशेष रूप से बिजली की समस्या को लेकर विद्युत विभाग के अधिकारियों को भी समाधान के निर्देश दिए।
    user_Rajesh kumar soni
    Rajesh kumar soni
    Local News Reporter पिछोर (डबरा), ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • भुवनेश्वर में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। शहर में आज रात जमकर बारिश हुई, जिसके बाद फिर से धूप निकलने से गर्मी बढ़ गई। स्थिति यह है कि रात को जहां बारिश का तांडव देखने को मिल रहा है, वहीं दिन में धूप के कारण गर्मी का तांडव शुरू हो जाता है।
    1
    भुवनेश्वर में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। शहर में आज रात जमकर बारिश हुई, जिसके बाद फिर से धूप निकलने से गर्मी बढ़ गई। स्थिति यह है कि रात को जहां बारिश का तांडव देखने को मिल रहा है, वहीं दिन में धूप के कारण गर्मी का तांडव शुरू हो जाता है।
    user_दिगेन्द्र कुमार बाजपेई
    दिगेन्द्र कुमार बाजपेई
    Local News Reporter पिछोर (डबरा), ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के डबरा में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहाँ सैलून में बाल कटवा रहे एक नाबालिग गुरमंत सिंह का कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि कुछ अज्ञात युवकों ने गुरमंत सिंह के साथ मारपीट की और उसे जबरन अपने साथ ले गए। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन सिटी थाना पहुँचे, जबकि पुलिस तत्काल नाबालिग की तलाश में जुट गई है। पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जाँच कर रही है और सभी संभावित पहलुओं पर गहनता से पड़ताल जारी है।
    3
    मध्य प्रदेश के डबरा में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहाँ सैलून में बाल कटवा रहे एक नाबालिग गुरमंत सिंह का कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि कुछ अज्ञात युवकों ने गुरमंत सिंह के साथ मारपीट की और उसे जबरन अपने साथ ले गए।

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन सिटी थाना पहुँचे, जबकि पुलिस तत्काल नाबालिग की तलाश में जुट गई है। पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जाँच कर रही है और सभी संभावित पहलुओं पर गहनता से पड़ताल जारी है।
    user_Ashish shukla
    Ashish shukla
    Social Media Manager पिछोर (डबरा), ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • दतिया जिले के बेरछ गांव के आचार्य रामजी शरण यादव ने कविता के माध्यम से एक संदेश दिया है।
    1
    दतिया जिले के बेरछ गांव के आचार्य रामजी शरण यादव ने कविता के माध्यम से एक संदेश दिया है।
    user_पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
    पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
    Voice of people भांडेर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और TMC के उत्तराधिकारी अभिषेक बनर्जी के मौजूदा हाल पर गंभीर चिंता जताई गई है। पोस्ट के अनुसार, एक समय था जब ब्राह्मण अभिषेक बनर्जी को 'भैया भैया' कहकर सम्मान दिया जाता था, लेकिन अब सत्ता न रहने के कारण वे कथित तौर पर 'पिट रहे हैं'। इसे एक 'बहुत खतरनाक' स्थिति बताते हुए चेतावनी दी गई है कि आने वाले समय में इसके परिणाम 'बहुत भयावह' होंगे। यह भी कहा गया है कि ऐसा किसी भी नेता के साथ होगा, क्योंकि जब तक सत्ता रहती है, तभी तक स्थिति ठीक रहती है, अन्यथा यही हाल होता है।
    1
    पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और TMC के उत्तराधिकारी अभिषेक बनर्जी के मौजूदा हाल पर गंभीर चिंता जताई गई है। पोस्ट के अनुसार, एक समय था जब ब्राह्मण अभिषेक बनर्जी को 'भैया भैया' कहकर सम्मान दिया जाता था, लेकिन अब सत्ता न रहने के कारण वे कथित तौर पर 'पिट रहे हैं'।

इसे एक 'बहुत खतरनाक' स्थिति बताते हुए चेतावनी दी गई है कि आने वाले समय में इसके परिणाम 'बहुत भयावह' होंगे। यह भी कहा गया है कि ऐसा किसी भी नेता के साथ होगा, क्योंकि जब तक सत्ता रहती है, तभी तक स्थिति ठीक रहती है, अन्यथा यही हाल होता है।
    user_Safik kazi Midia
    Safik kazi Midia
    Local News Reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    31 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.