*रंगों से गूंजा सड़क सुरक्षा का संदेश, रीवा ट्रैफिक पुलिस ने बच्चों को बनाया रोड सेफ्टी का ब्रांड एंबेसडर रंगों से गूंजा सड़क सुरक्षा का संदेश, रीवा ट्रैफिक पुलिस ने बच्चों को बनाया रोड सेफ्टी का ब्रांड एंबेसडर रीवा | दैनिक तत्काल संदेश, रिपोर्ट: राम प्रसाद साहू सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए रीवा यातायात पुलिस ने रचनात्मकता और जागरूकता का अनोखा संगम रचा। पुलिस लाइन में चल रहे समर कैंप में बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित कर ट्रैफिक नियमों की सीख रंगों के जरिए दी गई। नन्हे कलाकारों ने हेलमेट, सीट बेल्ट, जेब्रा क्रॉसिंग और ट्रैफिक सिग्नल जैसे विषयों को कैनवास पर उतारा। "सुरक्षित चलो, सुरक्षित रहो", "हेलमेट है जरूरी", "नियम तोड़ना मौत को बुलाना" जैसे स्लोगन नन्हे हाथों की पेंटिंग में साफ झलक रहे थे। यातायात पुलिस ने बच्चों को ही रोड सेफ्टी का ब्रांड एंबेसडर बना दिया। अधिकारियों का कहना है कि बच्चे जो सीखते हैं, वो घर जाकर माता-पिता को भी जागरूक करते हैं, जिससे पूरा परिवार ट्रैफिक नियमों के प्रति सतर्क होता है। प्रतियोगिता के बाद विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुलिस ने बच्चों को हमेशा हेलमेट पहनने, सड़क पार करते समय सावधानी बरतने और बड़ों को भी नियमों के लिए टोकने की सीख दी। यातायात पुलिस ने कहा कि आने वाले समय में स्कूल-कॉलेजों में भी ऐसे आयोजन किए जाएंगे ताकि जिम्मेदार नागरिक तैयार कर सड़क हादसों में कमी लाई जा सके।

- मध्य प्रदेश के सतना जिले में मेडिकल नशे का कारोबार बेखौफ जारी है। सभापुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर से कुख्यात अपराधी रिजमान खान का कोरेक्स तस्करी से संबंधित एक वीडियो वायरल हुआ है। कोरेक्स की यह खेप कोटर थाना क्षेत्र के अबेर से बिरसिंहपुर तक पहुंचाई जाती है।1
- prdhan mantri gram sadk yojna se badal rahi hai ganw Ki tasvieer1
- अपनी इसी हरकत, से ये पप्पू चुनाव हारता है और काग्रेस को डुबा दिया1
- आज सिंगरौली बैढ़न में सड़क पर उस वक्त हंगामे का माहौल देखने को मिला, जब एक बस ने छोटी गाड़ी को टक्कर मार दिया1
- Post by JOURNALIST RIPPU PANDEY4
- अमरपाटन में लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई गई कुम्हारी से वीरदत्त तक की नई सड़क तीन महीने में ही जर्जर हो गई है। जगह-जगह गहरी दरारें और उखड़ता डामर विभाग की गुणवत्ता और भ्रष्टाचार पर गंभीर सवाल उठा रहा है। ग्रामीणों में आक्रोश है और वे कमीशनखोरी का आरोप लगा रहे हैं।4
- सतना के मैहर और अमदरा क्षेत्र में अवैध डीजल-पेट्रोल का कारोबार कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक की कार्रवाई के बावजूद थम नहीं रहा है। NH 30 किनारे कई ढाबे इसमें संलिप्त हैं, जिसमें जय मां शारदा ढाबा प्रमुख है। इस धड़ल्ले से चल रहे अवैध कारोबार को लेकर जिम्मेदारों पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।2
- सतना के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में स्टेशन रोड पर खुलेआम सट्टे की पर्चियां काटी जा रही हैं, जिसका मुख्य आरोपी आशीष रैकवार बताया जा रहा है। मीडिया में लगातार खबरें आने के बावजूद पुलिस की कार्रवाई सिर्फ दिखावा साबित हुई है और यह धंधा धड़ल्ले से जारी है। इससे परेशान स्थानीय व्यापारियों ने अब खुद कार्रवाई करने की चेतावनी दी है और पुलिस की निष्क्रियता पर गंभीर सवाल उठाए हैं।1