logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तामिया कालेज के केम्पस सेलेक्शन के माध्यम से युवाओं को रोजगार प्राप्त हुआ तामिया कालेज के केम्पस सेलेक्शन के माध्यम से युवाओं को रोजगार प्राप्त हुआ [तामिया] — स्थानीय शासकीय महाविद्यालय में आयोजित भव्य कैंपस सेलेक्शन कार्यक्रम में 20 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लेकर 18 से 30 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थियों का विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार लिया। कार्यक्रम में 300 से अधिक प्रतिभागियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिसमें से 200 से अधिक युवाओं का पंजीयन एवं 97 प्राथमिक चयन के अवसर प्राप्त हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन एवं वंदना के साथ हुआ, जिससे आयोजन को गरिमामय शुरुआत मिली। मुख्य अतिथि माननीय श्री नवीन मरकाम जिला पंचायत सदस्य , जिला रोजगार अधिकारी माधुरी भलावी, लोकगीतकार राजेश सरेयाम, पर्यटन विशेषज्ञ पवन श्रीवास्तव, पूर्व सरपंच अनिल भारती एवं बी ई ओ बी.के. सानेर विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने संबोधन में युवाओं को आत्मनिर्भर बनने, कौशल विकास पर ध्यान देने तथा उपलब्ध अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य विजय सिंह सिरसाम ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस प्रकार के कैंपस सेलेक्शन कार्यक्रम विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक युग में केवल शैक्षणिक योग्यता ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि कौशल, आत्मविश्वास और सकारात्मक दृष्टिकोण भी सफलता के लिए आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे इन अवसरों का पूरा लाभ उठाकर अपने करियर को नई दिशा दे। कार्यक्रम में गुजरात, बुधनी एवं छिंदवाड़ा सहित विभिन्न स्थानों से आई कंपनियों जैसे ट्रायटेंड ग्रुप प्राइवेट लिमिटेड बुधनी, अम्बुजा फाउंडेशन, एनआईआईटी फाउंडेशन, एजीस कॉल सेंटर, भारतीय जीवन बीमा निगम ,सीपेट कॉलेज भोपाल, शुभम इंटरप्राइजेस पीथमपुर, क्रेडिट एक्सिस ग्रामीण लिमिटेड छिंदवाड़ा, सहित 09 कंपनी ने भाग लेकर युवाओं का चयन किया। कार्यक्रम का संचालन नवीन यादव एवं माधविका उईके द्वारा प्रभावी ढंग से किया गया। इस दौरान प्रो. राजपूत के आग्रह पर जिला रोजगार अधिकारी माधुरी भलावी ने शीघ्र ही ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण प्रारंभ किए जाने की घोषणा की, जिससे क्षेत्र के युवाओं को लाभ मिलेगा। कार्यक्रम की सफलता में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंत में प्रो. शैलेष मिश्रा सभी अतिथियों, कंपनियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

on 20 March
user_Aakash Mandrah
Aakash Mandrah
Salesperson तामिया, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
on 20 March
3803ee59-b4e0-4523-adaa-7905950d1ed6

  • user_Revaram Pawar
    Revaram Pawar
    Chhindwara, Madhya Pradesh
    👏
    on 23 March
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • जनपद बांदा में पुलिस अधीक्षक को पीड़ित परिवार ने लिखित शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है,पुलिस अधीक्षक
    1
    जनपद बांदा में पुलिस अधीक्षक को पीड़ित परिवार ने लिखित शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है,पुलिस अधीक्षक
    user_भारत खबर लाइव     सच्ची खबर का साहस
    भारत खबर लाइव सच्ची खबर का साहस
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • छिन्दवाड़ा में "reel" के लिए छिन्दवाड़ा-नागपुर हाइवे में बाइक पर युवक युवती का असभ्य और जोखिमपूर्ण स्टंट viral होते ही उनको भारी पड़ गया...कोतवाली पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार..युवक की माफी,चालानी कार्यवाही और सख्त हिदायत के बाद दोबारा ऐसी हरकत नही करने की चेतावनी के बाद पुलिस ने छोड़ा #chhindwara #bike #stunt #reelviral #police
    1
    छिन्दवाड़ा में "reel" के लिए छिन्दवाड़ा-नागपुर हाइवे में बाइक पर युवक युवती का असभ्य और जोखिमपूर्ण स्टंट viral होते ही उनको भारी पड़ गया...कोतवाली पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार..युवक की माफी,चालानी कार्यवाही और सख्त हिदायत के बाद दोबारा ऐसी हरकत नही करने की चेतावनी के बाद पुलिस ने छोड़ा #chhindwara #bike #stunt  #reelviral #police
    user_मानव अधिकार मिशन मीडिया सेक्रे
    मानव अधिकार मिशन मीडिया सेक्रे
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • छिन्दवाड़ा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान छिंदवाड़ा अग्रवाल पैलेस में 6 मंडलों के प्रशिक्षण वर्ग में मध्य प्रदेश सरकार की उपलब्धियां को मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित होकर मध्य प्रदेश सरकार की विकास गाथा को कार्यकर्ताओं के बीच रखते हुए मध्यप्रदेश सरकार की उपलब्धियां जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई ।
    1
    छिन्दवाड़ा
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान छिंदवाड़ा अग्रवाल पैलेस में 6 मंडलों के प्रशिक्षण वर्ग में मध्य प्रदेश सरकार की उपलब्धियां को मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित होकर मध्य प्रदेश सरकार की विकास गाथा को कार्यकर्ताओं के बीच रखते हुए मध्यप्रदेश सरकार की उपलब्धियां जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई ।
    user_यश भारत
    यश भारत
    Local News Reporter Chhindwara, Madhya Pradesh•
    23 hrs ago
  • Post by पब्लिक न्यूज़ अमरवाड़ा
    1
    Post by पब्लिक न्यूज़ अमरवाड़ा
    user_पब्लिक न्यूज़ अमरवाड़ा
    पब्लिक न्यूज़ अमरवाड़ा
    अमरवाड़ा, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • सोहागपुर पुलिस की कार्रवाई: वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल सोहागपुर पुलिस द्वारा लंबित वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए वारंटियों में सुनील पिता भाई जी विश्वकर्मा उम्र 26 वर्ष निवासी बोरना, सुखलाल पिता हर प्रसाद कहार निवासी ग्राम जमुनिया उमेश पिता काशीराम ठाकुर उम्र 45 वर्ष निवासी रेनी पानी, मिथुन पिता दिनकर मराठा उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम जमुनिया, मुईन पिता मुबीन खान उम्र 28 वर्ष निवासी मुसलमानी मोहल्ला, सेमरी हरचंद शामिल है। सभी वारंटियों को गिरफ्तार कर शनिवार शाम 4 बजे के लगभग न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय के आदेश के पश्चात सभी को उपजेल पिपरिया भेज दिया गया। पुलिस द्वारा इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी है, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिल रही है।
    1
    सोहागपुर पुलिस की कार्रवाई: वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
सोहागपुर पुलिस द्वारा लंबित वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से आरोपियों को  गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए वारंटियों में सुनील पिता भाई जी विश्वकर्मा उम्र 26 वर्ष निवासी बोरना, सुखलाल पिता हर प्रसाद कहार निवासी ग्राम जमुनिया
उमेश पिता काशीराम ठाकुर उम्र 45 वर्ष निवासी रेनी पानी, मिथुन पिता दिनकर मराठा उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम जमुनिया, मुईन पिता मुबीन खान उम्र 28 वर्ष निवासी मुसलमानी मोहल्ला, सेमरी हरचंद शामिल है। सभी वारंटियों को गिरफ्तार कर शनिवार शाम 4 बजे के लगभग न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय के आदेश के पश्चात सभी को उपजेल पिपरिया भेज दिया गया। पुलिस द्वारा इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी है, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिल रही है।
    user_सोहागपुर न्यूज़
    सोहागपुर न्यूज़
    Salesperson सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • हरसूद के केवल राम पेट्रोल पंप के पास कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जीतू पटवारी का भविष्य स्वागत किया। जीतू पटवारी की मौजूदगी में करीब 7 से 8 भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थामा
    1
    हरसूद के केवल राम पेट्रोल पंप के पास कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जीतू पटवारी का भविष्य स्वागत किया। जीतू पटवारी की मौजूदगी में करीब 7 से 8 भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थामा
    user_Jay kanare
    Jay kanare
    Madhya Pradesh•
    10 hrs ago
  • बिछुआ विकास खंड के ग्राम खमरा स्थित माता मंदिर प्रांगण में शनिवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिछुआ के तत्वावधान में विशेष 26 कांग्रेस समिति का प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम अत्यंत सफलतापूर्वक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत माता मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ की गई, तत्पश्चात उपस्थित वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाना, कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ना तथा आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों के लिए रणनीति तैयार करना रहा। 🔹 मुख्य रूप से उपस्थित पदाधिकारीगण: जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष इंद्रपाल पटेल जी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिछुआ अध्यक्ष पृथ्वीराज सिंह ठाकुर जी, कार्यवाहक अध्यक्ष गजानंद साहू जी, महासचिव विपिन कुमार उइके जी, आदिवासी प्रकोष्ठ बिछुआ अध्यक्ष धनपत उइके, किसान कांग्रेस बिछुआ कार्यवाहक अध्यक्ष शंकर इनवाती 🔹 युवक कांग्रेस प्रतिनिधि: विधानसभा कार्यवाहक अध्यक्ष मनेशलाल उइके जी, ब्लॉक अध्यक्ष किरण कुमार कुड़ोपे जी, अरुण उइके जी, सुखदयाल धुर्वे जी, राजेश धुर्वे जी, क्षितिज मिश्रा जी, राहुल डेहरिया जी, दीपक खड़से जी, जीत्तू इनवाती जी, अजय उइके जी 🔹 नगर कांग्रेस प्रतिनिधि: कार्यवाहक अध्यक्ष सुनील साहू जी, नगर कांग्रेस खमारपानी अध्यक्ष प्रकाश उइके जी 🔹 अन्य प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता: क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी बड़ोंसा कार्यवाहक अध्यक्ष पुरुषोत्तम डोंगरे जी, सुनील धुर्वे जी, मयंक चौरसिया जी, सियाराम साहू जी, अनिल डेहरिया जी, दिनेश चौहान जी, नरेन्द्र उइके जी, श्रीराम परतेती जी, मुकेश इनवाती जी, संतलाल उइके जी, युवराज सिंह ठाकुर जी, अर्जुन यादव जी एवं ब्लॉक बिछुआ के समस्त युवा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। 📌 प्रशिक्षण कार्यक्रम की मुख्य बातें: • कांग्रेस की रीति-नीति एवं विचारधारा पर विस्तार से चर्चा की गई। • बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने हेतु कार्ययोजना बनाई गई। • कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया, जनसंपर्क एवं जनसमस्याओं के निराकरण में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए। • आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठनात्मक मजबूती एवं समन्वय पर विशेष जोर दिया गया। • ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेस की पहुंच बढ़ाने एवं आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ नेताओं द्वारा सभी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए संगठन के प्रति निष्ठा एवं सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया।
    1
    बिछुआ विकास खंड के ग्राम खमरा स्थित माता मंदिर प्रांगण में शनिवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिछुआ के तत्वावधान में विशेष 26 कांग्रेस समिति का प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम अत्यंत सफलतापूर्वक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत माता मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ की गई, तत्पश्चात उपस्थित वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाना, कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ना तथा आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों के लिए रणनीति तैयार करना रहा।
🔹 मुख्य रूप से उपस्थित पदाधिकारीगण:
जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष इंद्रपाल पटेल जी,
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिछुआ अध्यक्ष पृथ्वीराज सिंह ठाकुर जी,
कार्यवाहक अध्यक्ष गजानंद साहू जी,
महासचिव विपिन कुमार उइके जी,  आदिवासी प्रकोष्ठ बिछुआ अध्यक्ष धनपत उइके, किसान कांग्रेस बिछुआ कार्यवाहक अध्यक्ष शंकर इनवाती 
🔹 युवक कांग्रेस प्रतिनिधि:
विधानसभा कार्यवाहक अध्यक्ष मनेशलाल उइके जी,
ब्लॉक अध्यक्ष किरण कुमार कुड़ोपे जी,
अरुण उइके जी, सुखदयाल धुर्वे जी, राजेश धुर्वे जी, क्षितिज मिश्रा जी, राहुल डेहरिया जी, दीपक खड़से जी, जीत्तू इनवाती जी, अजय उइके जी
🔹 नगर कांग्रेस प्रतिनिधि:
कार्यवाहक अध्यक्ष सुनील साहू जी,
नगर कांग्रेस खमारपानी अध्यक्ष प्रकाश उइके जी
🔹 अन्य प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता:
क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी बड़ोंसा कार्यवाहक अध्यक्ष पुरुषोत्तम डोंगरे जी,
सुनील धुर्वे जी, मयंक चौरसिया जी, सियाराम साहू जी, अनिल डेहरिया जी, दिनेश चौहान जी, नरेन्द्र उइके जी, श्रीराम परतेती जी, मुकेश इनवाती जी, संतलाल उइके जी, युवराज सिंह ठाकुर जी, अर्जुन यादव जी
एवं ब्लॉक बिछुआ के समस्त युवा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
📌 प्रशिक्षण कार्यक्रम की मुख्य बातें:
• कांग्रेस की रीति-नीति एवं विचारधारा पर विस्तार से चर्चा की गई।
• बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने हेतु कार्ययोजना बनाई गई।
• कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया, जनसंपर्क एवं जनसमस्याओं के निराकरण में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए।
• आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठनात्मक मजबूती एवं समन्वय पर विशेष जोर दिया गया।
• ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेस की पहुंच बढ़ाने एवं आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ नेताओं द्वारा सभी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए संगठन के प्रति निष्ठा एवं सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया।
    user_Baljeet
    Baljeet
    Credit reporting agency बिछुआ, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • देहात थाना पुलिस की बड़ी कार्यवाही लूट के आरोपियों का निकाला जुलूस पुलिस ने कब्जे से 5,25,000 रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवर बरामद किए घटना
    1
    देहात थाना पुलिस की बड़ी कार्यवाही लूट के आरोपियों का निकाला जुलूस पुलिस ने कब्जे से 5,25,000 रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवर बरामद किए घटना
    user_भारत खबर लाइव     सच्ची खबर का साहस
    भारत खबर लाइव सच्ची खबर का साहस
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.