logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

फरार वारंटियों पर तारापुर पुलिस का शिकंजा, समधी रिश्ते के दो आरोपी गिरफ्तार तारापुर थाना पुलिस ने फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर विशेष छापेमारी अभियान चलाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो गैर-जमानती वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस कार्रवाई से लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों में हड़कंप मच गया है। थाना अध्यक्ष राज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि संकेत कुमार के निर्देश पर थाना क्षेत्र में लगातार फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में दरोगा अनिल सिंह के नेतृत्व में विशेष छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान प्यारपुर गांव से दिलीप पासवान उर्फ सुभानी एवं गंगा पासवान को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध तारापुर थाना में मारपीट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज था। न्यायालय में लगातार अनुपस्थित रहने के कारण दोनों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार गिरफ्तार दोनों आरोपी आपस में समधी रिश्ते के बताए जाते हैं। पुलिस का कहना है कि आगे भी फरार वारंटियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा

5 hrs ago
user_SUMIT KUMAR
SUMIT KUMAR
Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
5 hrs ago

फरार वारंटियों पर तारापुर पुलिस का शिकंजा, समधी रिश्ते के दो आरोपी गिरफ्तार तारापुर थाना पुलिस ने फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर विशेष छापेमारी अभियान चलाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो गैर-जमानती वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस कार्रवाई से लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों में हड़कंप मच गया है। थाना अध्यक्ष राज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि संकेत कुमार के निर्देश पर थाना क्षेत्र में लगातार फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में दरोगा अनिल सिंह के नेतृत्व में विशेष छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान प्यारपुर गांव से दिलीप पासवान उर्फ सुभानी एवं गंगा पासवान को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध तारापुर थाना में मारपीट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज था। न्यायालय में लगातार अनुपस्थित रहने के कारण दोनों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार गिरफ्तार दोनों आरोपी आपस में समधी रिश्ते के बताए जाते हैं। पुलिस का कहना है कि आगे भी फरार वारंटियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा

More news from बिहार and nearby areas
  • बंगाल में सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री बनने का 'विजय' का सपना पूरा हो गया।
    1
    बंगाल में सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री बनने का 'विजय' का सपना पूरा हो गया।
    user_THE LIVE Munger
    THE LIVE Munger
    तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    23 hrs ago
  • 🚨⚖️ बांका में लगा न्याय का महाकुंभ… एक ही दिन में हजारों मामलों का निपटारा, करोड़ों रुपये का हुआ सेटलमेंट! बिहार बांका -व्यवहार न्यायालय में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में लोगों को बड़ी राहत मिली। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांका के तत्वावधान में आयोजित इस लोक अदालत में 10 हजार से अधिक मामलों का निष्पादन किया गया, जबकि 7 करोड़ से ज्यादा रुपये का सेटलमेंट हुआ। दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, जिसमें जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला, पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्य भूषण आर्य सहित कई न्यायिक पदाधिकारी मौजूद रहे। 🚔 ट्रैफिक चालान 🏦 बैंक रिकवरी ⚡ बिजली बिल विवाद 📄 लोक शिकायत ⚖️ आपराधिक मामले सहित कई मामलों का आपसी सहमति से समाधान कराया गया। 📍 लोगों ने लंबी कानूनी प्रक्रिया से राहत पाते हुए लोक अदालत की सराहना की। 👉 पूरी खबर पढ़ें और जुड़े रहें बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल के साथ।
    1
    🚨⚖️ बांका में लगा न्याय का महाकुंभ… एक ही दिन में हजारों मामलों का निपटारा, करोड़ों रुपये का हुआ सेटलमेंट!
बिहार बांका -व्यवहार न्यायालय में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में लोगों को बड़ी राहत मिली। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांका के तत्वावधान में आयोजित इस लोक अदालत में 10 हजार से अधिक मामलों का निष्पादन किया गया, जबकि 7 करोड़ से ज्यादा रुपये का सेटलमेंट हुआ।
दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, जिसमें जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला, पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्य भूषण आर्य सहित कई न्यायिक पदाधिकारी मौजूद रहे।
🚔 ट्रैफिक चालान
🏦 बैंक रिकवरी
⚡ बिजली बिल विवाद
📄 लोक शिकायत
⚖️ आपराधिक मामले
सहित कई मामलों का आपसी सहमति से समाधान कराया गया।
📍 लोगों ने लंबी कानूनी प्रक्रिया से राहत पाते हुए लोक अदालत की सराहना की।
👉 पूरी खबर पढ़ें और जुड़े रहें बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल के साथ।
    user_Banka Today News
    Banka Today News
    पत्रकार बांका, बांका, बिहार•
    1 hr ago
  • डायन के आरोप को लेकर तीन मुंडा गांव में तनाव, राजमिस्त्री की मौत के बाद दो पक्ष हुए आमने-सामने।
    1
    डायन के आरोप को लेकर तीन मुंडा गांव में तनाव, राजमिस्त्री की मौत के बाद दो पक्ष हुए आमने-सामने।
    user_N.k.choudhary
    N.k.choudhary
    बांका, बांका, बिहार•
    1 hr ago
  • जिला विधिक सेवा प्राधिकार मुंगेर के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। मुंगेर: आज दिनांक 9 5 2026 दिन शनिवार को पूर्वाह्न 10:30 बजे से एडीआर बिल्डिंग में सुलनीय वादों से संबंधित बैंकिंग दावा एवं बीमावाद वनवाद विद्युत वाद सुलनीय आपराधिक एवं दीवानी वाद सेवा संबंधित मामले पेंशन मामले वैवाहिक वाद पानी विपत्र से संबंधित वाद श्रम वाद खनन यातायात चालक एवं मजदूरी वद से संबंधित राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली के निर्देशानुसार बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के आदेश पर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार मुंगेर के तत्वावधान में किया गया जिसकी अध्यक्षता माननीय प्रधान सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार मुंगेर श्री आलोक गुप्ता के द्वारा की गई कार्यक्रम का संचालन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार मुंगेर श्री दिनेश कुमार के द्वारा की गई एवं उनके द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु कुल पीठों का गठन किया गया तथा आम जनों की सुविधा के लिए तीन सहायता केंद्र बनाए गए हैं उक्त अदालत में कल 1777 वादों की सुनवाई हुई जिसमें कुल 834 सामान्य न्यायिक 362 विवाद पूर्ण 772 वादों का निष्पादन किया गया इस लोक अदालत में कुल 2 करोड़ 16 लाख 31 हजार 869 रुपए का समझौता किया गया।
    1
    जिला विधिक सेवा प्राधिकार मुंगेर के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। 
मुंगेर: आज दिनांक 9 5 2026 दिन शनिवार को पूर्वाह्न 10:30 बजे से एडीआर बिल्डिंग में सुलनीय वादों से संबंधित बैंकिंग दावा एवं बीमावाद वनवाद विद्युत वाद सुलनीय आपराधिक एवं दीवानी वाद सेवा संबंधित मामले पेंशन मामले वैवाहिक वाद पानी विपत्र से संबंधित वाद श्रम वाद खनन यातायात चालक एवं मजदूरी वद से संबंधित राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली के निर्देशानुसार बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के आदेश पर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार मुंगेर के तत्वावधान में किया गया जिसकी अध्यक्षता माननीय प्रधान सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार मुंगेर श्री आलोक गुप्ता के द्वारा की गई कार्यक्रम का संचालन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार मुंगेर श्री दिनेश कुमार के द्वारा की गई एवं उनके द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु कुल पीठों का गठन किया गया तथा आम जनों की सुविधा के लिए तीन सहायता केंद्र बनाए गए हैं उक्त अदालत में कल 1777 वादों की सुनवाई हुई जिसमें कुल 834 सामान्य न्यायिक 362 विवाद पूर्ण 772 वादों का निष्पादन किया गया इस लोक अदालत में कुल 2 करोड़ 16 लाख 31 हजार 869 रुपए  का समझौता किया गया।
    user_Adv Pranav Kumar
    Adv Pranav Kumar
    Local News Reporter मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    1 hr ago
  • सात फेरों के बाद नाव का सफर: टूटे पुल ने बदल दी दुल्हनों की विदाई की तस्वीर भागलपुर। शादी के बाद दुल्हन की विदाई आमतौर पर सजी हुई गाड़ियों और खुशियों के काफिले के बीच होती है, लेकिन भागलपुर में इन दिनों तस्वीर कुछ अलग है। यहां नवविवाहित जोड़े अपनी नई जिंदगी की शुरुआत नाव के सफर से कर रहे हैं। वजह है भागलपुर की पहचान माने जाने वाले विक्रमशिला सेतु का क्षतिग्रस्त होना, जिसने लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी के साथ शादी-विवाह की रस्मों को भी प्रभावित कर दिया है। पुल बंद होने के कारण गंगा पार करने के लिए अब नाव ही लोगों का सहारा बन गई है। इसका असर सबसे ज्यादा शादी समारोहों में देखने को मिल रहा है। गंगा घाटों पर दूल्हा-दुल्हन, रिश्तेदारों और सामान से भरी नावें अब आम नजारा बन चुकी हैं। विदाई के दौरान दूल्हा कभी दुल्हन का हाथ थामे नजर आता है तो कभी सामान संभालते हुए नाव पर चढ़ता दिखाई देता है। वहीं भारी लहंगे और गहनों में सजी दुल्हन भी सावधानी से नाव में बैठकर अपने नए घर की ओर रवाना हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विक्रमशिला सेतु बंद होने से हजारों लोगों की परेशानी बढ़ गई है। रोजाना यात्रा करने वाले लोग हों या शादी समारोह में शामिल होने वाले परिवार, सभी को लंबा इंतजार और नाव का जोखिम भरा सफर तय करना पड़ रहा है। हालांकि मुश्किलें कितनी भी हों, लोग अपने रिश्तों और परंपराओं को निभाने से पीछे नहीं हट रहे। गंगा घाट पर नाव से हो रही दुल्हनों की विदाई अब भागलपुर की एक ऐसी तस्वीर बन गई है, जो मजबूरी के साथ-साथ लोगों के जज्बे को भी बयां कर रही है।
    1
    सात फेरों के बाद नाव का सफर: टूटे पुल ने बदल दी दुल्हनों की विदाई की तस्वीर
भागलपुर। शादी के बाद दुल्हन की विदाई आमतौर पर सजी हुई गाड़ियों और खुशियों के काफिले के बीच होती है, लेकिन भागलपुर में इन दिनों तस्वीर कुछ अलग है। यहां नवविवाहित जोड़े अपनी नई जिंदगी की शुरुआत नाव के सफर से कर रहे हैं। वजह है भागलपुर की पहचान माने जाने वाले विक्रमशिला सेतु का क्षतिग्रस्त होना, जिसने लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी के साथ शादी-विवाह की रस्मों को भी प्रभावित कर दिया है।
पुल बंद होने के कारण गंगा पार करने के लिए अब नाव ही लोगों का सहारा बन गई है। इसका असर सबसे ज्यादा शादी समारोहों में देखने को मिल रहा है। गंगा घाटों पर दूल्हा-दुल्हन, रिश्तेदारों और सामान से भरी नावें अब आम नजारा बन चुकी हैं।
विदाई के दौरान दूल्हा कभी दुल्हन का हाथ थामे नजर आता है तो कभी सामान संभालते हुए नाव पर चढ़ता दिखाई देता है। वहीं भारी लहंगे और गहनों में सजी दुल्हन भी सावधानी से नाव में बैठकर अपने नए घर की ओर रवाना हो रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि विक्रमशिला सेतु बंद होने से हजारों लोगों की परेशानी बढ़ गई है। रोजाना यात्रा करने वाले लोग हों या शादी समारोह में शामिल होने वाले परिवार, सभी को लंबा इंतजार और नाव का जोखिम भरा सफर तय करना पड़ रहा है।
हालांकि मुश्किलें कितनी भी हों, लोग अपने रिश्तों और परंपराओं को निभाने से पीछे नहीं हट रहे। गंगा घाट पर नाव से हो रही दुल्हनों की विदाई अब भागलपुर की एक ऐसी तस्वीर बन गई है, जो मजबूरी के साथ-साथ लोगों के जज्बे को भी बयां कर रही है।
    user_Sushil rajak
    Sushil rajak
    Jagdishpur, Bhagalpur•
    2 hrs ago
  • बांका अपराधियों का हौंसला बुलंद मां बेटी को घायल कर अपराधियों ने लुटे जेवर और नगदी
    1
    बांका अपराधियों का हौंसला बुलंद मां बेटी को घायल कर अपराधियों ने लुटे जेवर और नगदी
    user_Umakant poddar 9709500512
    Umakant poddar 9709500512
    Software Developer बांका, बांका, बिहार•
    2 hrs ago
  • ढाई महीने बाद बौंसी अंचल कार्यालय में लगा जनता दरबार, भूमि विवाद के मामलों की हुई सुनवाई
    1
    ढाई महीने बाद बौंसी अंचल कार्यालय में लगा जनता दरबार, भूमि विवाद के मामलों की हुई सुनवाई
    user_N.k.choudhary
    N.k.choudhary
    बांका, बांका, बिहार•
    2 hrs ago
  • 🚨 “अब बिहार की सड़कें बदलेंगी तस्वीर!” — बाराहाट पहुंचे पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेन्द्र का बड़ा ऐलान 🚧🔥 बिहार बांका- के बाराहाट में बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेन्द्र का भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। 🌸👏 बाराहाट बाजार स्थित दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद मंत्री ने कहा कि नई सरकार बनने के बाद बिहार में सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाई जाएगी और जल्द ही कई बड़ी परियोजनाओं पर काम शुरू होगा। 🛣️⚡ भाजपा नेता रामानंद चौधरी के आवास पर भी मंत्री का अंग वस्त्र और बुके देकर सम्मान किया गया। इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ मौजूद रही। 🚩🔥 📍बाराहाट, बांका
    1
    🚨 “अब बिहार की सड़कें बदलेंगी तस्वीर!” — बाराहाट पहुंचे पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेन्द्र का बड़ा ऐलान 🚧🔥
बिहार बांका- के बाराहाट में बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेन्द्र का भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। 🌸👏
बाराहाट बाजार स्थित दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद मंत्री ने कहा कि नई सरकार बनने के बाद बिहार में सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाई जाएगी और जल्द ही कई बड़ी परियोजनाओं पर काम शुरू होगा। 🛣️⚡
भाजपा नेता रामानंद चौधरी के आवास पर भी मंत्री का अंग वस्त्र और बुके देकर सम्मान किया गया। इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ मौजूद रही। 🚩🔥
📍बाराहाट, बांका
    user_Banka Today News
    Banka Today News
    पत्रकार बांका, बांका, बिहार•
    2 hrs ago
  • भाजपा का पहला बंगाली CM बने सुवेंदु अधिकारी, पीपल के हरे पत्ते पर मधुरेंद्र ने उकेरी जीवंत तस्वीर भाजपा का पहला बंगाली CM बने सुवेंदु अधिकारी, पीपल के हरे पत्ते पर मधुरेंद्र ने उकेरी जीवंत तस्वीर
    1
    भाजपा का पहला बंगाली CM बने सुवेंदु अधिकारी, पीपल के हरे पत्ते पर मधुरेंद्र ने उकेरी जीवंत तस्वीर
भाजपा का पहला बंगाली CM बने सुवेंदु अधिकारी, पीपल के हरे पत्ते पर मधुरेंद्र ने उकेरी जीवंत तस्वीर
    user_Gaurav Kumar Mishra
    Gaurav Kumar Mishra
    Media company मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.